rakshabandhan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रक्षाबंधन पर जयपुर मंडल पर यात्रियों का अतिरिक्त भार, 11 दिन में 4536 यूजर्स ने ली ‘रेल मदद’ सेवा
जयपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जयपुर मंडल में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। 1 से 11 अगस्त तक 11 दिनों में “रेल मदद” हेल्पलाइन 139 के माध्यम से 4,536 रेल उपयोगकर्ताओं ने रेलवे से सहायता ली। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमती पूजा मित्तल ने बताया कि इनमें से 1,630 शिकायतें जयपुर मंडल से संबंधित थीं, जिनका औसतन 26 मिनट में निस्तारण किया गया, जबकि शेष 2,906 शिकायतें संबंधित मंडलों को भेजी गईं।

‘रेल मदद’ भारतीय रेलवे की डिजिटल पहल है, जो मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल और हेल्पलाइन 139 के जरिए टिकट स्थिति, ट्रेन का लाइव स्टेटस, शिकायत निवारण, खानपान, साफ-सफाई और आपातकालीन सहायता जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है। यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध है। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई गईं और प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों की तैनाती की गई। साथ ही जन्माष्टमी पर रींगस जंक्शन पर संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम और पर्याप्त आरपीएफ तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

राखी पर बरसा धन : 50 करोड़ तक पहुंचा कारोबार
कोटा। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन ने इस बार कोटा के बाजारों में जमकर रौनक बिखेरी। पिछले साल के मुकाबले इस बार खरीदारी में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि पर्व के दौरान शहर में करीब 45 से 50 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। मौसम का साथ, चाइना की जगह स्वदेशी राखियों की बढ़ती मांग और लंबे समय बाद आई आर्थिक सुगमता ने बाजार को मजबूती दी। त्यौहार के कारण न केवल खुदरा बाजार बल्कि थोक व्यापारियों को भी फायदा हुआ। राखी, मिठाई, कपड़े और गिफ्ट आइटम का स्टॉक समय से पहले ही खत्म हो गया। व्यापारियों का मानना है कि रक्षाबंधन के बाद यह रौनक गणेश चतुर्थी, नवरात्र और दीपावली तक बनी रहेगी, जिससे इस साल का कुल कारोबार पिछले साल की तुलना में काफी अधिक रहेगा।

मिठाइयों की दुकानों पर लगा तांता: रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक दिन पहले से ही घण्टाघर, स्टेशन रोड, तलवंडी, गुमानपुरा, महावीर नगर, सहित शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में सुबह से देर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। दुकानों के बाहर पार्किंग स्थल भरे रहे और पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। महिलाएं भाइयों के लिए राखी चुनने में खासा समय बिता रही थीं, जबकि बच्चे कार्टून और लाइट वाली राखियों को देखकर उत्साहित नजर आए। मिठाई की दुकानों पर देसी घी के लड्डू, मावा कचौरी, बरफी और चॉकलेट गिफ्ट पैक की मांग सबसे अधिक रही। कपड़ों के शोरूम में महिलाओं ने त्यौहारी परिधान, साड़ी और कुर्ता-सेट की जमकर खरीदारी की।

- रक्षाबंधन पर नजर आया उत्साह
- नई डिजाइन की राखियों ने लुभाया
- बेहतर कारोबार से खिले व्यापारियों के चेहरे

बाजारों में ऐसा रहा खरीदारी का माहौल
- सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया था जो रात तक जारी रहा।
- गिफ्ट शॉप्स पर भाइयों के लिए पर्स, घड़ी, परफ्यूम और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी खूब हुई।
- सर्राफा बाजार में चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और राखी उपहार पैक की बिक्री तेज रही।
- मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ को देखते अतिरिक्त काउंटर लगाए गए।
- ट्रैफिक पुलिस को भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम करने पड़े और कई बाजारों में वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया।

