commonwealth Games - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

PV Sindhu की बैडमिंटन कोर्ट पर जीत के साथ धमाकेदार वापसी
नई दिल्ली। भारतीय स्टार पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूनार्मेंट की शुरूआत जीत के साथ की है। ब्रेक से लौटी पीवी सिंधु ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत अपने नाम की।

पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के शुरूआती दौर में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को हराया। पीवी सिंधु पिछले साल अक्टूबर में घुटने की चोट से उबरने के बाद से फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन मलेशिया मास्टर्स के पहले मैच में वह अच्छी लय में नजर आईं जो ओलंपिक से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है। पीवी सिंधु ने इस मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को सीधे गेम में हराया। उन्होंने ये मैच 21-17, 21-16 से अपने नाम किया और दूसरे दौर में अपनी जगह बना ली। पिछले साल अक्टूबर में घुटने की चोट से उबरने के बाद ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू का रिटर्न पहले की तरह नहीं रहा है और वह कई करीबी मुकाबले वह हार गई हैं। ऐसे में इस बार वह खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगी।

त्रिशा-गायत्री ने जीता पहला दौर
इस बीच सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने भी महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली है। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता भारतीय जोड़ी ने ताईवान की हुआंग यू सुन और लियांग टिंग यू को सीधे गेमों में 21-14, 21-10 से परास्त किया।

क्वालिफाइंग दौर में ही हारे चार भारतीय शटलर
क्वालिफाइंग दौर में चार भारतीय शटलरों को हार का सामना करना पड़ा। कोई भी मुख्य दौर में जगह नहीं बना सका। ओडिशा ओपन सुपर 100 का खिताब जीतने वाले सतीश कुमार इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो से 21-13, 20-22, 13-21 से हार गए। विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी थाईलैंड के पानित्चफोन से 21-23, 21-16, 17-21 से हार गए। शंकर सुब्रमण्यन और तान्या हेमंत को भी हार मिली।

2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी नहीं करेगा विक्टोरिया, अत्यधिक खर्च का हवाला देते हुए नाम वापस लिया
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने अत्यधिक खर्च का हवाला देते हुए 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से नाम वापस लेने की घोषणा की। राज्य के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि खेलों को आयोजित करने के लिये शुरुआती अनुमानित खर्च दो अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.36 अरब अमेरिकी डॉलर) था, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग सात अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर हो गया है, जो 'वास्तव में बहुत अधिक है।

एंड्रयूज ने कहा कि मैंने अपने काम में कई मुश्किल फैसले लिये हैं, लेकिन यह उनमें से एक नहीं है। स्पष्ट रूप से, एक खेल आयोजन के लिये सात अरब डालर खर्च करना, यह हमसे नहीं होगा। मैं स्कूलों और अस्पतालों से पैसे निकालकर उस आयोजन में नहीं लगाऊंगा जिसका अनुमानित खर्च पिछले साल की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में विक्टोरिया में (राष्ट्रमंडल) खेल नहीं होंगे। हमने अनुबंध समाप्त करने के अपने फैसले के बारे में राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों को सूचित कर दिया है। यह आयोजन गीलॉन्ग, बल्लारत, बेंडिगो, गिप्सलैंड और शेपार्टन सहित राज्य के पांच क्षेत्रीय केंद्रों में आयोजित होने वाला था, जिनमें से प्रत्येक का अपना एथलीट गांव है।

एंड्रयूज ने कहा कि उनकी टीम ने केंद्रों की संख्या में कटौती करने या खेलों को विक्टोरिया की राजधानी मेलबर्न में स्थानांतरित करने पर विचार किया था, लेकिन उनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं आया।

इस बीच, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने विक्टोरिया राज्य के इस फैसले को बेहद निराशाजनक करार दिया। महासंघ ने एक बयान में कहा कि हम निराश हैं कि हमें केवल आठ घंटे का नोटिस दिया गया और सरकार द्वारा इस निर्णय पर पहुंचने से पहले संयुक्त रूप से समाधान खोजने के लिये स्थिति पर चर्चा करने पर कोई विचार नहीं किया गया।

