airforce - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

थाईलैंड वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त : दो पायलटों की मौत, पुलिस जांच शुरू
चियांग माई। थाईलैंड के चोम थोंग जिले के एक जंगली इलाके में रॉयल थाई एयर फोर्स के एक प्रशिक्षण विमान के गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों की मौत हो गयी। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:50 बजे 'एटी-6' कॉम्बैट ट्रेनर विमान चियांग माई के चोम थोंग जिले में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और बाद में दोनों पायलटों के शव बरामद किये गये।

स्थानीय मीडिया ने मृतकों की पहचान रॉयल थाई वायु सेना के पायलट 'बॉम' और 'जॉनी' के रूप में की है। दुर्घटनाग्रस्त विमान थाई वायु सेना के विंग 41 द्वारा संचालित एक हल्का लड़ाकू और प्रशिक्षण विमान 'बीचक्राफ्ट एटी-6' था।

एटी-6 हाल ही में, शामिल किया गया मॉडल है जो रॉयल थाई एयर फोर्स के बेड़े का एक प्रमुख हिस्सा बन गया है। पुराने विमानों को बदलने के लिए पेश किए गए इस विमान को कॉम्बैट ट्रेंनिंग और हल्के हमले के अभियानों सहित विभिन्न मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रांतीय अधिकारियों और रॉयल थाई एयर फोर्स ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि अभी तक वायु सेना अमेरिका निर्मित आठ एटी-6 विमानों का संचालन कर रही थी।

वायु सेना ने साबित की अपनी ताकत : पाकिस्तान के दावे मनोहर कहानियां, एपी सिंह ने कहा- दुश्मन के सामने मनवाया अपना लोहा
नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वायु सेना ने अपनी अचूक, अभेद्य और सटीक मारक क्षमता साबित की, जबकि भारतीय लड़ाकू विमान गिराने के पाकिस्तान के दावे मनोहर कहानियां जैसे हैं। एयर चीफ मार्शल सिंह ने वायु सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान वायु सेना ने अपनी अचूक, अभेद्य और सटीक मारक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत और श्रेष्ठता साबित की। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई के बाद यह पहला मौका है, जब वायु सेना ने अपनी मारक क्षमता से दुश्मन के सामने अपना लोहा मनवाया।

सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान वायु सेना ने पाकिस्तान की कई हवाई पट्टियों, हैंगर और रडार को ध्वस्त करने के साथ ही उसके चार से पांच लड़ाकू विमान को गिराया। इन विमानों में एफ 16 और जे 17 जैसे अत्याधुनिक विमान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे वायु सेना की प्रासंगिकता और उसकी श्रेष्ठता साबित हुई है कि कितनी दूर तक कितनी जल्दी सटीक हमला कर सकती है।

पाकिस्तान के भारत के कई लड़ाकू विमान गिराए जाने के दावे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कहेंगे। पाकिस्तान जो दावे कर रहा है वह उसकी मनोहर कहानियां हैं, जबकि हमारे पास इसके सबूत हैं।

उधमपुर बेस कैंप पर थे तैनात : एयरफोर्स प्रमुख अमर प्रीत सिंह ऑपरेशन सिंदूर में शहीद मोगा के घर पहुंचे, परिजनों को बंधाया ढांंढ़स
झुंझुनूं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद जिले के ग्राम मेहरादासी निवासी सुरेंद्र मोगा के घर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह पहुंचे और मोगा के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना हमेशा शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। सुरेंद्र एयरफोर्स में मेडिकल असिस्टेंट (साजेंर्ट) थे। गत 9 मई की रात पाकिस्तान ने उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) बेस कैंप पर हमला किया था, जिसमें मोगा शहीद हो गए थे।

इससे पूर्व एयर चीफ मार्शल मंगलवार को झुंझुनूं हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से वे सड़क मार्ग से सीधे मेहरादासी गांव पहुंचे। उनके साथ एयर कमांडर दीपक कुमार शर्मा (सीपीएसओ, वेस्टर्न एयर कमांड दिल्ली), ग्रुप कैप्टन प्रदीप (डीपीएमओ, वेस्टर्न एयर कमांड दिल्ली), ग्रुप कैप्टन एलएस चारण (स्टेशन कमांडर, एयर फोर्स स्टेशन उधमपुर) और ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज (स्टेशन कमांडर, एयर फोर्स स्टेशन जयपुर) भी थे। उन्होंने वीरांगना सीमा देवी, सुरेंद्र की मां नानू देवी, बेटी वृतिका और बेटे दक्ष से बात की।

