Rahul Gandhi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने श्रीमती कोंडा सुरेखा को तेलंगाना मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा है कि राहुल गांधी का 'पितृसत्ता को खत्म करो' का नारा महज एक खोखली बात है। स्वराज ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 'पितृसत्ता को खत्म करो' नारा सिर्फ़ खोखली बात है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में, जहाँ कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पर एक भी महिला को मंत्री पद नहीं दिया गया है। अब तेलंगाना में गुरुवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को वहाँ की सरकार ने कथित तौर पर अपमानित किया और राज्य मंत्रिमंडल से हटा दिया। सुरेखा ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी पर बहुत गंभीर आरोप लगाये हैं।

उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहती हूँ... उनके लगाए गए अन्याय और ब्लैकमेल के आरोपों पर राहुल गांधी अभी भी चुप क्यों हैं? शायद इसलिए क्योंकि उनके लिए 'पितृसत्ता को खत्म करो' चुनावी नारे और राजनीतिक बयानबाज़ी से ज़्यादा कुछ नहीं है। असल में राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच यह है कि अगर महिलाएँ प्रगतिशील हैं, तो उनकी संभावनाओं को खत्म कर दो।"

निशु आजाद मामला: पुलिस ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन, वरूण पांडे ने कहा- यह सिर्फ निशु आजाद की जीत नहीं, सभी पीड़ित छात्रों की जीत है!
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने निशु आजाद के साथ हुई घटना को लेकर आरोपों के घेरे में आए व्यक्ति के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन वरुण पांडे ने शुक्रवार को यहां बताया कि दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने निशु आजाद और उनके पिता के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस विधि विभाग के सदस्य ऋषभ रंजन ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

पांडे ने बताया कि मुलाकात के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाकड़ा की सभी मांगों को सुना और उन्हें स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि मामले में एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून के साथ हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी गई है। इसके अलावा निशु आजाद को मिल रही दुष्कर्म की धमकियों के संबंध में नई शिकायत भी पुलिस ने स्वीकार कर ली है और उसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इन धमकियों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लाकड़ा ने कहा कि यह जीत सिर्फ निशु आजाद की नहीं, बल्कि उन तमाम पीड़ित छात्रों की जीत है, जिनके लिए राहुल गांधी लगातार लड़ रहे हैं।

मोदी-खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भगवान कृष्ण के निस्वार्थ कर्म के संदेश को किया याद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जन्माष्टमी पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने भगवान कृष्ण की कालजयी शिक्षाओं को याद करते हुए मानवता के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में निस्वार्थ कर्म के संदेश पर ज़ोर दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भगवान कृष्ण की दिव्य शिक्षाएँ निस्वार्थ कर्म के लिए गहरी प्रेरणा देती हैं और पीढ़ियों से मानवता का मार्गदर्शन करती रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, "जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान कृष्ण की दिव्य शिक्षाओं में निस्वार्थ कर्म की असाधारण प्रेरणा निहित है, जिसने लगातार मानवता का मार्गदर्शन किया है।" मोदी ने यह उम्मीद भी जताई कि भगवान कृष्ण की भक्ति और पूजा को समर्पित यह पवित्र त्योहार लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति लाएगा। उन्होंने कहा, "भगवान कृष्ण की भक्ति और पूजा को समर्पित यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे। यही मेरी प्रार्थना है। जय श्री कृष्ण!"

जन्माष्टमी पूरे भारत में भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है, जिन्हें हिंदू परंपरा में भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। भक्त व्रत, प्रार्थना, भक्ति गीत और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से यह त्योहार मनाते हैं। आधी रात का उत्सव विशेष महत्व रखता है क्योंकि पारंपरिक रूप से माना जाता है कि कृष्ण का जन्म मथुरा में आधी रात को हुआ था। भगवद गीता में कृष्ण की शिक्षाओं के माध्यम से इस त्योहार का गहरा दार्शनिक महत्व भी है। अर्जुन के साथ संवाद में कृष्ण फल की चिंता किए बिना अपना कर्तव्य निभाने के महत्व पर ज़ोर देते हैं। मोदी के संदेश ने निस्वार्थ कर्म के इस सिद्धांत को मानवता के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन के एक कालजयी स्रोत के रूप में रेखांकित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "पवित्र श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी हार्दिक कामना है कि आपका जीवन सदैव सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण से परिपूर्ण रहे।" राहुल गांधी ने कहा, "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। आशा करता हूं कि यह पर्व आपके जीवन को हर्ष और उल्लास से भर दे।"

