temprature - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आग उगलती गर्मी के तीखे तेवर : आधा दर्जन जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, रातें भी होने लगी गर्म; पढ़ें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर आज बुधवार को भी जारी है। आग उगलती और भीषण गर्मी के तेवर हर रोज तीखे होते जा रहें हैं। अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। बाड़मेर सहित कुछ शहरों का पारा 45 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज बाड़मेर जिले सहित आधा दर्जन जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। उधर, 10- 11 अप्रैल को मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर आज तक जारी रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद लोगों को इस तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच दर्ज हो रहे हैं। शेष अधिकांश भागों में 42 से 44 डिग्री के बीच है, जो कि सामान्य से 3-8 डिग्री ऊपर है। राज्य में चल रहे भीषण हीटवेव और ऊष्णरात्री का दौर आगामी 24 घंटे तक जारी रहने की प्रबल संभावना है। आगामी 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन आंधी 40-50 किमी व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 14-15 अप्रैल से पुनः तापमान में बढ़ोतरी होने तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक और नया हीटवेव का स्पेल शुरू होने की संभावना है।

आग उगलती गर्मी का दौर आज भी जारी, 11 अप्रैल से बदलेगा मौसम
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर आज भी जारी है। गर्मी के तेवर हर रोज तीखे होते जा रहें हैं। अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों का पारा 45 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज बाड़मेर जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। उधर, 11 अप्रैल को मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर 9 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

इसके असर से बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद लोगों को इस तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच दर्ज हो रहे हैं। शेष अधिकांश भागों में 42 से 44 डिग्री के बीच है, जो कि सामान्य से 3-8 डिग्री ऊपर है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.6 डिग्री दर्ज। राज्य में चल रहे तीव्र हीटवेव व ऊष्णरात्री का दौर आगामी 48 घंटो के दौरान जारी रहने की प्रबल संभावना है। 10-11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

प्रदेश में बढ़ने लगा गर्मी का असर, सूर्य ने दिखाने लगा रौद्र रूप
जयपुर। राज्य में गर्मी के तेवर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। दोपहर में सूर्य अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। टोंक में दिन का तापमान 42.1 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य का सर्वाधिक रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी बारिश की गतिविधियां में बढ़ोतरी होगी, इससे बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना हैं।

राज्य के 13 लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा, पश्चिमी विक्षोभ से मेघगर्जन के साथ बारिश होने से मतदाताओं को गर्मी से राहत मिलेगी। वे आग उगलती गर्मी में जाने के बजाय बारिश और आंधी चलने से तापमान में गिरावट आएगी और वे दोपहर बाद आराम से वोट डाल सकेंगे। 27 अप्रैल से  राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 39.6 और रात का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।

पारा धड़ाम, प्रदेश में आज भी बरसेंगे बदरा, तेज अंधड़ का अलर्ट
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने पलटी मार ली। प्रदेश के अनेक हिस्सों में तेज अंधड़ से मकानों की छत पर रखे टीन-टप्पर उड़ गए। हालांकि, तेज अंधड़, मेघगर्जन के साथ बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिली है। इधर, धौलपुर जिले के सरमथुरा के बारौली गांव में बारिश से बचने के लिए घने पेड़ के नीचे खड़ी पांच महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घण्टों में दौसा जिले के सिकराय में 45 एमएम, नोहर में 40 एमएम बारिश हुई। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते बुधवार की शाम सेना के दो हेलिकॉप्टरों की बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ गई।

आगे मौसम का मिजाज
बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मेघगर्जन बरसात और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। 26-27 मई को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 28-29 को एक नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा।

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से आसमान में काले-पीले बादल छाए हुए थे। करीब दस बजने के साथ ही अंधेरा छा गया और तेज आंधी चलने लगी। थोड़ी ही देर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। शहर में बादल झूमकर बरसे। शहर के चांदपोल, वैशाली सहित बाहरी हिस्सों में चने के आकार के ओले गिरे। करीब चार घण्टे से अधिक समय तक शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36.0 और रात का तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ।

