president election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नामीबिया की उपराष्ट्रपति ने रचा इतिहास, देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं
विंडहोक। नामीबिया की उपराष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने देश का राष्ट्रपति चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं, और पूरे अफ़्रीकी महाद्वीप में दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नामीबिया में महिलाओं के लिए राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

नामीबिया के चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है।
नामीबिया के सत्तारूढ़ दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका की पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन पार्टी (एसडब्ल्यूएपीओ) की  सुश्री नदैतवा 27 नवंबर के चुनाव में 57.3 प्रतिशत वोट हासिल करके विजयी रहीं।उनको 683,000 से अधिक मतदाताओं का समर्थन मिला है। आयोग ने सोशल मीडिया पर कहा, वर्ष 2014 के चुनावी अधिनियम संख्या पांच की धारा 109 के अनुसार, संशोधित, चुनाव आयोग के अध्यक्ष डॉ. एल्सी टी. नघिकेम्बुआ ने -2024 के राष्ट्रपति चुनावों में स्वैपो पार्टी की महामहिम नेटुम्बो नंदी-नदैतवा को विजेता और राष्ट्रपति घोषित किया है।''

देश के विपक्ष ने नतीजों का कथित तौर पर  विरोध किया।
सुश्री नदैतवा ने अक्टूबर में मीडिया से कहा  था कि अगर वह निर्वाचित हुईं, तो वह देश के आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनायेंगी, जिसमें बेरोजगारी दर को कम करने और तेल और गैस उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम करना शामिल है।

अध्यक्ष पद का चुनाव है पारदर्शी : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की प्रक्रिया पारदर्शी है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पारदर्शी है और इसमें सभी कुछ खुला है। उनका कहना था कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है और कोई भी व्यक्ति इस पद के चुनाव की प्रक्रिया की पारदर्शिता को कहीं से भी देख सकता है। चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी का फीडबैक लिया गया और मतदान में हिस्सा लेने वाले सभी चुने हुए 9000 से ज्यादा डेलीगेट्स को पहचान-पत्र दिये गये।

देश के जिस भी प्रदेश के कार्यकर्ता के पास यह आई कार्ड है, तो वह कांग्रेस का डेलीगेट्स है और ऐसे दस डेलीगेट्स के हस्ताक्षर के समर्थन से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकता है। अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम को लेकर कहा कि नामांकन की जांच के बाद उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। चुनाव मैदान में एक से ज्यादा उम्मीदवार होने की स्थिति में वोटिंग कराई जाएगी। वोट देने का अधिकार सिर्फ उन्हीं डेलीगेट्स को होगा, जिन्हें पहचान-पत्र जारी किये गये है। पहचान-पत्र 2 तरह से बने है।

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष के लिए कवायद तेज: 20 सितंबर तक नए अध्यक्ष का चुनाव
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी करने के लिए नाम तय करने की कवायद रविवार से तेज हो गई है। कांग्रेस कार्य समिति के एक नेता ने बताया कि 20 सितंबर तक नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। इस नेता ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन में इस बात पर सहमति बनी थी कि इसी साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच नए अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी, लेकिन मुश्किल यह है कि अब तक तय नहीं है कि नया अध्यक्ष कौन होगा।

राहुल गांधी नहीं दिखा रहे रूचि

पार्टी का एक बड़ा धड़ा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाना चाहता है, लेकिन गांधी ने वर्ष  2019 के आम चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस पद से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी नेताओं की जबरदस्त मांग के बावजूद वह दोबारा अध्यक्ष बनने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अध्यक्ष पद छोड़ते समय भी उनपर इस्तीफा नहीं देने का दबाव था लेकिन गांधी ने जब अध्यक्ष पद पर बने रहना स्वीकार नहीं किया तो सोनिया गांधी को नए अध्यक्ष के चुनाव तक पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। राहुल गांधी ने लगभग साफ कर दिया है कि वह दोबारा अध्यक्ष नहीं बनेंगे। पार्टी का एक धड़ा दलित नेता मुकुल वासनिक, सुशील कुमार शिंदे, कुमारी सैलजा तथा मलिकार्जुन खडगे जैसे नेताओं में से किसी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में है। उनका कहना है कि इस दौड़ में मुकुल वासनिक सबसे आगे होते लेकिन कांग्रेस के असंतुष्ट गुट समूह 23 के नेताओं ने पिछली बार उनका नाम आगे किया था इसलिए वह पार्टी नेतृत्व की पसंद और विश्वासपात्र नहीं हो सकते। इस क्रम में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के बहुत करीबी और अत्यंत विश्वासपात्र माने जाते है।