किस-किस में कितना अनुमानित कारोबार
राखी व पूजन सामग्री : 8-10 करोड़
कपड़े व अन्य परिधान :12-14 करोड़
मिठाई व नमकीन : 10-12 करोड़
गिफ्ट आइटम व सजावटी सामग्री : 6-8 करोड़
सूखा मेवा व खाद्य सामग्री : 5-6 करोड़

इनका कहना है
लोगों ने इस बार सिर्फ जरूरी चीजें नहीं, बल्कि त्यौहार को यादगार बनाने के लिए अतिरिक्त खरीदारी भी की। बच्चों के लिए डिजाइनर राखियों और कपड़ों की बिक्री उम्मीद से ज्यादा रही।
- योगेन्द्र सुमन, प्रमुख व्यापारी, घण्टाघर बाजार

राखी से तीन दिन पहले से ही मिठाइयों की बिक्री शुरू हो गई थी। इस बार विभिन्न तरह की मिठाइयों तैयार की गई थी। दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा है। भीड़ के चलते अतिरिक्त काउंटर लगाना पड़ा।
- राजेश अग्रवाल, मिठाई विक्रेता, छावनी

इस बार बाजारों में इतनी भीड़ थी कि हर दुकान पर इंतजार करना पड़ा, लेकिन खरीदारी का मजा भी इसी में है। राखी का त्यौहार साल में एक बार आता है इसलिए उत्साह से खरीदारी की।
- रोशनी देवी, निवासी तलवंडी

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री आवास में बहनों का जुटान, सीएम ने दिया बहनों को उपहार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश से आई बहनों ने राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व मनाया।  इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राएं, नर्सेज, डॉक्टर, पुलिसकर्मी, कलाकार, विभिन्न पेशों से जुड़ी महिलाएं, सामाजिक संस्थाओं व एनजीओ की प्रतिनिधियां तथा पार्टी कार्यकर्ता बहनें शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी बहनों को राखी का उपहार दिया और अपने संदेश में कहा कि ई-बहन के अगाध स्नेह, अटूट विश्वास और पारस्परिक प्रेम का प्रतीक यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, एकता और सुख-समृद्धि लाए।" रक्षाबंधन के मौके पर राज्य सरकार ने बहनों के लिए विशेष सुविधा भी दी है। प्रदेश में रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 501 रुपये का डीबीटी ट्रांसफर भी किया गया है। मुख्यमंत्री आवास पर यह आयोजन आत्मीयता, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक रहा।

रक्षाबंधन पर्व : राखी बाजार से चाइना आउट, इस साल स्वदेशी राखियों की बढ़ी डिमांड
कोटा। रक्षाबंधन पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी कोटा शहर में राखियों का बाजार सज चुका है, लेकिन इस बार कुछ अलग नजारा है। कुछ साल पहले तक स्थानीय बाजार में चाइनीज राखियों का बोलबाला हुआ करता था। इस बार स्वदेशी राखियों की चमक बाजार में देखने मिल रही है। स्वदेशी राखियों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है और चाइनीज राखियों को लोगों ने लगभग नकार ही दिया है। बाजारों में अब केवल नाममात्र की चाइनीज राखियां ही दिखाई दे रही हैं। दुकानदार बताते हैं कि पिछले साल से ही ग्राहकों का रुझान पूरी तरह से देसी राखियों की ओर है। ऐसे में अधिकांश दुकानदारों ने चाइनीज राखियों का आर्डर ही नहीं किया है। ऐसे में कुछ ही जगहों पर चाइनीज राखियां आई है, लेकिन इस साल उनकी खरीदारी नहीं हो रही है।