बयान में कहा गया कि हम अपने पास उपलब्ध विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और 2026 में खेलों के लिये एक समाधान खोजने के लिये प्रतिबद्ध हैं जो हमारे एथलीटों और व्यापक राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन के सर्वोत्तम हित में हो।

राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे ऋतेश
लंदन। इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के ऋतेश डोगरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन के नेतृत्व में प्रशिक्षण हासिल करने वाले भारतीय खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण सहित 12 पदक हासिल किये। ऋतेश ने 90 किग्रा भार वर्ग की रॉ डेडलिफ्ट में 300 किग्रा भार उठाकर अपना नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कुल 767.5 किग्रा लिफ्ट करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते।

सुरेन्द्र सिंह (100 किग्रा) ने कुल 735किग्रा लिफ्ट करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। प्रभजीत सिंह बख्शी (110किग्रा) ने 670किग्रा भार उठाकर दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। गुलशन सैनी ने 75 किग्रा वर्ग में 512.5 किलो की कुल लिफ्ट की मदद से दो स्वर्ण और एक कांस्य अपने नाम किया।

भूपेन्द्र धवन ने इस अभूतपूर्व जीत के लिये विजेताओं को बधाई देते हुए पिछले चार सप्ताह में उनकी कड़ी मेहनत और लगन को श्रेय दिया। टीम प्रबंधक सुजीत खत्री ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर का खिताब जीतने के बाद ऋतेश ने कहा कि भारतीय टीम की सफलता का श्रेय उनके कोच द्रोणाचार्य भूपेन्द्र को जाता है जिनके मार्गदर्शन और तकनीकी ज्ञान ने उन्हें जीवन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्साहित किया।

पदक से चूके राजस्थान के अजय: आखिरी प्रयास में विफल रहने के बाद भारोत्तोलन के 81 किग्रा वर्ग में हासिल किया चौथा स्थान
जयपुर। राजस्थान के भारोत्तोलक अजय सिंह सोमवार को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने से चूक गए। अजय सिंह भारोत्तोलन के 81 किलोग्राम भार वर्ग के शुरुआती दौर में पदक की होड़ में शामिल थे, लेकिन आखिरी प्रयास विफल होने के साथ ही उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। अजय सिंह ने स्नैच में 143 और क्लीन एंड जर्क में 176 किलो के साथ कुल 319 किलो वजन उठाया। इंग्लैंड के क्रिस मरे ने स्वर्ण, आस्ट्रेलिया के कायेल ब्रूस ने रजत और कनाडा के निकोलस ने कांस्य पदक हासिल किया। अजय सिंह ने स्नैच के पहले प्रयास में 137 किलो वजन उठाया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 140 किलो और तीसरे प्रयास में 143 किलो वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 172 और दूसरे प्रयास में 176 किलो वजन उठाने के बाद अजय ने तीसरे प्रयास में 180 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे।

हुसामुद्दीन क्वार्टरफाइनल में और अमित पंघल दूसरे दौर में
भारत के पदक दावेदार मोहम्मद हुसामुद्दीन ने बांग्लादेश के मोहम्मद सलीम हुसैन को 57 किग्रा वर्ग में सोमवार को 5-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि अमित पंघल ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए वनातू के नामरी बेरी को पहले दौर में सर्वसम्मत फैसले से 5-0 से पीट दिया। भारत के एक अन्य मुक्केबाज सुमित को 75 किग्रा वर्ग के दूसरे दौर में रविवार को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के पेटर्स कैलम ने सुमित को एकतरफा अंदाज में 5-0 से पीट दिया। अमित ने पहले दौर में नामरी बेरी पर कोई रहम नहीं किया और 5-0 से जीत हासिल की।

अंचिता ने नये रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
भारोत्तोलक अंचिता शुली ने राष्ट्रमंडल खेलों में 73 किग्रा वर्ग में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए भारत को इन खेलों का  तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। 20 साल के अचिंता शुली ने स्नैच में 143 और क्लीन एन्ड जर्क में 170 किलो सहित कुल 313 किग्रा वजन उठाया। इस स्वर्ण के साथ भारत के कुल 6 मेडल हो गए हैं। भारत का यह मेडल भी वेटलिफ्टिंग में ही आया है। अचिंता शुली ने स्नैच में 143 किलो वजन उठाया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड है। उन्होंने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 166 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में फेल होने के बाद तीसरे में उन्होंने 170 किलो वजन उठाया। अचिंता शुली ने कुल 313 किलो का वजन उठाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया।