सीकर में झमाझम, बीकानेर में बरसे बदरा
सीकर में जमकर बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। बीकानेर में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। घड़साना में तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। झुंझुनूं में दोपहर बाद से ही बारिश का दौर शुरू हुआ। बीकानेर के देशनोक में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। हनुमानगढ़ के टिब्बी, घड़साना, अजमेर के विजयनगर, बीकानेर के महाजन, नागौर के लाड़नू और परबतसर में कहीं तेज और कहीं कम बारिश दर्ज की गई। जयपुर के आसपास के उपनगरों में बस्सी, जमवारामगढ़, चाकसू में अच्छी बारिश हुई।

झुलसा देने वाले महीने में मानसून जैसा नजारा
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई जैसे झुलसा देने वाले महीने में भी इस बार सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह है बार-बार मौसम का बदलना और अंधड़ बारिश के कारण तापमान में गिरावट आना। प्रदेश में इस बाद जिस स्तर की गर्मी मई महीने में पड़ती है, वो देखने को नहीं मिल रही है और ऐसा पहली बार हुआ है कि मई की शुरुआत में जहां पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया जाता है। उन जिलों में भी पारा 30 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है। इस स्थिति से हर कोई हैरान है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अंधड़-बारिश के साथ ओले भी गिरे।

मौसम विभाग ने पांच मई तक मौसम की यही स्थिति ज्यादातर जिलों में बनी रहने की संभावना जताई है। वहीं सात मई तक इस पश्चिमी विभोभ का असर बना रहने की भी संभावना जताई है। मंगलवार दोपहर को राजस्थान के अलवर, प्रतापगढ़, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, भरतपुर सहित कई जिलों में कहीं बारिश हुई, तो कहीं अंधड़-बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। अलवर के तिजारा, कोटकासिम, भिवाड़ी, भरतपुर के नदबई में तेज हवा के साथ बारिश हुई, ओले गिरे। बारिश के कारण कई बरसाती नदी-नालों में पानी आ गया है। करौली में ऐसे ही एक नाले में फॉरेस्ट अधिकारी की गाड़ी बह गई। हालांकि ऑफिसर को बचा लिया गया। वहीं जयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर समेत उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में सुबह-सुबह धुंध छाई रही।

इस साल सामान्य से कम होगी बारिश
नई दिल्ली। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली एजेंसी स्काईमेट ने सोमवार को मानसून का अनुमान जारी किया। उसके अनुसार, इस साल मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान है।  स्काईमेट ने जनवरी में भी मानसून के सामान्य से कम रहने का अनुमान लगाया था। कम बारिश के कारण अनाज की पैदावार भी कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है जिससे महंगाई बढ़ सकती है। मार्च की बेमौसम बारिश से रबी फसल पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

लॉन्ग पीरियड एवरेज से कम बारिश का अनुमान
स्काईमेट ने बताया कि लॉन्ग पीरियड एवरेज की 94% बारिश हो सकती है। यदि बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज के 90.96% के बीच होती है तो इसे सामान्य से कम कहा जाता है। यदि मानसून लॉन्ग पीरियड एवरेज का 96:.104% होता है तो इसे सामान्य बारिश कहा जाता है और 104% से 110% के बीच होती है तो इसे सामान्य से ज्यादा बारिश कहते हैं।

उत्तर और मध्य भारत में कम बारिश के आसार
स्काईमेट के अनुसार देश के उत्तर और मध्य रीजन में कम बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना है। मध्य रीजन गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जुलाई और अगस्त के महीनों में कम बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सीजन के दूसरे भाग में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

तापमान में बढ़ोतरी, गर्मी के तेवर तीखे होने लगे
जयपुर। राज्य में गर्मी के तेवर धीरे-धीरे तेज होने लगे हैं। राज्य में पिछले 48 घंटों में दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 39.5 डिग्री जबकि पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा में 41.6 डिग्री दर्ज हुआ। आगामी दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है। जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहे, जबकि जैसलमेर में हल्की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36 और रात का तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कहां कितना दिन का तापमान
अजमेर 37.6, भीलवाड़ा 37, टोंक 37.9, अलवर 34.4, पिलानी 37.7, सीकर 35, कोटा 38.5, उदयपुर 36.4, बाड़मेर 39.5, जैसलमेर 39.1, जोधपुर 38.5, फलौदी 40.0, बीकानेर 38.6, चूरू 37.6 और श्रीगंगानगर में 38.5 डिग्री दिन का तापमान दर्ज हुआ।

