Baba Ramdev - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पतंजलि विवि में वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन : केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री ने की शिरकत
हरिद्वार। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पतंजलि को आने वाले समय का विश्व समाधान केंद्र बताते हुए कहा कि चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो या शिक्षा का, पतंजलि संस्थान का वर्चस्व पूरे विश्व में होगा। आज पतंजलि केवल एक संस्था ही नहीं, बल्कि भारत और भारतीयता के आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाला एक विचार है। पतंजलि राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभा रहा है। उन्होंने योगऋषि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को योग और आयुर्वेद में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे एक जनांदोलन बताया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री देवभूमि हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध पतंजलि विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह अभ्युदय में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव और कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अभिनंदनपत्र सम्मान से सम्मानित भी किया गया।

योग और आयुर्वेद दुनिया की आवश्यकता:  शिक्षामंत्री ने पतंजलि विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव अभ्युदय को भारत की ज्ञान परम्परा का प्रतीक बताते हुए कहा कि पतंजलि संस्थान ज्ञान की प्राचीन परम्पराओं और आधुनिकता के अभिनव समन्वय से देश की महान सेवा कर रहा है। उन्होंने योग और आयुर्वेद को दुनिया की आवश्यकता बताते हुए स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को भारत की इस महान परंपरा को पुनर्जीवित करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जब योग केवल बुजुर्गों और साधु-संतों की बात मानी जाती थी, तब योगऋषि स्वामी रामदेव ने इसे जनांदोलन का रूप देने का काम किया। आज देश का शायद ही कोई गांव या कस्बा होगा, जहां योग की पहुंच ना हुआ हो। पतंजलि के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि यूनेस्को ने भी योग को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधित्व सूचि में औपचारिक रूप से अंकित किया है। साथ ही, कोविड-19 के समय  महामारी से निपटने और कारगर प्रतिरोध उपाय के रूप में  भी योग और आयुर्वेद के महत्व का उल्लेख किया।

भारतीय ज्ञान परंपरा को उजागर करने में अहम योगदान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा निति के महत्त्व को बताते हुए कहा कि पतंजलि भारतीय शिक्षा बोर्ड की कमान अपने हाथ में लिए भारतीय शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को उजागर करने में अहम योगदान दे रहा है। इसी कारण आने वाले समय में जब कभी भारत की सभ्यता को पुनर्लेखन की बात होगी, तब पतंजलि जैसे संस्थान का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय को चुनना भारत को चुनना जैसे ही है। वहीं विकसित भारत की संकल्पना में युवाओं को अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्माण  जैसे कारकों से एक स्वस्थ एवं विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने की बात कही, जिसमें पतंजलि संस्थान महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

संकल्प के अनुरूप पतंजलि विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा
पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने महान व्यक्तित्व एवं चरित्र पूरी दुनिया का गढ़ा है, उसी के बल पर सारा संसार आगे बढ़ रहा है। उसी संकल्प के अनुरूप पतंजलि विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा है और हमारा सपना है कि ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज से भी बड़ा विश्वविद्यालय बने। उन्होंने कहा कि पतंजलि विश्वविद्यालय का एक ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रूप में बड़ा विस्तार होगा और यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनेगा, इसी संकल्प को लेकर गतिशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया हमारे पीछे चलेगी, तब सही मायनों में सनातन धर्म की विश्वविजयी यात्रा होगी।

रिसर्च एंड डवलपमेंट के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना
पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय और इसके सहयोगी संस्थान पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकलापों को विस्तार से बताया। इसी के साथ उन्होंने कहा पतंजलि भारतीय हेरिटेज को आगे ले जाने का अभिनव कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय और इसके सहयोगी संस्थान पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा रिसर्च एंड डेवलपमेंट के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में अभ्युदय के अन्तर्गत क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मेडल भेंट कर पुरस्कृत किया गया। पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एन.पी. सिंह, पविवि के कुलानुशासिका एवं वार्षिकोत्सव की संयोजिका प्रो. साध्वी देवप्रिया समेत विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. मयंक कुमार अग्रवाल, दूर शिक्षा निदेशक डॉ. सत्येंद्र मित्तल, कुलसचिव आलोक कुमार सिंह, कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव व विश्वविद्यालय के समस्त प्रशासनिक अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अनिल कुमार तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