प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य, शक्ति, वाणी, विद्या, लीला, कला, कर्म, विनय, विवेक, दया, योग एवं धर्म समेत सभी गुणों एवं कलाओं से परिपूर्ण, योगिराज भगवान श्रीकृष्ण भारतीयता एवं मानवता के पथप्रदर्शक हैं। वे अपनी बाल लीलाओं से संसार का मन भी मोहते हैं और अपने विराट रूप में गीता का मुक्तिदायी संदेश भी देते हैं। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि समस्त जगत का कल्याण करें।

राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' में एक और साथी की एंट्री, AIMIM के मुख्य प्रवक्ता आसिम वकार अब हाथ के साथ
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो गये। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में वकार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने यहाँ कांग्रेस मुख्यालय में पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

गौतम ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में शिक्षा, रोजगार, छात्र, महिला और वंचित वर्गों के मुद्दों को लेकर आंदोलन चल रहा है और वह मजबूती के साथ हर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सरकार को हर मोर्चे पर लगातार सचेत कर रहे हैं और कांग्रेस के इसी संघर्ष से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के हाथ मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "देश पहले है और देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश बचेगा तभी छात्र, शिक्षा, रोजगार और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर काम होगा।"

इमरान प्रतापगढ़ी ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' के कारवां में एक और साथी के जुड़ने से पार्टी का परिवार और मजबूत हुआ है।

Rahul Gandhi का केंद्र पर तीखा हमला: महिलाओं के लिए असुरक्षित Delhi-NCR, पूछा- निर्भया के बाद भी बसों की क्यों नहीं होती जांच?
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो चुका है कि एक नाबालिग बच्ची के साथ 45 किमी तक चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म होता है लेकिन बेरोकटोक चल रही बस की कहीं कोई जांच नहीं होती।

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह घटना ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक हुई। हैरानी की बात है कि पूरी दिल्ली या नोएडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि यह बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, दिल्ली के रिंग रोड और सीमा से गुजर गयी लेकिन उसे एक भी जांच चौकी पर नहीं रोका गया। उन्होंने लिखा कि बस की सीटों पर पर्दे लगे थे, ताकि अंदर क्या हो रहा है, कोई देख न सके और अपराधियों में प्रशासन का कोई डर भी नहीं था। सवाल है कि निर्भया कांड के बाद इतने वर्षों और इतनी घटनाओं के बावजूद ऐसी बसों की जांच और निगरानी के नियमों का पालन क्यों नहीं हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पर्दे सिर्फ उस बस में नहीं डाले गये थे, बल्कि साल दर साल सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर डाले गये पर्दों का नतीजा है कि देश की राजधानी में भी महिलाएं सुरक्षित सफर नहीं कर सकतीं। सवाल किया कि और कितनी महिलाओं और बच्चियों के साथ ऐसी घटनाएं होने के बाद केंद्र और राज्य सरकारें इस व्यवस्था को ठीक करेंगी। उन्होंने पूछा कि क्या गृह मंत्री अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधीन उत्तर प्रदेश पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी या इस अपराध पर भी पर्दा डाल दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार में छपी वह खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि नोएडा से दिल्ली आ रही स्लीपर बस में नाबालिग से किया गया दुष्कर्म।

दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दलित और पिछड़ा समाज के लोगों के सम्मान के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है और कहा है कि कांग्रेस के नेता देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दलित समुदाय के व्यक्ति का भी अपमान करने से गुरेज नहीं करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ तथ्य रखे कि उनका अपमान हुआ है, लेकिन राहुल गांधी तीन सप्ताह तक सोते रहे और उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह बाद राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास विश्व भ्रमण के लिए समय है, लेकिन दलित या पिछड़े समाज से कोई व्यक्ति अगर आरोप लगाता है, तो उस आरोप पर गौर करने के लिए राहुल गांधी के पास समय नहीं होता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जो कांग्रेस देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दलित समाज के व्यक्ति का अपमान करने से गुरेज नहीं करती है, उसे इस मुद्दे पर भाजपा पर आरोप लगाने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्य उदित राज ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति कोविंद आप समाज के लिए कलंक है। क्या राहुल गांधी ने इस पर एक शब्द भी बोला था?

