sanjay leela bhansali - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संजय लीला भंसाली इटली के सिसिली में करेंगे ‘लव एंड वॉर’ का ग्रैंड क्लाइमैक्स शूट, घोषणा के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का ग्रैंड क्लाइमैक्स शूट इटली के सिसिली में कर सकते हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ ने अपनी घोषणा के बाद से हलचल मचा दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे दमदार स्टार्स हैं, जिन्हें एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुर्खियों में बनी अपनी इस फिल्म को संजय लीला भंसाली इसके क्लाइमैक्स के साथ ग्लोबल लेवल पर लेकर जाने की तैयारी में हैं।

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की लगभग 125 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल के समय में फिल्म की मुंबई के एक बड़े सेट में इसके बड़े शेड्यूल की शूटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि भंसाली, ‘लव एंड वॉर’ को इंटरनेशनल ले जा रहे हैं। भंसाली इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन इटली के सिसिली में शूट करने जा रहे हैं। यह पूरा शेड्यूल शहरभर में प्लान किया गया है, जो फिल्म के सबसे शानदार शूट्स में से एक होगा।

फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया है कि फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का क्लाइमेक्स कहानी को एक ड्रामेटिक मोड़ देगा। इसमें संजय लीला भंसाली फिल्म के लीड्स रणबीर, आलिया और विक्की की शानदार एक्टिंग को सबसे खास तरीके से पेश करेंगे। संजय लीला भंसाली को बड़े और ड्रामेटिक सीन शूट करना पसंद है और फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का क्लाइमेक्स सबसे बेहतरीन ड्रामे से भरपूर होगा, जिसके बैकड्रॉप में रोमांस देखने को मिलेगा। वह सिसिली की अलग-अलग जगहों पर एक लंबे क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग करने वाले हैं। फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

संजय लीला भंसाली ने मुझे पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया : श्रेया घोषाल
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी पाश्र्वगायिका श्रेया घोषाला का कहना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने उन्हें पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्रेया घोषाल ने बताया है कि उन्हें भंसाली के साथ काम करने के लिए बहुत धैर्य और विश्वास की जरूरत थी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म देवदास (2002) को भी याद किया। श्रेया घोषाल ने कहा अब सच ये था कि संजय जी की फिल्म में एक नई लड़की गा रही है, ये खबर वायरल हो गई थी। बहुत लोगों ने मुझे कॉल किया कि हमारा भी एक गाना है, लेकिन मैंने संजय जी को वर्ड देकर कहा था कि जब तक ये गाना रिलीज नहीं होता, मैं कहीं नहीं जाऊंगी। उन्होंने बताया, तब मैं सिर्फ 16 साल की थी और ये फैसला असल में मेरे पापा ले रहे थे, क्योंकि मैं तो पढ़ाई कर रही थी और अपना काम कर रही थी।

इतनी सारी ऑफर्स आने के बावजूद गाना रिलीज होने से पहले ही, उन्हें ठुकराना आसान नहीं था। लेकिन हमने अपने सिद्धांतों पर टिके रहने का फैसला किया और वही सही लगा। श्रेया घोषाल ने बताया कि देवदास के रिलीज से पहले उन्होंने कई ऑफ़र्स ठुकरा दिए थे। उनका मानना है कि यही फैसला उनकी जगह फिल्म में पक्की करने वाला साबित हुआ। उन्होंने कहा ये काम कर गया, यदि मैं उन सबके लिए गा देती तो शायद देवदास में नहीं होती, मुझे पूरा यक़ीन है। संजय जी इस बात को लेकर बहुत साफ थे कि वही मुझे लॉन्च करेंगे और मुझे फिल्म रिलीज तक सब्र रखना होगा।

फिल्म पद्मावत अपनी 7वीं सालगिरह के मौके पर होगी री-रिलीज, एक बार फिर फैंस का दिल जीतने को है तैयार
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म पद्मावत अपनी 7वीं सालगिरह के मौके पर फिर से 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स से सजी फिल्म पद्मावत भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और कामयाब फिल्मों में से एक मानी जाती है।

मलिक मुहम्मद जायसी की कविता पद्मावत पर आधारित फिल्म पद्मावत रानी पद्मावती की खूबसूरती, सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के खिलाफ उनकी हिम्मत और उनकी निडरता की कहानी है। संजय लीला भंसाली के शानदार निर्देशन और भव्य प्रोडक्शन डिज़ाइन ने इसे दुनियाभर के दर्शकों के दिलों तक पहुंचाया।

वर्ष 2018 में जब फिल्म पद्मावत रिलीज हुई, तो इसने हर तरफ तहलका मचा दिया। दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती के रोल में अपना जलवा दिखाया, रणवीर सिंह ने खिलजी के किरदार में डर और जुनून भर दिया, और शाहिद कपूर ने राजा रतन सिंह की गरिमा को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा।

