pali district - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्मशान घाट बना तालाब : सड़क पर रखनी पड़ी अर्थी, जेसीबी से रास्ता बनाने के बाद हुआ अंतिम संस्कार; ग्रामीणों में गहरा आक्रोश
रोहट। उपखंड क्षेत्र के अरटिया गांव में गुरुवार को ऐसा विचलित कर देने वाला दृश्य सामने आया जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गांव की 35 वर्षीय महिला भूंडी देवी बावरी के अंतिम संस्कार के लिए परिजन जब श्मशान भूमि पहुंचे तो चारों ओर तीन फीट तक पानी का भराव मिला। हालात ऐसे बने कि अर्थी को श्मशान भूमि तक ले जाना ही संभव नहीं हुआ।

सड़क पर दो घंटे पड़ी रही अर्थी
पानी भरे श्मशान घाट को देखकर परिजन और ग्रामीण मजबूरी में अर्थी को मुख्य सड़क पर ही रखकर बैठ गए। करीब दो घंटे तक अंतिम संस्कार रुका रहा। दुख और आक्रोश से भरे ग्रामीणों ने अंतत: जेसीबी मशीन मंगवाई और अस्थाई रास्ता बनवाया। तभी जाकर अर्थी को श्मशान भूमि तक पहुंचाया गया और बड़ी मशक्कत के बाद अंतिम संस्कार हो पाया।

हर साल दोहराई जाती है यह शर्मनाक स्थिति
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में पास के तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे श्मशान घाट में भर जाता है। यही कारण है कि हर साल बारिश के दौरान अंतिम संस्कार में गंभीर दिक्कतें आती हैं। यह समस्या पिछले कई वर्षों से लगातार बनी हुई है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं।

धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़
गांववालों ने कहा कि श्मशान घाट कोई सामान्य जगह नहीं है बल्कि धार्मिक व सामाजिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील स्थल है। यहां पानी भरना और अंतिम संस्कार रोकना आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तालाब के बहाव को गुहियावाला की ओर मोड़ने के लिए स्थाई समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में मृतकों के परिजनों को इस तरह की अमानवीय स्थिति का सामना न करना पड़े।

ग्रामीणों का आक्रोश फूटा
ग्रामीणों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- सरकार गांव-गांव विकास और संवेदनशील योजनाओं की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थल की दशा सुधारने की किसी को फिक्र नहीं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थाई समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।

गांव के लोग मैदान में
पूर्व वार्डपंच शिवाराम बावरी सहित शंकरलाल, भीमाराम, कानाराम, कालूराम, कनाराम, जेठाराम, नवाराम, दीपाराम, दुर्गाराम, मांगीलाल, मदनलाल, नेमाराम, गोपाराम, पोकरराम, मंगलाराम, हरजीराम, बुदाराम, भंवरलाल, कूंपाराम, मेघाराम, अर्जुनराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जेसीबी की मदद से रास्ता बनवाया और अंतिम संस्कार करवाया। यह खबर न केवल प्रशासन की लापरवाही उजागर करती है बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि जब जीवन के अंतिम पड़ाव पर भी सम्मानजनक विदाई नहीं मिल रही, तो विकास के दावों का क्या अर्थ रह जाता है?

पाली जिले की छह में से पांच सीटों पर सीधा मुकाबला
पाली। विधानसभा चुनावों में मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही अब भाजपा व कांग्रेस के साथ अलावा निर्दलीय व अन्य दलों ने अपने प्रचार अभियान को तेज करना शुरू कर दिया है। अब प्रदेश भर में स्टार प्रचारकों की सभाए होनी शुरू होने के साथ ही प्रचार भी चरम पर पहुचना शुरू हो जाएगा। पाली जिले की छह विधानसभाओं की बात करे तो जैतारण को छोड़कर पांच सीटों पर भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। पाली विधानसभा में कांग्रेस के भीमराज भाटी का भाजपा के प्रत्याशी व पांच बार के विधायक ज्ञानचंद पारख से है। वही बाली में कांग्रेस के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड का मुकाबला पांच बार के विधायक व पूर्व मंत्री भाजपा के पुष्पेन्द्रसिंह राणावत है। सुमेरपुर में कांग्रेस के हरिशंकर मेवाडा का मुकाबला भाजपा से एक बार विधायक जोराराम कुमावत से है।

