shortcuts - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रॉन्ग साइड ड्राइविंग, हादसों का खतरा
कोटा। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की प्रवृत्ति अब आम होती जा रही है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोग शॉर्टकट के चक्कर में न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। शहर के कोटड़ी सर्किल, गुमानपुरा, नाग नागिन मंदिर से बड़ तिराहा और घोड़ा वाले बाबा सर्किल जैसे व्यस्त चौराहों पर यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से गुजरते हैं। खासतौर पर ऑफिस टाइम और बाजार के व्यस्त समय में हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं। इस तरह की लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकती है। अचानक सामने से आने वाले वाहनों के कारण टक्कर की आशंका बनी रहती है, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

नियम ठंडे, लापरवाही गर्म: शहर में बेखौफ रॉन्ग साइड का खेल
शहर में यातायात नियमों की अनदेखी अब आम होती जा रही है। पुलिस द्वारा चालान की कार्रवाई धीमी पड़ने के बाद लोगों में नियमों का डर कम हो गया है। नतीजतन वाहन चालक मनमर्जी से रॉन्ग साइड चलकर और शॉर्टकट अपनाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है, बल्कि हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। खासकर व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है, जहां छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

खतरे को न्योता
रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में शामिल है। अचानक सामने से वाहन आने पर ड्राइवर काे संभलने का मौका नहीं मिलता, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। कुछ मिनट बचाने बचाने के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। कई बार तो वाहन में टक्कर होते होते बचती है,लेकिन इसके बावजूद आदत नहीं बदल रहीं ।

शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं
कई बार इस मुद्दे की शिकायत भी की गई, लेकिन स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। “लोग जल्दी पहुंचने के लिए नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं, लेकिन यह आदत कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है,”  जरूरत है कि यातायात पुलिस ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सख्ती बढ़ाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही, आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
-राहुल शर्मा, शहरवासी

इनका कहना है
समय समय पर कार्रवाई भी करते करते है, हमने शहर के ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किये हुए है, जहां नियमित रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही की जाती है।
- अशोक कुमार मीणा, पुलिस उपअधीक्षक यातायात

शार्ट कट से निकल रहे दो पहिया वाहन चालक, सड़क सुरक्षा को बता रहे धत्ता, स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर तक तोड़े
कोटा । शहर में एक तरफ तो सड़क सुरक्षा और शहर को दुर्घटना मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई वाहन चालक ऐसे हैं जो शॉर्ट कट रास्ते अपनाने के लिए स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर तक को तोड़ रहे हैं। शहर को ट्रैफिक लाइट सिग् नल फ्री शहर तो बना दिया है। जिसके तहत शहर के सभी प्रमुख चौराहों से ट्रैफिक लाइटों को हटा दिया है। ऐसे में चौराहों पर भी वाहन बिना रूके तेजी से निकल रहे है। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा अधिक बना हुआ है। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में कई जगह पर ट्रैफिक संकेतक लगाने के साथ ही स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर लगाए हैं।

हालत यह है कि हादसे रोकने के लिए लगाए गए इन डिवाइडरों तक को वाहन चालकों ने तोड़ दिया है। सीएडी चौराहे पर लगाए गए इन डिवाइडर को बीच-बीच से काटकर रास्ता बना लिया है। जिससे वाहन चालक विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालक नगर निगम कार्यालय के सामने या डोल्फिन पार्क के पास से घूमकर आने की जगह चौराहे के मोड़ से ही डिवाइडर के बीच से शॉर्ट कट रास्ते से निकल रहे है। इसके लिए महंगे डिवाइडर तक को जमीन से काटकर हटा दिया है। इसी तरह शॉपिंग सेंटर से घोड़ा चौराहे की तरफ  मोड़ पर लगाए गए इन स्प्रिेंग पोस्ट डिवाइडरों को भी बीच से तोड़ दिया है। जिससे दो पहिया वाहन शॉर्ट कट  व रोंग साइड से वाहन निकाल रहे है। इससे दुर्घटनाओें का खतरा अधिक बना हुआ है। यही हालत नयापुरा में नवल सर्किल के पास की है। यहां रोडवेज बसों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में मेन रोड से बसों को अंदर की तरफ खड़ा करने व लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के डिवाइडर लगाए गए थे। लेकिन बसों की टक्कर से व लोगों ने अपनी सुविधा के लिए उन डिवाइडर तक को बीच-बीच से तोड़ दिया है। जिससे दो पहिया वाहन चालक शॉर्ट रास्ते से निकलकर हादसों का खतरा बने हुए हैं।

