appeals - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मल्लिकार्जुन खड़गे की मतदाताओं से अपील : बिहार में अन्याय के अंत के लिए बनाएं महागठबंधन सरकार, खड़गे ने कहा- महागठबंधन सरकार लाचार और भ्रष्ट व्यवस्था से दिलाएगी मुक्ति
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के लिए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि राज्य में  20 साल जारी अराजकता को खत्म करने और सबको न्याय दिलाने के वास्ते वे महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें। खड़गे ने कहा कि बिहार के लोग दो दशक से अन्याय सह रहे हैं और मतदाता इसका अंत करने के लिए महाठबंधन के पक्ष में वोट करें। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार बिहार के लोगों को दो दशकों की लाचार और भ्रष्ट व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी तथा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम करेगी।

खड़गे  ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अब पलायन रुकेगा, युवाओं के भविष्य से अंधेरा छंटेगा, हर घर नौकरी से उनका कल संवरेगा। अन्याय का करेंगे अंत, सामाजिक न्याय से बदलेंगे बिहार। हमारा वादा है-महागठबंधन दलित, महादलित, आदिवासी, पिछड़े, अति-पिछड़े, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं, किसानों और युवाओं के आर्थिक उत्थान के लिए ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है और महागठबंधन राज्य का गौरव लौटाने का संकल्प लेकर मैदान में है, इसलिए मतदाता विकास, समानता और न्याय के लिए महागठबंधन को वोट दें।

अल-अक्सा मस्जिद में हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरा भाषण, पाक से हमले की अपील
नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणियों को लेकर अब विरोध के सुर फिलीस्तीन से सुनाई दे रहे हैं। बीजेपी नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणियों के विरोध में यरुशलम की अल अक्सा मस्जिद पर 10 जून को हिंदू विरोधी रैली का आयोजन किया गया। द मिडिल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईएमआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-अक्सा मस्जिद में रैली के दौरान फिलीस्तीन के इस्लामिक स्कॉलर निधाल सियाम ने गायों की पूजा करने वाले हिंदुओं के खिलाफ जिहाद शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास हिंदुओं को सबक सिखाने के लिए सक्षम सेना है। इस्लामिक स्कॉलर निधाल सियाम ने कहा, हम अल अक्सा मस्जिद से मुस्लिमों की सेनाओं को संबोधित कर रहे हैं। मिस्र, तुर्की, जॉर्डन और सभी मुस्लिम देशों में हम कहते हैं, तुम कहां हो? क्या यह तुम्हारे धर्म और पैगंबर मोहम्मद का समर्थन करने का सही समय नहीं है? क्या यह सही समय नहीं है कि आप अपने देशों को आजाद कराएं? पाकिस्तान के लोगों, आपकी हिंदुओं का मुकाबला करने में अन्य किसी की तुलना में अधिक जिम्मेदारी है। वीडियो में हिंदुओं के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट करने का आह्वान किया गया। वीडियो में इस्लामिक स्कॉलर सियाम ने कहा, सबसे पहले अमेरिका ने इराक और अफगानिस्तान पर हमला किया। इसके बाद स्वीडन ने मुस्लिम बच्चों को अगवा किया। फ्रांस ने हमला किया। रूसियों ने कई बार हमला किया। फिर चीन ने अपराध किए। अब गायों की पूजा करने वाले हिंदुओं ने मस्जिदों को नष्ट किया। मुस्लिमों के कत्ल किए और उनके गांवों को उजाड़ दिया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के लोगों आपको हिंदुओं से लड़ने में अधिक बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। वे (हिंदू) बिल्कुल तुम्हारी सीमा पर है, उन्होंने तुम्हारी जमीनों पर कब्जा कर लिया है और तुम्हारे लोगों को मार रहे हैं। हिंदुओं से मुकाबले के लिए जंग के मैदान को खोलने का समय आ गया है।

बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी का बडे। पैमाने पर देश और विदेश में विरोध हो रहा है। यह विवाद थमने के बजाय और तेज होता जा रहा है। कई देशों में भारतीय उत्पादों के बॉयकॉट की भी खबरें आ रही हैं।