भारत-पाकिस्तान में भयानक गर्मी पड़ने की दी चेतावनी
इस्लामाबाद। फरवरी का महीना आमतौर पर जाती हुई ठंड के साथ बीतता है। लेकिन इस बार लोगों ने पसीना पोंछते हुए फरवरी को विदा किया। जलवायु परिवर्तन से यह हाल सिर्फ भारत का नहीं बल्कि पूरी दुनिया का है। विशेषज्ञों ने आने वाले महीनों में भारत, पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में भयानक गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। पिछले साल अप्रैल में ही क्षेत्र के कुछ हिस्सों का तापमान 40 से 50 डिग्री तक पहुंच गया था। ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से साल दर साल हीटवेव अधिक भीषण होती जा रही है जिससे बड़ी संख्या में लोग जान गंवाते हैं। एमईईआरडॉटआॅर्ग के मुख्य रणनीति अधिकारी पीटर डायन्स ने अपने ट्वीट में लिखा, इस बार की गर्मी भारत को इंसान के जीवित रहने की सीमा तक धकेल सकती है। भारत में फरवरी के सबसे गर्म रिकॉर्ड के अनुभव के बाद आने वाले हफ्तों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। पीटर भले भारत का जिक्र कर रहे हों लेकिन उनकी चेतावनी पूरे क्षेत्र के लिए है जिसमें भारत के पड़ोसी देश भी शामिल है। उन्होंने लिखा कि अगर वैश्विक तापमान में वृद्धि जारी रहती है तो इस क्षेत्र में वेट-बल्ब का गंभीर खतरा है।

क्या होता है वेट-बल्ब तापमान
गर्मी और आर्द्रता की वह चरम सीमा जिसके आगे इंसान उच्च तापमान को सहन नहीं कर पाता, वेट-बल्ब तापमान कहलाती है। पीटर ने लिखा, सबसे खतरनाक वेट बल्ब घटनाओं में से एक वास्तव में शिकागो में हुई थी। 700 से अधिक लोग गर्मी और उमस की चपेट में आए थे जिसमें ज्यादातर बुजुर्ग और गरीब थे। 1995 की गर्मी की लहर अमेरिकी इतिहास में सबसे घातक जलवायु आपदाओं में से एक थी जिसमें संयुक्त रूप से सैंडी और हार्वे तूफान से 3 गुना ज्यादा लोग मारे गए थे।

नक्शे में देखें कहां गर्मी का प्रकोप
पीटर ने गर्मी की भीषणता को दिखाने के लिए एक नक्शा शेयर किया है। इसमें दक्षिण-पश्चिम भारत का एक बड़ा हिस्सा भयानक गर्मी की चपेट में देखा जा सकता है। पाकिस्तान का पूर्वी हिस्सा और कराची, लरकाना, मुल्तान जैसे शहर भी गर्मी से बचते नहीं दिख रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के अनुसार देश पानी की भारी कमी की ओर बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा असर पाकिस्तान की कृषि पर पड़ेगा जो पिछले साल आई बाढ़ के बाद पहले ही संकटों से जूझ रही है।

कोटा, बाड़मेर और चूरू में टूटा फरवरी माह में गर्मी का रिकॉर्ड
जयपुर। राज्य में गर्मी ने कोटा, जोधपुर और चूरू में फरवरी माह के पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोटा में गर्मी ने फरवरी का वर्ष 2012 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोटा में इस साल 20 फरवरी को दिन का तापमान 37.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि कोटा में इससे पहले 21 फरवरी, 2012 को 35.7 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं बाड़मेर में 20 फरवरी को दिन का तापमान 37.5 डिग्री दर्ज था, जो 2016 में 38.0 डिग्री था।

चूरू में भी इस साल 20 फरवरी को दिन का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 2021 में दिन का तापमान 36.1 डिग्री था। वहीं जयपुर में भी बीस फरवरी को दिन का तापमान 34.2 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले 2021 में 26 फरवरी को दिन का तापमान 34.2 डिग्री था। 2013 तक कभी भी जयपुर में दिन कातापमान इतना अधिक नहीं रहा।

