smriti irani - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नयी टीम घोषणा की, जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार नवीन ने वसुंधरा राजे सिंधिया सहित 13 लोगों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवीन ने अनिल बलूनी पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें फिर से मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है और बी एल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाये रखा गया है। इसके अलावा अनिल बलूनी मीडिया संयोजक बने रहेंगे। नई टीम में उत्तर प्रदेश से आठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें चार राष्ट्रीय पदाधिकारी और दो राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की इस नियुक्ति को सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारी देकर पार्टी समाजवादी पार्टी ( सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण की काट तैयार करने की कोशिश करती दिखाई दे रही है।

नई टीम में रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. भोला सिंह और संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा ने उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। अमरपाल मौर्य लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहे हैं और पिछड़े वर्ग में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अल्पसंख्यक समुदाय को संदेश देने की कोशिश के तहत कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। बासित अली उत्तर प्रदेश भाजपा में अल्पसंख्यक चेहरा रहे हैं। पार्टी के इस फैसले को मुस्लिम समुदाय के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से आठ नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह मिलना विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य के महत्व को भी रेखांकित करता है। जानकारों की मानें तो भाजपा की कोशिश संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ अलग-अलग सामाजिक वर्गों में अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने की है।

राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर बनाई बढ़त, अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़ी
नई दिल्ली। कांग्रेस की परंपरागत संसदीय सीट रायबरेली से पार्टी नेता राहुल गांधी तथा अमेठी सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह पर करीब 18000 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10000 मतों से पीछे चल रही है।

ईरानी ने पिछले चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट से हराया था। इस बार इस सीट पर कांग्रेस परिवार के सदस्य की बजाय परिवार के वफादार माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके लिए खुद गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया था। रायबरेली सीट पर गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी मां सोनिया गांधी लगातार चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन इस बार वह राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं इसलिए उन्होंने रायबरेली की जनता से कहा था कि वह अपने पुत्र राहुल गांधी को उन्हें सौंप रही है। गांधी केरल की वायनाड सीट पर भी 80 हज़ार मतों से आगे चल रहे हैं।

रामलला जब तक टेंट में विद्यमान थे तब तक कांग्रेस को कोई दिक्कत नहीं थी: स्मृति ईरानी
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेने के बाद इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बाबर की मजार पर माथा टेकने वाले प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा रहे है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है इसलिए कांग्रेस के नेताओं का कलेजा फट रहा है। जब राम लला टेंट में थे तब कांग्रेस को कोई तकलीफ नहीं थी।

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुई तीन साधुओं की हत्या को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि जहां इंडिया एलायंस की सरकार है और जहां-जहां उन लोगों का आज भी दबदबा है, जो कांग्रेस के साथी हैं। वहां-वहां आज भी सनातन धर्म पर सनातन धर्म को मानने वालों पर प्रताडऩाएं बढ़ रही हैं। धर्म के प्रति कांग्रेस नीत गठबंधन अपमान की दष्टि से बात करता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह कांग्रेस और विशेषता गांधी परिवार के संस्कारों को दर्शाता है। जिन लोगों ने बाबर की मजार पर माथा टेका वो आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा रहे हैं। जब तक रामलला टेंट में विद्यमान थे, तब तक कांग्रेस को कोई तकलीफ नहीं थी ।आज भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है इसलिए कांग्रेस के नेताओं का कलेजा फटता है। लंबे इंतजार के बाद जिन भक्तों ने धर्म के लिए धैर्य दिखाया उन भक्तों से मेरा आह्वान है कि आने वाली 22 तारीख को घर में दीपक जरूर जलाएं। मन में राम है तो सेवा में भी राम का नाम लेकर करना है। गरीब के लिए एक सेवा का कार्य जरूर करें। प्रभु राम के प्रति यही हमारी आस्था को दर्शाता है। भक्त होने के नाते हम छोटा सा अपना योगदान प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक अवसर पर करें। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर धर्म का सम्मान हुआ है।

आगे उन्होंने कहा कि आज मुझे पत्रकारों ने पूछा कि अपने लोकसभा क्षेत्र में अक्षत वितरण कार्यक्रम में राम भक्तों के मध्य रह पाई । यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह भी कहना उचित होगा जिन जिन के भाग्य में है वह राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्सव के रूप में घर में दीप जलाकर मनाएंगे। हर मंदिर में सेवा देकर मनाएंगे। राष्ट्रभर में राम भक्तों से मेरा निवेदन है दीपक जरूर जलाएं मन में अगर राम है तो किसी गरीब की सेवा प्रधानमंत्री जी के आवाहन अनुरूप करें।

इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। लोगों के शिकायती पत्र लेकर समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पूर्व ङ्क्षपडोरियां गांव में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई,जिसके बाद उनका काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

अमेठी वालों को अयोध्या धाम की यात्रा कराएगी स्मृति ईरानी
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी वासियों को अयोध्या धाम की यात्रा कराएंगी। संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लाकों से बस द्वारा अमेठी के लोग अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर जाएंगे। श्रवण यात्रा की तैयारिया शुरू हो गई है। यह यात्रा फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। यात्रा पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। यात्रा की जिम्मेदारी  उत्थान सेवा संस्थान को दी गई है।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्मृति के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा श्रवण यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है। 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह में संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लाकों से बस द्वारा आम जन को श्रवण यात्रा पर भेजा जाएगा। यात्रा के दौरान सभी को प्रभु श्रीराम लला का दर्शन करवाया जाएगा।

गौरतलब है कि इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के साहित्यकारों, शिक्षकों और अन्य सामाजिक लोगों को दिल्ली की यात्रा पर ले गई थी, जहां लोगों ने संसद भवन का भ्रमण किया था। इसके पूर्व अमेठी के किसानों को उनकी आय बढ़ाने के लिए वाराणसी की यात्रा कराया था।

अमेठी में राहुल गांधी एक नाले का निर्माण भी नहीं करवा सके: स्मृति ईरानी
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व सांसद लोगों की मांग पर यहां एक नाले का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं करवा सके।

ईरानी यहां एक चाय की दुकान पर चाय पीते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि को नाला बनवाने की बात कह रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा ''लोग कह रहे है कि राहुल गांधी अब तक एक नाला नही बनवा पाए। आप नाले को अच्छे से बनवाना" इसके पहले स्मृति ईरानी ने डीआईओएस को फोन पर जमकर फटकार लगाई।

स्थानीय सांसद अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामदय पुर पहुंची, जहां जन चौपाल कार्यक्रम में लोगो की समस्याएं सुन कर अधिकारियों से तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। वहां काफी तादाद में ग्रामीण आवास,राशन कार्ड,पेंशन समेत अन्य समस्याओं को लेकर सांसद स्मृति ईरानी से मिले। इस दौरान एक सेवानिवृत्त शिक्षक राम नाइक पांडेय अपनी समस्या लेकर सांसद  स्मृति ईरानी के पास पहुंचे। राम नाइक की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सांसद स्मृति ईरानी ने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी को फोन मिला दिया। संतोष जनक जवाब ना मिलने पर केंद्रीय मंत्री फोन पर जिला विद्यालय निरीक्षक को खूब खरी खोटी सुनाई। शिक्षक की समस्या को तत्काल निराकरण करने की बात कह कर स्मृति ईरानी ने फोन काट दिया।

इसके बाद उनका काफिला सीधे सराय खेमा गांव पहुंचा, जहां उन्होंने सबसे पहले प्राचीन महावीरन मंदिर में हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद जन चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां भारी तादाद में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। स्मृति ईरानी ने एक एक करके सभी की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिनकी भी जो समस्याएं है, यहां अधिकारी मौजूद है। सभी लोग अपनी समस्या लिखवा दीजिए। आवास के लिए उन्होंने लोगो से अपील किया कि जिनके पास आवास नही है वे लोग अपना नाम लिखवा दें। पात्र लोगों को जांच के बाद आवास मिलेगा। इसके बाद उनका काफिला लोनिया पुर के लिए निकल गया।

हर घोटाले में कांग्रेस का नेता शामिल: स्मृति ईरानी
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में शनिवार को गांधी परिवार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने का संकल्प ले रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस का नेतृत्व भ्रष्टाचार को समर्पित हर दिन नये नये घोटाले से परिभाषित करने का दुस्साहस कर रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ऐसा क्यों है कि जहां घोटाला वही कांग्रेस के नेता का नाम है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को एक दिवसीय अमेठी दौरे थी। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि एक ओर नरेंद्र मोदी देश के हर नागरिक हर परिवार को समृद्ध और सुरक्षित करना चाह रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस का नेतृत्व भ्रष्टाचार को समर्पित हर दिन नये नये घोटाले से परिभाषित करने का दुस्साहस कर रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि इंसान के साथ-साथ मशीन थक गई लेकिन कांग्रेस के भ्रष्ट नेता के घर से अभी पैसा बरामद हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का 200 करोड रुपया कांग्रेस के एक वरिष्ठ सांसद के घर से मिलना। यह गांधी खानदान में किसका एटीएम है,इस प्रश्न के उत्तर का इंतजार रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह पहला सांसद नहीं है। आपको बता दे कांग्रेस के एक सांसद को न्यायालय ने पहले ही सजा दी हुई है। आखिर ऐसा क्यों है कि जहां घोटाला वहीं कांग्रेस के नेता का नाम आता है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आपने एक दिवसीय अमेठी दौरे के दौरान संसदीय क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के यहां मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया ।वही कई कार्यकर्ताओं के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में मिलकर उनका हाल-चाल लिया।स्मृति ईरानी धनीजलाल पुर, माधव पुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में चल रहे हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर फूल व माल्यर्पण किया।

