jalandhar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल: सीएम भगवंत मान और रवनीत बिट्टू को मिली आत्मघाती हमले की धमकी ; राज्य में अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
जालंधर। पंजाब के जालंधर में गुरुवार को उस समय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया जब एक धमकी भरे ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान की चल रही 'शुक्राना यात्रा' के दौरान आत्मघाती कार बम (आईईडी) हमले की चेतावनी दी गई। ईमेल में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम भी निशाने पर बताया गया है। इस धमकी के बाद जालंधर समेत पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ईमेल में जालंधर, अमृतसर, आदमपुर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई शहरों का उल्लेख किया गया, जिससे पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं।

इस घटनाक्रम के बाद जालंधर के कई शिक्षण संस्थानों को एहतियातन खाली कराया गया। इनमें बीएसएफ मुख्यालय परिसर में स्थित बीएसएफ स्कूल भी शामिल है, जहां दो दिन पहले ही कम तीव्रता का धमाका हुआ था। स्कूल प्रिंसिपल रंजना डोगरा ने कहा कि प्रबंधन के निर्देश पर छात्रों को जल्दी छुट्टी दी गई, हालांकि स्कूल को किसी सीधे खतरे की जानकारी नहीं दी गई थी। इसके अलावा एपीजे स्कूल समेत शहर के पांच से छह स्कूलों को भी बम की धमकी वाले ईमेल मिले। ईमेल में दावा किया गया कि स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे और कॉलेजों में 2:11 बजे धमाके किए जाएंगे। अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की चेतावनी भी दी गई थी।

जालंधर की एडीसीपी आकरशी जैन ने बताया कि सभी प्रभावित स्कूलों में पुलिस टीमें भेजी गईं है और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अब तक किसी भी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। धमकी का समय इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समय जालंधर में अपने जनसंपर्क कार्यक्रम 'शुक्राना यात्रा' पर हैं। इसे देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे शहर में गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस ईमेल के डिजिटल स्रोत की जांच कर रही है। जांच अधिकारियों के मुताबिक ईमेल में मुख्यमंत्री की 'शुक्राना यात्रा' को उनकी "अंतिम यात्रा" बताया गया है और अन्य नेताओं को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।

राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला
जालंधर। पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के करीब नौ ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापे मारे हैं। ईडी के टीमों जालंधर में बुधवार सुबह नौ बजे राज्यसभा सांसद मित्तल के घर, यूनिवर्सिटी समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। जांच चल रही है। उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात की गई है। श्री मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि लगभग 12 दिन पहले आप ने सांसद राघव चड्डा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद श्री मित्तल को उपनेता बनाया गया। श्री मित्तल पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। वह 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे।

जानकारी के मुताबिक ईडी की दिल्ली टीम ने जालंधर और फगवाड़ा में लवली ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघनों से जुड़े मामले में की जा रही है। छापेमारी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर समेत कई स्थानों पर चल रही है। इसके अलावा, मित्तल के परिवार से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर भी जांच की जा रही है, जिनमें उनके भाई रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के ठिकाने शामिल हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू... आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ईडी की रेड.. टिपिकल मोदी स्टाइल..। हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे, आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें।"

जालंधर में तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर, तलाशी अभियान जारी
पंजाब। पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के प्रस्तावति दौरे से ठीक एक दिन पहले आज जालंधर के करीब 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और इससे सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि बम की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई।

बता दें कि मेल में पीएम मोदी के दौरे के दौरान डेरा बल्लां क्षेत्र में बम धमाके की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने मेल में लिखा कि इस धमकी से खालिस्तानियों का कोई लेना देना नही है, मगर पीएम मोदी उनके दुश्मन है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर आ गई है और इसको लेकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में भीषण हादसा, आग लगने से बीएसएफ जवान की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आग लगने की घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा के मदार इलाके में बीएसएफ बैरक में रविवार रात करीब 2:30 बजे आग लग गयी, जिससे लकड़ी का ढांचा पूरी तरह जल गया।

इसके आगे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के जालंधर के रहने वाले बीएसएफ कांस्टेबल रमेश कुमार घटना के समय बैरक के अंदर थे और खुद को बचा नहीं पाए। आग से जलने की वजह से उनकी मौत हो गयी। शव को मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल बांदीपोरा ले जाया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

