opportunity - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंडिया एनर्जी वीक 2026 : विशेषज्ञों के साथ व्यावहारिक और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों पर चर्चा करने का अवसर, 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधी लेंगे हिस्सा
पणजी। ऊर्जा हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी और देश की विकास योजना का अहम हिस्सा है। बढ़ती माँग, जलवायु बदलाव और निवेश की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारत ऊर्जा सप्ताह 2026 (इंडिया एनर्जी वीक-2026) 27 से 30 जनवरी, 2026 तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है। यह मंच नीति निर्माता, उद्योग जगत और वैश्विक विशेषज्ञों को एक साथ लाकर व्यावहारिक और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों पर चर्चा करने का अवसर देता है।

भारत ऊर्जा सप्ताह-2026 में 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्म्मीद है। पिछले साल 68,000 से ज्यादा लोग आए थे, जिनमें 570 प्रदर्शक और 5,400 सम्मेलन प्रतिनिधि शामिल थे। इस बार कार्यक्रम और भी व्यापक होगा और वैश्विक वक्ताओं की संख्या 540 से ऊपर रहने की संभावना है। सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, निवेश को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन घटाने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा होगी।
एफआईपीआई के अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संरक्षण में एफआईपीआई और डीएमजी इवेंट्स द्वारा आयोजित यह सम्मेलन पूरी तरह तटस्थ है। इसमें अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया-प्रशांत के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जो भारत को वैश्विक ऊर्जा संवाद में और आगे ले जाने में मदद करेंगे।

कार्यक्रम में हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था, जैव ईंधन, हरित ऊर्जा और डिजिटल ऊर्जा समाधानों पर ध्यान दिया जाएगा। भारत में घरेलू पीएनजी कनेक्शन 25 लाख से बढ़कर 1.59 करोड़ हो गए हैं और प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क 25,923 किलोमीटर से अधिक पहुँच गया है। इस तरह के प्रयास सुरक्षित, किफायती और टिकाऊ ऊर्जा सुनिश्चित करते हैं। कुल मिलाकर, भारत ऊर्जा सप्ताह-2026 निवेश, नीति और तकनीक के सही मेल से भारत के ऊर्जा भविष्य को मजबूत करने और उद्योगों व उपभोक्ताओं के लिए नए अवसर पैदा करने का सुनहरा अवसर है।

सामरिक साझेदारी के लिए रोड़मैप बनाएंगे भारत और साइप्रस : आपसी संबंधों में एक नया अध्याय लिखने का अवसर, मोदी ने कहा- भारत और साइप्रस के विचार एक समान
निकोसिया। भारत और साइप्रस अपनी साझेदारी को सामरिक स्तर तक ले जाने के लिए अगले 5 वर्षों का रोडमैप बनाएंगे, जिसमें द्विपक्षीय रक्षा सहयोग कार्यक्रम और साइबर तथा सुमुद्री क्षेत्र में सुरक्षा पर वार्ता भी शामिल होगी। साइप्रस की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में समर्थन के लिए साइप्रस के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

दो दशक से भी लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह आपसी संबंधों में एक नया अध्याय लिखने का अवसर है। दोनों देश साझेदारी को सामरिक दायरे तक बढाने के लिए 5 वर्षों का रोड़ मैप तैयार करेंगे। मोदी ने कहा कि “अपनी साझेदारी को स्ट्रेटेजिक दिशा देने के लिए हम अगले 5 वर्षों के लिए एक ठोस रोडमैप बनाएंगे। रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूती देने के लिए द्विपक्षीय रक्षा सहयोग कार्यक्रम के तहत रक्षा उद्योग पर बल दिया जाएगा। साइबर और मैरीटाइम सिक्योरिटी पर अलग से वार्ता शुरू की जाएगी। ”

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के विरूद्ध भारत की लड़ाई को समर्थन देने के लिए साइप्रस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के विरुद्ध भारत की लड़ाई में साइप्रस के सतत समर्थन के हम आभारी हैं। आतंकवाद, ड्रग और हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए, हमारी एजेंसीज के बीच जल्द से जल्द सूचनाओं के आदान प्रदान का मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा।”

मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में सुधारों को लेकर भी भारत और साइप्रस के विचार एक समान हैं। उन्होंने कहा कि “संयुक्त राष्ट्र को समकालीन बनाने के लिए जरूरी सुधार को लेकर हमारे विचारों में समानता है। साइप्रस द्वारा सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने के लिए हम आभारी हैं। भूमध्यसागरीय क्षेत्र के साथ संपर्क बढ़ाने पर भी हमने बात की। हम सहमत हैं कि भारत - मध्य एशिया -यूरोप आर्थिक गलियारे से क्षेत्र में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। ”

