remand - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल 13 अप्रैल तक रिमांड पर, देखें वायरल वीडियो
जयपुर। एसीबी मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने जल जीवन मिशन में हुए करीब 960 करोड रुपए के घोटाले से जुडे मामले में पूर्व आईएएस और तत्कालीन अतिरिक्त जलदाय सचिव सुबोध अग्रवाल को 13 अप्रैल तक रिमांड पर एसीबी को सौंप दिया है। हाल ही में अदालत की ओर से आरोपी सुबोध अग्रवाल को भगोड़ा घोषित करने के बाद एसीबी ने उसे गिरफ्तार किया था।

एसीबी की ओर से आरोपी सुबोध अग्रवाल को अदालत में पेश कर 14 अप्रैल तक रिमांड मांगा। एसीबी की ओर से कहा गया कि आरोपी से प्रकरण को लेकर पूछताछ करनी है। वहीं यह भी जानकारी हासिल की जाएगी की इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं सुबोध अग्रवाल के वकील ने पुलिस रिमांड का विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। वहीं सुबोध अग्रवाल ने अदालत कक्ष के बाहर कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि न्याय होगा, सत्यमेव जयते।

पेपर बेचने के आरोपी शिक्षक का बिजनेस पार्टनर रिमांड पर
उदयपुर। आरपीएससी की ओर से गत वर्ष आयोजित वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा में 24 दिसंबर को सामान्य ज्ञान के पेपर से पहले व्हाइटएप पर आए पेपर को सॉल्व करवाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी रामगोपाल को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सात दिन रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए। वहीं न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे एक अन्य आरोपी एमटेक उत्तीर्ण इंजीनियर राजीव उपाध्याय की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया। एक लाख रुपए के इनामी आरोपी सुरेश ढाका की अग्रिम जमानत एवं पूर्व में गिरफ्तार लूणाराम की जमानत अर्जी पर फैसला मंगलवार को होगा, जबकि भूपेंद्र सारण को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया, जिसे भी मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ढाका ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका: मामले के मुख्य सरगना सुरेश ढाका ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने ढाका पर एक लाख रुपए का और उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने 25000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। पेपर लीक करने में सहयोग के आरोप में पूर्व में गिरफ्तार लूणाराम सारणा निवासी सांचोर की जमानत याचिका पर भी मंगलवार को सुनवाई होगी।

राजीव की जमानत खारिज
मामले में भूपेन्द्र सारण के सहयोगी राजीव उपाध्याय की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई। याचिका पर सुनवाई के दौरान अभियोजन की दलील थी कि राजीव ने पेपर सॉल्व कराने के लिए पदमपुरा में जैन तीर्थ के पास स्थित ग्रीन फील्ड रिसॉर्ट बुक करवाया था जिसे गोपाल सारण और ओमप्रकाश के हवाले किया था। कोर्ट ने माना कि राजीव को पेपर लीक की पूरी जानकारी थी। वह भूपेन्द्र सारण का बिजनेस पार्टनर भी है।

सारण प्रोडक्शन वारंट पर फिर गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड भूपेन्द्र सारण को प्रोडक्शन वारंट पर पुन: गिरफ्तार किया। इस बार सारण को बेकरिया थाने में दर्ज मामले को लेकर पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। पुलिस सारण को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। उसे 9 मार्च को ही कोर्ट ने जेल भेजा था। भूपेंद्र सारण वर्ष 2011 में जीएनएम भर्ती परीक्षा के पेपर आउट प्रकरण और वर्ष 2022 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी शामिल था। वह जेल भी जा चुका है। पुलिस जयपुर से भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड और पत्नी को गिरफ्तार कर चुकी है।

परीक्षा में पास करने के बदले अस्मत मांगने का मामला : आरोपी आरटीयू प्रोफेसर और छात्र 3 दिन के रिमांड पर
कोटा। अदालत ने परीक्षा  पास करवाने के लिए छात्राओं की अस्मत मांगने के आरोप में गिरफ्तार आरटीयू के प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अंकित अग्रवाल को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। दोनों आरोपियों को दादाबाड़ी पुलिस ने बुधवार देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया जहां से 25 दिसंबर तक पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी के खिलाफ दो दिन पूर्व एक बीटेक छात्रा ने पास करने की एवज में अस्मत मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एससी- एसटी एक्ट सहित अन्य धाराएं जोड़ते हुए मामले की जांच डिप्टी एसपी अमर सिंह को सौंप दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत ने लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एडिशनल एसपी उमा शर्मा के नेतृत्व में एसआईटी भी घटित की है। न्यायालय में आरोपियों को पेश करने से पूर्व पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल को तैनात किया। आक्रोशित वकीलो ने पुलिस सुरक्षा को तोड़ते हुए आरोपियों के साथ पिटाई की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया। इस दौरान डिप्टी एसपी शंकर सिंह , नयापुरा थानाधिकारी राजेन्द्र कमांडो व रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह के साथ पुलिस कमांडो ओर आरएससी के जवानों को लगाया गया है। आरोपियों को ले जाने के लिए पुलिस ने न्यायालय के पास ही पुलिस गाड़ी को खड़ा किया जिसके बाद उसे लेकर गए। अदालत के बाहर वकीलो की भीड़ व आक्रोश को देखते हुए वकीलो से समझाइश की गई।

हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, दो दिन के रिमाण्ड पर
अजमेर। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा की गर्दन काटने वाले व्यक्ति को अपनी सम्पत्ति गिफ्ट में देने के विवादित बयान का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती को दरगाह थाना पुलिस ने बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अपने घर में देखकर आरोपी के होश उड़ गए। पुलिस ने उसे भागने का जरा भी मौका नहीं दिया। ऐसे में वह खुद ही हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। जिसे पुलिस टीम दबोच कर थाने ले आई।

