one died - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कायलाना रिश्तेदार के साथ घूमने आए तीन युवक डूबे, एक की मौत
जोधपुर। कायलाना झील में सोमवार की शाम को अपने रिश्तेदारों के साथ एक युवक पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। दो लोगों को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। बताया गया कि यह लोग पानी में सेल्फी लेने के लिए उतरे थे। एक युवक आगे गहरे पानी में चला गया। तब उसे नहीं बचाया जा सका। जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई।

गोताखोर जितेेंद्र मालवीय के अनुसार शाम को सूचना मिली कि कायलाना में कुछ युवक पानी में डूबे है। तब तत्काल दाउलाल मालवीय के नेतृत्व मेें भरत चौधरी, शंकर, रामू, बालकिशन, अशोक एवं स्वंय जितेंद्र मालवीय वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेल्फी के चक्कर तीन युवक पानी में उतरे थे। दो को बाहर निकाल लिया गया मगर एक युवक पाबूपुरा निवासी 32 साल का करण पुत्र हरीराम लुहार की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसे पानी से निकालकर फर्स्ट एड दिया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में राजीव गांधी नगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर से हुए हादसे में एक की मौत
देवली। हनुमान नगर थाना क्षेत्र के केशव विलास के समीप देर रात को अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रोली से हुए हादसे में एक जने की मौत हो गई।  पुलिस इसी पहेली में उलझी रही कि मृतक चालक था या राहगीर। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया तथा मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे थाना अधिकारी हरीश सांखला से ग्रामीणों की अवैध बजरी परिवहन को लेकर नोक झौंक हुई, जिसे थानाधिकारी ने समझाइश कर शांत किया। ग्रामीणों का कहना था कि अवैध बजरी परिवहन के लिए दिन रात तेज आवाज में स्पीकर बजाते हुए तेज गति व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस दौरान पुलिस पर बजरी माफियाओं से मिलीभगत के आरोप भी लगाए। इस दौरान थाना प्रभारी हरीश सांखला ने बताया कि हनुमान नगर में पोस्टिंग के बाद उन्होंने अब तक अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ 13 कार्रवाई की है तथा भविष्य में भी अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर डीएसपी महावीर शर्मा स्वयं देवली चिकित्सालय पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। हनुमान नगर थाना प्रभारी हरीश सांखला ने सुबह राजकीय चिकित्सालय देवली पहुंचकर ग्रामीणों एवं परिजनों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया कि मृतक राहगीर था या बजरी के ट्रैक्टर का चालक लेकिन किसी ने भी पुलिस के समक्ष यह नहीं बताया कि मृतक ट्रैक्टर चालक था या राहगीर। थाना अधिकारी हरीश सांखला ने बताया कि मृतक महेंद्र कुमार मीणा उम्र 33 वर्ष पुत्र छोटु लाल मीणा निवासी नीम का खेड़ा गौरमगढ़ थाना जहाजपुर है तथा ट्रैक्टर मालिक भी सुरेश कुमार मीणा निवासी गोरमगढ़ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के पास परिजनों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है।

भंडारे के दौरान हुआ हादसा पांडाल में दौड़ा करंट, एक की मौत
धौलपुर। जिले के मनियां थाना इलाके के गांव सकतपुर में रविवार को भागवत सप्ताह के भंडार के दौरान पांडाल में करंट दौड़ गया। जिससे करीब दर्जन भर लोग करंट की चपेट में आ गए। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है, वहीं अन्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार गोकुल सिंह बघेल द्वारा सकतपुर गांव में सप्ताह का आयोजन कराया गया था। जिसका रविवार को भंडारा था, इस दौरान दोपहर में तेज आंधी आई। जिससे टेंट उड़ने लगा। जिस पर यहां मौजूद लोगों ने टेंट को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान टेंट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू गया।

जिससे पांडाल और उसके लोहे के खंभों में करंट दौड़ गया। जिससे करीब दर्जन भर लोग करंट की चपेट में आ गए। इसमें से दो जनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक राजकुमार कुशवाहा पुत्र देव किशोर निवासी मुस्तफाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं भोला पुत्र मुन्नालाल निवासी सकतपुर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।जिसका परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक राजकुमार की करीब 8 माह पहले ही शादी हुई थी।

वहीं करंट की चपेट में आने से झुलसे 7 जनों को सूआ का बाग मनियां स्थित कलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलावती अस्पताल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि उनके यहां भगवती प्रसाद निवासी मुस्तफाबाद, सुंदर सिंह व विजय सिंह निवासी सकतपुर, सनी देओल व अमित निवासी ऐदलपुर तथा जीतेंद्र निवासी सूआ का बाग का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को हल्का करंट लगा था, जिन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा भी कलावती अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने करंट से झुलसे लोगों की कुशल क्षेम पूछी और अस्पताल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा को उचित उपचार करने के निर्देश दिए।