पंजाब बंद : जालंधर शहर में 24 प्रमुख स्थानों पर लगभग 1200 पुलिस अधिकारी तैनात
जालंधर। किसानों द्वारा राज्यव्यापी 'पंजाब बंद' के आह्वान के मद्देनजर श्री स्वप्न शर्मा, पुलिस आयुक्त, जालंधर ने अधिकारियों के साथ सार्वजनिक सुरक्षा, शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण किया। स्वप्न शर्मा ने कई रणनीतिक चौकियों का दौरा किया और इन महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी का निरीक्षण किया। उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से सतर्कता और तत्काल प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया और उनसे किसी भी अप्रिय घटना या व्यवधान के मामले में तेजी से कार्रवाई करने का आग्रह किया। शर्मा ने कहा कि जनता की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच डिवीजनों में 24 प्रमुख बिंदुओं पर लगभग 1,200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। आयुक्त ने जनता को यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी गड़बड़ी को कम करने और दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों से इस दौरान शांत रहने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया गया।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: सुशील कुमार रिंकू होंगे आप प्रत्याशी
चंडीगढ़। पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए आम  आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को सुशील कुमार रिंकू को अपना प्रत्याशी घोषित किया। जालंधर पश्चिम से विधायक रह चुके रिंकू कल ही कांग्रेस से निकाले जाने के चंद घंटे बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक की उपस्थिति में आप में शामिल हो गये थे।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव 10 मई को होगा। यह सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का जनवरी में निधन होने जाने से रिक्त हुई है। निर्वाचन आयोग के घोषित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 13 अप्रैल से शुरू होंगे।

भगवंत मान, केजरीवाल के जालंधर दौरे से पहले लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे
जालंधर।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के जालंधर दौरे से ठीक पहले जालंधर के देवी तालाब मंदिर की बगल में स्थित गौशाला के नजदीक गली में एक मकान की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खालिस्तानी नारों को स्प्रे पेंट से मिटा दिया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर इसे लिखने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।

सिख फॉर जस्टिस समूह के नेता गुरपतवंत सिह पन्नू ने भी एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने कहा कि खालिस्तान जिंदाबाद के नारे मान और केजरीवाल की यात्रा से पहले लिखे गए थे। उन्होंने कहा कि खालिस्तान का नारा अब बुलेट मार्क नहीं बल्कि जनमत संग्रह बन गया है। पन्नू ने कहा, ''जनमत संग्रह मतपत्र अभियान ने अब 1990 के बुलेट आंदोलन पर कब्जा कर लिया है, जब आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हिन्दू समुदाय को निशाना बनाया गया था। केजरीवाल और मान बुधवार को जालंधर बस स्टैंड पर वोल्वो बसों के परिचालन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचेंगे। उद्घाटन समारोह अपराह्न एक से दो बजे तक चलेगा। इस दौरान जालंधर शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। बस स्टैंड के गेट नंबर एक के सामने शहीद-ए-आजम भगत ङ्क्षसह की प्रतिमा के पास से बसों को रवाना किया जाएगा। गेट नंबर एक का एरिया बंद रहेगा, बाकी बस स्टैंड का काम जारी रहेगा। यात्री नियमित रूप से बस पकड़ सकेंगे।

पंजाब में चार साल बाद फिर से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बस सेवा आठ शहरों-अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, होशियारपुर, कपूरथला और पटियाला से शुरू होगी। सरकारी पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) और पनबस दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बस सेवा चलाएंगे। इसे हरी झंडी दिखाने के लिए केजरीवाल और मान जालंधर पहुंच रहे हैं। दोनों नेताओं के जालंधर दौरे को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। ऐसे में दीवारों पर इस प्रकार का वाक्य लिखे जाने के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई है। मीडिया को इसकी सूचना सुबह प्रतिबंधित संगठन ने जिम्मेदारी लेते हुए खुद दी। सिख फॉर जस्टिस ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए आज जालंधर के मीडिया के लिए एक व्हॉटअप ग्रुप भी बनाया है। इस ग्रुप में खलिस्तान समर्थक प्रचार सामग्री डाली गई है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले फिरोजपुर रेलवे मंडल के डीआरएम के नाम का धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें स्टेशनों पर धमाके करने की बात कही गई थी। पन्नू ने मान को चेतावनी देते हुए कहा कि खालिस्तान जनमत संग्रह मत रोको। एसएफजे ने घोषणा की है कि पंजाब में खालिस्तान जनमत संग्रह 26 जनवरी 2023 को भारत के गणतंत्र दिवस के साथ शुरू होने वाला है।