Jaipur city - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया
जयपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम (यौम-ए-आशूरा) पर शुक्रवार को गुलाबी नगरी में मातमी धुनों के साथ ताजिये निकाले गए, जिन्हें देर रात कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

दोपहर बाद से ही परकोटे के विभिन्न हिस्सों से ताजिये बड़ी चौपड़ लाए जाने लगे। बाद में उन्हें एक साथ जुलूस के रूप में कर्बला ले जाया गया। ताजियों के भ्रमण के दौरान शिया समाज के युवकों ने पुरानी परंपरा का निर्वहन करते मातम मनाया। खुद को लहूलुहान कर करबला की दर्दनाक घटना और इमाम हुसैन की मुसीबतों को याद किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर मजलिसों का आयोजन भी हुआ, जिनमें इमाम हुसैन की शहादत और उनके संदेश पर प्रकाश डाला गया। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय लोगों की ओर से छबील लगाकर शर्बत पिलाया गया।

बारिश का ताज पहन निकली तीज की सवारी, कलाकारों ने लोक कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को किया रोमांचित
जयपुर। गुलाबी नगरी में बूढ़ी तीज माता की सवारी सिटी पैलेस स्थित जनाना ड्योढ़ी से पूजा-अर्चना के बाद बारिश के बीच निकली। बारिश के कारण माता की सवारी को प्लास्टिक से कवर करके निकाला गया। सवारी में कलाकारों ने एक से लोक कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया।

पचरंगा झंडा हाथ में लिए गामा पहलवान हाथी पर सवार होकर निकले। इनके पीछे बैलों से बंधी तोपगाड़ी और ऊंट पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। बूढ़ी तीज की सवारी सादगी और परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। बूढ़ी तीज का विशेष महत्व विवाहित महिलाओं के लिए होता है, जो अपने सुहाग की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना से व्रत रखती हैं। इस दो दिवसीय आयोजन में राजस्थानी लोक जीवन, रीति-रिवाज और कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

आयोजन देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना :

कालबेलिया, घूमर, कच्छी घोड़ी, शहनाई-नगाड़ा जैसे पारंपरिक आयोजन न सिर्फ  देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, बल्कि शहरवासियों ने भी इनसे अपने सांस्कृतिक जुड़ाव को महसूस किया।

आयोजन का लाइव प्रसारण जयपुर शहर में जगह-जगह लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर होता, लेकिन बारिश ने मामला बिगाड़ दिया। तेज बारिश के बीच बूढ़ी तीज माता की सवारी सिटी पैलेस के त्रिपोलिया गेट से निकलकर पौंड्रिक उद्यान के लिए रवाना हुई। पुलिस बैंड ने त्रिपोलिया गेट पर परफोर्म किया।

जयपुर शहर में नॉन रवेन्यू वाटर के लिए 900 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार
जयपुर। जयपुर शहर में पानी की छीजत के साथ ही नॉन रवेन्यू वाटर पर रोक लगाने के लिए जलदाय विभाग ने करीब 900 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया है। अमृत मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट के जरिए जिन उपभोक्ताओं के घरों में पानी के मीटर नहीं है, वहां स्मार्ट पानी के मीटर लगाए जाएंगे ताकि उपभोग किए जाने वाले पानी का शत प्रतिशत विभाग शुल्क वसूल सके। विभाग की प्रोजेक्ट शाखा की ओर से तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट को अब विभागीय वित्तीय एवं  तकनीकी समिति के समक्ष स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अभी जयपुर शहर में विभाग के करीब 4:50 लाख पेयजल उपभोक्ता है, इनमें से डेढ़ लाख को उपभोक्ताओं के पानी के मीटर नहीं लगे हुए हैं, ऐसे में उनसे फ्लैट रेट के आधार पर ही पानी का शुल्क की वसूली की जाती है। इस प्रोजेक्ट के धरातल आने के बाद उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट पानी के मीटर लगाए जा सकेंगे।

