netherlands - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एम्सटर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, कोई हताहत नहीं
हेग। नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम में शुक्रवार देर रात एक यहूदी स्कूल में विस्फोट हुआ जिससे स्कूल की बाहरी दीवार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय कोई भी वहां मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।  डच प्रधान मंत्री रॉब जेटन ने भी इस हमले को भयानक बताया और स्पष्ट किया कि नीदरलैंड्स में यहूदी-विरोध के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति विस्फोटक उपकरण रखते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी गई है।

एम्सटर्डम की मेयर फेमके हल्सेमा ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ कायरतापूर्ण आक्रमण करार दिया है। मेयर ने कहा कि समुदाय में व्याप्त डर और गुस्सा जायज है क्योंकि वे लगातार बढ़ते यहूदी-विरोध का सामना कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।  यह घटना रॉटरडैम में एक सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) पर शुक्रवार को हुई आगजनी की कोशिश के ीक बाद हुई है, जिसके बाद से पूरे देश में यहूदी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रॉटरडैम पुलिस ने सिनेगॉग के बाहर विस्फोट करने और आग लगाने के संदेह में चार युवाओं को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या ये संदिग्ध अन्य सिनेगॉगों को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।  इसी तरह की हिंसा की खबरें बेल्जियम से भी आई हैं, जहाँ लीज शहर में एक सिनेगॉग को विस्फोट से नुकसान पहुँचाया गया। बेल्जियम के अधिकारियों को एक वीडियो मिला है जिसमें एक कट्टरपंथी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। यूरोप के बाहर, अमेरिका के मिशिगन (डेट्रॉइट) में भी एक गंभीर हमला देखा गया, जहां एक हमलावर ने अपनी कार सिनेगॉग से टकरा दी, जिससे वहां आग लग गई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया।

क्या चीनी सरकार में होने वाला है बड़ा खेला? बदले कई देशों में अपने राजदूत? समाने आई चौकाने वाली वजह
बीजिंग। चीन ने फिलीपींस और नीदरलैंड सहित विभिन्न देशों में अपने राजदूतों को बदल दिया है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनङ्क्षपग ने नेशनल पीपल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के फैसले के अनुसार जिंग क्वान को श्रू हुआंग जिलयन की जगह फिलीपींस में राजदूत नियुक्त किया है। वहीं, शेन बो को टैन जियान की जगह नीदरलैंड में राजदूत नियुक्त किया गया है।

जियांग वेई को झांग यानलिग की जगह एंटीगुआ और बारबुडा में राजदूत नियुक्त किया गया है। ली जियांग को श्री चेन जिंहोंग की जगह माली में राजदूत नियुक्त किया गया है। यांग शिन को श्री झांग जियानवेई की जगह कुवैत राज्य में राजदूत नियुक्त किया गया है। झाओ योंग को वांग ​किंग की जगह सिएरा लियोन गणराज्य में राजदूत नियुक्त किया गया है।

बयान में बताया गया कि कांग यान को श्री वांग शुनकिंग की जगह स्लोवेनिया में राजदूत नियुक्त किया गया है। यांग यिरुई को झाओ बेंटांग की जगह पुर्तगाल में राजदूत नियुक्त किया गया है। जिया गाइड को चेन जू की जगह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड में अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि, नेशनल पीपल्स कांग्रेस चीन की सर्वोच्च विधायिका है।

