BMC - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुंबई में भीषण हादसा: भूस्खलन से 2 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल; कई के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई। मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित चिराग नगर में बुधवार तड़के हुए भीषण भूस्खलन में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में अभी भी 6 से 8 लोगों के दबे होने की आशंका है। गौशिया चाल में राठौड़ मेडिकल के पास हुए इस हादसे की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 3:48 बजे मिली, जब पहाड़ी का मलबा चाल के दो-तीन कमरों पर आ गिरा। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह 4:32 बजे इसे 'स्तर-2' का आपातकाल घोषित किया गया।

मृतकों की पहचान साहिल अंसारी (28) और मोहम्मद समीर (14) के रूप में हुई है। दोनों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों में सोहेल अंसारी (18)और मोहम्मद अंसारी (14) शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), मुंबई फायर ब्रिगेड और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

घटनास्थल पर बीएमसी के करीब 50 मजदूरों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फायर टेंडर, रेस्क्यू व्हीकल, वाटर टैंकर और विशेष बचाव उपकरणों को मौके पर तैनात किया है। इसके अलावा पुलिस बल, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड के कर्मचारी भी बचाव कार्य और भीड़ नियंत्रण में सहयोग कर रहे हैं। मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकने ने घटनास्थल का दौरा कर जारी बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे को सावधानीपूर्वक हटाने और जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।

महाराष्ट्र नगर निगमों में मेयर चुनाव आज, बीएमसी में महिला नेतृत्व तय, जानें कहां और किस कैटेगरी को मिली कुर्सी?
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजनीति में आज फिर उथल पुथल होने वाली है क्योंकि आज गुरुवार, 22 जनवरी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित राज्य की करीब 29 नगर महापालिकाओं में मेयर का चुनाव होने जा रहा है। शहरी राजनीति में इस चुनाव को लेकर  खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही शहरी विकास विभाग द्वारा निकाली गई आरक्षण लॉटरी के तहत बीएमसी में महिला मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि मुंबई मेयर का पद जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए आरक्षित हुआ है।

बता दें कि शहरी विकास विभाग हर नगर निगम के लिए लॉटरी सिस्टम के जरिए मेयर पद सामान्य, महिला या अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग जैसी श्रेणियों में से किसके लिए आरक्षित होगा इस बात का फैसला होता है। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन समेत सभी नगर निगमों में योग्य उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद नगर निगमों के चुने हुए पार्षद एक विशेष बैठक में मतदान करेंगे और जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसी का मेयर बनना तय होगा।
बता दें कि यह प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक और पारदर्शी मानी जाती है।

इस बार महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देते हुए 17 नगर निगमों में मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण लॉटरी के अनुसार, 29 नगर निगमों में से 16 सीटें विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए तय की गई हैं, जबकि 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए रखी गई हैं। बीएमसी के अलावा पुणे, धुले, नांदेड़, नवी मुंबई, मालेगांव, मीरा-भायंदर, नासिक और नागपुर में भी महिला मेयर चुनी जाएंगी।

वहीं लातूर, जालना और ठाणे समेत पांच नगर निगमों में मेयर की सीटें अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें से लातूर और जालना में SC महिला मेयर का चयन होगा। दूसरी ओर वसई-विरार, पिंपरी-चिंचवड और सोलापुर नगर निगमों की मेयर सीटें पूरी तरह ओपन रखी गई हैं, जहां किसी भी वर्ग का उम्मीदवार मेयर बन सकता है।

महाराष्ट्र में फिर खेला, अब राज ठाकरे की मनसे से शिंदे की शिवसेना ने कल्याण-डोंबिवली में मिलाया हाथ
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई समेत राज्य की 29 महानगरपालिका के रिजल्ट घोषित होने के बाद अब विशुद्ध राजनीति शुरू हो गई है। मुंबई के मेयर को लेकर जहां बीजेपी और शिवसेना (महायुति) में खींचतान चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बीएमसी (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन) की अहम महानगरपालिका कल्याण डोंबिवली में बड़ा खेला सामने आया है। यहां मेयर के चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ अपनी पुरानी दुश्मनी को भुलाकर गठबंधन है। दोनों के ऐसा करने से बीजेपी के अपना मेयर बनाने की कोशिश को तगड़ा झटका लगा है। शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे इस क्षेत्र से सांसद हैं। ऐसे में उनकी यहां पर प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, लेकिन इस राजनीति हलचल में सभी को चौंका दिया है।

