road accicdent - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईएएस के बड़े भाई एसई की सड़क हादसे में मौत : दिल्ली रोड पर सांड से टकराई हार्ले डेविडसन बाइक
जयपुर। दिल्ली रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अविनाश शर्मा की मौत हो गई। अविनाश शर्मा आईएएस अफसर अजिताभ शर्मा (ऊर्जा सचिव) के बड़े भाई थे। उनकी तेज रफ्तार हार्ले डेविडसन बाइक दौलतपुरा थाना क्षेत्र में अचानक सामने आए एक सांड से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें एसएमएस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थानाप्रभारी दौलतपुरा नंदलाल ने बताया कि मृतक अविनाश शर्मा (57) बापू नगर जयपुर में रहते थे और जयपुर सिटी सर्किल में पीडब्ल्यूडी के एसई पद पर कार्यरत थे। हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। पुलिस ने हादसे के बाद घायल को पहले कांविटया अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एसएमएस रैफर कर दिया गया।

फोन कॉल से हुई पहचान
सीआई नंदलाल ने बताया कि घटना स्थल पर एक दोस्त का फोन आने पर पुलिस ने कॉल रिसीव की, जिससे पहचान हो सकी। अविनाश शर्मा की बाइक सांड से इतनी जोर से टकराई कि बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसे में सांड का पिछला पैर भी टूट गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

बस की टक्कर से बाइक सवार पत्नी घायल, पति की मौत, एम्बुलेंस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया
जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में बाइक सवार दम्पति को पीछे चल रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे घायल हुए दम्पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह करीब पौने दस बजे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना थाना पूर्व के हैड कांस्टेबल हरिराम ने बताया कि शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे युवक रामजीलाल (39) मलवास नांगलराजावतान, दौसा अपनी पत्नी प्रेम देवी (35) के साथ अजमेरी गेट की ओर से बाइक पर आ रहा था। पीछे से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे उछल कर दोनों सड़क पर जा गिरे और पति को गम्भीर चौंटें आई। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रामजीलाल ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़  दिया। जयपुरिया अस्पताल में पास्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पत्नी का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है तो पुलिस ने बस को पकड़ लिया है।

बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार वृद्ध पति-पत्नी को कुचला : आक्रोशित ग्रामीणों का शव उठाने से इनकार
बड़ायली। क्षेत्र में चल रहे बजरी के अवैध दोहन ने बाइक सवार वृद्ध दंपती की जान ले ली। कस्बे के बड़ायली- मेड़ता रास्ते पर मंगलवार सुबह बजरी ले जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रही बाइक को अचानक सामने देखकर चालक संतुलन नहीं संभाल सका। जब तक ब्रेक लगाया गया, तब तक देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भंवर सिंह परिहार व उनकी पत्नी पुष्पा कंवर, निवासी भैंसड़ा कलां के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पादुकलां थाना पुलिस ने शवों को मेड़ता चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने और दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने से इनकार कर दिया और सड़क पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ायली सरपंच ठाकुर अभय सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार व तहसीलदार सहित टीम घटना स्थल पर पहुंचे व गुस्साए लोगो को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे दिलवाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया है।

उन्नाव में सड़क हादसा, छह मरे
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब आजाद मार्ग चौराहे के करीब लखनऊ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार को रौंद दिया और भागने के प्रयास में एक मां बेटी को रौंदता हुये कार में जाकर पलट गया।

उन्होने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जिसमे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि चार अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के ईएमओ डाक्टर आशीष ने बताया कि मृतकों की पहचान छोटेलाल (32) निवासी सुपासी थाना अचलगंज, शिवांग (30) निवासी झउवा अचलगंज, विमलेश (60) निवासी झउवा अचलगंज, पूरन दीक्षित, रामप्यारी (45) व बेटी शिवानी (13) निवासी जालिम खेड़ा अचलगंज के तौर पर की गयी है।

हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इससे लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जाम खोला जा सका। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