सोजत विधानसभा में कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएस निरंजन आर्य का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी व रिश्तेदार विधायक शोभा चौहान से होगा। मारवाड जंक्शन में कांग्रेस के खुशवीर सिंह जोजावर का मुकाबला पूर्व विधायक भाजपा के केसाराम चौधरी से होगा। वही जैतारण विधानसभा की बात करे तो यहा कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेन्द्र गोयल का मुकाबला कांग्रेस के ही बागी उम्मीदवार पूर्व विधायक दिलीप चौधरी व भाजपा के पिछली बार के विधायक अविनाश गहलोत से होगा। जिले की छह विधानसभा मे से पांच विधानसभाओं में पिछली बार भाजपा ने कमल खिलाया था और एक निर्दलीय सीट रही थी। ऐसे में इस बार कांग्रेस ने अपने समीकरण व जोड़ तोड़ के बार पिछली बार के दोनो बागी उम्मीदवारों को टिकट देकर अपना पक्ष मजबूत करने का प्रयास किया है। पाली से भीमराज भाटी व मारवाड़ से खुशवीर सिंह को टिकट देकर कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में किया ताकि वो जीत का प्रयास कर सके और कांग्रेस का गणित ना बिगडेÞ। पिछली बार के वोट प्रतिशत की बार करे तो भाजपा का वोट प्रतिशत कांग्रेस से अधिक ही रहा है।

2018 में यह रहा वोट प्रतिशत
वर्ष 2018 के चुनाव में पाली में भाजपा को 43.80% व कांग्रेस को 19.23% और निर्दलीय अन्य को 36.97%मिले है जबकि जैतारण में 33.60% व कांग्रेस को 27.36% सोजत में भाजपा को 54.24% व कांग्रेस को 32.45% मारवाड में 35.66% व कांग्रेस को 12.79% जबकि यहा निर्दलीय अन्य को 51.55% मिले थे। बाली में भाजपा को 49.00% व कांग्रेस एनसीपी को 34.65% व सुमेरपुर में भाजपा को 55.57% व कांग्रेस को 36.63% मिले थे। सभी छह सीटो पर भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले वोट प्रतिशत अधिक रहा है ऐसे में भाजपा पिछली बार चुनाव में कांग्रेस से आगे रही लेकिन इस बार चुनाव में क्या होगा यह कहना अभी मुश्किल है लेकिन पिछली बार के वोट प्रतिशत को समझने वाले इस बार भी अपना गणित लगा रहे है कि भाजपा का वोट प्रतिशत कम हो सकता है मगर गणित नही बिगड़ेगा लेकिन कांग्रेस ने भी इस बार जो उम्मीदवार मैदान में उतारे है वो स्थानीय व समीकरणों को देखते हुए उतारे है तो उनको भी कम आंकना भाजपा के लिए भारी हो सकता है। सीटों का गणित पाली जिले में साफ है लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि कौन जीतेगा कौन हारेगा। भाजपा व कांग्रेस दोनो ही प्रचार में जुट गई है और आने वाले दिनों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके समर्थन में सभाए करने वाले है तो भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी भाजपा के समर्थन में चुनावी सभाए करेंगे। भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया तो कांग्रेस ने भी सात गांरटी कार्ड जारी कर मतदाताओं को लुभाने में कसर नहीं छोड़ी है।

पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ एवं जेतपुर का सृजन, बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला का सृजन
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ (तहसील सुमेरपुर) एवं जेतपुर (तहसील रोहट) तथा बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला (तहसील बाड़मेर) के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील तखतगढ़ में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 25 राजस्व ग्राम, नवीन उप तहसील जेतपुर में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 16 पटवार मण्डल व 37 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील विशाला में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल तथा 68 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने पाली तथा बाड़मेर जिले में यह स्वीकृति दी है।

देसूरी नाल में 50 यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 यात्री घायल
राजसमंद। राजसमंद और पाली जिले की सरहद पर देसूरी की नाल में 50 यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पंजाब मोड़ के समीप पलट गई। दुर्घटना में 20 यात्री गंभीर घायल हो गए हैं, जिन्हें देसूरी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गुजरात के 50 सैलानियों से भरी बस राजसमंद से पाली जिले की तरफ जा रही थी, तभी देसूरी नाल में पंजाब मोड़ के पास बेकाबू हो गई और पंजाब मोड़ के पास ही बीच सड़क में पलट गई। हादसा होने के साथ ही बस में सवार यात्रियों में हाहाकार मच गया। हादसे की सूचना पर चारभुजा थाना प्रभारी भवानीशंकर मय जाब्ते के घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला गया। उसके बाद 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को देसूरी व चारभुजा अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें 3 गंभीर घायल हो गए। बताया कि गुजरात के सभी यात्रियों ने गढ़बोर में चारभुजानाथ के दर्शन किए और उसके बाद परशुराम महादेव के दर्शन के लिए देसूरी होकर जा रहे थे, तभी देसूरी नाल में पंजाब मोड पर यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक राजसमंद व पाली जिले का आवागमन बाधित हो गया जिसकी वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गोमती से ट्रैफिक को किया डाइवर्ट सुबह हादसे के बाद राजसमंद से पाली जिले का रास्ता देसूरी में जाम होने के बाद गोमती चौराहे से ही ट्रैफिक को कामलीघाट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

ब्रेक फेल होने से हादसा

गुजरात में अहमदाबाद से राजसमंद व पाली क्षेत्र के भ्रमण पर आए यात्रियों की बस के ब्रेक फेल होने की वजह से देसूरी नाल में पलट गई।