नीदरलैंड्स की टी-20 में नेपाल पर शानदार जीत, टाई के बाद तीसरे सुपर ओवर में मिली जीत
ग्लासगो। नीदरलैंड्स ने टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में नेपाल के खिलाफ टाई होने के बाद तीसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की है। ग्लास्गो में खेले गए मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड ने एन अनिल तेजा (35), विक्रमजीत सिंह (30), माइकल लेविट (20), मैक्स ओ‘डाउड (19) और साकिब जुल्फिकार (नाबाद 25) की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरो में सात विकेट पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। नेपाल की ओर से संदीप लामिछाने ने तीन और नंदन यादव ने दो विकेट लिये। ललित राजबंशी और कुशल भुर्तेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र नौ रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिए। इसके बाद कुशल भुर्तेल के साथ कप्तान रोहित पॉडेल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। छठे ओवर में कुशल भुर्तेल 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद डोरम ने ऐरी और किरन थगुना को भी पवेलियन भेज दिया। एक समय नेपाल ने 15 ओवर में 97 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए। नेपाल को आखिरी पांच ओवरों में 56 रन चाहिए थे। पौडेल और करन केसी नेपाल को आखिरी ओवर तक ले गए और आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। नंदन यादव ने नीदरलैंड्स के गेंदबाज काइल क्लीन की पहली गेंद पर ही चौका जड़ दिया और उसके बाद दो, दो और चार रन बनाते हुए टीम के लिए आठ विकेट पर 152 का स्कोर खड़ा किया और मैच को टाई कराकर सुपर ओवर में ला दिया।

ऐसे चले सुपर ओवर :

पहले सुपर ओवर में नेपाल ने एक विकेट पर 19 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड्स ने बिना कोई विकेट खोए 19 रन बनाकर मुकाबले को फिर टाई करा दिया।

दूसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड्स ने एक विकेट पर 17 रन बनाए। नेपाल ने बिना कोई विकेट गवां 17 रन बना लिए और मैच फिर बराबरी पर छूटा।

तीसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड्स के जैक लायन-कैशेट ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए नेपाल को एक भी रन बनाने नहीं दिया और उसके दो विकेट झटक लिए। जवाब में नीदरलैंड्स के माइकल लेविट ने संदीप लामिछाने की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री शूफ ने दिया इस्तीफा, कहा- कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहेंगे
हेग। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शूफ ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह राजा विलेम-अलेक्जेंडर को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। उन्होंने यह घोषणा दक्षिणपंथी पार्टी फॉर फ्रीडम (पीवीवी) द्वारा सत्तारूढ़ गबंधन से हटने के बाद की।

उन्होंने हेग में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह औपचारिक रूप से दिन में बाद में राजा  को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहेंगे और नीदरलैंड के सामने वर्तमान में मौजूद प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के लिए काम करना जारी रखेंगे। शूफ ने पीवीवी की वापसी की भी आलोचना की और इसे गैर-जिम्मेदाराना और पूरी तरह से अनावश्यक बताया। शूफ के नेतृत्व वाली डच सरकार ने 2 जुलाई, 2024 को पदभार संभाला।

कोटा के खेतों में दिखेगी डेनमार्क व नीदरलैंड की झलक, विदेशा यात्रा पर जाएंगे किसान
कोटा । प्रदेश के 100 प्रगतिशील व नवाचारी किसानों को सरकार खेती में आधुनिक तकनीक व नवाचार से रूबरू करवाने के लिए जल्द ही विदेश यात्रा पर भेजेगी। इनमें कोटा संभाग के 9 किसान भी शामिल हैं। अब तक किसानों को इजरायल भेजा जाता रहा है। पिछले कुछ समय इजरायल व हमास के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए इस बार सरकार ने किसानों को डेनमार्क व नीदरलैंड भेजने का निर्णय किया है। वहां इन किसानों को हाईटेक खेती व डेयरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक सप्ताह के इस भ्रमण कार्यक्रम को लेकर किसानों का चयन हो चुका है। कोटा सहित जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और अन्य संभागों के किसानों को यह मौका दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद किसानों द्वारा कोटा संभाग के खेतों में डेनमार्क और नीदरलैंड की खेती की तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