गहलोत कर चुके है ना
कांग्रेस के अंदर हलचल है कि यदि गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति आम चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष बनाना है तो इसमें रणनीति के लिहाज से सबसे उपयुक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साबित हो सकते हैं, हालंकि गहलोत पहले कह चुके हैं कि वह अध्यक्ष पद के दावेदार नहीं है। गहलोत मुख्यमंत्री बनने से पहले पार्टी में महासचिव संगठन के पद का उत्तर दायित्व निभा चुके हैं और उन्हें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है।

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गतिविधियां तेज, राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया एक महीने में पूरी करने के की गतिविधियां तेज हो गई है। कांग्रेस कार्य समिति के एक नेता ने बताया कि 20 सितंबर तक नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। इस नेता ने कहा कि इसी साल 21अगस्त से 20 सितंबर के बीच नये अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी, लेकिन मुश्किल यह है कि अब तक यह निर्णय नहीं किया गया है कि नया अध्यक्ष कौन होगा। पार्टी का एक बड़ा धड़ा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है, लेकिन पार्टी नेताओं की मांग के बावजूद वह दोबारा अध्यक्ष बनने में रुचि नहीं दिखा रहे है। कांग्रेस के नेता का कहना है कि पार्टी का एक धड़े की मांग है कि कांग्रेस की मजबूती के लिए उसे अन्तरिम नहीं, बल्कि एक पूर्णकालिक अध्यक्ष चाहिए। इसलिए पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति में निर्णय लिया गया कि 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पार्टी अध्यक्ष के नये अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। गांधी ने लगभग साफ कर दिया है कि वह दोबारा अध्यक्ष नहीं बनेंगे। कई नेता उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को नया अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे है। पार्टी के भीतर एक धड़ा ऐसा भी है, जो चुनाव में परिवारवाद के विरुद्ध चल रहे भारतीय जनता पार्टी के हमले को निष्क्रिय करने के लिए गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने को बड़ा राजनीतिक दांव मान रहा है।

कांग्रेस मे हलचल है कि यदि गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष बनाना हैद्व तो इसमें रणनीति के अनुसार सबसे उपयुक्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिद्ध हो सकते है। हालंकि गहलोत पहले कह चुके है कि वह अध्यक्ष पद के दावेदार नहीं है। गहलोत मुख्यमंत्री बनने से पहले पार्टी में महासचिव संगठन के पद का उत्तर दायित्व निभा चुके हैं और उन्हें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है। कांग्रेस के एक अन्य नेता का कहना है कि पार्टी का एक और धड़ा है, जो दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने के लिए दलित नेता मुकुल वासनिक, सुशील कुमार शिंदे, कुमारी सैलजा तथा मलिकार्जुन खड़गे नेताओं में से किसी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के पक्ष में है। उनका कहना है कि इस दौड़ में मुकुल वासनिक सबसे आगे होते है, लेकिन कांग्रेस के असंतुष्ट गुट समूह 23 के नेताओं ने पिछली बार उनका नाम आगे किया था। इसलिए वह पार्टी नेतृत्व की पसंद और विश्वासपात्र नहीं हो सकते। इस क्रम में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के करीबी और अत्यंत विश्वासपात्र माने जाते है। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव भी होने है। इस क्रम में उनकी महत्ता को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाने की कवायद चल सकती है।

