relief work - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आंध्रप्रदेश के मार्कापुरम में भीषण हादसा: चलती बस बनी आग का गोला; 13 यात्री जिंदा जले, बचाव और राहत कार्य जारी
मार्कापुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक स्लीपर बस में आग लग जाने से कम से कम 10 यात्री जिंदा जल गए। बस आज सुबह हैदराबाद से कनिगिरी जा रही थी, तभी उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस दुर्घटना में कई अन्य यात्री भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और आपातकालीन सेवाओं सहित जिला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फिलहाल बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

बिहार में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर; एक यात्री की मौत अन्य 19 घायल, पुलिस जांच शुरू
बिहार। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे एक व्यकि की मौत हो गई तथा 19 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुअरा गांव के समीप आज सुबह तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 19 लोग घायल हो गए। बस पर 24 लोग सवार थे। घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान तमिलनाडु के कांचीपुरम अब्राहम स्ट्रीट निवासी राजू एम के रूप में की गयी है। मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तमिलनाडु के वेल्लोर में भयावह हादसा: मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फीट ऊंचा रथ पलटने से 7 लोगों की मौत
तमिलनाडु। तमिलनाडु के वेल्लोर से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सालाना मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फीट उंचा रथ अचानक ही नियंत्रण बिगड़ने के कारण गिर गया, जिससे करीब 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये पूरा हादसा 16 फरवरी सोमवार की देर रात जुलूस के दौरान हुआ। इस हादसे के बाद पुलिस, बचाव कर्मियो और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस पूरे हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता हैं कि लकड़ी के टूटे हुए बीम और बड़े रथ के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए है, जिससे ट्रैफिक रुक गया और देखने वाले हैरान रह गए। बता दें कि यह हादसा मयना कोलाई फेस्टिवल के दौरान हुआ, जो महा शिवरात्रि के अगले दिन मनाया जाता है।

स्थितियों एवं राहत कार्यों पर निरन्तर निगरानी रखें अधिकारी : मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर तूफान से हुए नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने स्थितियों एवं राहत कार्यों पर निरन्तर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है तथा वायुसेना एवं सेना के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व 14 जून को भी मुख्यमंत्री ने बैठक आयोजित कर सभी जिला कलेक्टर्स,  पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ, मौसम विभाग एवं संबंधित विभागों को तूफान से होने वाली भारी वर्षा से बचाव के संबंध में निर्देश दिए थे।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि जिन स्थानों पर भारी बारिश के कारण पानी जमा हो गया है, उन स्थानों से दूरी बनाकर रखें। विशेषकर बच्चों को इन स्थानों पर तैरने से सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पानी का बहाव तेज हो अथवा चादर चल रही हो, वहां पैदल या वाहन से ना गुजरें।

आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक में बताया गया कि बिपरजॉय तूफान के कारण बाड़मेर, जालोर, पाली, सिरोही एवं राजसमंद जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई है। तूफान के कारण बीते 3 दिनों में बाड़मेर में 192.37, जालोर में 419.10, सिरोही में 464.66, पाली में 318.70 एवं राजसमंद में 251.92 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। बूंदी एवं सवाई माधोपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बिपरजॉय तूफान से प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की 17 एवं एनडीआरएफ की 8 टीमें लगातार बचाव राहत कार्य में जुटी हैं। इन स्थानों पर सहायता के लिए सेना के 2 कॉलम तैनात किए गए हैं। प्रभावित जिलों से 15 हजार व्यक्तियों को वर्षा से पूर्व ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस एवं नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों द्वारा 1595 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया है। एनडीआरएफ द्वारा 133, एसडीआरएफ द्वारा 123 एवं सेना द्वारा 9 व्यक्तियों को विकट परिस्थितियों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं राजसमंद में राजस्थान पुलिस के एक जवान द्वारा बहादुरी दिखाते हुए 2 लोगों को तेज बहाव से बचाया गया। बैठक में आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री  गोविन्दराम मेघवाल, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग अखिल अरोड़ा एवं शासन सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग पीसी किशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सबसे बड़े रेस्क्यू के बाद बच गई राहुल की जान, 105 घंटे तक चले राहत एवं बचाव कार्य, बोरवेल में गिरा था 11 साल का बच्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पिहरीद गांव में लगभग 105 घंटे तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय बालक को सुरक्षित निकाल लिया गया। राहुल नाम का यह बालक 10 जून को दोपहर में मालखरौदा ब्लाक के अधीन आने वाले पिहरीद गांव में एक बोरवेल में गिर गया था। इसके बाद से ही उसे बचाने के प्रयास शुरू हुए। अथक प्रयासों के चलते लगभग 60 फीट गहरे गड्ढे से देर रात राहुल को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस दौरान बालक को बोरवेल के अंदर ही ऑक्सीजन और पानी इत्यादि पहुंचाने के जतन किए गए। बालक के सुरक्षित निकलने के बाद पिता लाला साहू, माता गीता और परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी की आंखों से खुशी के आंसू झर झर बहने लगे। परिजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रशासन और राहत एवं बचाव कार्य में लगे सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

राहुल को बचाने के लिए क्रेन और आधुनिक मशीनों की मदद से बोरबेल के समानांतर लगभग 65 फीट गड्डा खोदा गया और वहां पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने राहुल को बड़ी ही सावधानी से सुरक्षित निकाला। फिलहाल राहुल को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल साहू के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बालक को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके लिए घटनास्थल से बिलासपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। बघेल ने साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में मैदानों में खुले हुए बोरवेल को बंद करवाया जाए।