mahakumbh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाकुंभ का पानी बिक रहा बिसलेरी से भी कई गुना महंगा : 200 एमएल की बोतल की कीमत 200-300 रुपए के बीच, मिट्टी भी बिक रही
नई दिल्ली। कई ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे ब्लिंकिट, बिगबास्केट और अमेजन महाकुंभ का जल ऑनलाइन बेच रही हैं। इस पर जोरदार मुनाफा वसूला जा रहा है। ब्लिंकिट की ओर से महाकुंभ संगम गंगाजल को 99 रुपए में 100 एमएल बोतल में बेचने पर धर्मालम्बियों ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसकी प्रामाणिकता और कीमत पर चिंता जताई है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं के व्यावसायीकरण पर भी बहस छेड़ दी है। वहीं फ्लिपकार्ट पर 277 रुपए की एक बोतल और अमेजन पर 200 एमएल बोतल 299 रुपए में बेची जा रही है। इसके साथ ही अमेजन पर संगम स्थल की मिट्टी भी ऑनलाइन खरीदी जा सकती है।

धर्मावलंबियों ने ब्लिंकिट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बेचे जा रहे गंगाजल की असलियत पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि यह पता लगाना मुश्किल है कि पानी असल में संगम से है या नहीं। एक्सपर्ट का कहना है कि हमारे पास यह साबित करने का कोई तरीका नहीं है कि यह असली संगम से आ रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि कैसे थोड़ा सा असली गंगाजल मिलाकर सामान्य पानी को पवित्र बताकर बेचा जाता है। उन्हें शक है कि संगम जल के साथ भी यही हो रहा है।

कौन कितने में बेच रहा है संगम का गंगाजल?
इस विवाद के बावजूद कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां इस धंधे में कूद पड़ी हैं। ब्लिंकिट महाकुंभ संगम गंगाजल 99 रुपये में दे रही है। प्रयागराज में महाकुंभ मेले में एक 100 वर्ग फीट का स्टोर भी खोला है। बिगबास्केट ने स्वस्ति महाकुंभ पवित्र त्रिवेणी संगम जल लॉन्च किया है, जिसमें गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम से सीधे पानी लाने का वादा किया गया है। अमेजन पवित्र स्थल से महाकुंभ-त्रिवेणी जल (100 मिली) + मिट्टी 121 रुपए में बेच रही है। इस तरह के व्यापार ने आस्था के व्यावसायीकरण पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। कंपनियां तर्क देती हैं कि वे आध्यात्मिक अनुभवों को अधिक सुलभ बना रही हैं। लेकिन, कुछ लोग धार्मिक भावनाओं से लाभ कमाने की नैतिकता पर सवाल उठा रहे हैं। यदि देखा जाए तो आप भारत में आस्था पर आधारित व्यवसाय बना सकते हैं तो आप अरबपति बन सकते हैं।

पूरे व्यापार का समझाया गणित
संगम जल लाने की लागत लगभग शून्य है क्योंकि कोई भी व्यक्ति इसे एक छोटी बोतल में ला सकता है। अगर एक बोतल असली पानी को पूरे उत्पादन में मिला दिया जाए तो मुनाफा बहुत ज्यादा होता है। एक लीटर बिसलेरी की बोतल 20 रुपए की आती है। वहीं, संगम जल 100 मिलीलीटर के लिए 99 रुपए में मिलता है। अनुमान के अनुसार अगर 1 लाख श्रद्धालुओं को बेचा जाए तो ब्लिंकिट लगभग 1 करोड़ रुपए कमा सकती है। यह एक तरह से 15 दिन में पैसे डबल स्कीम है।

सतीश पूनिया ने महाकुंभ में किया स्नान : लगाई आस्था की डुबकी, सरस्वती से की देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, कहा- महाकुम्भ में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारीय सतीश पूनिया ने रविवार को प्रयागराज जाकर महाकुंभ में संगम स्थल पर स्नान किया।

