ed action - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध बेटिंग ऐप मामला : ईडी का बड़ा एक्शन, क्रिकेटर्स से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच, जानें किन किन पर चली ईडी की तलवार
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े अवैध ऑनलाइन बेटिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई चर्चित हस्तियों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, पूर्व टीएमसी सांसद व अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, अभिनेता सोनू सूद सहित कई अन्य सेलेब्रिटीज की संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय द्वारा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अटैच की गई हैं। ED ने बताया है कि 1xBet और इसके सरोगेट ब्रांड 1xBat और 1xBat Sporting Lines भारत में अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुए को बढ़ावा देने और संचालित करने में शामिल थे। इन प्लेटफॉर्म्स के प्रमोशन से जुड़े लेन-देन जांच के दायरे में हैं। इसके आगे एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की करीब 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। सभी संबंधित सेलेब्रिटीज से पूछताछ पहले ही की जा चुकी है और जांच आगे भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला एक कथित अवैध ऑफशोर बेटिंग ऐप 1xBet और उससे जुड़े सरोगेट प्लेटफॉर्म्स से संबंधित है, जिसमें 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग होने का अनुमान है। ED ने अलग-अलग राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर इस मामले में जांच शुरू की थी। ईडी की जांच के दौरान जारी प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के तहत अभिनेत्री नेहा शर्मा, उर्वशी रौतेला की मां और बंगाली अभिनेत्री अंकुश हाजरा की संपत्तियों को भी अटैच किया गया है। एजेंसी का कहना है कि ये संपत्तियां कथित तौर पर अवैध बेटिंग गतिविधियों से अर्जित “अपराध की कमाई” हैं।

किनकी कितनी संपत्ति हुई अटैच

सोनू सूद की लगभग 1 करोड़

मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये

युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये,

नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये

रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये

अंकुश हाजरा की 47 लाख रुपये

उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में खुलासा हुआ है कि 1xBet, इसके सहयोगी ब्रांड 1xBat और Sporting Lines भारत में बिना वैध अनुमति के ऑनलाइन बेटिंग और जुए का संचालन कर रहे थे। एजेंसी के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स का बड़े पैमाने पर अवैध प्रचार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कई सेलिब्रिटीज ने विदेशी कंपनियों से एंडोर्समेंट डील कर सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के माध्यम से इन ऐप्स को प्रमोट किया, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिला।

झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई: फेमा उल्लंघन के मामले में सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए नरेश केजरीवाल और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत विदेशी मुद्रा लेन-देन के नियमों के उल्लंघन के मामले में हुई है। ईडी ने रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित उनके कार्यालय के साथ मुंबई और सूरत में भी कुल 15 ठिकानों पर रेड मारी है।

यह झारखंड में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) और मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) के तहत की गई यह ईडी की पहली छापेमारी है।
बताया जा रहा है कि, छापेमारी के दौरान ईडी विदेशी संपत्तियों और उनके कागजी दस्तावेजों की जांच कर रही है क्योंकि ये संपत्तियां कानूनी दस्तावेजों में नहीं दिख रही हैं, जिससे अवैध धन शोधन का संदेह बनता है। ईडी इस कार्रवाई से सीमा-पार होने वाले अवैध लेन-देन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी साक्ष्य इकट्टा कर रही है।

ईडी ने इस मामले में जांच आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की, जिसमें नरेश केजरीवाल और उनके परिवार के लोगों ने संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, और अमेरिका जैसी देशों में विदेशी शेल कंपनियों के नाम से बड़ी रकम का निवेश किया था। लेकिन जांच में यह खुलासा हुआ कि ये कंपनियां वास्तव में भारत से संचालित हो रही थीं। ईडी का यह अभियान आज सुबह से शुरू हुआ और इसमें नरेश केजरीवाल के साथ उनके परिजन और सहयोगी भी जांच के दायरे में हैं।

ईडी की जांच में खुलासा : रेपिडो ड्राइवर के खाते से रॉयल वेडिंग में 331 करोड़ रुपए का ट्रांजिक्शन, मनी लॉड्रिंग से जुड़ा हो सकता है मामला
उदयपुर। लेकसिटी में 19 अगस्त, 2024 से 14 अप्रैल, 2025 तक हुई शादियों में रेपिडो ड्राइवर के खाते का उपयोग कर 331 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का लेन-देन किया गया। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में इसका खुलासा हुआ है। ईडी इसे मनी लॉड्रिंग से जोड़कर देख रही है। बताया गया कि इन रुपयों का उपयोग शहर में अमरजोक नदी के किनारे स्थित होटल में हुई एक शादी में हुआ था। विशेष बात यह है कि इस म्यूल खाते में यह राशि जमा हुई और उसे आगे भी ट्रांजिक्ट कर दिया गया। दरअसल, ईडी को जब कई संदिग्ध खातों का जांच की तो सामने आया कि यह मनी ट्रेल एक बेटिंग एप से जुड़ी है।

