honors - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नौसेना जवान मुनेश कुमार पंचतत्व में विलीन, गांव बिरोल में सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
नवलगढ़। कस्बे के बिरोल गांव में मंगलवार को ज्यूं ही मुनेश कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी किरण देवी का रो रो कर हाल बुरा हो गया। मुनेश कुमार राड नौसेना में था पिछले दो साल से ड्यूटी के दौरान जिंदगी और मौत से लड़ रहा था सोमवार सुबह 27 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली मुनेश 6 बहिनों का इकलौता भाई था इनके दो पुत्र हैं पत्नी किरण भी राजस्थान पुलिस में तैनात है। मुनेश अपनी बटालियन में होनहार ओर बहादुर बताया जाता था।

मंगलवार को झुन्झुनू जिले के नवलगढ़ तहसील के पैतृक गांव बिरोल में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम ससंस्कार किया गया। भारत माता की जय मुनेश कुमार अमर रहे के नारों से आस-पास का माहौल गूंजने लगा। नौ सेना की टीम ने मुनेश को गार्ड आॅफ  आॅनर दिया। वहीं नौ सेना के अधिकारियों ने मुनेश कुमार की पत्नी को तिरंगा सौंपा। इस मौके पर सेना के अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने पुष्प चक्र चढ़ा कर नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

अंतिम विदाई के दौरान गौरव की बात यह थी कि शहीद पत्नी श्मशान घाट जाकर पहले तो भारत माता की जय बोली फिर पति को अंतिम प्रणाम कर फक्र से विदाई दी। इस समय सब की आंखे नम हो गई। फिर सेना के अधिकारियों ने पत्नी किरण को तिरंगा भेट किया। शहीद के पिता गोपाल राम का निधन पहले ही हो चुका था माता चावली देवी जवान बेटे का शव देखकर सुदबुद खो बैठी उनकी बूढ़ी आंखे दबदबा गई और कहने लगी बेटा मेरी अर्थी को कंधा कोन देगा मेरे से पहले दुनिया छोड़ दी।

शहीद मुनेश के दो पुत्र एक 13 और दूसरा 10 साल का है।इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी परेवज हुसैन, नवलगढ़ तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा, नवलगढ चैयरमैन शोएब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, विधायक भाई सुरेश शर्मा, पबाना सरपंच विजेन्द्रसिंह डोटासरा, बिरोल सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र कडवाल, पूर्व सरपंच घासीराम सैनी, पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, पूर्व पार्षद विजेन्द्र सिंह सुण्डा, मेजर रामलाल साखनिया, मेजर जय राम सिंह सहित अनेक लोगो ने पुष्प चढ़ाकर नमन किया। बडे बेटे ने मुखागिन दी। इस मौके पर आसपास के हजारों लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया। इससे पूर्व नवलगढ़ से गांव बिरोल तक तिरंगा रैली निकाली।

सीआरपीएफ शहीद जवान दुर्गा लाल का राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार
टोडारायसिंह। देश सेवा करते हुए हृदय आघात होने से सीआरपीएफ जवान दुर्गा लाल मीणा का निधन हो गया। पूरे मान सम्मान के साथ शहीद जवान का संस्कार किया गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उपखंड के ग्राम पंचायत बोटुंदा के भैरूपुरा मीणान झोपड़ियां गांव में रहने वाले दुर्गा लाल मीणा आसाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 34 वीं वाहिनी बटालियन सीआरपीएफ जवान के पद पर कार्यरत थे। जवान की हृदय की गति रुकने से ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जवान की मौत होने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

जवान का शव गांव में पहुंचने पर गमगीन माहौल हो गया। जवान के शहीद होने पर विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने ग्राम भैरूपुरा मीणान झोपड़ियां में भारत मां के सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों के बीच जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया। इस दौरान टोडारायसिंह उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार मीणा, थाना अधिकारी दातार सिंह, सीआरपीएफ के एसआर मक्कड सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। शहीद को श्रद्धांजलि देने सरपंच शीला मीणा, राजकुमार मीणा, पूर्व डीआर नरेश मीणा, रामचंद्र गुर्जर, सीआर शिवजी राम, पूर्व सरपंच हरिकांत मीणा, खानाराम मीणा, महेंद्र मीणा, रूप नारायण मीणा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

इससे पूर्व शहीद जवान दुर्गालाल मीणा शव उपखण्ड मुख्यालय पर पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान के पार्थिव शरीर जैसे ही कस्बे में पंहुचा बडी संख्या में उपस्थित युवाओं ने वंदे मातरम तथा भारतमाता की जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष रामदयाल सुवालका, ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, अरविंद सिंगोदिया, राहुल दायमा, लाभचंद अजमेरा, विवेक औदि य, किशनलाल गुर्जर, जितेंद्र चांवला, कन्हैयालाल सहित सैकडों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।