bhandara - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमरापुर स्थान पर भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव, सामूहिक प्रार्थना और पंचाक्षर मंत्रों के उच्चारण से शुरूआत, श्रद्धा भाव से भक्तों ने किए भोले बाबा के दर्शन
जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर के पवित्र श्रद्धा स्थल श्री अमरापुर स्थान में रविवार को भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और श्रद्धा भाव से भोले बाबा के दर्शन किए।

महोत्सव की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और पंचाक्षर मंत्रों के उच्चारण से हुई। संतों के सत्संग और भक्ति गीतों ने वातावरण को दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात हवन-यज्ञ का भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें आग, घी और अन्य धार्मिक सामग्री का उपयोग कर पवित्र ऊर्जा का संचार किया गया। श्री अमरापुरेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का जल, दुग्ध, गंगाजल, बेलपत्र, आक और अन्य सामग्री से भव्य अभिषेक किया गया। भक्तों ने अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना के साथ श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की।

विशेष आकर्षण के रूप में भोले बाबा की बर्फ झांकी ने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शन का समय प्रातः 6 से 12 बजे और शाम 3 से 9 बजे तक रखा गया।
भक्तों के लिए विशाल आम भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित सभी ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति और आनंद का अनुभव किया। आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़, दिव्यता और उल्लास ने महाशिवरात्रि को और भी खास बना दिया।

भंडारे के दौरान हुआ हादसा पांडाल में दौड़ा करंट, एक की मौत
धौलपुर। जिले के मनियां थाना इलाके के गांव सकतपुर में रविवार को भागवत सप्ताह के भंडार के दौरान पांडाल में करंट दौड़ गया। जिससे करीब दर्जन भर लोग करंट की चपेट में आ गए। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है, वहीं अन्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार गोकुल सिंह बघेल द्वारा सकतपुर गांव में सप्ताह का आयोजन कराया गया था। जिसका रविवार को भंडारा था, इस दौरान दोपहर में तेज आंधी आई। जिससे टेंट उड़ने लगा। जिस पर यहां मौजूद लोगों ने टेंट को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान टेंट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू गया।

जिससे पांडाल और उसके लोहे के खंभों में करंट दौड़ गया। जिससे करीब दर्जन भर लोग करंट की चपेट में आ गए। इसमें से दो जनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक राजकुमार कुशवाहा पुत्र देव किशोर निवासी मुस्तफाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं भोला पुत्र मुन्नालाल निवासी सकतपुर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।जिसका परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक राजकुमार की करीब 8 माह पहले ही शादी हुई थी।

वहीं करंट की चपेट में आने से झुलसे 7 जनों को सूआ का बाग मनियां स्थित कलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलावती अस्पताल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि उनके यहां भगवती प्रसाद निवासी मुस्तफाबाद, सुंदर सिंह व विजय सिंह निवासी सकतपुर, सनी देओल व अमित निवासी ऐदलपुर तथा जीतेंद्र निवासी सूआ का बाग का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को हल्का करंट लगा था, जिन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा भी कलावती अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने करंट से झुलसे लोगों की कुशल क्षेम पूछी और अस्पताल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा को उचित उपचार करने के निर्देश दिए।