mastermind - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द
जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी हार्डकोर बदमाश विजय लाम्बा (52) ओम विहार, उत्तम नगर, विकासपुरी, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जो देश के छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। डीसीपी साउथ जयपुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से कई राज्यों की पुलिस को चकमा दे रहा था । आरोपी के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में चोरी, लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन अपराधों के 6 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी 28 जनवरी को भागीरथ कॉलोनी में हुई नकबजनी का मास्टरमाइंड है, जिसमें घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था और उनसे करीब 25 लाख रुपए नकद व गहने बरामद किए थे। अब मुख्य सरगना विजय लाम्बा को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस तरह कुल 27.50 लाख रुपए की रिकवरी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर से सक्रिय हो गया था और अपने साथियों के साथ मिलकर पॉश इलाकों व ज्वेलरी शोरूम की रेकी कर षडयंत्र पूर्वक वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और अन्य राज्यों में हुई बड़ी वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

उत्तराखंड के फर्जी डिग्री गिरोह का मास्टरमाइंड किशनगढ़ से गिरफ्तार
मदनगंज किशनगढ़। उत्तराखंड में बीएएमएस की फर्जी डिग्री बेचकर डॉॅक्टर बना रहे गिरोह के सरगना को शुक्रवार रात किशनगढ़ स्थित होटल से गिरफ्तार किया गया। गिरोह पर राजस्थान सहित कई राज्यों के विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री बनाने का भी आरोप है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स व मदनगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फरारी काट रहे सरगना इमलाख को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी इमलाख मुजफ्फरनगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही कई मेडिकल डिग्री कॉलेज का मालिक भी है। उस पर 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित है।

उत्तराखंड एसटीएफ के अनुसार गत 10 जनवरी को देहरादून एसटीएफ ने बीएएमएस की मूल डिग्री फर्जी होने के आरोप में आयुर्वेदिक चिकित्सक प्रीतम सिंह व मनीष को गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि यह फर्जी डिग्री बाबा ग्रुप आफ कॉलेज, मुजफ्फरनगर के मालिक इम्लाख व इमरान ने दी है। जिस पर कार्रवाई करते हुए इमरान को पुलिस ने कॉलेज से ही गिरफ्तार करते हुए कई राज्यों की यूनिवर्सिटी की फर्जी ब्लैंक डिग्रियां, फर्जी मुद्राएं, फर्जी पेपर व अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए। गिरोह का मुख्य सरगना शेरपुर, थाना मुजफ्फरनगर निवासी इमलाख पुत्र मोहम्मद इलियास मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ टीम को इमलाख के जयपुर क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। जिस पर मदनगंज थाना पुलिस को फोटो भेजकर अभियुक्त को तलाशने की कहा गया। जिस कर मदनगंज थाना पुलिस ने अलर्ट होते हुए किशनगढ़ स्थित सभी होटलों में दबिश देना शुरू किया। इसी दौरान गत  2 फरवरी को मुखबिर की सूचना एवं टेक्निकल सपोर्ट से रात्रि में सरगना इमलाख को  किशनगढ़ स्थित एक होटल से धर दबोचा। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उत्तराखंड एसटीएफ आरोपी को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई।

सैकड़ों लोगों को दी फर्जी डिग्री
पूछताछ के दौरान सरगना इमलाख ने बताया कि उसके द्वारा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में सैकड़ों लोगों को पैसे लेकर फर्जी डिग्री दी गई है। एसटीएफ उत्तराखंड के अनुसार अभियुक्त ने बताया कि 2008 से फर्जी मार्कशीट बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें कर्नाटक राजीव गांधी यूनिवर्सिटी, बिहार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर बिहार, गीतांजलि यूनिवर्सिटी राजस्थान, जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी राजस्थान, मगध यूनिवर्सिटी बिहार व पंडित भगवतदयाल यूनिवर्सिटी रोहतक की फर्जी डिग्रियां बनाकर दी हंै। आरोपी ने बीएएमएस की करीब 100 से 150, एमबीबीएस की एक, डी फार्मा की करीब 40 से 50, हाईस्कूल की मार्कशीट करीब सौ से डेढ़ सौ, इंटर की मार्कशीट करीब 100 से 150 लोगों को पैसे लेकर फर्जी डिग्री बेचना कबूल किया है।