राज्य सरकार हेरिटेज संरक्षण के लिए खर्च करेगी 100 करोड़ रुपए : दीया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन के साथ किया जाना है। उसी प्लान की तैयारियों के परिपेक्ष्य में जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायज़ा लिया है और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। इसके साथ ही जल महल की पाल का पुनः विकास कर वहां बोटिंग शुरू करवाना है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर की चारदीवारी क्षेत्र और पर्यटन महत्व के अन्य स्थनों का सघन दौरा किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ जयपुर नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा, ट्रेफिक डीसीपी प्रीति चंद्रा, उपनिदेशक पर्यटन विभाग उपेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने चारदिवारी शहर का निरीक्षण शुरू किया, जिसमें उन्होंने सिटी पैलेस चांदनी चौक से होते हुए त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट तक निरीक्षण किया। साथ ही जल महल से लेकर आमेर मावठे तक का लगभग दो घंटे सघन निरीक्षण किया।

सफाई हो, बिल्डिंग्स पर न लटके वायर्स
दिया कुमारी ने सबसे पहले सिटी पैलेस के ही बाहर चांदनी चौक की सफाई का निरीक्षण किया साथ ही बिल्डिंग्स पर लटके हुए वायर्स व पोल्स को ठीक करने के निर्देश दिए।

पोस्टर्स बैनर्स हटाने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने त्रिपोलिया - छोटी चौपड़ के बाज़ारों में लगे हुवे पोस्टर्स बैनर्स को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सब हमारी हेरिटेज को विरुपित (डिफेस) कर रहे हैं।

दुकानों के नाम के रंग में हो एकरूपता
दिया कुमारी ने बाजार में निरीक्षण करते समय कहा कि दुकानों के नाम रंग-बिरंगे होने की जगह एक ही कलर में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बायलॉज के हिसाब से ही कलर होना चाहिए। जिससे एक रुपता रहेगी और शहर सुन्दर दिखेगा।

उपमुख्य मंत्री दिया कुमारी ने वॉल्ड सिटी में डस्टबिन भी अलग कलर के लगाने को निर्देश दिए जो कि जयपुर शहर के हेरिटेज रंग के ही होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डिवाइडर पर लगे पोल्स पर किसी भी तरह के पोस्टर बैनर नहीं लगे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्त-व्यस्त तरह से लगे कैबल्स वायर्स शहर की खूबसूरती को खराब कर रहे हैं इन्हें हटाया जाए।

महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट को फिर से किया जाएगा विकसित
दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ से चाँदपोल तक निरीक्षण करने के दौरान किशनपोल बाजार  स्थित म्यूजियम ऑफ लेगेसी (महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट) को फिर से विकसित किये जाने के निर्देश दिए।

हवा महल के सामने फोटो पॉइंट होगा विकसित
दिया कुमारी ने किशनपोल से अजमेरी गेट तक, सांगानेरी गेट से जौहरी बाजार बड़ी चौपड़ तक निरीक्षण किया। उन्होंने हवा महल के ठीक सामने फोटो पॉइंट डेवलपमेंट करने के निर्देश दिए।

जल महल की पाल होगा सौंदर्यकरण, बोटिंग भी कर सकेंगे आमजन
उपमुख्यमंत्री ने जल महल की पाल को पुनः विकसित करने तथा यहां सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ यहां बोटिंग भी शुरू करने के निर्देश दिए।

जयपुर में 75 लाख की रुपए की लूट, शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी
जयपुर। विधायकपुरी थाना इलाके में एक लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जिसमें कार सवार 3 बदमाशों ने 75 लाख रुपए लूटकर भाग गए। जिसके बाद पुलिश प्रशासन ने शहर में चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है। राजधान जयपुर में ए श्रेणी की नाकांबदी की गई है।

अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार एमआई रोड़ पर स्थित गोपाल टावर में से 3 कार सवार बदमाश ने 75 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए है। जिसके बाद डीसीपी दिंगत आनन्द ने शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई।