मलेशिया के हिदायत को रजत
मलेशिया के एरी हिदायत ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 303 किलोग्राम वजन उठाया। कनाडा को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

मुकाबले से पहले ही प्रबल दावेदारी थी अंचिता की
मुकाबला शुरू होने से पहले ही अचिंता शुली जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। उन्होंने 2021 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 2021 में ही जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

भारत का वेटलिफ्टिंग में छठा मेडल
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह छठा मेडल है। देश को सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में ही मिले हैं। अचिंता शुली से पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने भी वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। संकेत महादेव सरगर और बिंदियादेवी रानी ने सिल्वर मेडल जीता था। गुरुराज पुजारी को ब्रॉन्ज मिला था। भारत के तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं।  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला देश भी है। अभी तक 7 इवेंट हुए हैं और इनके सिर्फ एक में भारत को मेडल नहीं मिला।

राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को भारत ने जूडो में जीते दो पदक: सुशीला ने रजत व विजय ने जीता कांस्य
नई दिल्ली। भारत की सुशीला देवी लिकाबम ने राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा के महिला 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। जबकि विजय ने 60 किग्रा में कांस्य पदक जीत लिया। सुशीला ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की मिशेला वाइटबूइ ने हराया। वेटलिफ्टिंग के अलावा ये भारत का यह दूसरा और कुल 8वां मेडल है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अब तक 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते है। सुशीला को फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की मिशेला वाइटबूइ ने 4.25 मिनट में हराया। चार मिनट के नियमित समय में दोनों जूडो खिलाड़ियों कोई अंक नहीं बना पाए थे। वाइटबूट ने इसके बाद गोल्डन अंक जुटा कर मुकाबला जीत लिया। इस हार के साथ सुशीला को रजत पदक से संतोष करना पड़ाए वहीं इस कड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जुडोका वाइटबूट ने गोल्ड जीता। 2014 में भी सुशीला रजत पदक जीत चुकी है। इनके अलावा उनकी उपलब्धियों की बात करें तो मणिपुर स्थित जुडोका ने 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने जूडो में भारत के लिए एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। विजय पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में साइप्रस के प्रेटो को 10-0 से हरा भारत के लिए कांस्य पदक जीता। भारत का यह आंठवां पदक है। विजय स्कॉटलैंड के डिलन मुनरो के खिलाफ अपना रेपचेज मुकाबला जीतने के बाद कांस्य पदक मैच के लिए उतरे और उन्होंने  पेट्रोस को एक तरफा मुकाबले में 10-0 से हराया।

राष्ट्रमंडल खेल : 72 देशों के 5000 से अधिक एथलीट 283 पदकों के लिए करेंगे कशमकश
बर्मिंघम। 22वें राष्ट्रमंडल खेलों से पहले बर्मिंघम में उद्घाटन समारोह देर रात शुरू हुआ। अफ्रीकन ड्रम के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई इसका भाव कॉनवेल्थ देशों में समभाव पैदा करना है। बर्मिंघम में कार इंडस्ट्री मशहूर है। यहां बनी हुई नई पुरानी 72 कारों की प्रदर्शनी दिखाई गई। प्रिंस चार्ल्स एस्टर मार्मिट कार से यहां पहुंचे। चार्ल्स राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन करेंगे। सिंगर समांथा आक्सब्रो ने इंग्लैंड के राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। इसमें 72 देशों के 5000 हजार से अधिक एथलिट 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक के लिए उतरेंगे। बर्मिंघम पहली बार इसकी मेजबानी कर रहा है। भारत 18वीं बार इन खेलों में हिस्सा ले रहा है। पाकिस्तानी नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई उद्घाटन समारोह में पहुंचीं। उन्होंने पहली स्पीच दी।
उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी बच्चों को उसके सपने को पूरा करने का अधिकार है। एक शाम पहले कई भारतीय एथलीटों ने खेल गांव में भारतीय दल के ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लिया।