ड्राइवर को जानकारी ही नहीं
जब ईडी ने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने इस रकम के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त की। उसने बताया कि कभी भी उसने किसी को खाता चलाने की अनुमति नहीं दी। वह तो अपनी कमाई से घर की मरम्मत तक नहीं करवा पा रहा है। उसने बताया कि वह डिजिटल ट्रांजेक्शन बहुत कम करता था और अपने बैंक एप का भी बराबर इस्तेमाल नहीं करता था।

मनी ट्रेल वन बेट नामक एप से किया
ईडी जांच में सामने आया कि यह पूरा मनी ट्रेल वन बेट नामक एप से किया गया है। इस एप से जुड़े लोगों ने अपना काला धन सुरक्षित तरीके से घुमाने के लिए ड्राइवर के बैंक खाते को म्यूल अकाउंट की तरह इस्तेमाल किया गया। इन अकाउंट का यूज अपराध से मिले पैसे को ठिकाने लगाने के लिए किया जाता है।

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर एवं डूंगरपुर जिले में ईडी की कार्रवाई
जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर एवं डूंगरपुर जिले में कई स्थानों पर कार्रवाई की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में कांग्रेसी नेता दिनेश खोड़निया और उनके एक रिश्तेदार के घर पर यह कार्रवाई की है। ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ सुबह जल्दी ही डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा पुराने शहर में श्री खोड़निया के घर तथा दूसरी टीम ने पुनर्वास कॉलोनी में ईडी ने जयपुर और जोधपुर में भी छापे की कार्रवाई की है।

माना जा रहा है कि पेपरलीक मामले के आरोपी आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा और मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को ईडी ने पिछले दिनों रिमांड पर लिया था और उनसे पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई हैं।

उधर जयपुर में भाजपा सांसद एवं विधानसभा चुनाव में सवाईमाधोपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार किरोड़ीलाल मीणा ने गणपति प्लाजा टावर में स्थित निजी लॉकरों में करोड़ों का काला धान छिपे होने का दावा किया और गणपति प्लाजा पर मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि इसमें स्थित सौ लॉकरों में 500 करोड़ रुपए और सोना छिपा रखा हैं। उन्होंने कहा कि इनकी जांच के लिए वह पुलिस, ईडी एवं इनकम टैक्स को बुलायेंगे।

बीेजेपी और आरएसएस जिस स्कूल में पढ़े, मैं वहां का प्रिंसिपल : खाचरियावास
जयपुर। कावड़ यात्रा को लेकर सरकार पर आरोप लगा रही भाजपा और आरएसएस पर खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कावड़ यात्रा को लेकर भाजपा और आरएसएस झूठ बोलना बंद करे। यह जिस स्कूल में पढ़े है, मैं वहां का प्रिंसिपल हूं। खाचरियावास ने कहा कि यह बीजेपी और आरएसएस के नेता अपने कार्यालयों में दंगे कराने का प्लान बना रहे है। दंगे भड़काने के लिए ऐसे रास्तों की अनुमति मांगते है, जहां अनुमति संभव नहीं है। कावड़ यात्रा पर कोई रोक नहीं है, लेकिन दंगे भड़काने के लिए मनचाहे रास्तों से कावड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिल पाएगी। कावड़ यात्रा पर झूठ फैलाना बंद करें। खाचरियावास ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अलग-अलग कलर की ड्रेस नहीं होनी चाहिए। इससे बच्चों में हीन भावना होगी। मैं इस बारे में शिक्षा मंत्री से भी बात करूंगा। सभी स्कूलों में एक ड्रेस कलर, एक स्कूल फीस और एक सिलेबस होना चाहिए। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए खाचरियावास ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने लोगों के लिए जितने बेहतर काम किए है। उनकी केंद्र सरकार के कार्यो से तुलना कर ले। 10 निष्पक्ष लोगों से चर्चा के बाद यदि हमारे काम बेहतर नहीं हुए, तो मैं राजनीति से इस्तीफा देने को तैयार हूं।

