espionage case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बदली पहचान, नाम ‘वहाब आलम’: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आईएसआई एजेंट
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर 24 परगना जिले के बोंगोन में बांग्लादेश सीमा के पास से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक संदिग्ध एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राणा राउत के रूप में हुई है, और वह ‘वहाब आलम’ नाम से पहचान बदलकर रह रहा था। जांच अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला राणा राउत

2012 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से दाखिल हुआ था। नेपाल में कुछ समय बिताने के बाद वह पश्चिम बंगाल में बस गया और फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारतीय नागरिक के रूप में रहने लगा। उस पर भारतीय सेना की आवाजाही और रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजने का गंभीर संदेह है। हाल ही में आतंकवादियों के साथ संबंधों के आरोप में हुई एक अन्य गिरफ्तारी के बाद राणा बांग्लादेश भागने की योजना बना रहा था, लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने मंगलवार देर रात उसे दबोच लिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता के तपसिया निवासी मोहम्मद एजाज नामक व्यक्ति ने राणा को ‘वहाब आलम’ के नाम से फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाने में मदद की थी। एसटीएफ ने एजाज को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं और अब तक किस स्तर की सैन्य जानकारियां सीमा पार भेजी गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि यह गिरफ्तारी बंगाल एसटीएफ द्वारा जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने के संदिग्ध हमीम मोंडल और उसकी सहयोगी अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जो वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं की जानकारियां जुटाने में शामिल थे।

जासूसी प्रकरण पर सदन में हंगामा : विपक्ष ने किया प्रश्नकाल का बहिष्कार, फिर हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित
जयपुर। विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल शुरू होते ही जासूसी प्रकरण पर सदन में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के चलते पहले विपक्ष ने प्रश्नकाल की कार्यवाही का बहिष्कार किया। इसके बाद शून्यकाल में विपक्ष के फिर से हंगामे के चलते सदन कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित कर दी गई।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन में लगाए गए कैमरों पर आसन से व्यवस्था देने की मांग की। जिस पर स्पीकर देवनानी ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद वो इस पर व्यवस्था देंगे। इस दौरान लेकिन जूली और कांग्रेस विधायक प्रश्नकाल की कार्यवाही रोककर इस पर व्यवस्था देने की मांग पर अड़े रहे। इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने लगातार वेल में आकर नारेबाजी भी की। इसके बाद कांग्रेस सदस्य कार्यवाही का बहिष्कार कर गए। इससे पहले कार्यवाही शुरू होते ही जूली ने कहा कि कैमरों के मामले मामले में कल भी हमने अपनी बात रखी थी, संसदीय कार्य मंत्री ने भी अपनी बात रखी थी और मुख्य सचेतक ने भी अपने उदगार रखे थे।कल जो भी वाकया हुआ और कैमरे को लेकर जो बात कही, यह हमारी निजता के अधिकार का उल्लंघन है। हम चाहेंगे की आसन इस पर व्यवस्था दे। यह जासूसी कौन करवा रहा है, इस पर आसन को व्यवस्था देनी चाहिए उसके बाद हम कार्यवाही में सहयोग करेंगे। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि आसन ने व्यवस्था दे दी है कि प्रश्नकाल के बाद वे  व्यवस्था देंगे। आसन को बाध्य नहीं किया जा सकता है। जूली ने कहा कि कैमरे लगे हुए हम कैसे बोले, आप व्यवस्था दे दो, हम पूरा सहयोग करेंगे। आप यह बता दो कैमरे कैसे लगे ,आप व्यवस्था दे दीजिए हम अपनी सीटों पर जाकर बैठ जाएंगे। विपक्ष के हंगामे के बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि ऐसे माहौल में कोई व्यवस्था नहीं हो सकती है। प्रश्नकाल के बाद आपके सवाल की व्यवस्था दूंगा। यह कैमरे जब से भवन बने हैं तब से लगे हुए हैं, मैं किसी भी कीमत पर सदन को हाईजैक नहीं होने दूंगा। जूली ने कहा कि जब तक कैमरे नहीं हटेंगे हम कार्रवाई में भाग नहीं ले सकते हैं। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि जो आसन से व्यवस्था मांग रहे हैं वही आसन का उल्लंघन कर रहे हैं, मेरा प्रतिपक्ष के सदस्यों से निवेदन है कि आसन की व्यवस्था का उल्लंघन मत करो। जूली ने कहा कि कल तो संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी कह रहे थे कि कैमरे कैसे लगे मुझे नहीं पता है। पटेल ने कहा कि विपक्ष को अपनी हठधर्मिता छोड़नी चाहि, लेकिन विपक्षी सदस्य व्यवस्था देने पर ही अड़े रहे थे। वेल में थोड़ी देर नारेबाजी के बाद कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करके चले गए। इसके बाद शून्यकाल में विपक्षी विधायकों ने जासूसी प्रकरण पर व्यवस्था देने की मांग कर वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। सत्तापक्ष के विधायक भी अपनी सीटों पर खड़े होकर विपक्ष के रवैये पर हंगामा करने लगे। लगातार शोरगुल और हंगामे के चलते स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित कर दी।

ब्रिटेन में जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
मॉस्को। ब्रिटेन के गटविक हवाई अड्डे से लंदन पुलिस ने रुस के लिए जासूसी करने के आरोप में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हवाई अड्डे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को जासूसी करने के आरोप में उस समय हिरासत में लिया गया, जब देश से बाहर जाने की कोशिक कर रहा था।

संदिग्ध ब्रिटेन में पुतिन शासन की ओर से जासूसी कर रहा था। उसे देखरेख में रखा गया और देश से बाहर जाने की कोशिश करने के लिए गैटविक पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।