Patanjali Ayurveda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पतंजलि विवि में वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन : केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री ने की शिरकत
हरिद्वार। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पतंजलि को आने वाले समय का विश्व समाधान केंद्र बताते हुए कहा कि चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो या शिक्षा का, पतंजलि संस्थान का वर्चस्व पूरे विश्व में होगा। आज पतंजलि केवल एक संस्था ही नहीं, बल्कि भारत और भारतीयता के आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाला एक विचार है। पतंजलि राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभा रहा है। उन्होंने योगऋषि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को योग और आयुर्वेद में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे एक जनांदोलन बताया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री देवभूमि हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध पतंजलि विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह अभ्युदय में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव और कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अभिनंदनपत्र सम्मान से सम्मानित भी किया गया।

योग और आयुर्वेद दुनिया की आवश्यकता:  शिक्षामंत्री ने पतंजलि विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव अभ्युदय को भारत की ज्ञान परम्परा का प्रतीक बताते हुए कहा कि पतंजलि संस्थान ज्ञान की प्राचीन परम्पराओं और आधुनिकता के अभिनव समन्वय से देश की महान सेवा कर रहा है। उन्होंने योग और आयुर्वेद को दुनिया की आवश्यकता बताते हुए स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को भारत की इस महान परंपरा को पुनर्जीवित करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जब योग केवल बुजुर्गों और साधु-संतों की बात मानी जाती थी, तब योगऋषि स्वामी रामदेव ने इसे जनांदोलन का रूप देने का काम किया। आज देश का शायद ही कोई गांव या कस्बा होगा, जहां योग की पहुंच ना हुआ हो। पतंजलि के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि यूनेस्को ने भी योग को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधित्व सूचि में औपचारिक रूप से अंकित किया है। साथ ही, कोविड-19 के समय  महामारी से निपटने और कारगर प्रतिरोध उपाय के रूप में  भी योग और आयुर्वेद के महत्व का उल्लेख किया।

भारतीय ज्ञान परंपरा को उजागर करने में अहम योगदान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा निति के महत्त्व को बताते हुए कहा कि पतंजलि भारतीय शिक्षा बोर्ड की कमान अपने हाथ में लिए भारतीय शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को उजागर करने में अहम योगदान दे रहा है। इसी कारण आने वाले समय में जब कभी भारत की सभ्यता को पुनर्लेखन की बात होगी, तब पतंजलि जैसे संस्थान का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय को चुनना भारत को चुनना जैसे ही है। वहीं विकसित भारत की संकल्पना में युवाओं को अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्माण  जैसे कारकों से एक स्वस्थ एवं विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने की बात कही, जिसमें पतंजलि संस्थान महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

संकल्प के अनुरूप पतंजलि विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा
पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने महान व्यक्तित्व एवं चरित्र पूरी दुनिया का गढ़ा है, उसी के बल पर सारा संसार आगे बढ़ रहा है। उसी संकल्प के अनुरूप पतंजलि विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा है और हमारा सपना है कि ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज से भी बड़ा विश्वविद्यालय बने। उन्होंने कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय का एक ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रूप में बड़ा विस्तार होगा और यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनेगा, इसी संकल्प को लेकर गतिशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया हमारे पीछे चलेगी, तब सही मायनों में सनातन धर्म की विश्वविजयी यात्रा होगी।

रिसर्च एंड डवलपमेंट के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना
पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय और इसके सहयोगी संस्थान पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकलापों को विस्तार से बताया। इसी के साथ उन्होंने कहा पतंजलि भारतीय हेरिटेज को आगे ले जाने का अभिनव कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय और इसके सहयोगी संस्थान पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा रिसर्च एंड डेवलपमेंट के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में अभ्युदय के अन्तर्गत क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मेडल भेंट कर पुरस्कृत किया गया। पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एन.पी. सिंह, पविवि के कुलानुशासिका एवं वार्षिकोत्सव की संयोजिका प्रो. साध्वी देवप्रिया समेत विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. मयंक कुमार अग्रवाल, दूर शिक्षा निदेशक डॉ. सत्येंद्र मित्तल, कुलसचिव आलोक कुमार सिंह, कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव व विश्वविद्यालय के समस्त प्रशासनिक अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अनिल कुमार तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

बाबा रामदेव के खिलाफ एक और मामला दर्ज, ऐलोपैथी पर दुष्प्रचार के आरोप में IMA ने कराई FIR
रायपुर। एलोपैथिक दवाओं के खिलाफ बयान देकर विवादों में घिरे योग गुरु रामदेव की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामदेव के खिलाफ बुधवार रात को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ यूनिट ने एफआईआर कराई है। रामदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 188ए 269 और 504 के तहत यानी कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने, अंशाति फैलाने के इरादे से अपमान करने जैसे आरोपों के तहत उनके खिलाफ केस फाइल हुआ है।

आईएमए की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि रामदेव ने गलत जानकारी फैलाई है। इसके अलावा मेडिकल जगत की ओर से इस्तेमाल की जा रही दवाओं को लेकर डराने वाली बातें कही हैं। इन दवाओं के इस्तेमाल को भारत सरकार और आईसीएमआर की ओर से मंजूरी प्रदान की गई है। उनके खिलाफ दी गई शिकायत में सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज का हवाला दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर उनके ऐसे कई वीडियोज हैं, जिनमें वह भ्रामक बयान देते हुए दिख रहे हैं। यही नहीं शिकायत में कहा गया है कि ऐसे वक्त में जब केंद्र सरकार, डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, तब बाबा रामदेव ने इलाज की प्रक्रिया और तरीकों को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की है।

रामदेव को एक और झटका: नेपाल ने कोरोनिल किट पर लगाई रोक, कहा- कोरोना को हराने में कारगर नहीं
काठमांडू। भूटान के बाद अब नेपाल ने भी पतंजलि को झटका दिया है। नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेद एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन ने कोरोनिल किट के वितरण पर रोक लगा दी है। यह किट योगगुरु रामदेव ने नेपाल को तोहफे में दिया था। नेपाल की तरफ से कहा गया है कि पतंजलि ने जिस कोरोनिल को कोविड-19 से लड़ने में उपयोगी बताया है, उसका वितरण नियमों के मुताबिक नहीं किया गया था।

आदेश में आईएमए की चुनौती का जिक्र
नेपाल सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि कोरोनिल किट में शामिल टैबलेट और ऑयल कोविड-19 को हराने वाली अन्य दवाइयों के बराबर नहीं हैं। नेपाली अधिकारियों ने हाल ही में इंडियन मेडिकल एसोसिशन द्वारा कही गई उस बात का भी जिक्र किया है जिसमें एसोसिएशन ने रामदेव को चुनौती दी थी कि वो साबित कर के दिखाएं कि उनका प्रोडक्ट कोरोना से लड़ने में सक्षम है। गौरतलब है कि इससे पहले भूटान ने भी अपने यहां कोरोनिल किट के वितरण पर रोक लगाई है। हाल ही में भूटान ड्रग रेग्यूलेटरी ऑथोरिटी ने इस दवा को वितरित किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में रामदेव ने एलोपैथी दवाई को बकवास करार दिया था, जिसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उनका विरोध किया था। बाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के उत्तराखंड ब्रांच ने बाबा रामदेव पर 10 हजार करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया था।