lashkar e taiba - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलिस ने किया लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफ़ाश: 3 लोग गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी ज़िले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफ़ाश कर तीन लोगों गिरफ्तार किया और उनके पास से एक शक्तिशाली विस्फोटक भी बरामद किया है। अधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा से कथित तौर पर जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार लोगों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल टेरियाथ के ज़ाकिर हुसैन, कोटचरवाल टेरियाथ के मोहम्मद आज़म और राजौरी के उधान के मोहम्मद मुश्ताक के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि ये गिरफ़्तारियां राजौरी-पुंछ इलाके में सक्रिय एक आतंकी गुट की जांच के दौरान की गईं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर आतंकवादियों को रसद सहायता , सुरक्षित आवाजाही और ज़मीनी स्तर पर अन्य मदद मुहैया कराने में शामिल थे। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने कथित रुप से गाइड के तौर पर काम किया और कश्मीर घाटी की ओर आतंकवादी समूहों की आवाजाही में मदद की।

सूत्रों ने कहा कि गिरफ़्तार लोगों पर उन आतंकवादियों को ज़मीनी मदद देने का भी शक है जो कई हाई-प्रोफाइल हमलों में शामिल थे, जिनमें नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया हमला भी शामिल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विस्फोटक कथित तौर पर एक आतंकवादी समूह के सदस्यों ने आरोपियों को सुरक्षित रखने और किसी लक्षित हमले में संभावित इस्तेमाल के लिए सौंपा था। मामले की जांच जारी है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रातभर चली मुठभेड़, मैनेजर के हत्यारे सहित लश्कर -ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि शोपियां के कांजीुलर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि शोपियां में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक जन मोहम्मद लोन राजस्थान के रहने वाले बैंक प्रबंधक की दो जून को की गई हत्या में शामिल था। एलाकाई देहाती बैंक के प्रबंधक विजय कुमार की कुलगाम के आरेह में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा, ''मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। वह अन्य आतंकवादी अपराधों के अलावा, हाल ही में बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या में शामिल था।''
वहीं एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, ''जैसे ही सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरु कर दी।  जिसके के बाद शुरु हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए।''

उल्लेखनीय है कि कश्मीर में पिछले 30 घंटे में यह तीसरी मुठभेड़ है। अमरनाथ यात्रा पर कथित तौर पर हमले की योजना बना रहे लश्कर का एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित दो आतंकवादी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात श्रीनगर में मारे गए।