धूलंडी पर शहर में एक घंटे होगी अतिरिक्त पेयजल सप्लाई
जयपुर। जलदाय विभाग ने धूलंडी पर शहर में पेयजल सप्लाई की अतिरिक्त व्यवस्था की है। बीसलपुर बांध से धूलंडी के दिन 50 एमएलडी अतिरिक्त पानी की सप्लाई होगी।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता (क्षेत्र द्वितीय) अमिताभ शर्मा ने बताया कि धूलंडी के दिन शहर में दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक पानी की अतिरिक्त सप्लाई की जाएगी। इस एक घंटे में शहर में चरणबद्ध रूप से अलग अलग इलाकों में पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फील्ड में मुस्तैद रहे और अपने अपने क्षेत्र में पानी की मांग का आंकलन कर पेयजल वितरण सुनिश्चित करें। यह जो एक घंटे की अतिरिक्त सप्लाई शहर में की जाएगी वो सुबह शाम की तय सप्लाई के अलावा की जाएगी, जिससे आमजन को त्यौहार के दिन पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े।

जयपुर शहर में सुरक्षा में तैनात होंगे आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी
जयपुर। अयोध्या में सोमवार को हो रही रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जयपुर शहर में भी कई आयोजन होंगे। ऐसे में शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए पूरे शहर में आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी फील्ड में तैनात होंगे। इस संबंध में कमिश्नरेट के सभी डीसीपी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शहर में दिवाली जैसा उत्सव हो रहा है। ऐसे में कमिश्नरेट के सभी जिलों को आवश्यकतानुसार एक हजार पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त जाब्ता दिया जा रहा हैं। इसके साथ ही कमिश्नरेट ऑफिस, डीसीपी ऑफिस, पुलिस लाइन सहित अन्य ऑफिसों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी फील्ड में ड्यूटी के लिए लगाया गया है।

CM Swearing Ceremony: शहर में आज यूं रहेगी यातायात की व्यवस्था
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अल्बर्ट हॉल के सामने रामनिवास बाग में यातायात की विशेष व्यवस्था होगी। ये व्यवस्था शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगी।
त्रिमूर्ति सर्किल, जेएलएन मार्ग की तरफ  से आने वाले यातायात को आरोग्य पथ तिराहा से सूचना केंद्र तरफ  डायवर्ट किया जाएगा।
सूचना केंद्र तिराहा से आरोग्य पथ तिराहा की तरफ  जाने वाले यातायात को सीधा टोंक रोड से संचालित किया जाएगा।
रामनिवास बाग गेट एमजीडी की तरफ  से किसी भी प्रकार का यातायात घोड़ा सर्किल रामनिवास बाग की तरफ  नहीं जाएगा।
न्यू गेट, एमआई रोड, सांगानेरी गेट से आकर रामनिवास बाग में जाने वाले यातायात को रामनिवास बाग चौराहा से डायवर्ट कर एमआई रोड से संचालित किया जाएगा।
एमडी रोड से म्यूजियम रोड होकर रामनिवास बाग के अंदर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
सांगानेरी गेट की तरफ  से रवीन्द्र रंगमंच की ओर आने वाले सामान्य यातायात को नहीं आने दिया जाएगा।
अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का संचालन निर्बाध रहेगा और एसएमएस अस्पताल में दिखाने के लिए मरीज एवं उनके परिजन आ-जा सकेंगे।

बसों के संचालन की व्यवस्था
आगरा रोड से चलने वाली बसें सिन्धी कैम्प से वनस्थली मार्ग चौराहा, गर्वमेंट हॉस्टल चौराहा, एमईएस तिराहा, अजमेर रोड से सोडाला चौराहा, 200 फीट चौराहा, बदरवास तिराहा, किसान धर्म कांटा, न्यू सांगानेर रोड, प्रधान वाटिका, बी-2 बाईपास, बी-2 बाईपास चौराहा, जवाहर सर्किल, नंदपुरी तिराहा, हनुमान तिराहा, जगतपुरा पुलिया के नीचे से सीबीआईफाटक, खो-नागोरियान रोड, गोनेर तिराहा से आगरा रोड आ व जा सकेंगी।