यूपी का सबसे बड़ा शिक्षा माफिया
अभियुक्त इमलाख बाबा ग्रुप आफ कॉलेज, मुजफ्फरनगर का मालिक है। उसके विरुद्ध फर्जी डिग्री दिलवाने के कई आपराधिक मामले दर्ज है। इसे यूपी का सबसे बड़ा शिक्षा माफिया कहा जाता है। इसके साथ ही यह मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरुद्ध धोखाधड़ी, मारपीट व बलवे के कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज है।

स्कूल व मेडिकल कॉलेज का मालिक है आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आया इम्लाख मुजफ्फरनगर में कई मेडिकल कॉलेज व हाई स्कूल का मालिक है। पूछताछ के दौरान सरगना ने बताया कि 2009 में बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट मुजफ्फरनगर से ट्रस्ट बनाया गया था। इसके बाद 2011 से बाबा मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर, बाबा इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बाबा हाई स्कूल बरला, बाबा डिग्री कॉलेज बरला आदि का संचालन उसके द्वारा ही किया जा रहा है।

करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी अपेक्षा ग्रुप का मास्टरमाइंड निदेशक गिरफ्तार
कोटा । रुपए दो गुना करने का झांसा देकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोपी मास्टर माइंड अपेक्षा ग्रुप के निदेशक संजय कश्यप को एसआईटी ने शुक्रवार देर रात को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया । एसआईटी ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे पांच दिन के  रिमांड पर सौंपा गया है।

पुलिस उप-अधीक्षक अमर सिंंह राठौड़ ने बताया कि अपेक्षा ग्रुप के डायरेक्टरों के खिलाफ गुमानपुरा सहित कई थानों में  करोड़ों की राशि का गबन करने का मामला दर्ज है।  इस मामले में गुमानपुरा पुलिस ने दो डायरेक्टर  हरिओम सुमन तथा संजय कश्यप को गिरफ्तार किया था, लेकिन गुमानपुरा थानाधिकारी ने पुलिस कस्टड़ी में रहते हुए  दोनों को रजिस्ट्री कराने के  लिए रजिस्ट्रार कार्यालय  पहुंचा दिया था। आरोपियों ने  इस दौरान पांच लोगों के नाम सोगरिया में एक करोड़ से अधिक राशि के प्लाटोंं की सुशीला मीणा सहित अन्य चार के नाम रजिस्ट्री करवा दी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों की कोर्ट से जमानत हो गई थी। जमानत के बाद दोनों  फरार हो गए थे। इस मामले में एसपी ने गुमानपुरा थानाधिकारी लखनलाल मीणा, एएसआई  रिहाना अब्बास तथा कुन्हाड़ी थाने के एएसआई लतीफ अहमद को भी निलंबित कर दिया था। मामले की जांच एसआईटी को दी गई थी। जांच में  कंपनी डारेक्टर मुरली मनोहर, उसकी पत्नी राधिका, हरिओम सुमन, संजय कश्यप सहित अन्य 38 के खिलाफ मुकदमा दर्जं हुआ था । इसके बाद से आरोपियों के खिलाफ गुमानपुरा, कुन्हाड़ी, जवाहर नगर, बोरखेड़ा सहित कोटा शहर के विभिन्न पुलिस थानों में करीब 45 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी जमानत मिलने के बाद गोरखपुर, दिल्ली तथा बिहार सहित अन्य स्थानों पर फरारी काट रहा था। आरोपी को टीम ने गिरफ्तार किया तथा उसके पास से ढाई लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने मुरली मनोहर नामदेव पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।

पुलिस ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टरों ने अब तक 35 सौ से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। इन लोगोंं को रकम तीन गुनी करने का झांसा देकर करीब दो सौ से अधिक करोड़ की रशि को हड़प लिया था। हालांकि गुमानपुरा थाने में दो जनवरी को को अपेक्षा गु्रप के 38 डारेक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। जिसमें से मात्र चार को ही गिरफ्तार किया गया था।