तापमान बढ़ा, गर्मी ने तोड़ने शुरू किए रिकॉर्ड
जयपुर। राज्य में फरवरी माह में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग गर्मी से परेशान होते दिख रहे हैं। कोटा में दिन के तापमान ने फरवरी, 2012 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोटा में दिन का तापमान 37.4 डिग्री दर्ज हुआ।  इससे पहले 21 फरवरी, 2012 को 35.7 डिग्री दर्ज हुआ था। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फ लौदी में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 6 से 10 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का तापमान 34.2 और रात का तापमान 17.2 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन का तापमान औसत तापमान से 7.5 और रात का तापमान 4.7 डिग्री अधिक  है। बाड़मेर में दिन का तापमान 37.5, कोटा में 37.4 और चूरू में 36.0 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आगामी 24 घंटों बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट होने की संभावना है। आगामी सप्ताह में भी तापमान औसत से 3.5 डिग्री ऊपर बने रहने की सम्भावना हैं।

कहां कितना दर्ज हुआ दिन का तापमान
अजमेर में 34.6, भीलवाड़ा में 35.1, टोंक में 35.2, अलवर में 31.6, पिलानी में 35.7, सीकर में 34.0, कोटा में 37.4, चित्तौड़गढ़ में 36.1, उदयपुर में 34.6, बाड़मेर में 37.5, जैसलमेर में 35.2, जोधपुर में 35.7, फलौदी में 38.6, बीकानेर में 35.5, चूरू में 36.0, श्रीगंगानगर में 30.0 और धौलपुर में 36.2 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया है।

प्रदेश में कोहरे का असर हुआ कम
जयपुर। प्रदेश में कोहरे का असर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन बीकानेर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में रात के समय घना कोहरा छाया रहा। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। चूरू में रात का तापमान 0.0, फतेहपुर शेखावाटी माइनस 1.8, पिलानी 0.6 डिग्री दर्ज होने से पानी बर्फ में तब्दील हो गया। मकान की छत पर रखा पानी बर्फ बन गया। जयपुर में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। जयपुर में दिन का तापमान 19.8 से बढ़कर 23.7 और रात का तापमान 3.6 से बढ़कर 4.4 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में अच्छी धूप खिली, लेकिन शाम ढलने के साथ ही सर्दी फिर से असर दिखाने लगी।

मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। माउण्ट आबू में बीती रात का तापमान माइनस 1 डिग्री से बढ़कर प्लस 2 डिग्री दर्ज हुआ। आगामी चार-पांच दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर आगामी 48 घंटों के दौरान हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड
जयपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी है। सर्दी का असर दिनों दिन बढ़ रहा है। रात के साथ ही दिन में भी नश्तर सी चुभती ठंडी हवाओं से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। शेखावाटी और रेगिस्तान के इलाकों सहित पूरे प्रदेश में ही इन दिनों गलन भरी सर्दी का कहर अपने चरम पर है। सर्दी अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ने पर आमदा है और जयपुर जिले के ही जोबनेर में भी सर्दी अपने पूरे शबाब पर है और यहां बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में यहां लोग सर्दी से हाल बेहाल है। जोबनेर में यहां खुले इलाकों में बर्फ जम गई। खेतों में लगे पानी की सिंचाई वाले पाइपों में पानी जम गया और पेड़-पत्तियों पर ओंस की बूंदें बर्फ बन गई।

एक दिन पहले जोबनेर में तापमान एक डिग्री सेल्सियस था। चूरू में बीती रात तापमान -0.5 और फतेहपुर में -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माउंट आबू में आंशिक राहत के बीच पारा माइनस से बढ़कर शून्य पर आ गया। गंगागर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं के अलावा भरतपुर और कोटा संभाग में भी घना कोहरा रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कड़ाके की इस सर्दी से अब लोगों को 7 जनवरी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस दिन एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से तापमान बढ़ने लगेगा और उत्तर से सर्द हवाएं आनी रुक जाएंगी। जयपुर में बीती रात के तापमान ने पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में शीतलहर की चपेट में आधा दर्जन से अधिक शहर
जयपुर। प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक शहर शीतलहर की चपेट में हैं। सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी है और कई शहरों में सूर्य की धूप बेअसर हो गई। चूरू में बीती रात तापमान 1.6, फतेहपुर शेखावाटी 2.5, अलवर 3.8, सीकर 3.0 डिग्री दर्ज होने से लोग शीतलहर की चपेट में रहे। खेतों में पाला गिरने से रबी की फसल को नुकसान का अनुमान है। जयपुर में दिन का तापमान 20.8 और रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में जारी शीतलहर का दौर अभी 4-5 दिन तक रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है। बीकानेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना है।