स्कूल का नाम सुरेंद्र मोगा के नाम पर होगा
एयर चीफ मार्शल सिंह ने शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते कहा कि साजेंर्ट मोगा ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवारों की देखभाल और सम्मान सुनिश्चित करना सेना का फर्ज है। मोगा का बैटल कैजुअल्टी सर्टिफिकेट जल्द जारी किया जाएगा। गांव के स्कूल का नामकरण साजेंर्ट सुरेंद्र मोगा के नाम पर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।  को नौकरी देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। एयरफोर्स का संकल्प है कि शहीद के परिवार को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वीरांगना ने कहा, बलिदान को सम्मान मिला
वीरांगना सीमा देवी ने कहा कि आज महसूस हो रहा है कि हमारे बलिदान को देश ने सम्मान दिया है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का यहां आना हमारे लिए बहुत बड़ा संबल है। शहीद की मां नानू देवी की आंखें नम थीं, लेकिन चेहरे पर गर्व था। उन्होंने कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है, लेकिन उसकी कमी हमेशा खलेगी। सेना का यह सम्मान हमारे लिए बड़ी बात है।

भारत माता की जय के नारे लगे
मेहरादासी गांव में एयर चीफ मार्शल के आगमन से देशभक्ति का माहौल बन गया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी शहीद के सम्मान में जुट गए। सेना के अधिकारियों के साथ गांव के लोगों ने भी शहीद को नमन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

दूसरे दिन भी चला सुखोई 30 के पुर्जों के लिए सर्च अभियान
न्यूज सर्विस/नवज्योति, रुदावल, नदबई। भरतपुर जिले के उच्चैन उपखण्ड के गांव चक नगला बीजा में रविवार को भी दुर्घटनाग्रस्त सुखोई विमान के गिरे हिस्सों को तलाशने के लिए सर्च अभियान जारी रहा। शनिवार सुबह सेना का लडाकू विमान सुखोई 30 आग लगने के बाद क्षेत्र में गिर गया था। रविवार को वायुसेना की जांच टीम घटनास्थल पर आने वाली थी जो खराब मौसम के चलते नहीं आ सकी। विमान का मलबा करीब 5 सौ मीटर के दायरे में फैला है। विमान के पुर्जों को सेना के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से एकत्रित किया। सेना की ओर से ड्रोन की मदद से भी आसपास सर्च कराया गया। वायुसेना की ओर से चार ट्रकों को मौके पर बुलाया गया और उसमें भरकर विमान के पुर्जों को घटनास्थल से ग्वालियर एयरबेस भेजा गया है।

गौरतलब है कि शनिवार को रूटीन उड़ान के दौरान हुए हादसे में सुखोई 30 दो हिस्सों में बंट गया था। जिसमें विमान के विंग्स और एक हिस्सा मुरैना में ही गिर गए। एक हिस्सा मुरैना के घटनास्थल से करीब 90 किलोमीटर दूर भरतपुर के उच्चैन क्षेत्र के पींगौरा रेलवे स्टेशन के पास गिरा था। विमान हादसे की जांच के लिए वायुसेना की टीम इलाहाबाद से घटनास्थल पर आने वाली थी, लेकिन खराब मौसम के कारण टीम नहीं आ सकी।

वेनेजुएला की वायुसेना का विमान हादसे का शिकार
काराकास। वेनेजुएला की वायुसेना का एक जेट विमान जुलिया प्रांत में हादसे का शिकार हो गया। दोनो पायलट इस हादसे में सुरक्षित बच गए है। रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ विमान के-8 डब्ल्यू काराकोरम लाइट जेट है।

इस तरह के 24 विमानों को प्रशिक्षण के उदेश्य से वेनेजुएला की सेना ने खरीदा था। वेनेजुएला सरकार और सेना ने अभी तक इस हादसे के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।