लुभा रही राखियों की नई डिजायन
शहर के राखी विक्रेताओं के अनुसार इस बार खरीदारों की प्राथमिकता पारंपरिक, हस्तशिल्प और स्थानीय डिजाइनों पर आधारित राखियां हैं। शहर के छावनी क्षेत्र के दुकानदार मुरारी व बंटी बताते हैं कि स्टोन, मौली, रुद्राक्ष और इलेक्ट्रॉनिक डिजाइनों से बनी राखियों की मांग सबसे अधिक है। ब्रेसलेट टाइप राखियों और कड़े जैसी डिजाइन वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। राखियों की कीमतें में इस साल कुछ उछाल तो आया है, लेकिन खरीदारी में कोई कमी नहीं है। फोम राखी 2 रुपए, स्टोन और स्पिनर लाइट राखी 100 रुपए, रक्षा रोल राखी, मौली, रुद्राक्ष, और पेपर राखियों की भी कीमतें 5 से लेकर 100 रुपए के बीच में हैं। ब्रेसलेट डिजाइन की राखियां युवाओं को खूब भा रही हैं। इनमें स्टोन वर्क, जरदोजी, मिरर वर्क और रेशमी धागों का बहुत ही अच्छा काम हुआ है। इसके कीमत कुछ अधिक हैं।

चांदी के भाव तेज, फिर भी ब्रेसलेट राखी की धूम
शहर के सर्राफा बाजार में इस साल भी चांदी की राखी भी मिल रहे हैं। चांदी से बनी चेन और ब्रेसलेट लुक की राखी 03 ग्राम से लेकर 30 ग्राम तक की है। इसके दाम 200 से 2000 रुपए तक हैं। सर्राफा कारोबारी नागेन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि इस बार ब्रेसलेट की तरह दिखने वाली चांदी की राखी बनवाई है। इस समय चांदी के भाव तेज है, इसके बावजूद ब्रेसलेट वाली राखी कुछ डिमांड हुई है। इसे रक्षाबंधन के दिन राखी के रूप में प्रयोग करने के बाद और दिन इसे ब्रेसलेट के रूप में लोग पहन सकते हैं। वहीं शहर के प्रमुख बाजारों में कई दुकानें राखियों की सजी हुई है। बाजार में बच्चों की राखियों ने अलग ही रंग बिखेर रखा है। डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम, मोटू-पट्लू, स्पाइडरमैन और बाहुबली जैसे मशहूर कार्टून किरदारों पर आधारित राखी बच्चों को खूब लुभा रही हैं।

इस बार हमारे पूरे परिवार ने तय कर लिया था कि चाइनीज राखियों की खरीदारी नहीं की जाएगी। बाजार में स्वदेशी राखियां आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध हो रही है। इसलिए परिवार ने स्वदेशी राखियां ही खरीदी है।
- भूमिका चौहान, गृहिणी

हमने 10 से ज्यादा महिलाओं को राखी निर्माण से जोड़ा है। हर महिला रोज 150 से 200 राखियां बना रही है। इससे घर बैठे रोजगार मिल रहा है। इस साल स्वदेशी राखियों की बिक्री अधिक हो रही है।
- पुष्पा साहू, संयोजिका महिला स्वयं सहायता समूह

इस बार हमने चाइनीज राखियां मंगवाई ही नहीं। लोगों की सोच बदल रही है। ग्राहक भी अब पूछते हैं कि ये देशी है या विदेशी। चीन की राखी बिक ही नहीं रही है।
- राजेन्द्र गर्ग, राखी विक्रेता

पहले जहां चीन की राखियां 60% बाजार में होती थीं, अब 90% तक ग्राहक स्वदेशी राखियां ही ले रहे हैं। इससे लोकल कारीगरों को बड़ा फायदा हो रहा है।
- राहुल अग्रवाल, राखी विक्रेता

रक्षाबंधन के स्वागत में बाजार सजे, रंग-बिरंगी राखियों की रौनक
जयपुर। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार सजधज कर तैयार हो गए हैं और हर तरफ राखियों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां लोगों का मन मोह रही हैं। पारंपरिक राखियों के साथ-साथ इस बार बाजार में ट्रेंडी ब्रासलेट राखियों की भी धूम है, जिन पर भाइयों के नाम और शुभकामनाएं लिखी हुई हैं।

छोटे बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां, महिलाओं के लिए कंगन और कड़े जैसी राखियां और बुजुर्गों के लिए साधारण सादगीभरी राखियां बाजार की शोभा बढ़ा रही हैं। ग्राहक अपनी पसंद की राखी खरीदने में व्यस्त हैं और दुकानदारों के चेहरे पर भी रक्षाबंधन के इस खास सीजन में बिक्री की बढ़ती रफ्तार से खुशी साफ नजर आ रही है।