कल्याण-डोंबिवली का अंकगणित

122 सदस्यों वाले कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 सीटें जीतीं, जिसे एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है। शिंदे सेना को 53 सीटें मिलीं, जबकि मनसे ने पांच सीटें जीतीं। उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट ने 11 सीटें जीतीं। केडीएमसी पर शासन करने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 62 सीटों की जरूरत होती है। शिवसेना और बीजेपी महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों पार्टियों ने कल्याण-डोंबिवली में मेयर का पद हासिल करने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कोंकण भवन में एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद शिवसेना सांसद और एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत ने राज ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन की पुष्टि की। इससे उनकी संयुक्त ताकत 58 हो गई है, जो 62 सीटों के बहुमत से थोड़ी ही कम है।

मनसे का साथ, यूबीटी पर टिकी नजरें

बैठक में श्रीकांत ने संकेत दिया कि उद्धव गुट के चार पार्षद गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। कुछ शिवसेना (यूबीटी) पार्षदों का समर्थन गठबंधन को आसानी से बहुमत के आंकड़े तक पहुंचा देगा। इसके बाद बीजेपी के साथ सत्ता-साझेदारी समझौते की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुनाव के बाद आया यह मोड़ बीजेपी के लिए एक झटका है, जो 2.5 साल के बंटवारे वाले मेयर कार्यकाल के साथ सत्ता-साझेदारी व्यवस्था पर जोर दे रही थी। हालांकि, शिंदे सेना पूरे कार्यकाल के लिए मेयर का पद अपने पास रखना चाहती है। कल्याण-डोंबिवली में पिछले चुनावों में, अविभाजित शिवसेना 52 सीटों के साथ विजयी हुई थी। कल्याण डोंबिवली में चुनावों से पहले बीजेपी और शिवसेना के नेताओं के पक्ष बदलने पर भी टकराव सामने आया था। तब बीजेपी को ऑपरेशन लोटस से शिंदे खफा भी हुए थे।

शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल
मुंबई। पवार फैमिली की एकजुटता और पार्टी के एकीकरण की खबरों के बीच अजित पवार की एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन के साथ रहेगी। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अजित पवार ने पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और परभणी के नगर निगम चुनाव में शरद पवार की एनसीपी से गठबंधन किया है।

महायुति को लेकर दिया बयान: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एनसीपी कई नगर निगमों में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। बीएमसी में वह महायुति के गठबंधन से बाहर है और उसने अपने कैंडिडेट उतारे हैं। सियासी गलियारों में एनसीपी के दोनों धड़ों के एक होने की चर्चा भी चल रही है। खुद अजित पवार ने एक इंटरव्यू में इसके संकेत दिए थे। अब प्रफुल्ल पटेल ने महायुति को लेकर बयान दिया है।

एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी

राज्यसभा सांसद ने कहा कि जहां तक केंद्र सरकार और महाराष्ट्र विधानसभा का सवाल है, हम महायुति में हैं। एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी। महाराष्ट्र में हम सीएम देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली में (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने पार्टी के विरोधी गुटों के बीच किसी भी बड़े सुलह की अटकलों को खारिज कर दिया।

गठबंधन बदलने वाला नहीं

जब उनसे पूछा गया कि क्या शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले भी भविष्य में उनके साथ शामिल हो सकती हैं? प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं आपको कुछ भी काल्पनिक नहीं बताऊंगा। लेकिन आज की सच्चाई यह है कि हम अलग हैं। हमारी पार्टी एनडीए में है। कई बार हम देखते हैं कि एनसीपी-एसपी के बयान नरेंद्र मोदी या आज की सरकार के साथ मेल नहीं खाते हैं। और जब ऐसा नहीं है, तो उनसे बात करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि हमारा गठबंधन बदलने वाला नहीं है।

मुंबई में मालवणी इलाके में हादसा: 4 मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
मुंबई। मुंबई में मानसून के कारण बुधवार को पूरे दिन हुई बारिश के बाद मलाड पश्चिम के मालवणी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक घटना बीती रात मालवणी गेट नंबर 8 पर हुई, जब एक आवासीय इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल का एक हिस्सा बगल की एक झोपड़ी पर गिर गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मलाड में जो घटना हुई, उसके पीछे के दोषियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। किसका प्रशासन था, यह देखने से ज्यादा यह देखा जाना चाहिए कि इसके लिए कौन जिम्मेदार था। सब जिम्मेदार होते तो ऐसा नहीं होता। उधर एडिशनल सीपी दिलीप सावंत ने बताया कि पुलिस घटना की पूरी जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद फायर ब्रिगेड और बीएमसी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घनी आबादी होने के चलते घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता संकरा है, ऐसे में रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है। रास्ता संकरा होने की वजह से एंबुलेंस, दमकल और जेसीबी को भी मौके पर पहुंचने में दिक्कतें हुई थीं। बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि आसपास की 3 इमारतें खतरनाक स्थिति में हैं, उन्हें भी खाली करा लिया गया है। जोन-11 के डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि हमारी टीम रातभर से रेस्क्यू में जुटी है, अभी भी मलबे में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।