गौरव भाटिया ने कहा कि उसके बाद अनुसूचित जनजाति से आने वाली देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए उदित राज ने कहा कि इनके जैसा राष्ट्र्पति किसी देश को न मिले, चमचागिरी की भी हद है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का संस्कार है।

SIR को लेकर अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, प्रक्रिया को लेकर उठाए गंभीर सवाल और जताई आपत्ति
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने कहा कि कभी भारतीय चुनाव आयोग की निष्पक्षता की मिसाल पूरी दुनिया देती थी, लेकिन आज उसकी कार्यशैली पर देश में ही सवाल खड़े हो रहे हैं। एसआईआर अपीलीय ट्रिब्यूनल में अब तक निपटाए गए 82,782 मामलों में 91 प्रतिशत मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जाने की बात सामने आई है। बंगाल में करीब 27 लाख वोट काटे जाने की शिकायतें हैं, ऐसे में बाकी मामलों का क्या होगा। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि ये आंकड़े उनके दावों पर मुहर लगाते हैं।

गहलोत ने जालोर के अमृत 2 प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में 37 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाने का काम पिछले एक साल से बंद है। एजेंसी ने भुगतान नहीं होने के कारण 13 किलोमीटर काम के बाद काम रोक दिया, जबकि करीब 25 किलोमीटर पाइपलाइन अब भी बाकी है। गहलोत ने कहा कि 10.50 करोड़ रुपए स्वीकृत होने के बावजूद प्रोजेक्ट का अटकना प्रशासनिक लापरवाही है। उन्होंने यमुना जल लाने के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बड़े सपने दिखाती है, लेकिन छोटी पाइपलाइन तक पूरी नहीं कर पा रही।

खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम को संयुक्त पत्र लिखकर जाति जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया पर गंभीर चिंता जताई है। खरगे ने कहा कि खुले सवालों के माध्यम से जातियों की सही गिनती संभव नहीं है। एक ही जाति के अलग-अलग नामों और उपजातियों के रूप में दर्ज होने से आंकड़े बिखर सकते हैं, जिसका सबसे अधिक नुकसान अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़े और वंचित समुदायों को होगा।

खरगे ने कहा कि कांग्रेस की मांग स्पष्ट है कि मौजूदा प्रश्नावली को रद्द कर प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार की जाए। इसके लिए राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और आम जनता से व्यापक परामर्श किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और बिहार में किए गए जाति सर्वेक्षणों की तर्ज पर पहले से तैयार और प्रमाणित जाति सूची के आधार पर गणना करना इसका व्यावहारिक समाधान हो सकता है। खरगे ने जोर देकर कहा कि जाति जनगणना केवल कराई ही नहीं जानी चाहिए, बल्कि उसके आंकड़े सही और विश्वसनीय भी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सटीक जातीय आंकड़े सामाजिक न्याय और वंचित समुदायों के अधिकारों से जुड़े नीतिगत फैसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अराजकता की राजनीति करने और कानून का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है। रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। वह बिना किसी इजाज़त या पूर्व सूचना के संसद मार्ग थाना के बाहर धरना पर बैठ गये।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि जिस घटना का वह ज़िक्र कर रहे हैं, उस पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और उसकी जांच चल रही है। सबसे अहम बात यह है कि जो लोग पीड़ित थे, वे उच्चतम न्यायालय गये और शीर्ष अदालत ने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनायी है।

उन्होंने सवाल किया, "राहुल गांधी, क्या आप किसी भी कानून का सम्मान नहीं करना चाहते? हमें शक है और हमारा आरोप है कि कांग्रेस अब राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' पर अपने रुख की वजह से मुश्किल में फंसी हुई है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस अभी जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।"

