tragic - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्यार का खौफनाक अंत! देवर के प्यार में पागल भाभी के कदम से फैली सनसनी, पढ़ें पूरा मामला
झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में करवड़ चौकी क्षेत्र के गंगाखेड़ी के पास खाखरापाड़ा मार्ग स्थित एक कुएं में आज एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान सपना प्रजापत और श्याम प्रजापत के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। दोनों विवाहित थे और उनके बच्चे भी हैं। ग्रामीणों ने सुबह कुएं के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी। संदेह होने पर जब उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो दो शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही करवड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बताया गया है कि सपना और श्याम पिछले दो दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पेटलावद थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों के एक साथ लापता होने और बाद में शव मिलने के बाद पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत
श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जयपुर हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा के पास बुधवार देर रात को ट्रेलर एवं ट्रक की आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग में एक ट्रक का ड्राईवर जिंदा जल गया। जबकि सहचालक को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खींच कर बाहर निकाल कर हॉस्पिटल भेजा लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया दूसरे ट्रक का गाड़ी का ड्राईवर भीषण टक्कर लगने से गाड़ी से उछल कर दूर जा गिरा, जिसको हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसा इतना भीषण था कि हर किसी की रूह कांप उठी। आमने सामने की भिड़ंत इतनी जबरदस्त की तेज धमाके की आवाज तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर दो किलोमीटर दूर तक वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के जवान मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य में तेजी से जुट गए। साथ ही श्रीडूंगरगढ़ से नगर पालिका की आग बुझाने की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आपनो गांव सेवा समिति के सदस्य एंबुलेंस तथा पानी का टैंकर लेकर मौके पर पहुंच गए ओर बचाव कार्य में जुट गए। साथ ही सातलेरा गांव के ट्रैक्टर ड्राइवर नेमीचंद जाखड़ ने दो टैंकर पानी दमकल तक पहुंचाया। लेकिन थोड़ी देर आग शांत होने के बाद फिर सुलगने लगी तो दमकल गाड़ी फिर पानी लाने दौड़ पड़ी और आग पर काबू पाया। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक गाड़ी का ड्राइवर अंदर ही फंस गया जो जिंदा जल गया। इस गाड़ी के खलासी को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकाल कर हॉस्पिटल भेजा लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद आग लगने तथा गाड़ियों में हो रहे धमाके के कारण ट्रेलर में फंसे ड्राइवर को निकाल नहीं सके जो ग्रामीणों की बेबस आंखो के सामने जिंदा जल गया। पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को एक एक कर गाड़ियों को निकाल कर रास्ता सुचारू किया। तथा क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को साइड में करवाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन भारी गाडियां क्रेन से उठ नहीं पाई बाद में श्री डूंगरगढ़ से जेसीबी मशीन बुलाकर क्रेन की सहायता से दोनों ट्रकों को साइड में करवाया तथा सड़क पर बिखरी ग्रिट को हटवाया। इस हादसे में ट्रेलर में बजरी भरी हुई थी जो रतनगढ़ की ओर जा रहा था जबकि ट्रक में ग्रिट भरी हुई थी जो श्री डूंगरगढ़ की तरफ आ रहा था।