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति, सिन्हा को हराकर सर्वोच्च पद पर निर्वाचित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया गया है। वह विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को चुनावी मुकाबले मेंभारी मतों से हराकर देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित हुई हैं। आदिवासी समुदाय से चुने जाने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति है। राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने मतगणना पूरी होने के बाद मुर्मू को निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने कहा कि मुर्मू को पहली प्राथमिकता वाले 2824 मत मिले है, जबकि सिन्हा को पहली प्राथमिकता वाले 1877 मत मिले हैं। द्रौपदी मुर्मू के मत मूल्य 676803 जबकि सिन्हा के मत मूल्य 380177 रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए 528491 मत मूल्य की जरूरत थी। इसलिए निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से मैं श्रीमती मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित करता हूं।

बधाई देने घर पहुंचे मोदी
द्रौपदी मुर्मू की जीत की बधाई देने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे।

ओडिशा से पहला राष्ट्रपति
देश में अब तक जो 14 राष्ट्रपति हुए है, उनमें से 7 का ताल्लुक दक्षिण भारत से था। वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार के रहने वाले थे। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली ऐसी नेता है, जो कि इस शीर्ष पद तक पहुंची है।

राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली पार्षद
द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने वाली ऐसी पहली नेता है, जो कि पार्षद रह चुकी है। द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले एक शिक्षक थी। इके बाद वह राजनीति में आ गई और पार्षद चुनी गर्इ। इसके बाद वह विधानसभा पहुंच गई। वह किसी प्रदेश की राज्यपाल बनने वाली भी देश की पहली आदिवासी महिला हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला पहला वोट
जयपुर। राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान विधानसभा परिसर में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हो गया। पहला वोट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाला। मतदान शाम 5 बजे तक होगा। यहां राजस्थान के सभी 200 विधायक विधानसभा में मतदान करेंगे। राजस्थान के एक विधायक के वोट की वैल्यू 129 है। राजस्थान के सभी 35 सांसद दिल्ली लोकसभा में अपना वोट डालेंगे। एक सांसद के वोट की वैल्यू 700 है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर राजस्थान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राकेश कुमार वर्मा, राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता, राष्ट्रपति चुनाव के पीठासीन अधिकारी डॉ. जोगा राम और अन्य संबंधित अधिकारी मतदान कक्ष में मौजूद है। मतदान के बाद मतपेटी कड़ी सुरक्षा के बीच विमान से दिल्ली भेजी जाएगी।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कल
जयपुर। देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। निर्वाचन विभाग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। राजस्थान के सभी 200 विधायक विधानसभा में मतदान करेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। राजस्थान के एक विधायक के वोट की वैल्यू 129 है। राजस्थान के सभी 35 सांसद दिल्ली लोकसभा में अपना वोट डालेंगे। एक सांसद के वोट की वैल्यू 700 है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर राजस्थान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राकेश कुमार वर्मा, राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता, राष्ट्रपति चुनाव के पीठासीन अधिकारी डॉ. जोगा राम और अन्य संबंधित अधिकारियों ने चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। उसके बाद मतपेटी कड़ी सुरक्षा के बीच विमान से दिल्ली भेजी जाएगी।

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी में है सबसे ज्यादा वोट की वैल्यू, सिक्किम में सबसे कम
जयपुर। राष्ट्रपति चुनाव में वोटों का सबसे ज्यादा मूल्य 83824 उत्तर प्रदेश और सबसे कम 224 सिक्किम का है। उत्तर प्रदेश में 403 विधायक है और प्रत्येक एमएलए के वोट की वैल्यू 208 है। सिक्किम में 32 विधायक है और हर एक के वोट की वैल्यू 7 है। उत्तर प्रदेश के बाद तमिलनाडु और झारखंड का नंबर आता है। इन दोनों राज्यों के विधायकों के वोट का मूल्य 176 है। बिहार के विधायकों के वोट का मूल्य 173 है।  प्रथम नागरिक के चयन के लिए जरूरी वोट मूल्य का न्यूनतम मान सिक्किम के बाद मिजोरम में 8, अरुणाचल प्रदेश में 8, नागालैंड में 9, पुडुचेरी (संघ राज्य क्षेत्र) में16, मेघालय में 17 और मणिपुर में 18 है।