सिर्फ राखियां ही नहीं, मिठाई की दुकानों पर भी खूब भीड़ देखी जा रही है। रक्षाबंधन पर बहनें भाई को राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाती हैं, ऐसे में बाजार में रसगुल्ले, केसर बर्फी, लड्डू और मिल्क केक जैसी मिठाइयों की मांग भी काफी बढ़ गई है। साथ ही पूजन सामग्री जैसे नारियल, रोली, चावल और उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है।

कुल मिलाकर पूरा बाजार रक्षाबंधन के उल्लास में डूबा नजर आ रहा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि यह त्योहार उनके व्यापार के लिए अच्छा साबित होगा। रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी का नहीं, बल्कि रिश्तों की मिठास और प्यार की डोर को मजबूत करने का पर्व है, जिसे हर कोई उत्साह और श्रद्धा से मना रहा है।

अंदरुनी शहर में जाम बना आम, खरीददारी करने वालों की दिनभर दुकानों पर रेलमपेल
कोटा। रक्षाबंधन का पर्व  इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा जिसके चलते बाजार में मंगलवार को खरीददारी करने वालों की दिनभर दुकानों पर रेलमपेल रही। जिसके चलते शहर के घंटाघर क्षेत्र, शास्त्री मार्केट, बजाजा खाना,अग्रसेन बाजार व इंद्रा मार्केट, चौथमाता बाजार व बक्शपुर कुंड की गली सहित अन्य शहर के बाजार की तंग गलियों में त्यौहारी सीजन के चलते बार-बार जाम लगाता हैं।

3 बजे : रामपुरा बाजार
रामपुरा बाजार पहुंचता तो देखने में आया की रक्षाबंधन पर्व के चलते लोगों खरीदारी करने में व्यस्त थे। खरीदारी करने वाले इटावा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि में बाजार में खरीदार करने फोर वाहन लेकर आया था पर तंग गली व बाजार में ट्रैफिक की अव्यवस्था को देखकर गाड़ी बाजार से बाहर ही खड़ी करके आया। और में बाजार से सामानों की खरीदारी करके गाड़ी में एक-एक करके रखके आया हूं।

4 बजे : अग्रसेन बाजार
में दिन भर शहर समेत नजदीक के गांव से खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं बाजार में एक जनरल स्टोर की दुकान के नजदीक ग्राहको ने आड़ी -तिरछी बाइक व वाहन खडेÞ कर रखे थे। जिससे बार-बार बाजार की तंग गली में  जाम लगाता रहा। सुल्तानपुर निवास ओमप्रकाश व रितेश ने बताया कि बाजार में खरीदारी करने के लिए इतनी दूर से आए हैं पर वाहन दूर ही खड़ा करके आना पड़ता हैं।

4.40 बजे : बजाजा खाना
में अधिकतर कपड़े की दुकाने होने व भाई - बहिन का पर्व रक्षाबंधन नजदीक होने से साड़ियों की दुकानों पर दिनभर खरीददारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। राजगंजमंडी निवासी महिला माधुरी व कल्पना ने बताया कि कोटा में मेरी बहिन के यहां पर साड़ियों सहित अन्य सामानों की खरीददारी करने के लिए यहां पर आई हूं। पर यहां पर बाजार में बार-बार जाम लगाता हैं और स्कूटी भी दुकान से दूर ही खड़ी  करके आई हूं।

5.30 बजे : इंद्रा मार्केट
में जनरल सामान के खरीदने के लिए दिनभर महिलाओं का रेलमपेल रही। शहर निवासी कल्पना व मेघा ने बताया कि कोटा हम खरीददारी करने के लिए हम कोटा आएं पर शहर का बाजार तंग होने से बार - बार जाम लगाता हैं।