बर्मिंघम में भारतीय टीम के प्रमुख राजेश भंडारी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना एवं अन्य की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। भारतीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीम सहित कई अन्य खिलाड़ी भी संगीत में तल्लीन इस समारोह में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में राष्ट्र की परेड में भारतीय दल से अधिकतम 164 प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं, जहां शीर्ष शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह दल के ध्वजवाहक होंगे।  भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 215 एथलीटों और 107 अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों सहित 322-सदस्यीय दस्ते को बर्मिंघम भेजा है। भारतीय खिलाड़ी 15 खेलों के साथ-साथ पैरा स्पोर्टस श्रेणी के चार खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय टीम अपने गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेल प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी, जहां यह पावरहाउस ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रही थी।

मोदी और कोहली ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीटर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अन्य भारतीय खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले शुभकामनाए दी।

भारत की आज की स्पर्धाएं
लॉन बॉल : सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह, नवनीत सिंह, दिनेश कुमार, मृदुल बोर्गोहेन, पिंकी, तानिया चौधरी, रूपा रानी टिर्की, नयन मोनी सैकिया, लवली चौबे।
टेबल टेनिस : पुरुष और महिला टीम इवेंट क्वालिफिकेशन राउंड के मुकाबले। महिलाओं में मनिका बत्रा, सृजा अकूला, रीत रिष्या, दिव्या चिताले और पुरुषों में शरत कमल, साथियान गुणशेखरन, हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी उतरेंगे।
तैराकी : साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत।
क्रिकेट : रात 8 बजे से महिला टी-20 में भारत और आस्ट्रेलिया का ग्रुप मैच।
ट्रायथलन : महिला एकल फाइनल (स्प्रिंट डिस्टेंस) संजना जोशी, प्रज्ञन्या मोहन।
मुक्केबाजी : राउंड- 32 मुकाबले (पुरुष लाइटवेट में शिव थापा और पुरुष 75 किग्रा वर्ग में सुमित कुंडू)।
स्क्वैश : पुरुष एकल में रमित टंडन, सौरभ घोषाल और अभय सिंह, महिला एकल में जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और सुनन्या कुरुविला।
बैडमिंटन : मिक्स्ड टीम इवेंट क्वालिफाइंग राउंड में भारत बनाम पाकिस्तान मैच।
हॉकी : पुरुष हॉकी में भारत बनाम घाना मैच।

भारत को पदक दिलाने उतरेंगे रोनाल्डो और बैकहम
जयपुर। बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों की साइकिलिंग स्पर्धा में भारत का 13 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। इसमें पुरुष वर्ग में नौ और महिला वर्ग में चार खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के चीफ कोच वीएन सिंह के साथ राजस्थान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम जाट को भी इंडिया टीम का कोच बनाया गया है।  लेकिन खास बात यह है कि इन खेलों में भारत को पदक दिलाने के लिए रोनाल्डो और डेविड बैकहम भी उतरेंगे। चौंकने की जरूरत नहीं भारत के ये रोनाल्डो और डेविड बैकहम अंतरराष्ट्रीय फुटबालर नहीं, बल्कि भारत की साइक्लिंग टीम के सदस्य हैं। साइकिलिंग में हालांकि भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन मणिपुर के रोनाल्डो सिंह और अंडमान निकोबार के डेविड बैकहम के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन के दम पर इस बार पदक की उम्मीद की जा रही है। 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की ओर से नौ साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया था लेकिन इसमें से कोई भी पदक नहीं जीत सका था।

रोनाल्डो और बैकहम ने जयपुर में बनाए नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड
रोनाल्डो सिंह और डेविड बैकहम पिछले वर्ष जयपुर में नेशनल ट्रेक साइक्लिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए। रोनाल्डो ने जहां पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल रेस नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीती, वहीं पुरुषों की एलीट स्प्रिंट रेस में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। अंडमान के डेविड बैकहम ने पुरुषों की जूनियर स्प्रिंट स्पर्धा में नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ऐसे पड़ा डेविड बैकहम नाम