सीएम भजनलाल से मिलने पहुंचे रामदेव, कहा - योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विकास एवं योग के माध्यम से आमजन के स्वास्थ्य संवर्धन पर चर्चा हुई। शर्मा ने स्वामी रामदेव को राज्य सरकार द्वारा योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। हमारे ऋषि मुनियों ने हमें दी गई अमूल्य धरोहर है।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में योग पद्धति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की पहल और प्रयासों से योग पद्धति को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिली है और विश्वभर में प्रति वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

बाबा की बीज पर 108 ज्योत से हुई महाआरती
जोधपुर। जन-जन की आस्था व सामाजिक समरसता के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव का प्राकट्योत्सव (अवतरण दिवस) गुरुवार को भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (बीज) पर धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अलसुबह मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ महाराज के समाधि मंदिर में 108 ज्योत से श्रृंगार महाआरती हुई। मंगला आरती के दौरान बड़ी तादाद में लोग बाबा के दर्शन करने पहुंचे। इस कारण एक किलोमीटर से अधिक लम्बी कतार लग गई। गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ सहित देश व प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे बाबा के हजारों भक्तों ने महाआरती के दर्शन किए। शृंगार आरती के दर्शन के लिए देर रात से ही बाबा रामदेव के भक्त कतार में खड़े नजर आए। इस अवसर पर मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के समाधि मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए।

मसूरिया बाबा मंदिर की व्यवस्था संभालने वाले पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह मंदिर में 108 ज्योत से मंगला आरती की गई। यहां बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ की गुफा और बाबा रामदेव मंदिर में महाआरती की गई। मंगला आरती से पूर्व मेला प्रांगण में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मसूरिया पहाड़ी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार रात से जातरूओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। गुरुवार तडक़े महाआरती शुरू होने से पूर्व ही हजारों लोग कतारों में लग गए।

मंदिर से काफी दूरी तक लम्बी कतार लगी रही। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस लोगों को नियंत्रित करने की मशक्कत में जुटी रही। हाथों में पताका थामे बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्त देश के विभिन्न हिस्सों से जोधपुर पहुंचे। जातरुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन, स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद चढ़ाने की व्यवस्था मुख्य गर्भ गृह में प्रवेश करते ही रहेगी।

इसके अलावा मंदिर प्रशासन की तरफ से पूरे मंदिर में नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उनके लिए एक अलग से सीसीटीवी रूम बनाया गया है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु रामदेवरा दर्शन के लिए जाते हैं वो पहले मसूरिया मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। पूरे भाद्रपद मास में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन की और से विशेष व्यवस्था की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की बंद
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ शुरू की गई अवमानना कार्यवाही मंगलवार को बंद कर दी।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने उनके अपने उत्पादों के विज्ञापन के मामले में दिए गए अपने शपथ के उल्लंघन के लिए माफी मांगने के तथ्य के मद्देनजर यह फैसला किया। पीठ ने कहा कि दोनों अवमाननाकर्ताओं ने अपने कृत्यों के लिए अपनी माफी प्रकाशित की।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा 2022 में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें पतंजलि और रामदेव द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के खिलाफ अभियान चलाकर बदनाम करने का आरोप लगाया गया था।

शीर्ष अदालत ने 27 फरवरी को बाबा रामदेव और बालकृष्ण को कारण बताओ नोटिस जारी किया और विभिन्न बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले पतंजलि के भ्रामक और झूठे विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए केंद्र की आलोचना की थी और बाबा रामदेव द्वारा संचालित कंपनी को अब से ऐसी घोषणाएं करने से रोक दिया था।

कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को कारण बताओ अवमानना नोटिस जारी करते हुए अदालत ने कहा था कि पूरे देश को गुमराह किया जा रहा है। शीर्ष अदालत ने 19 मार्च को रामदेव और बालकृष्ण को उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही में कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल करने में विफल रहने के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने 02 अप्रैल को उनकी माफी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह सरल और दिखावटी है तथा उन्होंने पूर्ण अवज्ञा और आक्रामकता दिखाई है।

शीर्ष अदालत ने विभिन्न बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले भ्रामक विज्ञापनों के संबंध में वचनबद्धता की जानबूझकर अवज्ञा के लिए 10 अप्रैल को उनके द्वारा प्रस्तुत माफी को एक बार फिर से स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने 16 अप्रैल को उन्हें मामले में खुद को बचाने और अपनी ईमानदारी दिखाने के लिए कदम उठाने के लिए और समय दिया था। इसके बाद उन्होंने देश के प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों में माफी प्रकाशित की थी, जिसके बाद अदालत ने माफीनामा स्वीकार कर लिया।

Supreme Court ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण का माफीनामा फिर किया खारिज
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न बीमारियों के इलाज से संबंधित पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े अदालत की अवमानना के एक मामले में योग गुरु बाबा रामदेव और उनके शिष्य पतंजलि के प्रबन्ध निदेशक आचार्य बालकृष्ण का माफीनामा एक बार फिर बुधवार को अस्वीकार कर दिया।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, हम इस हलफनामे को स्वीकार करने से इंकार करते हैं। यह (अवमानना) जानबूझकर की गयी थी। उन्हें (बाबा रामदेव और बालकृष्ण) इसके परिणाम भुगतने होंगे। हम इस मामले में उदार नहीं बनना चाहते।

पीठ ने अवमाननाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और बलबीर सिंह से कहा कि वे (बाबा रामदेव और बालकृष्ण) अदालती कार्यवाही को बहुत हल्के में ले रहे हैं।शीर्ष अदालत ने कहा कि रामदेव और बालकृष्ण ने विदेश यात्रा के झूठे दावे करके अदालत के समक्ष व्यक्तिगत पेशी से बचने की कोशिश की। पीठ ने कहा कि 30 मार्च को दिए गए हलफनामे में 31 मार्च के हवाई यात्रा के टिकट संलग्न थे और जब हलफनामा दिया गया तो टिकट मौजूद नहीं थे।

पीठ ने पतंजलि कर इस मामले (भ्रामक विज्ञापन) में उत्तराखंड लाइसेंङ्क्षसग प्राधिकरण की निष्क्रियता और केंद्र सरकार द्वारा जारी पत्रों के बावजूद दिव्य फार्मेसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में विफलता पर भी एक बार फिर आपत्ति जताई।

पीठ ने कहा कि हम यह जानकर आश्चर्यचकित हैं कि फाइलों को आगे बढ़ाने के अलावा उन्होंने कुछ भी नहीं किया। इससे यह स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी और मामले को लटकाने के प्रयास का पता चलता है। इन संबंधित वर्षों में (उत्तराखंड) राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण गहरी नींद में सोता रहा।

बाबा रामदेव को अदालत में पेश होने का आदेश, भ्रामक विज्ञापनों के मामले में अवमानना का जवाब नहीं देने पर आदेश
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने योग गुरु बाबा रामदेव को पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों के मामले में उनके खिलाफ अदालत की अवमानना कार्रवाई के तहत जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल नहीं करने पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के जवाब दाखिल करने में विफलता पर नाराजगी व्यक्त की और उनके बारे में कहा कि वे विज्ञापन के मामले में प्रथम दृष्ट्या दोषी करार दिए गए थे।

इस पर उनका पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कड़ी आपत्ति जताई।

