assengers
राजस्थान  राजसमंद  Top-News 

देसूरी नाल में 50 यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 यात्री घायल

देसूरी नाल में 50 यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 यात्री घायल राजसमंद और पाली जिले की सरहद पर देसूरी की नाल में 50 यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पंजाब मोड़ के समीप पलट गई। दुर्घटना में 20 यात्री गंभीर घायल हो गए हैं, जिन्हें देसूरी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गुजरात के 50 सैलानियों से भरी बस राजसमंद से पाली जिले की तरफ जा रही थी, तभी देसूरी नाल में पंजाब मोड़ के पास बेकाबू हो गई और पंजाब मोड़ के पास ही बीच सड़क में पलट गई। हादसा होने के साथ ही बस में सवार यात्रियों में हाहाकार मच गया।
Read More...

Advertisement