कार निकोबार के पार्का गांव में जन्मे साइक्लिस्ट को महान फुटबालर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बैकहम का नाम मिलने की भी रोचक कहानी है। डेविड के मामा फुटबॉलर बैकहम के बहुत बड़े फैन हैं। 2002 के फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और अर्जेन्टीना के बीच मैच में जब बैकहम ने फ्री किक पर मैच विजयी गोल दागा तो पूरे गांव में जश्न मनाया गया। 2003 में जब साइक्लिस्ट बैकहम का जन्म हुआ तो मामा ने उसका नाम डेविड बैकहम रखवा दिया। लेकिन ये डेविड बैकहम फुटबालर की जगह साइक्लिस्ट बन गया। बैकहम के पिता 2004 की सुनामी में मारे गए, जबकि मां का भी 2014 में निधन हो गया। उसके बाद से मामा ने ही उनका पालन किया है।

बैकहम जैसी ही है रोनाल्डो सिंह की कहानी
मणिपुर के रोनाल्डो सिंह की कहानी भी कुछ डेविड बैकहम जैसी ही है। रोनाल्डो के पिता रोबेन सिंह लैंटोजामी सीआरपीएफ के जवान थे और 2002 के फुटबाल विश्व कप के समय श्रीनगर में तैनात थे।  वर्ल्ड कप में ब्राजील और इंग्लैंड के बीच मैच के समय ही इम्फाल में उनकी पत्नी ने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस मैच में रोनाल्डिन्हो ने फ्री किक पर गोल दाग ब्राजील को जीत दिलाई तो इससे प्रभावित रोबेन सिंह ने बेटे का नाम रोनाल्डो रख दिया। रोबेन चाहते थे कि बेटा फुटबालर बना लेकिन बेटे ने साइक्लिंग को चुना।

राजस्थान के धनराज होंगे बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की जूरी के चेयरमैन
जयपुर। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जाने वाले  कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबल टेनिस की जूरी का गठन किया गया हैl आयोजन समिति ने जूरी के चेयरमैन का दायित्व अजमेर के  अंतर्राष्ट्रीय खेल अधिकारी धनराज चौधरी को दिया है

प्रतियोगिता का निर्बाध व सफल संचालन सुनिश्चित करना जूरी का दायित्व होता है जो की चेयरमैन के दिशा निर्देशन में काम करती है। राजस्थान टेबल टेनिस संघ के सचिव चौधरी इससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिम्मेेदारी निभा चुके है। जिसमे रियो, सिडनी, अटलांटा, बीजिंग ओलंपिक्स सहित कई एशियन गेम्स , वर्ल्ड चैंपियनशिप आदि शामिल है। एशियन टेबल टेनिस यूनियन के आजीवन कोषाध्यक्ष चौधरी ने खेल प्रशासक के रूप में राजस्थान में भी कई अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी की है। चौधरी सोमवार को इंग्लैंड के लिए प्रस्थान करेंगे।

राष्टमंडल खेलों में हरमनप्रीत को टीम इंडिया की कमान
नई दिल्ली। इसी माह से बर्मिंघम में शुरू होने वाले कामनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में पहली बार क्रिकेट के टी-20 फॉर्मेट को जगह दी गई है। चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम के नाम की घोषणा की है। हरमनप्रीत के हाथों में टीम की कमान होगी जबकि स्मृति मंधानी उप कप्तान होंगी।

भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, एस. मेघना, तानिया भाटिया, यस्तिका भाटिया, दीप्ती शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिगेज, राधा यादव, हरलीन देओल और स्रेह राणा। स्टैंड बाय- सिमरन बहादुर, रिचा घोष और पूनम यादव।

भारत ग्रुप ए में

भारत को कामनवेल्थ गेम्स 2022 में ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में आस्ट्रेलिया, बारबाडोस, पाकिस्तान की टीमें हैं। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम को रखा गया है। दोनों ग्रुप की टाप दो टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यहां जिन दो टीमों को जीत मिलेगी वह फाइनल में ट्राफी के लिए खेलेंगी।

भारत-पाक मुकाबला 31 को

टीम इंडिया अपने कामनवेल्थ गेम्स अभियान की शुरुआत आस्ट्रेलिया के खिलाफ  29 जुलाई के मुकाबले के साथ करेगी। 31 जुलाई को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ होना है। वहीं 3 अगस्त को बारबाडोस के साथ भारत को खेलना है।