पीठ ने रोहतगी से कहा कि आप हमारे आदेशों की अवहेलना कैसे कर सकते हैं...पहले हमारे हाथ बंधे हुए थे। पीठ ने उनसे कहा कि आप नोटिस का जवाब नहीं दे रहे और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी।

शीर्ष अदालत ने रोहतगी की राहत देने संबंधी तमाम दलीलें खारिज करते हुए कहा कि आदेश में संशोधन का कोई सवाल ही नहीं है।

शीर्ष अदालत ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर 29 फरवरी को सुनवाई करते हुए संबंधित कंपनी और उसके एमडी आचार्य बालकृष्ण को कारण बताओ अवमानना नोटिस जारी करते हुए कहा था कि पूरे देश को धोखा दिया जा रहा है।

पीठ ने केंद्र सरकार को विज्ञापन मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई नहीं करने लिए फटकार लगाई थी और कहा था कि चेतावनी के बावजूद भ्रामक विज्ञापनों के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

शीर्ष अदालत ने पतंजलि को बीपी, मधुमेह, अस्थमा और कुछ अन्य बीमारियों से संबंधित सभी विज्ञापन जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

शीर्ष अदालत ने कथित तौर पर भ्रामक विज्ञापन जारी रखने के लिए पतंजलि आयुर्वेद और उसके प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण को अदालत की अवमानना का कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

पीठ ने कहा था कि अदालत बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को अवमानना कार्रवाई मामले में पक्षकार बनाएगी, क्योंकि दोनों की तस्वीरें विज्ञापन में हैं।

शीर्ष अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद को कई बीमारियों के इलाज के लिए उसकी दवाओं के विज्ञापनों में झूठे और भ्रामक दावे करने के लिए पिछले साल नवंबर में आगाह किया था।

उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में केंद्र सरकार की निष्क्रियता पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा था कि याचिका 2022 में दायर की गई थी। सरकार आंखें मूंद कर बैठी हुई है। दो साल तक इंतजार के बाद भी कानून के अनुसार कार्रवाई नहीं की गई।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपनी याचिका में एलोपैथी दवा को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए बाबा रामदेव और अन्य (पतंजलि आयुर्वेद) के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

Jodhpur: खदान में नहाने उतरे तीन जातरुओं की मौत
जोधपुर। खदान में भरे पानी में डूबने से तीन जातरुओं की मौत हो गई। सभी बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में स्नान करने के लिए खान में भरे पानी में नहाने के लिए उतरे थे। गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से तीनों डूब गए। सूचना मिलने पर सूरसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाए। जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया गया है। मरने वालों की पहचान सुरेश,ओमप्रकाश व हरीश के रूप में हुई। सभी पाली जिले वायद गांव के रहने वाले थे। हादसा पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना क्षेत्र के फिदूसर चौपड़ की खान में हुआ। रामदेवरा दर्शन के लिए जाते समय रास्ते में खनन क्षेत्र में पानी देखकर नहाने के लिए उतरे थे। बाबा रामदेवरा मेले में जाने के लिए रवाना हुए थे। थाना क्षेत्र के फिदूसर चौपड़ के पास खनन क्षेत्र है। यहां पानी भरा होने की वजह से कई खान बंद हैं। शाम के समय तीनों पानी देखकर नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान गहराई अधिक होने की वजह से तीनों डूब गए। पत्थर की खान में 15 से 20 फीट के करीब पानी भरा हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद गोताखोर भरत चौधरी, रामू राम, ओम प्रकाश, भरत, कानाराम, कमलेश सैन की टीम ने तीनों की बाॅडी को बाहर निकाला।

नए संसद भवन के उद्घाटन मामले पर बाबा रामदेव ने विपक्ष और पहलवानों को दे डाली ये सलाह
28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर देश में जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच बाबा रामदेव का भी एक बयान आ गया है। इस मसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी दल अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करेंगे।