दिल्ली रोड पर चलने वाली बसें दिल्ली रोड के लिए सिन्धी कैम्प, झोटवाड़ा रोड, सीकर रोड, रोड नम्बर-14 से एक्सप्रेस हाईवे, चंदवाजी से दिल्ली रोड पर आ-जा सकेंगी।

टोंक रोड़ पर चलने वाली बसें सिन्धी कैम्प से वनस्थली मार्ग चौराहा, गर्वमेंट चौराहा, एमईएस तिराहा, अजमेर रोड से सोडाला चौराहा, 200 फीट चौराहा, बदरवास तिराहा, किसान धर्मकांटा, न्यू सांगानेर रोड, प्रधान वाटिका, बी-2 बाईपास, बी-2 बाईपास चौराहा से टांके रोड पर आ व जा सकेंगी।

ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था
महाराजा-महारानी कॉलेज ग्राउंड, गोखले हॉस्टल ग्राउंड (प्रशासनिक अधिकारी, टोंक रोड से प्रवेश), रामनिवास बाग के अंदर जेडीए की भूमिगत पार्किंग, रामनिवास बाग के अंदर फुटबाल ग्राउंड, रविंद्र मंच के सामने पार्किंग में (आमजन के वाहन), उद्योग मैदान में (आमजन के वाहन और बस), इंवेस्टमेंट ग्राउंड (पोलो सर्किल), सेंट्रल पार्क गेट नम्बर-3 के अंदर पार्किंग और चौड़ा रास्ता (रिजर्व) पार्किंग रहेगी।

जयपुर शहर कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव पदयात्रा,एकजुटता की खुली पोल
जयपुर। देश की आजादी के 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस के हर जिले में 9 से 15 अगस्त तक 75 किमी आजादी गौरव पदयात्रा के कार्यक्रम के तहत जयपुर शहर कांग्रेस  कमेटी ने बुधवार को 48 सिविल लाइन्स से पदयात्रा निकाली। निवर्तमान जिलाध्यक्ष और खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में निकाली पदयात्रा में कई कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। खाचरियावास के सरकारी बंगले से पदयात्रा सोडाला, 4 नंबर डिस्पेंसरी, हसनपुरा होते हुए जल भवन तक पहुंची। जयपुर में यह पदयात्रा पहले ही 1 दिन देरी से शुरू हुई। उसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत कम नजर आई। जयपुर शहर के नेताओं में आपसी गुटबाजी और खींचतान के चलते कई विधायक और उनके समर्थक पदयात्रा में नहीं पहुंचे। कई नेताओं के नहीं शामिल होने पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पदयात्रा में शामिल होने के लिए सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई थी मैंने अपना काम ईमानदारी से किया है सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से काम कराने का मैंने ठेका नहीं ले रखा है। गौरव पद यात्रा को लेकर खाचरियावास ने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर संघर्ष किया था और सड़कों पर उतर कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी। आज हम उन्हीं स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से आजादी की सांस ले पा रहे हैं हमें पदयात्रा के माध्यम से उन सेनानियों को याद करते हुए उन स्मरणों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। जयपुर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा के माध्यम से देश के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को याद दिलाएंगे।

राहुल गांधी को ईडी का नोटिस: शहर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर मोदी का पुतला जलाया
जयपुर। राहुल गांधी को ईडी का नोटिस मिलने और तीसरे दिन पूछताछ के विरोध में शहर कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को कलेक्ट्री सर्किल पर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं ने पीएम मोदी का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री मनोज मुदगल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जुल्म एवं तानाशाही के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। देश में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों पर किये गये प्रहार और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को ED द्वारा दिए गए नोटिस के खिलाफ यह विरोध-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में जयपुर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता, कांग्रेस पार्षद और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।