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए पुर्तगाल जाएगी टेबल टेनिस टीम
नई दिल्ली। अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरत कमल आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले तीन से 10 जुलाई तक पुर्तगाल दौरे पर 10 सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में पांच पुरुष और इतनी ही महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिनके साथ दो कोच रमन सुब्रमण्यम और अनिंदिता चक्रवर्ती जाएंगे। शरत के अलावा पुरुष टीम के अन्य सदस्य सानिल शेट्टी, गुणशेखरन साथियान, हरमीत देसाई और मानुष हैं। महिला टीम में श्रीजा अकुला, रीथ टेनिसन, मनिका बत्रा, दिया चिताले और स्वस्तिका घोष शामिल हैं। खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय की मंजूरी के अधीन इस दौरे को मंजूरी दी। शरत कमल अपने पांचवें राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे और वह सबसे ज्यादा अनुभवी हैं। शरत ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। हम मैच अभ्यास और ट्रेनिंग शिविर के लिए पुर्तगाल जा रहे हैं। टूर के बाद हंगरी में डब्ल्यूटीटी टूर्नामेंट होगा।

चार बार के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शरत मिश्रित युगल में श्रीजा अकुला के साथ जोड़ी बनाएंगे। शरत ने पिछले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मौमा दास के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में सभी टीम स्पर्धाओं में पदक जीते थे जिससे वे तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ लौटे थे।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए घोषित 37 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत के 37 सदस्यीय एथलेटिक्स दल में शामिल किया गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन आॅफ इंडिया (एएफआई) ने गुरुवार को इसकी सूचना दी। एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कहा कि उन्हें दल पर पूरा भरोसा है और वह इन खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेगा। दल में नीरज चोपड़ा, डीपी मनु और रोहित यादव के रूप में  तीन जैवलिन थ्रोअर शामिल किए गए हैं। साथ ही अब्दुल्लाह अबूबकर, प्रवीण चित्रावल और एल्डहोज पॉल के रूप में तीन तिहरी कूद खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

सुमारिवाला ने कहा कि शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर को कजाकिस्तान में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जबकि अमोज जैकब को उनकी रिकवरी और फिटनेस स्तर के आधार पर चुना गया है। इसी तरह डिस्कस थ्रोअर नवजीत कौर ढिल्लों और सीमा अंतिल के साथ-साथ हैमर थ्रोअर सरिता सिंह को कजाकिस्तान या कैलिफोर्निया में प्रदर्शन करना होगा। रेस वॉकर भावना जाट को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। उन्होंने कहा कि विदेशों में प्रशिक्षण ले रहे अविनाश साबले, नीरज चोपड़ा और सीमा अंतिल ने चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने से छूट मांगी और उन्हें छूट दी गई।

भारतीय टीम
पुरुष: अविनाश साब्ले (3000 मीटर स्टीपलचेज),  नितेंदर रावत (मैराथन), एम श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस यहया (लंबी कूद), अब्दुल्लाह अबूबकर, प्रवीण चित्रवेल और एल्डहोस पॉल (तिहरी कूद), तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट), नीरज चोपड़ा, डीपी मनु और रोहित यादव (भाला फेंक), संदीप कुमार और अमित खत्री (रेस वॉकिंग), अमोज जैकब, नोआ निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव, मोहम्मद अजमल, नागनाथन पांडी और राजेश रमेश (4 गुणा 400 मीटर रिले)।

महिला: एस धनलक्ष्मी (100 मीटर और 4 गुणा 100 मीटर रिले), ज्योति याराजी (100 मी बाधा दौड़), ऐश्वर्या बी (लंबी कूद और तिहरी कूद) और एंसी सोजन (लंबी कूद), मनप्रीत कौर (शॉट पुट), नवजीत कौर ढिल्लों और सीमा अंतिल (डिस्कस थ्रो), अन्नू रानी और शिल्पा रानी (भाला फेंक), मंजू बाला सिंह और सरिता रोमित सिंह (हैमर थ्रो), भावना जाट और प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉकिंग), हिमा दास, दुती चंद, सरबनी नंदा, एमवी जिलाना और एनएस सिमी (4 गुणा 100 मीटर रिले)।