Heera mandi इंसानी जज्बात से बुनी तवायफों की दास्तान, जहां इश्क अधूरा और देश से मोहबब्त पूरी है...
तवायफों की रंगीन दुनिया, अदाओं के साथ इश्क, दर्द और धोखा से बनी है ये हीरामंडी। बदले और रुतबे की कहानी में देशभक्ति का तड़का लगाती संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम है ।

कहानी है मलिका जान की, जिसे हुजूर बनने के लिए अपनी ही बहन रेहाना ( सोनाक्षी सिन्हा ) का खून करना पड़ता है । वो रेहाना जो शाही महल की सल्तन्नत में अपनी ही बहन का जीना दूभर कर देती है। नवाब जुल्फिकार के साथ मिलकर मलिका ब्रिटिश पुलिस से खून के इल्जाम से बच तो जाती है, लेकिन अपनी छोटी बहन वहीदा ( संजीदा शैख) का चश्मदीद गवाह होना, उसके लिए सरदर्द बन जाता है। बड़ी बेटी बिल्लो जान (अदिति राव हैदरी) शाही महल की शान है, जिसकी आवाज का जादू नवाब क्या अंग्रेजों पर भी सर चढ़कर बोलता है। यही वजह है बिब्बो क्रांतिकारियों का वो हथियार है, जिससे देश की आजादी की उम्मीद जुड़ी है। वहीं उसकी छोटी बहन आलमजेब (शरमिन सहगल)शायरा बनना चाहती है। जब आलम जेब को नवाब ताजदार बलोच (ताहा शाह) से इश्क हो जाता है, जो अंग्रेजों की गुलामी के साथ, हीरामंडी की तवायफों से भी नफरत करता है। फरीदन अपनी मां रेहाना का बदला मलिका को बर्बाद करके लेना चाहती है।

मोहब्बत देश से हो या इश्क अदना सी बांदी साइमा का, बिब्बो, आलम और नवाबों से अंग्रेजो की टशन मल्लिका की जिद और जिंदगी से जुड़ी है। क्या फरीदन अपनी खाला वहीदा के साथ मिलकर मलिका को बर्बाद करेगी। बहनों की आपसी रंजिश, बदले और रुतबे की इस लड़ाई का अंजाम हीरामंडी का वो शमशान है, जहां सांसें तो चलती है लेकिन रूह मर जाती है। कहानी मोइन बैग की 14 साल पुराने आइडिया का वो इतिहास का पन्ना है जिसे संजय लीला भंसाली ने शानोशौकत से बड़े परदे पर उतारा है।

Sanjay Leela Bhansali Birthday: विवादों में रहती है फिल्में, खामोशी से की थी बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली आज 61 साल के हो गये। 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत विदु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिन्दा,1942 अ लव स्टोरी और करीब में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत साल 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर,सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी। यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिये दर्शकों के साथ हीं समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

साल 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। साल 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास का निर्देशन किया जिसमें शाहरूख खान ने देवदास की भूमिका निभायी। देवदास में शाहरूख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकायें थी। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

साल 2005 में प्रदर्शित फिल्म ब्लैक संजय लीला भंसाली के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को निर्देशित करने का अवसर मिला। ब्लैक के लिये भी संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।इस बीच संजय लीला भंसाली ने साल 2007 में सावंरिया और साल 2010 में गुजारिश का निर्माण-निर्देशन किया हालांकि दोनो हीं फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।सांवरिया के जरिये संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया था।

साल 2012 में संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर राउडी राठौर का निर्माण किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। साल 2013 में संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर गोलियों की रासलीला रामलीला बनाई। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। साल 2014 में संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर मेरीकॉम बनायी जो हिट साबित हुई। संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म बाजीराव मस्तानी साल 2015 में प्रदर्शित हुई जिसमें रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इसके साथ ही संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गए।

संजय लीला भंसाली की साल 2018 में फिल्म पद्मावत प्रदर्शित हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद भंसाली  ने साल 2022 में आलिया भट्ट को लेकर सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाडी बनाई। भंसाली इन दिनों वेबसीरीज हीरामंडी बना रहे हैं।

राम चरण के साथ फिल्म बना सकते हैं संजय लीला भंसाली
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण को लेकर फिल्म बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर तथा वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। चर्चा है कि इसके साथ ही भंसाली एक नई पैन इंडिया फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि भंसाली इस फिल्म में राम चरण को कास्ट करेंगे। फिल्म की कहानी अमीश त्रिपाठी की बुक, द लीजेंड ऑफ सुहेलदेव पर आधारित है। सुहेलदेव के रोल के लिए भंसाली की टीम ने कुछ समय पहले राम चरण से संपर्क किया है। राम चरण ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ ली है। यदि रामचरण के मन मुताबिक सबकुछ सही रहा तो वो इस फिल्म में राजपूत योद्धा सुहेलदेव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