वल्लभ नगर चौराहे पर भी लगाए
शहर में पहले जहां पत्थरों के व प्लांटर वाले या बेरीकेडिंग से अस्थायी डिवाडिर बनाए जा रहे थे। वहीं अब केडीए की ओर से स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर बनाए जा रहे है। जिससे ये जगह भी कम घेरते हैं और इनके टकराने के बाद वाहन व  वाहन चालक को नुकसान नहीं होता है। वाहन से टकराने के बाद ये नीचे गिरकर वापस स्वत: ही पुरानी स्थिति में आ जाते है। इसे देखते हुए केडीए द्वारा हाल ही में वल्लभ नगर चौराहे से फ्लाई ओवर तक इस तरह के डिवाइडर लगाए हैं। जिससे यातायात सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम हो।

वाहन चालकों ने तोड़े
केडीए अधिकारियों का कहना है कि हादसों का खतरा कम करने के लिए केडीए ने शहर में जगह-जगह मुख्य मार्गों पर स्प्रिंग पोस्ट डिवाइडर लगाए थे। लेकिन दो पहिया वाहन चालकों ने अपनी सुविधा  के लिए शॉर्ट कट रास्ता अपनाने को देखते हुए रात के अंधेरे में इन डिवाइडरों के ऊपरी हिस्से को काट दिया है। बीच-बीच से एक या दो पोस्ट हटा दी है जिससे दो पहिया वाहन आसानी से निकल सके। ऐसा करने वालों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उनकी पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी

शार्टकट के चक्कर में जल्द पैसा कमाने के लिए लोग अपराध की दुनिया में जाते हैं मिश्रा
बानसूर। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम रामपुर में विगत 31 मार्च की रात्री जिला पार्षद प्रतिनिधि रामवतार मीणा अपनी बोलेरो गाड़ी से रात करीब 12 बजे अपने गांव रामपुर आ रहे थे। उसी समय पीछे से दो मोटरसाइकिल पर आए 5 बदमाशों ने बहराम का बास तिराहे पर उन पर पीछे से फायरिंग कर दी थी। गनीमत यह रही की जिला पार्षद प्रतिनिधि रामवतार मीणा बाल-बाल बच गए थे। फायरिंग में जिला पार्षद की गाड़ी का पीछे का शीशा टूट गया था।जिसको लेकर जिला पार्षद प्रतिनिधि ने 1 अप्रैल को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के बताए अनुसार नरेश यादव निवासी कल्याण पूरा कोठी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे देर शाम 7 बजे घटना स्थल रामपुर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर लेकर गए और आरोपी युवक को पैदल घुमाया गया। आरोपी से घटना स्थल की तस्दीक करवाई।गांव में आरोपी की तस्दीक की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को देखने के लिए रामपुर बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान डीएसपी ने युवाओं और ग्रामीणों से कहा कि युवा अपराध की दुनिया से दूर रहें। जिंदगी में कभी शार्टकट नहीं होता और जो लोग शार्टकट के चक्कर में पड़ कर जल्द पैसा कमाना चाहते हैं वो लोग अपराध की दुनिया में जाते हैं और वो जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंच जाते हैं। डीएसपी मिश्रा ने युवाओं से अपील की युवा अपराध के बजाए पढ़ लिख कर आगे बढ़े और  अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करें।

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च की रात 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 5 लोगों ने जिला पार्षद प्रतिनिधि रामवतार मीणा की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। जिसको लेकर आज एक आरोपी नरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी नरेश यादव तीन मामलों में वांछित अपराधी है। डीएसपी मिश्रा ने बताया कि बाकी चार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।