weather temprature - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में थमा बारिश का दौर, गर्मी ने फिर दिखाया असर
जयपुर। प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है और ऐसे में गर्मी ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उमस और गर्मी के बीच अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़ सहित कुछ एक इलाकों में हुई छिटपुट बारिश को छोड़कर किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार तो अगले 4 दिन यानी 9 सितम्बर तक प्रदेश में बारिश होने के कोई आसार भी नहीं है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम डवलप हो रहा है।

यह संभावना संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस सिस्टम के कारण 10 सितम्बर से गुजरात से लगते हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में मध्य बंगाल की खाड़ी में सिस्टम विकसित हो रहा है और इसके लो प्रेशर एरिया या डिप्रेशन में कन्वर्ट होने की संभावना है। यह सिस्टम 8 सितम्बर तक पूर्वी भारत के तटों से आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा जो उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले 3-4 दिन सक्रिय रहेगा। इस सिस्टम के असर से इन राज्यों में बारिश होगी। इसी सिस्टम के असर से राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बीच सबसे अधिक तापमान चूरू में 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री, बीती रात का तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य में कहीं कम और कहीं अधिक बारिश
जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे, कहीं कम और कहीं अधिक बारिश हुई। भीलवाड़ा में मेघ अधिक मेहरबान रहे, मेघ जमकर बरसे और नदी-नालों में पानी बहने लगा। भीलवाड़ा में 56 एमएम पानी बरसने से शहर के निचले हिस्सों में पानी भर गया, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अजमेर में भी तेज उमस के बाद अच्छी बारिश हुई, इससे गर्मी और उमस से राहत मिली। उदयपुर, बीकानेर में भी हल्की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 37.0 और रात का तापमान 28.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने नौ जुलाई को बारां और झालावाड़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि एक दर्जन शहरों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि जैसलमेर में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश का असर शुक्रवार को भी दिखाई दिया और नदी- नालों में पानी आवक होने लगी। राजधानी जयपुर में दिनभर उमस ने लोगों को खासा बेहाल कर दिया। शाम ढलने के साथ शहर में छितराई बारिश हुई, इससे उन हिस्सों में उमस से राहत मिली।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

प्रदेश के बारां, झालावाड़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बूंदी, कोटा, सिरोही और जालौर में बारिश का यलो अलर्ट। 10 जुलाई को पाली, श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि बूंदी, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, बारां, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, बारां, झालावाड़, कोटा, अलवर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

शहर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश
जयपुर। जयपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में प्री मानसून बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। जयपुर में टुकड़ों- टुकड़ों में तीन बार बारिश हुई, इससे लोगों ने बारिश में भीग कर मौसम का लुत्फ उठाया। दोपहर 3:00 बजे फिर बारिश का दौर शुरू हुआ है, इससे एमआई रोड, पांच बत्ती,परकोटा के अन्दर कई जगह पानी सड़क पर बह निकला। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और कई युवा बच्चों ने बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लिया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक प्री मानसून गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है। जोधपुर संभाग के ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा हालांकि, उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में अगले तीन-चार दिन मानसून पूर्व की गतिविधियां जारी रहेगी। इन स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज दर्जे की बारिश भी रिकॉर्ड की जा सकती है। राज्य के दक्षिणी भागों में अगले दो-तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।