अमीश त्रिपाठी द्वारा लिखित, द लीजेंड ऑफ सुहेलदेव महान राजा सुहेलदेव की बहादुरी की कहानी पर आधारित है। राजा सुहेलदेव ने बहराइच की लड़ाई में गाजी सैय्यद सालार मकसूद की सेना को हराया था।

शाहरूख खान को लेकर इंशाअल्लाह बनाएंगे संजय लीला भंसाली
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली किंग खान शाहरूख खान को लेकर फिल्म इंशाअल्लाह बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी पीरियड ड्रामा वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर चर्चा में है। हीरांमडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, नजर आने वाली हैं। इस बीच संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कुछ वर्ष पूर्व फिल्म इंशाअल्लाह सुर्खियों में रही थी, जिसमें सलमान खान और आलिया भट्ट का नाम सामने आया था, लेकिन किसी कारण से यह फिल्म उस वक्त ठंडे बस्ते में चली गई थी।

चर्चा है कि भंसाली एक फिर इंशाअल्लाह को बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं।

संजय लीला भंसाली फिर बनाएंगे 'इंशाअल्लाह'
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म इंशाअल्लाह पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं। संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी वेब सीरीज हीरा मंडी को लेकर व्यस्त हैं। चर्चा है कि भंसाली अपनी बंद हो चुकी फिल्म इंशाल्लाह की शूटिंग को दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने सलमान खान को कास्ट किया था।

इस बार वह दूसरी स्टारकास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग को शुरू करेंगे। सलमान के अपोजिट आलिया भट्ट को फाइनल किया गया था लेकिन बात नहीं बन पाई। जिसके बाद यह फिल्म बंद डिब्बे में चली गई। कहा जा रहा है कि भंसाली 90 के दशक के दो टॉप स्टार्स से संपर्क करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे उनकी अवेलबिलिटी और फिल्म को लेकर रुचि का पता कर सके।

हीरामंडी में कैमियो करेंगी रेखा !
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा संजय लीला भंसाली की आने वाली वेब सीरीज हीरामंडी में कैमियो करती नजर आ सकती है।

संजय लीला भंसाली इन दिनों वेबसीरीज हीरामंडी बना रहे हैं। हीरामंडी में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, रिचा चड्ढा और सोनाक्षी सिन्हा की अहम भूमिका है। बताया जा रहा है कि भंसाली वेबसीरीज हीरामंडी में रेखा का डांस नंबर रखवाना चाहते हैं, जिसके लिए वह लगातार रेखा से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं। भंसाली चाहते थे कि रेखा हीरामंडी में लीड निभाएं। लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट में बतौर लीड हीरोईन बनने से इनकार कर दिया। लेकिन अब भंसाली चाहते हैं कि रेखा सीरीज के लिए डांस नंबर जरूर करें।

संजय लीला भंसाली ने कहा मैंने 30 साल में करीब 10 फिल्में बनाई हैं। पिछले कुछ सालों में मैंने तीन फिल्मों में काम किया है और अब मैं 8 एपिसोड्स बनाने जा रहा हूं। हीरामंडी जैसी डिमांडिंग सीरीज पर काम करना मेरे लिए मुश्किल टास्क रहा है। ऐसे में हमें अलर्ट रहना पड़ता है क्योंकि, इसमें बहुत से ट्रैक हैं।

'शूट के दौरान हमें महसूस होता है कि हमने कई जरूरी शॉट्स नहीं लिए, जो कहानी को और भी बेहतर तरीके से पेश कर सकते थे। यही वजह है कि हमें पूरे टाइम स्क्रिप्ट पर ध्यान देना पड़ता है। फिल्म की तुलना में वेब सीरीज में ज्यादा टाइम लगता है। इसमें ज्यादा मेहनत लगती है। मैंने हीरामंडी में अपना बेस्ट दिया है।'

संजय लीला भंसाली कि फिल्म 'हीरामंडी' में नज़र आएगी रेखा!, वैश्यओ की जिंदगी को बयां करेगी कहानी
मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में काम करती नजर आ सकती हैं। संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म 'हीरामंडी' को निर्देशित कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म 'हीरामंडी'में रेखा को कास्ट किया गया है और उनका रोल काफी महत्वपूर्ण है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'हीरामंडी' में रेखा के रोल को स्पेशली लिखा गया है। बताया जा रहा है कि रेखा काफी समय संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं भंसाली भी रेखा के काम को अपने पर्दे पर उतारना चाहते हैं। भंसाली शुरुआत से ही फिल्म 'हीरामंडी' में रेखा को स्पेशल कैरेक्टर में देखना चाहते हैं।

फिल्म 'हीरामंडी' में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला और ऋचा चड्ढा नजर आ सकती हैं। फिल्म 'हीरामंडी' की कहानी पाकिस्तान के विभाजन के दौरान वैश्याओं की जिंदगी पर होगी। संजय लीला भंसाली का ये बहुत ही पुराना प्रोजेक्ट है और वह इसे पिछले 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति देखने को मिलेगा।