देश भर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 733 वन स्‍टॉप सेन्‍टर, 34 से अधिक महिला हेल्प लाइन: स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व हमारे देश के लोकतंत्र पर चोट करने के लिए बाहरी ताकतों का इस्तेमाल कर रहा है, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं की इस प्रकार की गतिविधियों का बढ़ना आपने आप में इस बात का संकेत है कि कांग्रेस सत्ता की भूख में अपने ही देश की लोकतांत्रिक प्रणाली पर चोट करने को आमादा है, आखिर गांधी खानदान इतना असहाय क्यों हैं ?

मोदी सरकार के नौ साल के उपलब्धि का ब्यौरा रखते हुए ईरानी ने कहा कि सरकार ने देशभर में अब तक 733 वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए है और महिला सुरक्षा के लिए तीन सौ और ऐसे सेंटरों के लिए बजट स्वीकृत किया है। इन वन स्टॉप सेंटरों में एक छत के नीचे हिंसा या परेशानी से पीडित महिलाओं के लिए पुलिस, चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता और परामर्श और अस्थाई आश्रय प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि देश में इस समय 34 से अधिक महिला हेल्प लाइन कार्यरत हैं, पोषण ट्रैकर प्रणाली स्थापित की गई है और नौ करोड़ से अधिक लाभार्थी इसका फायदा उठा रहे हैं, वहीं मातृत्व लाभ योजना-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत देश में लगभग तीन करोड़ 32 लाख महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ भुगतान के माध्यम से 13 हजार छह सौ पच्चास करोड़ रुपये अंतरित किए गए हैं।  उन्होंने बताया कि सरकार ने देश में एक हजार 23 फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित की हैं, जिनमें से चार सौ 18 ऐसी अदालतें विशेष रूप से यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा संबंधी कानून-पॉक्सो अदालतें हैं। ईरानी ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कोई एक परियोजना नहीं चलाई, जबकि पिछले नौ वर्ष में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने निर्भया फंड सहित 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्थापित की हैं। गांधी परिवार के मुस्लिम प्रेम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा  कि जो गांधी खानदान अपने आपको मुस्लिम समुदाय का संरक्षक बताता है उनसे यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि उनकी सरकार में भारत सरकार ने महज 12 हजार करोड़ रुपए का खर्च दिखाया था, जबकि पिछले नौ सालों के दौरान मोदी सरकार ने 31,450 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि इनके स्कॉलरशिप के लिए भी कांग्रेस सरकार ने केवल 860 करोड़ रुपये का आवंटन किया था, जबकि मोदी सरकार ने 2,691 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

ईरानी ने शेट्टार पर किया हमला, पूछा आप हैं किसके नंबर दो
धारवाड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचारक स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार के खिलाफ तीखा हमला करते हुए पूछा कि क्या वे कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार तथा सिद्दारमैया के नंबर दो हैं।

शेट्टार ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की ओर से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ईरानी ने शेट्टार से पूछा कि क्या वह कांग्रेस नेताओं शिवकुमार या सिद्दारमैया के लिए नंबर दो हैं। उन्होंने कहा, ''वह (शेट्टार) मुझसे उम्र में बड़े हैं। बेहद अनुभवी हैं। जब वह हमारे साथ थे, तो हमने उन्हें सम्मान दिया। उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। आज मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आप किसके नंबर दो हैं शिवकुमार जी के या सिद्दारमैया जी के?"

उन्होंने कहा, ''इससे दुख होता है और लोग नाराज होते हैं। मंच पर और मंच से बाहर कई लोग हैं, जिन्होंने उन्हें (शेट्टार) को सम्मान दिया है। सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बाद उन्होंने समाज में सम्मान प्राप्त किया और आज, लालच की खातिर उन्होंने अपनों को छोड़ दिया और एक परायी पार्टी (कांग्रेस) में चले गए।"

ईरानी ने कहा कि जो लोग अपने धर्म, परिवार या विचारधारा के प्रति वफादार नहीं हो सकते, वे कभी भी जनता के प्रति वफादार नहीं होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''कुछ दिन पहले हमारी पार्टी  के एक नेता (शेट्टार) ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा और दूसरे खेमे (कांग्रेस) में चले गए। जनता सब कुछ जानती है। मैं हुबली-धारवाड़ के लोगों को बताना चाहता हूं कि जो लोग अपने धर्म, परिवार के नहीं हो सकते वो कभी भी जनता के नहीं हो सकते हैं।"