प्रधानमंत्री ने उन्हें साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने को भारत और साइप्रस की अटूट मित्रता करार दिया। उन्होंने कहा कि “ कल, जब से मैंने साइप्रस की धरती पर कदम रखा है, राष्ट्रपति जी और यहाँ के लोगों ने जो अपनापन और स्नेह दिखाया, वह सीधे दिल को छू गया। मुझे साइप्रस के इतने बड़े सम्मान से अलंकृत किया गया।

यह सम्मान केवल मेरा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और साइप्रस की अटूट मित्रता की मोहर है। इसके लिए मैं एक बार फिर आभार व्यक्त करता हूँ। मोदी आज ही साइप्रस से कनाड़ा रवाना होंगे जहां वह जी -7 देशों की शिखर बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वह क्रोएशिया की यात्रा पर जाएंगे।

विशेषज्ञों ने कला-सिनेमा और कहानी पर शेयर किए विचार, अनुभवों को साझा करने का अवसर किया प्रदान
जयपुर। फिक्की फ्लो जयपुर की ओर से जय महल पैलेस में द लिविंग थिएटर: कला, सिनेमा और कहानी विषय पर एक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने कला, सिनेमा और इससे जुड़े विषयों पर अपने विचार शेयर किए। फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन रघुश्री पोद्दार ने बताया कि फ्लो सदस्यों को मनोरंजन जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों, यात्रा और दृष्टिकोण को साझा करने का अवसर प्रदान किया, जिससे रंगमंच, टेलीविजन और सिनेमा की बदलती दुनिया की एक रोचक झलक मिली।

पैनल चर्चा में टीवी इंडस्ट्री के जुड़े संदीप ने टेलीविजन की बदलती दुनिया पर प्रकाश डालते हुए पारंपरिक धारावाहिकों से डिजिटल श्रृंखला की ओर बढ़ते रुझान और दर्शकों की रुचियां कैसे नवाचार को प्रेरित कर रहीं है, लेकिन अपने विचार रखे। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने बॉलीवुड के स्वर्ण युग की यादें ताजा करते हुए फिल्मों से टेलीविजन तक की अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने बिग बॉस 18 में अपने अनुभव को अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और शिक्षाप्रद यात्रा बताया। वहीं अभिनेता सिड मक्कड़ ने वैश्विक सिनेमा पर चर्चा करते हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म उद्योग में अपने अनुभव साझा किए।

एमबीबीएस काउंसलिंग: कॉलेज में ज्वॉइन कर चुके विद्यार्थियों को रिजाइन का अवसर
जयपुर। एमबीबीएस काउंसलिंग में कॉलेज ज्वॉइन कर चुके विद्यार्थियों को पहली बार सीट रिजाइन करने का मौक दिया गया है। इसको लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की सेंट्रल काउंसलिंग के थर्ड राउंड में सीट एलॉटमेंट वाले कैंडिडेट के लिए  राजस्थान स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने सूचना जारी की है, जिसके तहत राजस्थान की नीट यूजी काउंसलिंग के सेकंड राउंड में सीट अलॉट में कॉलेज में ज्वॉइन कर चुके कैंडिडेट्स को रिजाइन का अवसर दिया है। इसके लिए उन्हें अपने कॉलेज में जाकर रिजाइन करना होगा और उनके सिक्योरिटी जब्त कर ली जाएगी।

ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग के राउंड 3 से आवंटित एमबीबीएस सीट को ज्वाइन करने के इच्छुक कैंडिडेट राजस्थान स्टेट 85 फीसदी कोटा के राउंड 2 से आवंटित एमबीबीएस सीट से मंगलवार शाम 4 बजे तक कर रिजाइन कर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट रिजाइन को प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही ऑल इंडिया काउंसलिंग के तीसरे राउंड के एलॉटेड कॉलेज में ज्वाइन कर सकते हैं। राजस्थान की काउंसलिंग के तहत एलॉटेड कॉलेज में रिजाइन करने के लिए उन्हें व्यक्तिगत उपस्थिति होना पड़ेगा। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल के जरिए रिजाइन लेटर इश्यू करवाना होगा। इसके लिए एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग के राउंड-3 का सीट आवंटन लेटर राजस्थान स्टेट के संबंधित मेडिकल संस्थान को देना होगा।

देनी होगी अंडरटेकिंग
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जो कैंडिडेट राजस्थान स्टेट 85 फीसदी कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग के राउंड-2 से रिजाइन कर ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग के राउंड-3 से आवंटित एमबीबीएस-सीट को ज्वाइन करना चाहते हैं, उन्हें एक अंडरटेकिंग भी देनी होगी। इस अंडरटेकिंग में यह साफ लिखा होगा कि ये कैंडिडेट आगामी भविष्य में 85 फीसदी कोटा राजस्थान स्टेट एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिए जाएंगे।