कोटा जिले के तीन किसानों का चयन
उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार सरकार की ओर से किसानों का चयन करने के लिए अंक निर्धारित किए गए थे। इन अंकों के आधार पर कोटा जिले के तीन किसानों का चयन किया गया है। इनमें दो किसान सांगोद और एक किसान सीमल्या क्षेत्र का है। नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत 75 फीसदी किसानों का चयन विभागीय स्तर पर हो चुका है। अब शेष पच्चीस प्रतिशत किसानों का चयन राज्य सरकार के स्तर पर होना है। कोटा संभाग के कुल 9 किसानों का चयन किया गया है। इनमें एक पशुपालन क्षेत्र का शामिल किया गया है। उद्यान विभाग ने अंकों के आधार पर किसानों का पैनल बनाकर सरकार के पास भेज दिया था। बाद में सरकार द्वारा विदेश यात्रा के लिए किसानों का चयन किया गया है।

प्रथम चरण में जाएंगे सौ किसान
उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसानों को विदेशों में भेजने की घोषणा राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में की थी। इस सम्बंध में किसानों से दस सितम्बर तक आवेदन मांगे गए थे। चयनित होने वाले किसानों में एसटी, एससी, महिला कृषक के साथ-साथ बीस प्रतिशत पशुपालकों को शामिल किया गया। कुल अस्सी किसानों व बीस पशुपालकों का चयन किया गया। प्रथम चरण में कुल सौ किसान विदेश जाएंगे। वहां नई तकनीक सीखकर राजस्थान में अन्य किसानों को सिखाएंगे व खुद भी उसका उपयोग करेंगे।

128 किसानों ने किया था आवेदन
सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा करने के लिए किसानों में होड़ मची गई थी।  नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत किसानों से विदेशा यात्रा के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत कोटा संभाग से 128 किसानों ने विदेश यात्रा के लिए आवेदन किया था। यानी अधिकांश किसान सरकारी खर्च पर विदेश जाना चाहते थे। उद्यान विभाग ने अंकों के आधार पर किसानों का पैनल बनाकर सरकार के पास भेज दिया था। इसके बाद सरकार ने कोटा संभाग के 9 किसानों को चयन कर लिया है। संभाग के एक किसान का चयन सरकार द्वारा किया जाएगा। सरकार द्वारा सभी संभा्रगों से किसानों का चयन करने के बाद जल्द ही इनकों को विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा।

फैक्ट फाइल
-100 प्रगतिशील किसान जाएंगे विदेश
- 09 किसानों का कोटा संभाग से चयनित
- 128 किसानों ने किया था आवेदन
- 25 फीसदी किसानों का चयन सरकार करेगी

राज्य सरकार का यह प्रोग्राम युवा किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करने का अच्छा प्रयास है। विदेशों में हाईटेक तरीके से खेती की जाती है। यहां के किसानों को वहां पर खेती की उन्नत तकनीक सीखने को मिलेगी। इससे अन्य किसानों को भी खेती की जानकारी मिलेगी।
-लक्ष्मीचंद नागर, किसान

राज्य सरकार नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत किसानों को जल्द डेनमार्क व नीदरलैंड हाईटेक खेती के प्रशिक्षण के लिए भेजेगी। कोटा संभाग से 9 किसानों का चयन कर लिया गया है। एक किसान का चयन सरकार करेगी। इसके लिए 128 किसानों ने आवेदन किया था।
-आर. के. जैन, संयुक्त निदेशक, उद्यान विभाग, कोटा

नीदरलैंड्स को हरा कर श्रीलंका ने विश्व कप में खोला जीत का खाता
लखनऊ। आईसीसी विश्वकप में श्रीलंका की पहली जीत की तलाश शनिवार को नवाब नगरी लखनऊ में खत्म हुयी जहां सदीरा समराविक्रमा (91),पथुम निसंका (54),चरिथ असलंका (44) और धनंजय डिसिल्वा (30) की उपयोगी पारियों की मदद से नीदरलैंड्स को दस गेंदे शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर नीदरलैंड्स ने शुरूआती झटकों से उबरते हुये 49.4 ओवर में 262 रन बनाये जिसके जवाब में श्रीलंका ने विजय लक्ष्य 48.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्लेयर आफ द मैच समराविक्रमा ने 91 रनो की नाबाद सूझबूझ भरी पारी खेली और नीदरलैंड्स के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उनका साथ चरिथ असलंका और बाद में धनंजय डिसिल्वा ने निभाया। इससे पहले पथुम निसंका ने एक छोर पर विकेट गिरने के बावजूद तेज गति से खेलते हुये अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पाल वैन मीकरेन का शिकार बने।

