slips - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार में सड़क किनारे मिलीं वीवीपेट पर्चियां : एआरओ निलंबित, एफआई दर्ज कराने के आदेश
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में शनिवार को सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क किनारे भारी संख्या में ईवीएम से निकलने वाली वीवीपेट पर्चियां बिखरी हुई मिलीं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) को अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। समस्तीपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी रीद्ध को घटनास्थल पर जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

मॉक पोल के दौरान काम में ली गई थी
निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक बयान जारी करके स्पष्ट किया है कि ये वीवीपेट पर्चियां मॉक पोल के दौरान उपयोग की गई थीं, जिन्हें निस्तारित करने में एआरओ द्वारा अनियमितता की गई। इससे वास्तविक मतदान प्रक्रिया की अखंडता पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी उम्मीदवारों को इसकी सूचना दे दी गई है।

राजद ने उठाए सवाल
राष्ट्रीय जनता दल ने इसे लेकर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की साख पर सवाल उठाया। आरजेडी ने एक्स पर पोस्ट किया कि कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा?

खराब फॉर्म के चलते टेस्ट रैंकिंग में फिसले कोहली, 6 साल में पहली बार विराट टॉप-10 से बाहर
दुबई। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह साल में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 से बाहर हो गये हैं।

आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, कोहली चार पायदान फिसल कर 714 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर आ गये हैं। कोहली ने पहली बार 21 नवंबर 2016 को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 में जगह बनायी थी। वह 2,053 दिनों तक शीर्ष 10 में बने रहे। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ 31 (11, 20) रन बनाये थे।

इसी बीच, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में 146 और 57 रन के स्कोर के साथ रैंकिंग में बड़ी छलांग लगायी है। पंत पांच पायदान ऊपर उठकर 801 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गये हैं। कोरोना के कारण इस टेस्ट से बाहर रहे रोहित शर्मा एक पायदान फिसल कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि पिछली पांच पारियों में चार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 11 पायदान की छलांग लगाकर 10वां स्थान हासिल कर लिया है। पटौदी ट्रॉफी में इंग्लैंड के मैन ऑफ द सीरीज रहे जो रूट 923 रैंकिंग के साथ शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

पांचवे स्थान पर फिसला वनडे रैंकिंग में भारत
दुबई। आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम गिरकर पांचवे स्थान पर आ गई है।आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान ने वेस्ट इंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान वनडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर थी, लेकिन कैरिबियाई टीम को क्लीन स्वीप कर बाबर आजम की टीम 106 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। 105 रेटिंग वाली भारतीय टीम पांचवे स्थान पर खिसक गई है। अगस्त में होने वाली पाकिस्तान की अगली एकदिवसीय सीरीज से पहले भारत को इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन-तीन मुकाबले खेलने हैं, जिनमें जीतकर भारत पाकिस्तान से आगे निकल सकता है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड 125 रेटिंग के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर रही, जबकि इंग्लैंड (124) ने दूसरा और आॅस्ट्रेलिया(107) ने तीसरा स्थान हासिल किया।