diesel shortage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

1500 पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई गड़बड़ाने से किल्लत बरकरार
जयपुर। एचपीसीएल और बीपीसीएल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की हुई किल्लत से कुछ राहत है। बीपीसीएल के पंपों पर सप्लाई में काफी सुधार है, लेकिन एचपीसीएल के प्रदेशभर के करीब 1500 पंपों पर अभी भी सप्लाई गड़बड़ाई हुई है। डिमांड के अनुसार सप्लाई पूरी नहीं होने से पंप चौबीस घंटे ग्राहकों को ईधन नहीं दे पा रहे हैं।

गड़बड़ाई सप्लाई पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग भी अलर्ट मोड़ में आ गया है। विभाग के शासन सचिव आशुतोष एटी पेणडनेकर ने सभी कंपनियों ने राजस्थान हैड्स को तलब किया। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि संदीप भगेरिया भी पहुंचे। कंपनियों ने जल्द सप्लाई दुरूस्त करने का भरोसा दिलाया है। मॉनिटरिंग के लिए एक अधिकारी को भी जिम्मेदारी दी है। डीएसओ को निर्देश दिए हैं कि वे पंप ड्राई, सप्लाई बाधित होने की सूचना अपडेट रखे और सप्लाई सुनिश्चित करने का काम करें।

2500 पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पंप खाली होने की अफवाह
जयपुर। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो गई है। प्रदेश में 6700 पेट्रोल पंपों में से बीपीसीएल और एचपीसीएल के 2500 के करीब पंप है, लेकिन इन दोनों ऑयल कंपनियों की सप्लाई गड़बड़ाने से ग्राहकों की डिमांड के अनुसार पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। डीलर्स का आरोप है कि कंपनियां प्रदेश में र्इंधन की सप्लाई नहीं कर रही है और कंपनियां अपने नुकसान की भरपाई के चलते अघोषित राशनिंग करने में लगी है। जानकारी के अनुसार पंपों पर कंपनियां पिछले तीन दिन से डिमांड की आधी ही सप्लाई कर रही है। इसके चलते प्रदेश के कई पंपों पर शाम होते-होते पेट्रोल-डीजल रीत रहा है। मजबूरन पंपों को बंद करना पड़ रहा है। यही स्थिति एक दिन और रही, तो करीब 500 पंपों में शटडाउन हो जाएगा। हालांकि फिलहाल आईओसीएल के 3 हजार से ज्यादा पंपों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं है। यहां कंपनी डीलर्स को समय पर और डिमांड के अनुसार पूरा ईंधन सप्लाई कर रही है। इसके चलते फिलहाल दो कंपनियों में व्याप्त किल्लत से ग्राहकों को यहां कुछ राहत है, लेकिन पंपों पर भटकना जरूर पड़ रहा है। आईओसीएल के पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें भी लगी है।

सप्लाई में दिक्कत
बीपीसीएल-एचपीसीएल के रीजनल हैड से फोन पर संपर्क किया, तो बात नहीं हुई। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक कोरानी ने बताया कि कंपनियां क्रिएटिव शॉर्टेज कर रही है। आगे से कंपनियों के डिपो पर पूरी सप्लाई नहीं हो रही है। कम सप्लाई हो इसके लिए बीपीसीएल ने अग्रिम भुगतान का नियम बना दिया है, लेकिन भुगतान के बाद भी पूरी सप्लाई नहीं आ रही है। वहीं एचपीसीएल भुगतान पर देरी से सप्लाई कर रहा है। कंपनियों को क्रूड ऑयल महंगा मिलने और दाम 18 से 20 रुपए तक प्रतिलीटर कम होने से घाटे की आशंका के चलते सप्लाई कम करने की बात सामने आ रही है।

जयपुर में पंप खाली होने की अफवाह
जयपुर शहर में देर शाम आम जनता में पेट्रोल पंप खाली होने और आगामी तीन-चार दिन तक पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने की अफवाह फैल गई। इसके बाद देर रात तक पंपों पर र्इंधन लेने वाले वाहनों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि जयपुर शहरीय इलाके में देर रात तक किसी भी पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने की सूचना नहीं थी। सभी जगह पंपों पर उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल मांग अनुसार दिया गया।