नीदरलैंड्स के करिश्मायी गेंदबाज आर्यन दत्त ने 44 रन देकर तीन श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट किया जबकि पाल वैन मीकरेन और कॉलिन ऐकरमैन को एक एक विकेट मिला।

इससे पहले मगर साइब्रैंड और वैन बीक ने जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया। दोनो बल्लेबाजों ने क्रीज पर समय देते हुये बाउंड्री की बजाय ङ्क्षसगल्स और डबल्स रन लेने में रुचि दिखायी और ढीली गेंदों पर प्रहार भी किये। नतीजन नीदरलैंड्स का स्कोरबोर्ड चल निकला और 45 ओवर की समाप्ति पर उस पर 221 रन अंकित हो चुके थे।

इस बीच कप्तान कुसल मेंडिस ने अपने स्ट्राइक गेंदबाज दिलशान मदुशंका को गेंद थमायी और उन्होने इसे सही फैसला करार देते हुये साइब्रैंड को क्लीन बोल्ड आउट कर पार्टनरशिप को तोडऩे में सफलता हासिल की। उन्होने अपने अगले ही ओवर में रूलाफ वैन डर मर्व को विकेट के पीछे कैच करा कर नीदरलैंड्स को 250 से कम टोटल पर रोकने की कोशिश की मगर एक छोर पर जम वैन बीक ने पुछल्ले बल्लेबाजों के सहारे टीम के स्कोर को चुनौतीपूर्ण बना दिया।

मदुशंका और कसुन रजिता ने चार चार विकेट झटके वहीं महीश थीक्षणा को एक सफलता मिली। आखिरी विकेट के रूप में पाल वैन मीकरेन (4) नो बॉल पर रन आउट करार दिये गये।

नीदरलैंड के साथ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के पास अपने रनरेट में सुधार करने का मौका
धर्मशाला। आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप 2023 में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड  के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका अपने रनरेट में सुधार कर तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा।

विश्वकप में नीदरलैंड की टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने अपने दोनों मैच में जीत दर्ज की है। विश्वकप तालिका में दक्षिण अफ्रीका प्लस 2.360 रनरेट के साथ चार अंक है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता था। अफ्रीकी टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज कि्वटन डिकॉक दो मुकाबलों में दो शतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और केशव महाराज अच्छी लय में हैं। ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका कोई बदलाव करना नहीं करना चाहेगा।

दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें छह मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी एकदिवसीय मुकाबला इस वर्ष दो अप्रैल को खेला गया था। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने 146 रन से जीता था।

नीदरलैंड को सुपर चार में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। नीदरलैंड की टीम में बास डी लीडे और विक्रमजीत सिंह अच्छे खिलाड़ी हैं जो कि दक्षिण अफ्रीका को परेशानी में डाल सकते हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका अपने रनरेट में सुधार करना चाहेगा। नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने 10 मुकाबलों में 390 रन बनाए हैं।

बास डी लीडे ने नौ मैच में 46.25 की औसत से 370 रन और एडेन मार्करम ने 10 मुकाबलों में 638 रन बनाए हैं। मार्को येन्सन ने 10 मुकाबलों में 16 विकेट झटके हैं। केशव महाराज के नाम छह मुकाबलों में 12 विकेट है। डी लीडे ने नौ मुकाबलों में 20 विकेट लिये हैं।