इनका कहना
बाजार की गलियों में त्यौहारी सीजन के चलते यदि जाम लग रहा हैं तो यातायात की सहीं व्यवस्था करवाई जाएगी। व कांस्टेबल की डयूटी लगाकर समस्या का समाधान किया जा रहा हैं। कोशिश रहती है कि त्यौहारी सीजन में आमजन को कोई परेशानी नहीं होऔर वाहनों कोव्यवस्थित स्थान पर खड़े किया जाए व कुछ लोग वाहनों को अपनी इच्छानुसार खड़ा कर देते हैं जिसे जाम की स्थिति बनाती हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- पूरण सिंह टीआई कोटा

रक्षाबंधन पर होगा तीस करोड़ का कारोबार
कोटा। शहर में रक्षाबंधन का त्यौहार इस वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां दुकानदारों ने अभी से ही कर ली। जिसके चलते शहर की तलवंडी चौराहे, दादाबाड़ी चौराहे, रामपुरा बाजार, गुमानपुरा, इंदिरा बाजार, नेहरू बाजार, खाई रोड, विज्ञान नगर सहित करीब पांच दर्जन से अधिक जगहों पर राखी की दुकानें सजी हैं। जिससे बहिनें अपनी पसंद की राखी पसंद कर खरीद रही हैं। राखी विक्रेता वैभव मित्तल, दीपक कुमार व अंकित ने बताया कि अभी से ही रक्षाबंधन की खरीदारी करने के लिए ग्राहक दुकान पर आ रहे हैं। रक्षाबंधन को लेकर भाईयों ने बहनों को गिफ्ट देने के लिए मोबाईल,कपड़े, घड़ियां सहित विभिन्न महंगे आइटम की खरीदारी
कर हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार शहर में रक्षाबंधन पर करीब बाजार में तीस करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद हैं।

राखियों के साथ चॉकलेट की पैकिंग लुभा रही
दुकानदार पुनीत व अमित ने बताया बाजार में इस बार राखी के साथ चॉकलेट व पूजा में काम आने वाले जिनमें कुमकुम, अक्षत, दीपक व नारियल और साथ में आरती की थाली भी दी जा रह रही हैं जो आकर्षक का केंद्र बनी हुई।

साड़ियों की दुकान पर खरीदारों की भीड़
साड़ी विक्रेता पंकज कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन त्यौहार को खास बनाने के लिए भाई भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। भाई भी परिवार जनों के साथ साड़ी की दुकानों पर आकर साड़ी पसंद कर रहे। दुकानों पर दिनभर साड़ी खरीदन के लिए ग्राहक आ रहे हैं।

मोबाइल और घड़िÞयों की दुकान पर भीड़
रक्षाबंधन 9 अगस्त को पर अभी से ही भाई व बहिनें गिफ्ट देने के लिए शहर में रामपुरा, गुमानपुरा, तलवंडी, छावनी सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर मोबाइल, घड़ी, लेपटॉप, ब्रेसलेट सहित अन्य विभिन्न गिफ्ट पसंद कर रही हैं। बाजार में भाई बहनों के लिए यूनिक आइटम की तलाश में रहते हैं। मोबाइल विक्रेता सुनील खत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए अभी से दुकान पर मोबाइल, घड़ी सहित अन्य आइटम रक्षाबंधन के लिए उपलब्ध हैं।

नारियल की ब्रिकी में बढ़ोतरी
नारियल विक्रेता जितेंद्र कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखी की थाली में यदि नारियल नहीं हो तो पर्व ही अधूरा माना जाता हैं। इसी के चलते इस बार रक्षाबंधन तक नारियल का स्टॉक कर रखा हैं। ऐनवक्त पर नारियल नहीं मिलने से हमें परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

आगरा के पेठे भी इस बार राखी की थाली की शोभा बढ़ाएंगे
पेठा विक्रेता दीपक मित्तल ने बताया कि पेठे करीब एक महीने तक खराब नहीं होते हैं। जिसके चलते शहर के बाहर जाने वाली बहिने अभी से ही पेठे खरीद रही हैं। शहर में रहने वाले परिवार आॅर्डर देकर पेठे बुक कर रहे हैं।

