rain weather - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चित्तौड़ में डेढ़ इंच बारिश : आबू, उदयपुर सहित कई जगह बरसे मेघ तापमान में 15 डिग्री तक की हुई गिरावट
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लगातार आंधी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट हो रही है और लू के साथ ही गर्मी से भी राहत है। तापमान में पांच से 15 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री या उससे कम ही दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में मई माह में मार्च जैसी ठंडक का अहसास हो रहा है। इस बीच चित्तौड़गढ़ में बीते 24 घंटों में करीब डेढ़ इंच बारिश हुई। वहीं उदयपुर, कोटा, माउंट आबू में भी अच्छी बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में भी मौसम में ठंडक रही और तापमान में भी कमी के चलते गर्मी से राहत मिली। जयपुर में इस बीच अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर और जैसलमेर में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अभी जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर
मौसम विभाग जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी परिसंचरण तंत्र राज्य के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी 2-3 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी पूर्वी व पश्चिमी भागों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने और तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रदेश में सावन की झड़ी, बारिश के कारण कई बांध ऑवरफ्लो
जयपुर। प्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। बंगाल की खाड़ी में आए सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में भारी बरसात के कारण कई बांध ओवरफ्लो हो गए और भादवे में सावन की झड़ी लगी हुई है। बांसवाड़ा, झालावाड़ और सिरोही में पिछले 24 घंटे में 4 से 7 इंच तक पानी बरसा। बारिश से नदियों में पानी की आवक बढ़ गई और अधिकांश बांध ओवरफ्लो हो गए। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 180 एमएम यानी 7 इंच से अधिक बारिश हुई। माही डैम, जगपुरा, कुशलगढ़ और दानपुर में भी बरसात हुई। तेज बरसात के बाद यहां माही बांध का जलस्तर भी बढ़ गया। झालावाड़ के डग में भी 6 इंच से ज्यादा बारिश हुई।

झालावाड़ के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश के बाद कालीखार नदी उफान पर है। यहां ग्रामीण इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया। पुलिया पर पानी आने से पिड़ावा रामपुरिया, सुसनेर का रास्ता बंद हो गया है। जयपुर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात चलता रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून की बारिश में कमी की संभावना है। भारी बारिश के कारण चंबल के सभी निचले इलाकों से सटी बस्तियों में पानी भरने की संभावना देखते हुए अलर्ट जारी किया है। गोगुंदा के पास कठार नदी में 2 बच्चों की डूबने से मौत होने की सूचना है।

माउंट आबू में बहने लगी नदियां
सिरोही के कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई। माउंट आबू, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा समेत कई जगहों पर 2 से 5 इंच तक पानी बरसा। तेज बारिश के बाद माउंट आबू की वादियों में एक बार फिर झरने बहते दिखाई दिए। यहां बारिश के बाद रोहिड़ा की सुकली और बनास तेज बहाव से बहने लगी। सिरोही के भुला, वासा और गोडाना बांध ओवरफ्लो हो गए।

रिमझिम बारिश का दौर
देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुक कर चलता रहा, जो देर रात तक चला। इससे जयपुर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर जाम के हालात हो गए। जयपुर में दिन का तापमान 26.7 और बीती रात न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, बांध में रही आवक
जयपुर। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की रही, लेकिन नदी-नालों में पानी की आवक रही। जयपुर में देर रात झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घण्टों में पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर के धीलबांध में 176 एमएम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जैतारण में 112 एमएम बारिश हुई। नागौर के परबतसर में अच्छी बारिश के चलते पीरजी नाका बांध में और कोटा के अलनिया बांध में पानी की आवक हुई। टोंक में अच्छी बारिश के चलते गांवों में पानी भरने से कई रास्ते अवरूद्ध हो गए। अजमेर में बरसात हुई। शहर में ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टोंक, कोटा और संगरिया में अच्छी बारिश होने से सड़क पर पानी बह निकला।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे संबंधित परिसंचरण तंत्र क्षोभमंडल के मध्य स्थलों तक बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन भी राज्य के दक्षिणी भागों से होकर गुजर रही है। इससे आगामी तीन दिन तक राज्य के दक्षिणी भागों में मानसून विशेष सक्रिय रहेगा। इस दौरान जोधपुर, कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहेगा।

शहर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश
जयपुर। जयपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में प्री मानसून बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। जयपुर में टुकड़ों- टुकड़ों में तीन बार बारिश हुई, इससे लोगों ने बारिश में भीग कर मौसम का लुत्फ उठाया। दोपहर 3:00 बजे फिर बारिश का दौर शुरू हुआ है, इससे एमआई रोड, पांच बत्ती,परकोटा के अन्दर कई जगह पानी सड़क पर बह निकला। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और कई युवा बच्चों ने बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लिया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक प्री मानसून गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है। जोधपुर संभाग के ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा हालांकि, उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में अगले तीन-चार दिन मानसून पूर्व की गतिविधियां जारी रहेगी। इन स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज दर्जे की बारिश भी रिकॉर्ड की जा सकती है। राज्य के दक्षिणी भागों में अगले दो-तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।