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल तो नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेंगे ही साथ ही साथ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान भी संसद का घेराव करेंगे। ऐसे में रामदेव ने पहलवानों के इस कदम पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हेें भरोसा है कि पहलवान इस बात को समझ जाएंगे और नए संसद भवन के उद्घाटन वाले दिन संसद का घेराव नहीं करेंगे।

दरअसल कई विपक्षी दल इस समारोह का बहिष्कार करने वाले है। उनकी मांग है कि इस भवन का उद्घाटन पीएम मोदी के बजाय देश की राष्ट्रपति करें। देशभर की 21 विपक्षी पार्टियों ने समारोह के बहिष्कार की योजना बनाई है।

पतंजलि से मैं संतोष, आनन्द, ऊर्जा व आशा लेकर जा रहा हूं: शाह
एजेंसी/नवज्योति,हरिद्वार। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंचे जहां स्वामी रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया। गृह मंत्री ने विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का लोकार्पण किया। शिलापट के अनावरण के बाद उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। फिर ऋषिग्राम में विगत 9 दिनों से चल रहे चतुर्वेदीय महापारायण यज्ञ में पूर्णाहूति दी। योग भवन पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह ने उपस्थित 10 हजार से अधिक श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे सदैव पतंजलि आकर नई ऊर्जा, नई चेतना, नई आशा मिलती है। आज मैं मन में शांति व संतोष लेकर जा रहा हूं कि पतंजलि परिवार आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में देश का पुनरोद्धार करेगा। गृह मंत्री ने कहा कि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के क्षेत्रा में स्वामी ने विगत 25 साल में अभूतपूर्व योगदान दिया है। कोई इंस्टिटूशन कोई संस्था जो योगदान ना कर पाए वह अकेले बाबा ने अपने साथियों के साथ किया है। जल्द ही स्वामी का एक लाख विद्यार्थियों वाली पतंजलि ग्लोबल यूनिवर्सिटी तथा पतंजलि ग्लोबल गुरुकुलम् का सपना पूरा होगा। आयुर्वेद में 500 से अधिक रिसर्च पेपर्स पब्लिश करना बहुत बड़ी बात है, इसके लिए उनका अभिनन्दन।

स्वामी रामदेव ने कहा कि हम भारतीय शिक्षा बोर्ड तथा पंतजलि विश्वविद्यालय के माध्यम से शिक्षा के स्वदेशीकरण का कार्य करने जा रहे हैं। मैकाले की भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था को समाप्त कर  शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन कर गुलामी व दासता की सभी निशानियों को मिटाकर आदर्श महापुरुषों व सनातन को पुन: गौरव प्रदान करने के लिए पतंजलि संकल्पित हैं। स्वामी ने कहा कि सब देशवासियों के रोम-रोम में राम के प्रति आस्था बस गई। राम मंदिर की स्थापना तथा धारा 370 खत्म कर प्रधनमंत्री  ने देश को सौगात दी है।

भारतीय शिक्षा बोर्ड की स्थापना में सरकार के सहयोग के लिए आभार: आचार्य बालकृष्ण
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि योगपीठ के सभागार में सनातन वैदिक संस्कृति की जो धरा पिछले नवरात्रों के पावन दिनों से प्रारंभ हुई थी आज वह नए स्वरूप में पूरे विश्व के सम्मुख उपस्थित है। उन्होंने कहा कि सनातन वैदिक संस्कृति, धर्म व परम्परा के लिए हम गृह मंत्री का अभिनन्दन करते हैं। आपमें भारतीय संस्कृति के लिए कुछ कर गुजरने की जो भावना है उसके लिए आपकी जो दृढ़ता है उससे सम्पूर्ण देश परिचित है। भारतीय शिक्षा बोर्ड के रूप में मैकाले ने जो पाप किया था उसे धोने का सद्प्रयास भी आपके ही सहयोग से संभव हुआ है। जैविक कृषि की बात हो पतंजलि ने 19 से ज्यादा राज्यों में लगभग एक लाख से ज्यादा किसानों को जैविक कृषि से जोड़ा है।
इस देश के लिए जो आवश्यकता है, जो अपनी संस्कृति,मर्यादा और परंपराओं के अनुसार जरूरी है, उसको वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का कार्य स्वामी के आशीर्वाद से पतंजलि कर रहा है।