शहर में होगा करीब तीस करोड़ का कारोबार
शहर में करीब तीन से चार लाख परिवार निवास करते हंै यदि ये परिवार रक्षाबंधन पर बाजार से कम से कम एक या दो हजार की खरीदारी करते है। तो बाजार में करीब तीस करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद हैं।

रक्षाबंधन पर महिला एवं बालिकाएं कर सकेगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
जयपुर। राजस्थान रोड़वेज प्रशासन ने रक्षाबंधन पर (19 अगस्त) को महिला एवं बालिकाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। इसको लेकर कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने आदेश जारी किए। रोडवेज की राज्य की सीमा में संचालित समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वोल्वों बसों के अतिरिक्त) में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यह मुफ्त यात्रा सुविधा केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर ही उपलब्ध होगी। यह सुविधा 19 अगस्त की मध्यरात्रि से शुरू होकर उसी दिन रात 11:59 बजे तक लागू रहेगी।

पोस्ट ऑफिस से लिफाफे में रखकर जा रहा है बहनों का प्रेम
जयपुर। प्रदेश में 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोष्लास के साथ मनाया जाएगा। अधिकांश बहनें भाइयों को कलाई पर राखियां बांधेगी, लेकिन जो बहनें भाई तक नहीं पहुंच पाएगी। उनके पास भारतीय डाक विभाग राखी कवर लेकर आया है, जो 10 और 15 रुपए की रेट में पोस्ट ऑफिस में अवेलेबल है। इनकी बिक्री हो रही है और इन्हीं लिफाफे में रखकर बहनें अपने प्रेम को राखी के रूप में भाई तक भेज रही है, जो रक्षाबंधन के दिन उनकी कलाई पर सजेगा।

पोस्टल डिपार्टमेंट जयपुर में सिटी डिविजन के सीनियर सुपरीटेंडेंट मोहन सिंह मीणा ने बताया कि 7702 छोटे व 2202 बड़े राखी कवर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय सरदार पटेल मार्ग की तरफ अभिनव पहल करते हुए छपवाकर इस बार दिए गए हैं। राखियों के साथ कुमकुम, हल्दी, चावल, 250 ग्राम मिठाई आदि भेजने के लिए 30 रुपए कीमत का एक बॉक्स भी पोस्ट ऑफिस में रखा है। लगभग 1300 बॉक्स जयपुर सिटी डिविजन के क्षेत्राधिकार में आने वाले 74 एचओ और सब पोस्ट ऑफिस को मिलाकर 26 ब्रांच पोस्ट ऑफिस में भी सब जगह राखी कर और पोस्ट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लोग अपने राखी को लिफाफे में रखकर साधारण रजिस्ट्री और स्पीड के जरिए भेज सकते हैं। स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी जाने वाले डाक को विशेष रूप से निर्धारित समय से भी पहले पहुंचा दिया जाएगा।

मीणा ने बताया कि भारत में स्पीड पोस्ट मात्र 3 दिन में डिलीवर्ड हो रही है। डिमांड के मुताबिक जवाहर नगर 4120 और एमआई रोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस में 3000 लिफाफे और बाॅक्स की सप्लाई भेज दी है। जितनी डिमांड बढ़ेगी उतनी क्वांटिटी सभी पोस्ट ऑफिसों में राखी कवर और लिफाफे की तुरंत भिजवा दी जाएगी।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को सौगात: रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा के आदेश जारी
जयपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ी सौगात मिली है। 19 अगस्त को प्रदेश की महिलाएं रोडवेज की एक्सप्रेस और साधारण श्रेणी की बसों में एक दिन के लिए नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर लागू होगी। हालांकि, वोल्वो और एसी श्रेणी की बसों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इस निर्णय के आदेश रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान की ओर से जारी किए गए हैं।

रक्षाबंधन के मुहूर्त का असर, रोडवेज बस में महिलाओं के लिए दो दिन तक फ्री यात्रा
जयपुर। रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए महिलाओं को 2 दिन राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट जानकारी दी है।