टायर फटने से दीवार में घुसी कार, तीन की मौत
झुंझनूं। झुंझुनूं के पिलानी-बहल सड़क मार्ग पर झुंझुनूं जिले की सीमा में घुसने से पहले हरियाणा सीमा में बुधवार देर रात स्विफ्ट कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बेकाबू कार दीवार में जा घुसी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। कार में झुंझुनूं व चूरू के एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। दो लोग घायल हुए हैं। झुंझुनूं बॉर्डर से 25 किलोमीटर दूर हरियाणा के बहल थाना इलाके के नांगल गांव में चेक पोस्ट के पास यह हादसा हुआ है। चलती कार का टायर फटने से कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक खाली मकान की दीवार तोड़ती हुई जा घुसी तथा कार की छत पर मकान का मलबा आ गिरा। तेज आवाज सुन आस-पास के लोग बाहर दौड़े लोगों ने युवकों को किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि यह सभी अपने किसी रिश्तेदार की कार लेकर निकले थे तथा सभी आपस में रिश्तेदार हैं और दवाई लेकर हिसार से झुंझुनूं लौट रहे थे। हादसे में जिले के झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के सूजड़ोला गांव के संदीप, प्रदीप और चूरू के हमीरवास थाना क्षेत्र के सुलखनिया गांव के राकेश की मौत हो गई। सूजड़ोला झुंझुनूं गांव का राजकुमार व सुलखनिया के बास चूरू निवासी प्रवीण घायल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों में पिलानी के सूजड़ोला के संदीप और प्रदीप चचेरे भाई थे। सुलखनिया का बास निवासी राकेश संदीप की बुआ का बेटा था। घायल प्रवीण मृतक राकेश का सगा भाई और राजकुमार, संदीप, प्रदीप का चचेरा भाई है। संदीप की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी जबकि बाकी सभी अविवाहित थे। संदीप प्राइवेट बस का चलाता था। प्रदीप पढ़ाई कर रहा था। राकेश ट्रांसपोर्ट कम्पनी में नौकरी करता था। घायल दोनों युवक खेती-बाड़ी का काम करते हैं।
राकेश के पेट में इंफेक्शन था : राकेश के पेट में इंफेक्शन था। उसी के इलाज के लिए सभी युवक कार लेकर हिसार गए थे। संदीप ने अपने साले सोरड़ा निवासी अजीत कुमार की कार ली थी। हिसार में अस्पताल में राकेश को इलाज दिलाकर ये लोग लौट रहे थे। तभी रात को कार का टायर फट गया। हादसे के बाद सूजड़ोला और सुलखनिया का बास गांवों में शोक की लहर है।

काल की रफ्तार, बढ़ेगे हादसों का आंकड़ा
जयपुर। समय रहते वाहनों की तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने के अलावा यदि समय पर रोड इंजीनियरिंग में सुधार नहीं किए गए, तो हादसों का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। वर्तमान में मई तक 151 दिनों में हुए हादसों की बात करे, तो प्रदेश में 24 घंटें में 67 सड़क हादसे होते हैं, जिसमें प्रतिदिन 32 लोग काल का ग्रास बन जाते हैं। वहीं 67 लोग रोजाना घायल हो रहे हैं। यदि मई तक हुए हादसों का औसत देखा जाए, तो साल 2022 में कुल 11680 लोग काल का ग्रास बनेंगे, जबकि सड़क हादसे कुल 24455 होंगे।

इन जिलों में हुई बेतहाशा वृद्धि
कुछ जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में हादसों की संख्या बढ़ी है। इन हादसों में यदि सिर्फ मौतों की बात की जाए, तो धौलपुर में 74, बांरा में 73, झालावाड़ में 70, चित्तौड़गढ़ में 70 और जैसलमेर में 66 प्रतिशत मौतों की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा जयपुर उत्तर में 40, भिवाड़ी में 24, गंगानगर में 20, चूरू में 11, बूंदी में 11 और बांसवाड़ा में हुए हादसों में 10 प्रतिशत मौतें कम हुई हैं।

करोड़ों रुपए का होता है नुकसान
प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों में हुए आर्थिक नुकसान की बात करे, तो जनहानि के अलावा वाहनों के क्षतिग्रस्त, सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान को मिलाकर करोड़ों रुपयों का नुकसान हो जाता है। इसके अलावा थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं।

ऐसे बेहतर हो सकता है ट्रैफिक
ट्रैफिक एक्सपर्ट की मानें तो जिन जिलों में हादसे कम हुए है। वहां पर पुलिस, निगम, नगरपालिका और प्रशासन ने हादसा स्थलों को चिन्हित किया और वहां पर सुधार कराया है। इसके अलावा डिवाइडर बनवाए गए और बेरिकेड्स लगाए गए और जरूरत के हिसाब से सर्किल हटाए गए। इसके अलावा तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया।

ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो शहर में हाल खराब ना हों : सिंह
प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों का रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जागरूकता अभियान के साथ-साथ सख्ती से भी नियमों की पालना कराई जा रही है। हर सुधार होने में समय लगता है आम जन से अपील है कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही हालात खराब होते हैं।
- वीके सिंह, एडीजी ट्रैफिक

हादसों में टॉप 10 जिले
जिला    प्रकरण
जयपुर आर    538
अजमेर    509
सीकर    424
जयपुर डब्ल्यू    359
अलवर    353
जयपुर ई    350
भरतपुर    318
नागौर    303
बाड़मेर    278
मौतों में टॉप जिले
जिला    प्रकरण
जयपुर आर    228
अजमेर    226
सीकर             193
भरतपुर    178
बाड़मेर     170
बीकानेर    149
चित्तौड़गढ़    148
पाली    142
घायलों में टॉप जिले
जिला    प्रकरण
जयपुर आर    513
अजमेर    456
सीकर               434
बाड़मेर    317
झालावाड़    317
बीकानेर    290
जयपुर डब्ल्यू    288
जयपुर ई    283
पाली               276