राज्यपाल से योग गुरु स्वामी रामदेव ने की मुलाकात
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में योग गुरु स्वामी रामदेव ने मुलाकात की। मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान मिश्र की बाबा रामदेव से योग की भारतीय परंपरा और जीवन मूल्यों पर भी विषय पर चर्चा हुई। बाबा रामदेव ने संविधान से जुड़ी संस्कृति के संबंध में किए जा रहे मिश्र के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

बाबा रामदेव के खिलाफ एक और मामला दर्ज, ऐलोपैथी पर दुष्प्रचार के आरोप में IMA ने कराई FIR
रायपुर। एलोपैथिक दवाओं के खिलाफ बयान देकर विवादों में घिरे योग गुरु रामदेव की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामदेव के खिलाफ बुधवार रात को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ यूनिट ने एफआईआर कराई है। रामदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 188ए 269 और 504 के तहत यानी कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने, अंशाति फैलाने के इरादे से अपमान करने जैसे आरोपों के तहत उनके खिलाफ केस फाइल हुआ है।

आईएमए की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि रामदेव ने गलत जानकारी फैलाई है। इसके अलावा मेडिकल जगत की ओर से इस्तेमाल की जा रही दवाओं को लेकर डराने वाली बातें कही हैं। इन दवाओं के इस्तेमाल को भारत सरकार और आईसीएमआर की ओर से मंजूरी प्रदान की गई है। उनके खिलाफ दी गई शिकायत में सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज का हवाला दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर उनके ऐसे कई वीडियोज हैं, जिनमें वह भ्रामक बयान देते हुए दिख रहे हैं। यही नहीं शिकायत में कहा गया है कि ऐसे वक्त में जब केंद्र सरकार, डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, तब बाबा रामदेव ने इलाज की प्रक्रिया और तरीकों को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की है।

रामदेव को एक और झटका: नेपाल ने कोरोनिल किट पर लगाई रोक, कहा- कोरोना को हराने में कारगर नहीं
काठमांडू। भूटान के बाद अब नेपाल ने भी पतंजलि को झटका दिया है। नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेद एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन ने कोरोनिल किट के वितरण पर रोक लगा दी है। यह किट योगगुरु रामदेव ने नेपाल को तोहफे में दिया था। नेपाल की तरफ से कहा गया है कि पतंजलि ने जिस कोरोनिल को कोविड-19 से लड़ने में उपयोगी बताया है, उसका वितरण नियमों के मुताबिक नहीं किया गया था।

आदेश में आईएमए की चुनौती का जिक्र
नेपाल सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि कोरोनिल किट में शामिल टैबलेट और ऑयल कोविड-19 को हराने वाली अन्य दवाइयों के बराबर नहीं हैं। नेपाली अधिकारियों ने हाल ही में इंडियन मेडिकल एसोसिशन द्वारा कही गई उस बात का भी जिक्र किया है जिसमें एसोसिएशन ने रामदेव को चुनौती दी थी कि वो साबित कर के दिखाएं कि उनका प्रोडक्ट कोरोना से लड़ने में सक्षम है। गौरतलब है कि इससे पहले भूटान ने भी अपने यहां कोरोनिल किट के वितरण पर रोक लगाई है। हाल ही में भूटान ड्रग रेग्यूलेटरी ऑथोरिटी ने इस दवा को वितरित किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में रामदेव ने एलोपैथी दवाई को बकवास करार दिया था, जिसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने उनका विरोध किया था। बाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के उत्तराखंड ब्रांच ने बाबा रामदेव पर 10 हजार करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया था।