पैलेटगन मामले में Rahul Gandhi ने खोला मोर्चा, FIR दर्ज नहीं होने पर DCP कार्यालय के बाहर साहिल संग दिया धरना
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पैलेट गन से घायल साहिल लोचब के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर यहां संसद मार्ग में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर धरना दिया और गृह मंत्री से पूछा कि वह न्याय करने से डरते क्यों हैं। राहुल गांधी इससे पहले साहिल लोचब के साथ मंदिर मार्ग पुलिस थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की लेकिन पुलिस के मामला दर्ज करने से मना करने के बाद वह डीसीपी कार्यालय पहुंचे और वहां भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी, वह वहां से हटेंगे नहीं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार साहिल ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने शिकायत का जांच अधिकारी नंबर और पावती नहीं दी। इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के माध्यम से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राहुल गांधी ने बाद में सोशल मीडिया एक्स पर पूरा विवरण देते हुए लिखा, "आज साहिल लोचब के साथ, उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने संसद मार्ग के डीसीपी कार्यालय पहुंचा। जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया, जिससे उनकी एक आंख की रोशनी खतरे में है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है।"

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री शाह ने छात्रों को कोई सफाई नहीं दी और उनसे माफी मांगी। उन्होंने अमित शाह से सवाल किया, "न्याय से इतना क्यों घबरा रहे है।" उन्होंने कहा कि साहिल न्याय के लिए प्राथमिकी दर्ज कराना चाहता है, लेकिन उसे भी नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा "प्राथमिकी होगी। न्यायिक जांच होगी और ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी। साहिल और उसके जैसे हर पीड़ित छात्र को न्याय दिलाकर रहेंगे।"

कांग्रेस ने ई-20 नीति को बताया जनविरोधी और अदूरदर्शी, जयराम ने कहा- जनता को सड़क और रसोई, दोनों जगह चुकानी पड़ रही कीमत
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार की ई-20 नीति को जनविरोधी और अदूरदर्शी करार देते हुए कहा है कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने के कारण चीनी और खाद्यान्न महंगे हो रहे हैं तथा वाहन मालिकों को कम माइलेज और वाहनों की अनुकूलता से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि केंद्र सरकार की ई-20 नीति के कारण जनता को सड़क और रसोई, दोनों जगह इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। गन्ने और अनाज से एथनॉल बनाने के कारण खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि 25 लाख टन चीनी-लायक गन्ना एथनॉल बनाने में चला गया, जिससे पिछले तीन महीनों में चीनी की कीमत 48 रुपये से बढ़कर 67 रुपये प्रति किलो और गुड़ की कीमत 50 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गई। चावल और मक्के का आटा भी क्रमशः 16 और 11 प्रतिशत महंगा हुआ है, जबकि पशु आहार की कीमत 10.34 प्रतिशत बढ़ी है। रमेश ने कहा कि ई-20 के लिए तैयार नहीं किए गए वाहनों में कम माइलेज और खराबी का खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि एथनॉल उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिए वाहन मालिकों के पास पेट्रोल के विकल्प सीमित कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में कमी और 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने से लागत घटने के बावजूद पेट्रोल की कीमतों में कोई कमी नहीं की गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार ई-20 के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार और इससे जुड़े उपभोक्ता हितों के सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस कार्यसमिति ने भी 19 अगस्त को ई-20 के कारण कम माइलेज, वाहनों की अनुकूलता, उपभोक्ताओं के सीमित विकल्प और पर्यावरणीय नुकसान को लेकर गहरी चिंता जाहिर की थी। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार ई-20 नीति की तत्काल समीक्षा करे और जनता को बिना एथनॉल वाले पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराए।

राजीव गांधी की 82वीं जयंती: कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, गांधी परिवार ने समाधि पर अर्पित किए पुष्प
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर उनकी समाधि 'वीर भूमि' में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर सोनिया गांधी, खरगे तथा उनके पुत्र राहुल गांधी के अलावा उनके पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी को पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि आज जब देशभर में युवाओं के बीच बढ़ती बेचैनी और हलचल को देखा जा रहा है, तब यह याद करना महत्वपूर्ण है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं और देश के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन कर मतदान की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिया। राजीव गांधी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था और 1988 में नई शिक्षा नीति लागू की, जिसके तहत देशभर में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क स्थापित करने सहित कई नए प्रयास किए गए।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के सभी जिलों को कवर करने वाले नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना की, जिसका नाम अब बदलकर 'मेरा युवा भारत' कर दिया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को निर्णायक रूप से सूचना प्रौद्योगिकी के युग में पहुंचाया, जिससे रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा हुए। राहुल गांधी ने आगे लिखा "भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार। पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।"