relief from heat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजधानी जयपुर में मेहरबान हुए मेघराज: दोपहर बाद झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
जयपुर। राजधानी जयपुर में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश कुछ देर में तेज हो गई। शहर के प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। बारिश के दौरान सड़कों पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही।

अचानक हुई बारिश के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों को भी परेशानी हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। बारिश के साथ कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। शहर में जलभराव के कारण यातायात पुलिस और नगर निगम के सामने भी व्यवस्थाएं संभालने की चुनौती रही। मुख्य सड़कों पर पानी की निकासी में समय लगने से वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ा। हालांकि, बारिश ने लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे जयपुरवासियों को राहत जरूर दी।

मौसम में आए इस बदलाव के बाद शहरवासियों को आगामी घंटों में भी बारिश की उम्मीद बनी हुई है। प्रशासन की ओर से जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी और पानी की निकासी के इंतजामों पर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से पिछले एक सप्ताह की गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर और शाम को फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सप्ताह के तापमान की तुलना में काफी कम है।सुबह आंशिक रूप से बादल छाये रहे जिससे शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछारें पडऩे के दौरान तापमान कम बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को इस वर्षा का मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और पंजाब तथा हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बुधवार को फिर से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे फिर से उतनी ही बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

दोपहर बाद लगी बारिश की झड़ी, गर्मी से राहत
उदयपुर। शहर व आसपास क्षेत्र में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादलों के छाए रहने से वातावरण में उमस बनी रही। दोपहर बाद उमड़ी काली घटाओं से लगी बारिश की झड़ी ने आमजन को राहत दी। शाम को तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिले में सर्वाधिक 458 मिमी बारिश जयसमंद में दर्ज की गई है।

दोपहर में खंडवार तेज मध्यम रफ्तार से बारिश की झड़ी शहर में लगती रही। सड़कों पर पानी जमा होने के साथ ही बहने भी लगा। शाम करीब छह बजे काली घटाओं के कारण संध्या से पहले ही अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही। कई जगह सड़कों पर पानी जमा होने के कारण वाहनों का जाम भी लगा। मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार मंगलवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24घंटों के दौरान 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सुबह 8.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक 0.7 मिमी बारिश मापी गई।जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बीते चौबीस घंटों के दौरान बावलवाड़ा में 8 मिमी, डाया 14 देवास 11, गोगुंदा 38, जयसमंद 69, झाड़ोल 23, केजड़ 2, खेरवाड़ा 10, कोटड़ा 47, मदार 25, नाई 4, ओगणा 1, ऋषभदेव 55, सलूम्बर 1, सेई डेम 8 सेमारी 25, सोम पिक अप वियर 15, उदयसागर 5, सोम कागदर 5, वल्लभनगर 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बांध-तालाबों का गेज (मीटर में)
जयसमंद         3.510
सोम कागदर     7.250
उदयसागर     5.230
वल्लभनगर         2.060
मानसी वाकल     571.550
बागोलिया         0.000
साबरमती         1.600
स्वरूपसागर पिछोला    1.650
डाया         7.150
फतहसागर     1.550
बड़ी         ----
आकोदड़ा     0.000
ओगणा         0.915
हरचंद         2.740
जोगीवड़         5.300
केजड़         2.310
घासा         0.000
बण्डोरा         2.740
खरताणा         0.000

प्री-मानसून की शुरूआत: राजस्थान के बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर सहित कई जिलों में अच्छी वर्षा, गर्मी से राहत
जयपुर। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में बरसात का दौर शुरू हो चुका है। जिसके चलते राजस्थान के बाड़मेर, सिरोही, जैसलमेर सहित कई जिलों में प्री मानसून की अच्छी बरसात हुई हैं और इससे तेज गर्मी और लू से राहत महसूस की जाने लगी है। प्री मानसून के कारण बाड़मेर में सोमवार रात जोरदार बारिश हुई जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। इसी तरह पाली, सिरोही,  उदयपुर, जालोर, राजसमंद , जैसलमेर के पोकरण, बीकानेर, कोटा, जोधपुर के भोपालगढ़ एवं फलौदी आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में बाड़मेर जिले के चौहटन में सौ मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई। जबकि बाड़मेर में 76, बाड़मेर के बायतू में 48, शिव में 21 एवं सिवाना में 20 मिलीमीटर बरसात हुई। इसी तरह बारां के अटरू में 98, प्रतापगढ़ में 57, जैसलमेर के पोकरण में 19, जोधपुर के भोपालगढ़ में 56, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 46, फतेहगढ़ में 16, बीकानेर में 17.6, बीकानेर के डूंगरगढ़ 15, उदयपुर में 13, चित्तौडग़ढ़ में छह और भीलवाड़ा में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। इस वर्षा से नदी एवं नालों में पानी आना शुरु हो गया।

बरसात के बाद तापमान में थोड़ा बदलाव आया और भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कमी के साथ 32.4 एवं न्यूनतम तापमान दो डिग्री कमी के साथ 24.6 डिग्री सेल्सिसयस रहा। चित्तौडग़ढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कमी के साथ 31.6 एवं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सयिस रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.2 तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जैसलमेर में अधिकतम 41.7 एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 23.9 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में अधिकतम सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 34.5 एवं न्यूनतम तापमान 24.6, कोटा में अधिकतम तापमान 38.5 एवं न्यूनतम तापमान 28, अजमेर में अधिकतम 36.4 एवं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा जयपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की कमी के साथ 37 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।