bandit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाइजीरिया में बड़ा आतंकी हमला: हमलावरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 45 से अधिक स्कूली बच्चों का अपहरण
अबूजा। दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया के ओयो इलाके में हथियारबंद बंदूकधारियों ने 45 से अधिक स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया है। इस बेहद स्तब्ध करने वाली घटना को तीन अलग-अलग स्कूलों पर दिनदहाड़े एक समन्वित हमले के जरिए अंजाम दिया गया। स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने ओरीरे स्थानीय सरकारी क्षेत्र में सुबह की कक्षाओं के दौरान निशाना बनाया। उन्होंने यावोटा स्थित तीन प्राइमरी स्कूलों पर धावा बोला। मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और बच्चों को बंधक बनाकर पास के जंगली इलाकों में फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने ओल्ड ओयो नेशनल पार्क एक्सिस के आसपास के संभावित रास्तों को सील कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

यह वारदात शुक्रवार सुबह की है। एक शिक्षिका ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर सैन्य वर्दी और नकाब पहने हुए युवा थे। शिक्षिका एलिजाबेथ ओलागोके ने बताया, "आतंकवादी सुबह करीब 8 बजे आए, जब सुबह का सत्र शुरू हो चुका था। वे छह मोटरसाइकिलों पर आए थे और हर बाइक पर दो लोग सवार थे। वे अंधाधुंध फायरिंग करने से पहले योरूबा, हौसा और पिजिन अंग्रेजी में चिल्ला रहे थे, जिससे हर तरफ अफरातफरी मच गई।" इस सिलसिले में अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे राज्य में रोते-बिलखते माता-पिता और स्थानीय निवासी सरकार से तुरंत कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

नाइजीरियाई सरकार के लिए इन सशस्त्र आपराधिक गुटों से निपटना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इन गिरोहों ने ज़मफ़ारा, कत्सिना, कडुना, सोकोतो, केब्बी और नाइजर जैसे राज्यों के घने जंगलों में अपने ठिकाने बना रखे हैं। ये समूह यहीं से आसपास के रिहायशी इलाकों पर छापे मारते हैं, मवेशी और संपत्ति लूटते हैं और स्थानीय नागरिकों की हत्या व फिरौती के लिए अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। रविवार तक प्रशासन ने अपहृत बच्चों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का ऑपरेशन लगातार जारी है।

स्कूली बच्चों के अपहरण की यह वारदात ठीक उसी समय सामने आई है, जब नाइजीरिया और अमेरिका ने एक संयुक्त सैन्य अभियान में खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक शीर्ष नेता को मार गिराने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मारे गए आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुक्की को "वैश्विक स्तर पर आईएसआईएस का सेकंड-इन-कमांड" और "दुनिया का सबसे सक्रिय आतंकवादी" करार दिया था।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों देशों ने एक "साहसिक संयुक्त अभियान चलाकर आईएस को करारा झटका दिया है।" वाशिंगटन द्वारा 2023 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया अल‑मिनुक्की, लेक चाड बेसिन (नाइजीरिया, चाड, नाइजर और कैमरून की सीमा पर स्थित दलदली क्षेत्र) में अपने ठिकाने पर हुए हमले में अपने कई साथियों के साथ मारा गया। सेना के प्रवक्ता के अनुसार, खुफिया इनपुट से पता चला था कि मिनुक्की ने बोर्नो राज्य के मेटेले इलाके में एक मजबूत किला बना रखा था। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में आईएस का ध्यान बदला है और उसके लगभग 90 प्रतिशत हमले अब उप-सहारा अफ्रीका में हो रहे हैं, जिसमें उसकी नाइजीरियाई शाखा सबसे ज्यादा सक्रिय है।

कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य पुलिस हिरासत में, 3 देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस बरामद
धौलपुर। शहर की कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुये कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 3 देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही बदमाश से एक कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अवैध हथियारों को दस्यु केशव गुर्जर को देने जा रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी आध्यात्म गौतम ने बताया कि इन दिनों एसपी नारायण टोगस के निर्देशन में जिले भर में बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आरोपी मोरोली मोड़ धौलपुर के पास खड़ा हुआ है। जिसकी स्थिति संदिग्ध है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो नवाब बाबा की छतरी के पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ था। जिससे पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने आप को देव का पुरा मौरोली निवासी रामपाल गुर्जर बताया। पुलिस टीम द्वारा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 3 अवैध देशी कट्टे और 8 जिंदा कारतूस मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई, जहां पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन हथियारों को दस्यु केशव गुर्जर को सप्लाई करने के लिए जा रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से दस्यु केशव गुर्जर और अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में चार अपराधिक मामले दर्ज है।