नीदरलैंड का मुकाबला हैदराबाद में पाकिस्तान से होगा।
तिरुवनंतपुरम।  विश्वकप से पहले भारत का नीदरलैंड के खिलाफ दूसरा वार्म मुकाबला भी बारिश और खराब मौसम की भेंट चढ़ गया।

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच मैच भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। तेज वर्षा के चलते दोनो टीमों के बीच टॉस तक नहीं हो सका। अब भारत बगैर अभ्यास मैच के ही आठ अक्टूबर को विश्व कप के अपने पहले मैच में चेन्नई में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी जबकि छह अक्टूबर को नीदरलैंड का मुकाबला हैदराबाद में पाकिस्तान से होगा।

नीदरलैंड को हरा श्रीलंका शीर्ष पर
बुलवायो। धनंजय डी सिल्वा (93) की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में एक और जीत दर्ज की। श्रीलंका ने शुक्रवार को सुपर-6 के मुकाबले में नीदरलैंड को 21 रन से हराया। इस जीत के दम पर श्रीलंका टीम सुपर-6 की अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। दासुन शनाका की कप्तानी वाली टीम के तीन मैचों के बाद 6 अंक है। श्रीलंका को दो मैच और खेलने हैं।

क्वालीफायर की शीर्ष दो टीमें भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी। बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका ने टॉस जीत पहले बल्लोबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 213 रन बनाए। 214 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 40 ओवर में 192 रन ही ढेर हो गई। वेस्ले बारसी ने 52 और स्कॉट एडवर्ड्स ने 67 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा ने 3 व वानिंदु हसरंगा ने दो विकट चटकाए।

एक ऐसा मैच जहां चौके-छक्कों की बारिश, 50 ओवर में बनाए 498 रन
एम्सटेलवीन। विश्व चैेंपियन  इंग्लैंड ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड को खेले गए वनडे में 232 रन के विशाल अंतर से पराजित कर कई विश्व रिकॉर्ड बना डाले।  इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे बड़े टीम स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 498 रन बनाए।जवाब में नीदरलैंड की टीम 49.4 ओवर में 266 रन ही बना सकी।

नीदरलैंड ने टॉस जीत पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी  का निमंत्रण दिया।  इंग्लैंड ने एम्सटेलवीन में जॉस बटलर (162), फिलिप सॉल्ट (122) और लियम लिविंग्स्टोन (66) की बदौलत 50 ओवर में 498 रनर बना  क्रिकेट में नया कीर्तिमान रचा। इससे पहले इंग्लैंड ने ही 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 481 रन बनाकर उस समय का सबसे बड़ा एकदिवसीय टीम स्कोर दर्ज किया था। शेन स्नेटर सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को एक रन के स्कोर पर आउट करने में सफल भी रहे, लेकिन इसके बाद नीदरलैंड के गेंदबाजों की एक न चली। रॉय के साथी सॉल्ट ने 93 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 122 रन बनाए, जबकि डेविड मलान ने 109 गेंदें खेलकर 125 रन जोड़े। अपनी पारी में मलान ने नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

बटलर ने 70 गेंदों पर खेली 162 रनों की पारी
मैच के 30वें ओवर में 223 रन के टीम स्कोर पर सॉल्ट आउट हुए, और चौथे नंबर पर आए जॉस बटलर ने पारी की रफ्तार को बदल कर रख दिया। इंग्लैंड ने अंतिम 20.2 ओवर में 275 रन जोड़े, जिसमें बटलर ने 162 रन का विशाल योगदान दिया। बटलर ने 70 गेंदों की इस विस्फोटक पारी में 14 छक्के और सात चौके जड़े।

इंग्लैंड पारी में लगे रिकॉर्ड 26 छक्के
इस मैच में 26 छक्कों की बारिश के साथ इंग्लैंड ने एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा जॉस बटलर ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर अपना नाम लिखवा लिया। उन्होंने 65 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जबकि ए बी डिविलियर्स यह कारनामा 64 गेंदों में कर चुके हैं।