1971 की जनगणना के आधार पर ही होता है राष्ट्रपति चुनाव
भारत में राष्ट्रपति चुनाव 1971 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर होते हैं। राज्य की उस समय की जनसंख्या को वहां के विधायकों की संख्या से भाग दिया जाता है, इसका जो भागफल होता है। एक विधायक के वोट का मूल्य होता है। इस आधार पर उत्तर प्रदेश के विधायक के वोट का मूल्य सबसे होता है। भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के 175 विधायकों के वोट का कुल मूल्य 27,825 है, जबकि अरुणाचल प्रदेश के 60 विधायकों के वोट का मूल्य 480 है। असम में 126 विधायक है। इनमें से एक विधायक के वोट का मूल्य 116 है। राष्ट्रपति चुनाव में असम के विधायकों का कुल मूल्य 14616 है। इसी प्रकार बिहार में 243 विधायक है। वहां एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है। यहां विधायकों के वोट का कुल मूल्य 42039 है। छत्तीसगढ़ में 90 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 129 है। इनका कुल मत 11,610 होता है। गोवा के विधायकों के वोट का मूल्य 800 है, यहां के एक विधायक का वोट का मूल्य 20 है और यहां 40 विधायक हैं।

यूं समझे मतों का कुल मूल्य
राज्य                        कुल विधायक           वोट वैल्यू
आंध्रप्रदेश                       175                    27825
अरुणाचलप्रदेश                 60                       480
असम                            126                   14616
बिहार                            243                   42039
छत्तीसगढ़                      90                    11610
गोवा                              40                        800
गुजरात                        182                    26754
हरियाणा                        90                    10080
हिमाचल प्रदेश                68                      3468
झारखंड                          81                   14256
कर्नाटक                        224                  29344
केरल                            140                  21280
मध्यप्रदेश                     230                  30130
महाराष्ट्र                       288                  50400
मणिपुर                          60                    1080
मेघालय                         60                    1020
मिजोरम                        40                     320
नगालैंड                         60                    540
ओड़िशा                        147               21903
पंजाब                          117               13572
राजस्थान                    200               25800
सिक्किम                      32                   224
तमिलनाडु                  234               41184
तेलंगाना                   119                15708
त्रिपुरा                        60                  1560
उत्तराखंड                  70                  4480
उत्तर प्रदेश              403                83824
पश्चिम बंगाल          294                44394
दिल्ली                     70                  4060
पुडुचेरी                     30                    480

हरियाणा के एक विधायक के वोट का मूल्य 112 है। इसी प्रकार गुजरात में कुल 182 विधायक है। यहां के एक विधायक के वोट का मूल्य 147 है। 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य हरियाणा में एक विधायक के वोट का मूल्य 112 है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में 68 एमएलए और एक विधायक के वोट का मूल्य 51 है। झारखंड में 81 एमएलए है, यहां एक विधायक के वोट का मूल्य 176 है। 224 विधायकों वाले कर्नाटक के एक विधायक के वोट का मूल्य 131 है। केरल की 140 सीट वाली विधानसभा के एक सदस्य के मत का मूल्य 152 है।मध्यप्रदेश में 230 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 131 होता है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा के एक सदस्य के वोट का मूल्य 175 है। मणिपुर के विधायक के वोट का मूल्य सिर्फ 18 है, यहां 60 एमएलए है। मेघालय के एक विधायक के वोट का मूल्य 17 है, यहां भी 60 एमएलए है। 40 सीटों वाले मिजोरम राज्य के विधायक का वोट मूल्य 8 है। नगालैंड में 60 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 9 है। ओड़िशा में कुल 147 विधानसभा हैं, यहां एक विधानसभा के सदस्य के वोट का मूल्य 149 है। पंजाब में 117 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 116 है। राजस्थान में कुल 200 विधायक हैं और  एक विधायक के वोट का मूल्य 129 है। सिक्किम के 32 विधायकों में प्रत्येक के वोट का मूल्य 7 है। इसी प्रकार तमिलनाडु में 234 एमएलए है। यहां प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य 176 है। तेलंगाना विधानसभा में कुल 119 सदस्य हैं, एक विधायक के वोट का मूल्य 132 है।  त्रिपुरा के 60 विधायकों में से प्रत्येक के वोट का मूल्य 26 है। उत्तराखंड में 60 विधायक हैं, यहां  एक विधायक के वोट का मूल्य 64 है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में 294 विधायक हैंश् यहां एक वोट का मूल्य 151 होता है। दिल्ली में 70 विधायक हैं, यहां .एक विधायक के वोट का मूल्य 58 है। संघ प्रदेश पुडुचेरी मेूं 30 विधायक हैं, यहां एक वोट की वैल्यू 16 है।

राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोट, फिर भी जीत जरूरी नहीं
जयपुर। आमतौर पर किसी भी चुनाव में जो प्रत्याशी सबसे ज्यादा वोट पाता है, वह अपनी सीट पर विजेता घोषित कर दिया जाता है, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में हार या जीत वोटों की संख्या से नहीं, बल्कि वोटों की वैल्यू से तय होती है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार को सांसदों और विधायकों के वोटों के कुल मूल्य का आधा से ज्यादा हिस्सा हासिल करना होता है। वोट की वैल्यू 51 साल पुरानी 1971 की जनगणना के आंकड़ों से निकाली जाएगी।
मौजूदा समय में राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल या इलेक्ट्रोरल कॉलेज के सदस्यों के वोटों का वेटेज 10 लाख 98 हजार 903 हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर विधानसभा के वोट का मूल्य 6264 भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा फिलहाल निलंबित है। इसके वोट के मूल्य को कम करने के बाद राष्टÑपति चुनाव जीतने के लिए कम से कम पांच लाख 46 हजार 320 वोट मूल्य की जरूरत होगी।

ऐसे निकालती है विधायकों के वोट की वैल्यू
किसी राज्य के विधायक के पास कितने वोट है( इसका पता लगाने के लिए उस राज्य की जनसंख्या को राज्य विधानसभा सदस्यों की संख्या में भाग दिया जाता है, इसके बाद जो अंक निकलता है, उसे फिर 1000 से भाग दिया जाता है, फिर जो अंक प्राप्त होता है( उसी से राज्य के एक विधायक के वोट का अनुपात निकलता है।

सांसद के वोट की वैल्यू का गणित
सांसदों के मतों का मूल्य जानना ज्यादा कठिन नहीं है। देश के सभी विधायकों के वोटों का जो मूल्य आएगा, उसे लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की कुल संख्या से भाग दिया जाता है, फिर जो अंक हासिल होता है, वहीं एक सांसद के वोट का मूल्य होता है। अगर इस तरह भाग देने पर शेष 0.5 से ज्यादा हो तो वेटेज में एक का इजाफा हो जाता है।  यानी एक सांसद के वोट की वैल्यू 708 होती है। यानी कुल 776 सांसद (543 लोकसभा और 233 राज्यसभा) के वोटों की संख्या पांच लाख 49 हजार 408 है।

विधायक और सांसद के वोट की वैल्यू
राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान के एक विधायक के वोट की वैल्यू 129 है। इसी प्रकार एक सांसद के वोट की वैल्यू 737 है। वर्ष 1971 में राजस्थान की जनसंख्या दो करोड़ 57 लाख 65 हजार 806 थी। संविधान में 84वां संशोधन से बना अधिनियम 2001 के अनुसार वर्तमान में राज्यों की जनसंख्या वर्ष 1971 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें बदलाव वर्ष 2026 के बाद की जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने के बाद किया जाएगा।

एमएलए के वोट की वैल्यू
वर्ष 1971 के जनसंख्या    25,765,806
विधायक की संख्या 200 का भाग देने पर आता है     128829.03
इसमें 1000 का भाग देने पर आता है     128.82

सांसद के वोट का वैल्यू
सभी 200 विधायकों के वोटों की वैल्यू    25800
सांसदों की संख्या 35 का भाग देने पर वैल्यू     737.14