सीओ (दरगाह) संदीप सारस्वत ने बताया कि खादिम मोहल्ला दरगाह बाजार निवासी आरोपी खादिम सलमान चिश्ती को गहनता से पूछताछ करने के बाद बुधवार शाम न्यायाधीश के समक्ष उनके आवास पर पेश किया गया। जिसे न्यायाधीश ने दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर दरगाह थाना पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को पेश करने के दौरान पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मौके पर सीओ दरगाह संदीप सारस्वत के अलावा सीओ नॉर्थ छवि शर्मा, दरगाह थाना सीआई दलबीर सिंह, सिविल लाइन थाना सीआई अरविन्द सिंह चारण, क्रिश्चियनगंज थाना सीआई डॉ. रवीश सामरिया सहित पुलिस के हथियारबन्द जवानों की टीम भी मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने सार्वजनिक रूप से अपने बयान का एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने नुपूर शर्मा की गर्दन काटने वाले को अपनी पूरी सम्पत्ति खुशी से गिफ्ट में देने का ऐलान किया था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ आईपीसी व आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मोबाइल की गहनता से होगी जांच

सीओ सारस्वत ने बताया कि रिमाण्ड के दौरान उस मोबाइल फोन को भी बरामद किया जाएगा, जिससे उसने विवादित वीडियो बनाया था। पुलिस को उसके मोबाइल की जांच में और भी साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। पुलिस मोबाइल से यह भी जानकारी जुटाएगी कि आरोपी मामले से जुड़े अन्य किन-किन लोगों के सम्पर्क में था।

खादिम मोहल्ले में ही छिपा था

सीओ सारस्वत ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मंगलवार देर रात खादिम मोहल्ला में ट्रेस की गई। मुखबिरतंत्र भी सक्रिय कर रखे थे। उसके वहां होने की पुख्ता सूचना मिलने पर रात को ही एडीशनल एसपी सिटी आईपीएस विकास सांगवान भी दरगाह थाने पहुंच गए थे। सीआई दलबीर सिंह व थाने के जाप्ते और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम बनाई गई। खादिम मोहल्ला संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पुलिस जाप्ते ने पहले आसपास के क्षेत्र को कवर किया। उसके बाद उस घर को घेर लिया, जहां सलमान छिपा हुआ था। उसे भागने का जरा भी मौका नहीं दिया। उसे वहां से दस्तयाब कर थाने लाया गया। जहां पूछताछ कर गिरफ्तार किया।

खादिम मोहल्ले से लाना ही चुनौतीपूर्ण

आरोपी हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती को खादिम मोहल्ला से लेकर आना भी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। क्योंकि खादिम मोहल्ला समुदाय विशेष के लोगों का है। बड़ी संख्या में खादिम परिवार रहते हैं। जहां पुलिस कार्यवाही का पूर्व में भी कई बार खुलेआम विरोध किया जा चुका है। ऐसे में आरोपी सलमान को उसके ही घर से लेकर आना भी पुलिस के लिए बड़ी बात है।

अदालत में विरोध देख नहीं लाया गया

अदालत में पेश करने के दौरान आरोपी के बयान से नाराज कुछ वकील एकत्रित हो गए थे, जो आरोपी के अदालत में पेशी के दौरान विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार थे। ऐसे में सलमान पर भी गुस्साई भीड़ में से कोई हमला कर सकता था। सीओ सारस्वत व सीआई दलबीर सिंह ने मौके की नजाकत को देखते हुए तुरन्त सलमान को सुरक्षा की दृष्टि से अदालत में नहीं लाकर न्यायाधीश के घर पर पेश करने का फैसला लिया। ऐसे में शाम को नारेबाजी की गई। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हुए थे।

NIA की रिमांड पर कन्हैयालाल हत्याकांड का एक और आरोपी, 12 जुलाई तक मोहसिन रिमांड पर
जयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड के एक और आरोपी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रिमांड पर भेज दिया गया। कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच कर एनआईए ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद मोहसिन को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया, जहां उसे 12 तक रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रियाज एवं गौस सहित चार आरोपी भी रिमांड पर है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि उदयपुर में कन्हैयालाल निर्मम हत्याकांड मामले में एनआईए ने जांच तेज कर दी है। दोपहर करीब एक बजे को आरोपी मोहसीन को जयपुर की एनआईए की कोर्ट में पेश किया गया। मोहसीन उदयपुर के हाथीपोल क्षेत्र में मीट-चिकन की दुकान चलाता है। एनआईए टीम ने आरोपी मोहसिन को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पांच से अधिक थानों का पुलिस जाप्ता तैनात रहा। आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद के अलावा षड्यंत्र रचने में मोहसीन और आसिफ नाम के दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

7 दिनों की रिमांड पर लॉरेंस बिश्नोई
मानसा। पंजाब में मानसा की एक अदालत ने प्रमुख आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पंजाब पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और कड़ी सुरक्षा में मानसा ले आने के बाद तड़के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। रिमांड मिलने के बाद बिश्नोई को मोहाली ले जाया गया है, जहां गैंगस्टर  विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) उससे पूछताछ करेगी। पूछताछ का उद्देश्य हत्याकांड की साजिश एवं असल मकसद का पता लगाना है।

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता मुहैया करवाने, रेकी करने और पनाह देने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चरणदीप सिंह, संदीप सिंह, (सिरसा, हरियाणा), मनप्रीत सिंह, प्रभदीप सिद्धू, पवन बिश्नोई और नसीब शामिल हैं।