Netflix - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिल्म इक्का का टीजर रिलीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने किया टीजर सोशल मीडिया पर शेयर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म इक्का का टीजर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म इक्का का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, कानून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? देखिए 'इक्का', जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। टीजर में सनी देओल एक दमदार वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर अक्षय खन्ना इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। सनी ने इस टीजर में सिर्फ एक डायलॉग शट अप बोला है।

टीजर में अक्षय खन्ना की झलक भी देखने को मिली है। उनका अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सनी देओल के साथ उनका तीखा आमना-सामना दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। अक्षय खन्ना का भी एक डायलॉग है। उन्होंने सिर्फ टिक टिक बूम बोला है। फिल्म इक्का कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें कानून, रिश्ते और नैतिक दुविधाओं की टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख की झलक भी देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा निर्देशित इस फिल्म  की रिलीज डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

प्रतीक गांधी की वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, जानें थ्रिलर ड्रामा सीरीज कब से होने जा रही स्ट्रीम
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी की वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में प्रतीक गांधी एक खुफिया अधिकारी विष्णु शंकर के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने मिशन के तहत पाकिस्तान की सीमा पार करते हैं। ‘सारे जहां से अच्छा’ की कहानी 1970 के दशक के राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर में रची गई है। यह एक थ्रिलर ड्रामा है- जिसमें देशभक्ति, जासूसी, बलिदान, और कर्तव्य जैसे गहरे विषयों को उठाया गया है।

वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ में प्रतीक गांधी के साथ सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन गौरव शुक्ला ने किया है। यह सीरीज 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' हो सकती है ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पुत्र जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून को रिलीज हो सकती है।

आमिर खान के लाडले जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म 'महाराज' में दिखाई देने वाले हैं।जुनैद ने बीते साल ही वाईआरएफ की फिल्म 'महाराज' की शूटिंग पूरी कर ली थी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जुनैद खान की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर अगले महीने 5 जून को रिलीज हो सकता है। इस फिल्म में जुनैद खान के साथ जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में जुनैद पत्रकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

कहा जा रहा है कि जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून, 2024 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन विपुल मेहता ने किया है।

यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स साथ मिलकर बनाएंगे फिल्में और सीरीज
मुंबई। यशराज फिल्म्स (वायआरएफ) और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स साथ मिलकर फ़िल्में और सीरीज बनाएंगे। यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स की साझेदारी का पहला प्रोजेक्ट द रेलवे मैन है, जो चार हिस्सों की एक सीरीज होगी, जिसमें आर. माधवन, के. के. मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान जैसे कलाकार शामिल हैं। इस सीरीज को नवोदित निर्देशक शिव रवैल ने निर्देशित किया है। वहीं दूसरी फिल्म महाराज होगी। इस फिल्म से जुनैद खान डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म महाराज में जयदीप अहलावत, शर्वरी और शालिनी पांडे जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट, कॉन्टेंट, मोनिका शेरगिल ने कहा, हम अपने दर्शकों को ऐसी सीरीज और फिल्में दिखाने के लिए उत्सुक हैं, जिनसे वो जुड़ते हैं और पसंद करते हैं। हम आगे ऐसी और पेशकश दिखाना चाहते हैं। यशराज फिल्म्स ने भारतीय फिल्ममेकिंग में एक नए युग की शुरुआत की थी। वे इस इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित स्टोरीटेलर्स में से एक हैं। फिल्म कभी-कभी से लेकर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे तक, और फिल्म वॉर से लेकर पठान तक, उनकी बेहतरीन कहानियां हमारी जिंदगी का हिस्सा रही हैं और हर दौर में दर्शकों को लुभाती रही हैं। हमें यकीन है कि हम साथ मिलकर बढिय़ा फिल्मों और सीरीज के साथ सारी दुनिया का अभूतपूर्व रूप से मनोरंजन करते रहेंगे।

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, वायआरएफ का मिशन है दुनिया को भारत की मनोरंजक, प्रेरणादायक और बेमिसाल कहानियां दिखाना। नेटफ्लिक्स दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रीमर है, जो हमें 190 से ज्यादा देशों में अपनी कहानियां पेश करने का मौका देता है। कॉन्टेंट को सबसे पहले रखने की उनकी सोच बेमिसाल है और हमारी भावनाओं से बखूबी मेल खाती है। यह साझेदारी वायआरएफ को एक स्टोरीटेलर के रूप में नए दर्शकों के सामने स्थापित करेगी, जहां दर्शकों को भी अपनी भाषाओं में भारतीय कहानियां देखने का मौका मिलेगा। भारत युवाओं का महत्वाकांक्षी देश है और हमारे पास दुनिया को बताने के लिए 1.4 अरब कहानियां हैं। हम दुनिया भर के दर्शकों को अपना कॉन्टेंट दिखाने के साथ-साथ अपने देश की शानदार प्रतिभाओं को एक मंच देना चाहते हैं।

IMDb ने 10 अवेटेड फिल्मों की लिस्ट की जारी, जानिए कौनसी फिल्में है शामिल
मुंबई। आईएमडीबी ने 10 बहुप्रीक्षित फिल्मों की लिस्ट जारी की है। आईएमडीबी की बहुप्रीक्षित फिल्मों की लिस्ट में लस्ट स्टोरीज 2 टॉप पर है। लस्ट स्टोरीज 2, 29 जून नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 भी इस फेहरिस्त में शामिल है। फिल्म गदर 2 ,11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इसके बाद तीसरे नंबर पर फिल्म स्पाई है। चौथे नंबर पर फिल्म 72 हूरें हैं। पांचवें नंबर दक्षिण भारतीय फिल्म मामनन है। यह फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है।

छठे नंबर पर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की एनिमल है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। सातवें नंबर पर सत्यप्रेम की कथा है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। आठवें नंबर पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, नौवें नंबर पर विद्या बालन की फिल्म नीयत और दसवें नंबर पर फिल्म द ट्रायल है।

संजय लीला भंसाली कि फिल्म 'हीरामंडी' में नज़र आएगी रेखा!, वैश्यओ की जिंदगी को बयां करेगी कहानी
मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में काम करती नजर आ सकती हैं। संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म 'हीरामंडी' को निर्देशित कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म 'हीरामंडी'में रेखा को कास्ट किया गया है और उनका रोल काफी महत्वपूर्ण है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'हीरामंडी' में रेखा के रोल को स्पेशली लिखा गया है। बताया जा रहा है कि रेखा काफी समय संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं भंसाली भी रेखा के काम को अपने पर्दे पर उतारना चाहते हैं। भंसाली शुरुआत से ही फिल्म 'हीरामंडी' में रेखा को स्पेशल कैरेक्टर में देखना चाहते हैं।

फिल्म 'हीरामंडी' में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला और ऋचा चड्ढा नजर आ सकती हैं। फिल्म 'हीरामंडी' की कहानी पाकिस्तान के विभाजन के दौरान वैश्याओं की जिंदगी पर होगी। संजय लीला भंसाली का ये बहुत ही पुराना प्रोजेक्ट है और वह इसे पिछले 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति देखने को मिलेगा।