Josa Counsling: 121 संस्थानों की 865 ब्रांच च्वॉइस भरने का मौका
जयपुर। देशभर के बेहतर इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए ज्वाइंट काउंसलिंग प्रक्रिया का दौर शुरू हो गया है। इस काउंसलिंग के माध्यम से इस वर्ष विद्यार्थियों को कुल 121 कॉलेजों की 865 ब्रांचेंज को भरकर लॉक करने का विकल्प दिया गया है। विद्यार्थी 18 जून शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग की जा सकेगी।

जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया 26 जुलाई के मध्य पांच राउंड में संपन्न होगी। प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब 18 जून को शाम 5 बजे तक च्वाइस फिलिंग एवं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहला मॉक सीट आवंटन 15  जून को होगा, उसके उपरान्त दूसरा मॉक सीट आवंटन 17 जून को होगा। इसके उपरान्त 20 जून को पहले राउण्ड का सीट आवंटन होगा, जिन विद्यार्थियों को पहले राउण्ड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट असेपटेंस फीस जमा कर डाक्यूमेंट्स अपलोड कर अपनी सीट कंफर्म करनी होगी। दूसरे राउण्ड का सीट आवंटन 27 जून, तीसरे का 4 जुलाई, चौथे राउंड का सीट आवंटन 10 जुलाई को होगा। अंतिम यानी पांचवें  राउण्ड का  सीट आवंटन 17 जुलाई को होगा। इस प्रकार सम्पूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया पांच  राउंड में संपन्न होगी, जिसकी फाइनल रिपोर्टिंग 26 जुलाई तक करनी होगी।

काटली नदी के अतिक्रमियों को सुनवाई का मौका देकर करें कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने झुंझुनूं के नटास गांव में स्थित काटली नदी में करीब आठ सौ बीघा भूमि पर अतिक्रमण के मामले में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित पीएलपीसी कमेटी को कहा है कि वह मामले में अतिक्रमियों को सुनवाई का मौका देकर तीन माह में अतिक्रमण हटाने पर निर्णय करें। इसके लिए अदालत ने याचिकाकर्ता को कमेटी के समक्ष अपना अभ्यावेदन देने को कहा है। जस्टिस एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस शुभा मेहता की खंडपीठ ने यह आदेश सुमित्रा की ओर से दायर जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए दिए।

जनहित याचिका में अधिवक्ता धर्मवीर ठोलिया और अधिवक्ता हिमांशु ठोलिया ने अदालत को बताया कि काटली नदी के बहाव क्षेत्र में नटास सरपंच के परिजनों सहित अन्य रसूखदार लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमी नदी में पक्के निर्माण कर कुए और ट्यूबवेल खोदकर सिंचाई कर रहे हैं। जमाबंदी के अनुसार नदी की करीब सत्रह सौ बीघा जमीन नटास गांव की सीमा से जुड़ी हुई है। इसमें से करीब पचास फीसदी जमीन पर अतिक्रमण हो गए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से स्थानीय कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी सहित स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत की है, लेकिन उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। याचिका में यह भी कहा गया कि उसने प्रभावशाली लोगों के खिलाफ जनहित याचिका पेश की है। ऐसे में उसके साथ कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने कमेटी को तीन माह में अतिक्रमण हटाने पर निर्णय करने को कहा है।

शूटिंग के दौरान आमिर खान से सीखने का मौका गंवा दिया : सोनाली
मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे का कहना है कि 'सरफरोश शूटिंग के दौरान उन्होंने आमिर खान से सीखने का मौका गंवा दिया, जिसका उन्हें अभी भी अफसोस है। सोनाली बेन्द्रे ने हाल ही में रिलीज वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज से लंबे अरसे के बाद अभिनय जीवन में वापसी की है।इस सीरीज में सोनाली ने न्यूज एंकर अमीना कुरैशी का किरदार निभाया है। इस रोल से सोनाली ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं है। सोनाली ने आमिर खान के साथ 'सरफरोश  शूटिंग के लम्हों को याद किया है।

आमिर हमेशा से परफेक्शनिस्ट रहे : सोनाली

सोनाली बेन्द्रे ने कहा, ''आमिर हमेशा से परफेक्शनिस्ट रहे हैं। वास्तव में, मुझे लगता है कि जब मैंने आमिर खान के साथ सरफरोश किया, तो मुझे बहुत मजा आया। मैं उन्हें करीब से देख सकती थी कि वह क्या कर रहे हैं? लेकिन उन दिनों मुझ में इस पल का आनंद लेने और उनसे कुछ सीखने की परिपक्वता नहीं थी। इ इस दौरान आमिर खान से बहुत कुछ सीखने का शानदार अवसर मिला। हालांकि मैं उनसे कुछ नहीं सीख पाई। इसका अफसोस मुझे आज भी है।