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है और मतगणना 13 मई को होगी।

स्मृति ने राहुल पर फिर साधा निशाना , कहा- पहली बार नहीं किया पिछड़े समुदायों का अपमान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को राहुल गांधी पर एक बार फिर हमला करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दलित समुदायों का अपमान किया है। ईरानी ने इतना ही नहीं कहा, ईरानी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रपति को भी नहीं बख्शा और गांधी परिवार के निर्देशों का पालन करने के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। वहीं ओबीसी के बारे में राहुल गांधी की शर्मनाक टिप्पणी को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का राजनीतिक मनोविकार पूरे प्रदर्शन पर है तथा वह झूठे और देश-विदेश में झूठ बोलने के आदी हो गये हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करेंगे और उनकी छवि खराब करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की छवि खराब करने के लिए उन्होंने (राहुल गांधी) देश, विदेश और संसद में झूठ बोला। यह वह व्यक्ति है जो शीर्ष न्यायालय के सामने अपनी नाक रगड़ कर माफी मांगता है और आज कायर नहीं होने का नाटक करता है। गौरतलब है कि मई 2019 में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने चौकीदार चोर है वाले तंज के लिए उच्चतम न्यायालय में बिना शर्त माफी मांगी थी।

राहुल की टिप्पणी ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं का किया अपमान:स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन में भारत की राजनीति पर की गई गांधी की टिप्पणी ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया है।

ईरानी ने कहा, ''यह बहुत शर्मनाक है कि राहुल गांधी संसद में आने और भारत के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक टिप्पणियों पर माफी मांगने के बजाय आज संसद में आने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि गांधी ने अपनी टिप्पणी द्वारा देश की संसद, संविधान और नागरिकों का अपमान किया है।

मंत्री ने कहा, ''देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी देश का राजनीतिक विनाश कर रही है, जैसा कि उसने विदेशों में अपने देश के खिलाफ किया है। आज, देश का प्रत्येक नागरिक भारतीय संसद में उनसे माफी की मांग करता है, जो न केवल सांसदों का समूह है, बल्कि भारतीय लोगों की सामूहिक आवाज भी है।"

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक संबोधन में यह आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र की संरचना पर क्रूर हमले हो रहे हैं और भाजपा और आरएसएस ने लगभग सभी संस्थानों को अपने कब्जे में ले लिया है।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी की शाही अंदाज में शादी
नागौर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला की शादी गुरुवार शाम को नागौर के खींवसर फोर्ट में धूमधाम से संपन्न हुई। शादी समारोह की रस्में यहां तीन दिन से चल रही थीं। गुरुवार को कनाडा मूल के एनआरआई अर्जुन भल्ला बारात लेकर पहुंचे। उनका ईरानी परिवार ने शाही स्वागत किया। इससे पूर्व बुधवार रात फोर्ट के करीब धोरो में म्यूजिकल नाइट प्रोग्राम हुआ जिसमें सभी मेहमान थिरकते हुए नजर आए। शादी में 50 मेहमान आमंत्रित किए गए थे। नागौर के जिस फोर्ट में शैनेल और अर्जुन की शादी हुई, वह कई दशक पुराना हैं।

राजस्थानी गीत गाए गए
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मेहमानों की खुद अगुवानी की। मेहमानों की फरमाइश पर राजस्थानी लोक कलाकारों को भी बुलाया गया था। इस दौरान कालबेलिया डांस की प्रस्तुति दी। इसके साथ राजस्थानी गीत गाए। बुधवार को हल्दी व मेहंदी की रस्में हुई।

स्मृति ईरानी पर विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर
सोनभद्र। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ दिये गये विवादित बयान से खफा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक नेता ने कांग्रेस के प्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय सोनभद्र आये हुए थे। उन्होने केन्द्रीय मंत्री एवं अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के सम्बंध में कहा कि वो अमेठी में आती हैं, और लटके झटके दिखाकर चली जाती हैं।

राय के बयान से नाराज सोनभद्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक प्राथमिक दर्ज कराई है। पुष्पा सिंह ने कोतवाली में दिये तहरीर में बताया कि कांग्रेस नेता ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विरूद्ध बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है। उनका यह कथन हम महिला बहनों के लिए बेहद अशोभनीय है, और कांग्रेस की निराशावादी दृष्टिकोण का परिचायक है। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस धारा 354(क), 501 व 509 के तहत प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।