केंद्र सरकार तानाशाही की सरकार चला रही है। शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की, क्योंकि वह केंद्र सरकार के खिलाफ बोल रहे थे। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक को ईडी ने अपने निशाने पर ले रखा है। ईडी यदि सुप्रीम कोर्ट के अंडर में काम करे, तो देश में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार यदि ईमानदार है, तो ईडी को सुप्रीम कोर्ट के अंडर में काम कर रिपोर्ट करने के लिए कहे। फिर ईडी की कार्रवाई करे। केंद्र सरकार लगातार सरकारी एजेंसियों ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है।

ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन का सांकेतिक घेराव, मोदी पर बरसे डोटासरा सहित कांग्रेसी नेता
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन का सांकेतिक घेराव किया। राजभवन के घेराव से पहले सिविल लाइन फाटक पर प्रदेश कांग्रेस की सभा में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई मंत्री विधायक और नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। सभा में डोटासरा सहित पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री रामलाल जाट, अशोक चांदना, शकुंतला रावत, ममता भूपेश, प्रताप सिंह, विधायकनरेंद्र बुडानिया, अमीन, रफीक खान और गंगा देवी सहित कई मंत्री विधायक मौजूद रहे। इसके साथ ही सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कांग्रेस की सभा में पहुंचे। जनसभा में खेल डोटासरा सहित मंत्री अशोक चांदना, विधायक अमीन और रफीक खान सहित कई नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। सभा के बाद डोटासरा सहित अन्य नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की तरफ कूच किया। पुलिस प्रशासन ने नेताओं को बैरिकेट्ड लगाकर रोक दिया, तो नेता बैरिकेड लांघ कर जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उनको जाने नहीं दिया।

भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा उन पर आरोप लगा रही : डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कुछ नहीं किया। सेना के शौर्य के पीछे छुप कर सत्ता में आ गए। भ्रष्टाचार समाप्त करने, काला धन वापस लाने और बेरोजगारी दूर करने के वादों पर कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा अब कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। एनडीए के पहले कार्यकाल में भूमि अधिग्रहण का कानून लेकर आए, तब राहुल गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। मोदी सरकार को वह कानून वापस लेना पड़ा। दोबारा सत्ता में आए, तो फिर किसानों के लिए काले कानून लेकर के आए। अन्नदाता के साथ कांग्रेस पार्टी रही और सरकार को कानून वापस लेने पड़े।

इस देश में राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता है, जो मोदी सरकार से लड़ रहे है। बेरोजगारी और महंगाई के बड़े मुद्दे देश में है। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार ने साजिश की है। राहुल गांधी को ईडी के जरिए परेशान किया जा रहा है। कई सालों से आर्मी में भर्ती नहीं हो रही है। चार साल तक ही आर्मी में काम कर सकेंगे। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के नेता जब देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ रहे थे, तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करते थे। मुझे दिल्ली जाने से रोका गया, मुझे रोकने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर रात से ही पुलिस तैनात थी। मैंने रोकने का कारण पूछा, तो कहा कि ऊपर से आदेश है। इसे अघोषित आपातकाल ही समझो। पहली बार ऐसा हुआ है, जब कांग्रेस के मुख्यालय में ही पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पीटा। देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नफरत फैलाई जा रही है। संघ के लोग भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे है। इनकी पार्टी में अगर भ्रष्टाचार नहीं है, तो बताएं कि बीजेपी के कार्यालय कैसे बन रहे है।

ईडी कार्रवाई के विरोध में कल राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस
जयपुर। राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार सुबह 10 बजे कांग्रेस राजभवन का घेराव करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार सरकारी एजेंसी ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगातार परेशान कर रही है। इस बात से पूरे देश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित है। राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली पहुंच रहे नेताओं के खिलाफ पुलिस की दमनकारी कार्यवाही जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित देश के कई नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। केंद्र सरकार के इस कार्यवाही के विरोध में हमने गुरुवार को सुबह 10 बजे राजभवन घेराव का निर्णय लिया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में राजभवन का घेराव होगा। डोटासरा सहित सभी मंत्री, विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घेराव में मौजूद रहेंगे। अगले दिन 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। जिसमे कांग्रेस के तमाम मंत्री विधायक मौजूद रहेंगे। इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के तमाम विधायक- मंत्री बुधवार रात तक दिल्ली से जयपुर लौटेंगे।