राजस्थान सरकार की ओर से पहले एक दिन यानी बुधवार को ही रक्षाबंधन पर महिला और बालिकाओं को रोडवेज की (एसी और वोल्वो को छोड़कर) समस्त श्रेणी की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की थी। लेकिन रक्षाबंधन का मुहूर्त रात्रि कालीन होने के कारण महिलाओं को एक तरफ की यात्रा की ही सुविधा मिल पा रही थी। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने सरकार को पत्र भेजा था, जिस पर मंजूरी दे दी गई है। अब महिलाओं को गुरुवार को भी निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। हालांकि रोडवेज के पास वर्तमान में केवल 2900 ही बसे हैं और 800 अनुमानित बसें संचालित की जा रही है। लेकिन महिलाओं की भीड़ को देखते हुए यह बसें कम पड़ेगी। वहीं रोडवेज प्रशासन भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की भी तैयारी कर रहा है।

क्या है रक्षाबंधन का इतिहास और महत्व
हमारे जीवन में कई रिश्ते होते हैं, लेकिन भाई-बहन का रिश्ता सबसे अनोखा होता है। इसमें रूठना-मनाना,एक-दूसरे को सपोर्ट करना पापा की डांट हो या मम्मी की मार इनसे  बचाना आदि। इन सबकी झलक इस रिश्ते में मिलती है। भाई-बहन के इसी  प्यार को दर्शाता है राखी का त्योहार। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबधन का त्योहार मनाया जाता है। बहन इस दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और बदले में भाई अपनी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देता है। ये सब हम जानते हैं और इस त्योहार को कुछ इसी तरह हर साल मनाते हैं। लेकिन क्या आपने ये जाना है कि आखिर इस त्योहार का इतिहास क्या कहता है,इस दिन को मनाने की शुरुआत कब हुई थी।

पुराना है इतिहास
राखी के इतिहास पर नजर डालते हैं, तो इसकी शुरुआत को लेकर कोई निश्चित इतिहास तो नहीं मिलता है। लेकिन इतना जरूर है कि इसका इतिहास सदियों पुराना है। भविष्य पुराण में राखी के बारे में वर्णन मिलता है। इसमें बताया गया है कि जब दानवों और देव के बीच युद्ध शुरु हुआ था तब तब देवों पर दानव हावी हो रहे थे।  ऐसे में इंद्र भगवान घबरा गए और भगवान बृहस्पति के पास पहुंचकर सबकुछ बताया, जिसे इंद्र की पत्नी इंद्राणी सब सुन रही थी। इसके बाद उन्होंने रेशम का धागा मंत्रों की शक्ति से पवित्र करके अपने पति इंद्र के हाथ पर बांध दिया और ये दिन श्रावण मास की पूर्णिमा का था।

महाभारत में भी है जिक्र
रक्षाबंधन के तार महाभारत से भी जुड़ते हुए नजर आते हैं। जब भगवान कृष्ण ने राजा शिशुपाल का वध किया था, तब इस दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली से खून बहने लगा था जिसे देखकर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा चीरकर कृष्ण की उंगली में बांध दिया। इससे भगवान कृष्ण की उंगली से बह रहा खून बंद हो गया। कहा जाता है कि यहीं से कृष्ण ने द्रोपदी को अपनी बहन बना लिया था।

यहां भी है जिक्र
रक्षाबंधन के तार रानी कर्णावती से जुड़े हुए भी नजर आते हैं। जब मध्यकालीन युग में मुस्लिमों और राजपूतों के बीच संघर्ष चल रहा था। उस वक्त चित्तौड़ के राजा की विधवा रानी कर्णावती ने गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह से अपनी और अपनी प्रजा की सुरक्षा का कोई रास्ता न निकलता देख हुमायूं को राखी भेजी थी। इसके बाद ही हुमायूं ने रानी कर्णावती की रक्षा कर, उन्हें अपनी बहन का दर्जा दिया था।