स्नान करने के बाद उन्होंने कहा कि धर्म नगरी प्रयागराज में आज दिव्य एवं भव्य महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एकता और अखंडता का प्रतीक संगम स्नान करके मां गंगा जी, यमुना जी एवं सरस्वती जी से देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कुंभ स्नान कर घर लौट रहे एक दर्जन श्रद्धालु रास्ते में हादसे का शिकार, गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, 6 घायल
डाबी। डाबी बरड़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे-27 कोटा चित्तौड़ मार्ग पर अहिंसा सर्किल के निकट कोटा से उदयपुर जाते वक्त रॉग साइड से आ रहे ट्रैक्टर की कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 6 सदस्य गंभीर घायल हो गए। ये सभी महाकुंभ से स्नान कर उदयपुर लौट रहे थे। पुलिस के अनसुार हादसे में उदयपुर में आरके सर्किल निवासी पुरुषोत्तम कुमावत (40), इनकी पत्नी विनीता (37), भांजी ममता कुमावत (30), बहन चौसर देवी (50), युक्ति कुमावत (10) पुत्री पुरुषोत्तम कुमावत, भांजा गौरव (27) घायल हो गए। जिनमें विनीता व गौरव कुमावत गंभीर घायल हो गए जिनको डाबी अस्पताल लेकर आए। डाबी थाना पुलिस ने बताया कि कार में एक ही परिवार के 6 व्यक्ति सवार थे।

नींद की झपकी: सीमेंट चैंबर से टकराई कार, 6 घायल
प्रयागराज में कुंभ स्नान कर लौटते श्रद्धालुओं की कार रतनगढ़ के हुडेरा फांटा के पास सड़क किनारे सीमेंटेड चेंबर से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह जने घायल हो गए। जिनको रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर बीकानेर रैफर कर दिया गया। हादसा कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने से होना बताया गया है। हादसे की सूचना पर रतनगढ़ थाना के हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने हादसे की जानकारी जुटाई। हैड कांस्टेबल राजेंद्रसिंह ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी योगेश ठठेरा, रिंकू देवी, नौ वर्षीय भव्या, नीलकमल, नव्या व सरदारशहर निवासी प्रकाश भोजक प्रयागराज में कुंभ का स्नान कर अपनी रिश्तेदारी में सरदारशहर जा रहे थे। तभी रतनगढ़ में हुडेरा फांटा के पास कार ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सीमेंटेड चेम्बर से टकरा गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जयपुर के व्यापारी महाकुंभ स्रान के लिए प्रयागराज रवाना, भगवा फहराकर लगाए जय श्री राम के नारे
जयपुर। जयपुर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, ज्वैलर व बडे व्यवसायियों का 26 सदस्यीय दल जयपुर से महाकुंभ स्रान के लिए जयपुर से प्रात: बीकानेर हावड़ा ट्रेन से रवाना हुआ। टीम लीडर राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने रेलेवे स्टेशन पर भगवा ध्वज फहराकर जय श्री राम के नारे लगाए। मंगोड़ीवाला ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिये सभी महाकुंभ लिखी टी-शर्ट पहने हुए जयकारे के साथ यात्रा करने रवाना हुये। ज्वैलर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि महाकुंभ के दौरान अमृत स्रान करने से जहां एक ओर व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है तो वहीं, दूसरी ओर मृत्यु के बाद व्यक्ति को मोक्ष मिल जाता है।

सेवा कार्यो के संकल्प व समर्पण को लेकर प्रतिनिधिमंडल रवाना हुआ। रवाना होने वालों में प्रमुख रूप से ज्वेलर्स एसोसिएशन के वाईस प्रेसिडेंट राजू मंगोड़ीवाला, लहर चप्पल के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, कृष्णा रोलिंग मिल के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिंदल स्टील के अध्यक्ष राजेश जिंदल, श्याम ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, डायमंड एसोसिएशन के अशोक केडिया, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर पराग रुंगटा, फार्मा मेडिकल इक्विपमेंट्स से सुनील लोढ़ा, सूटकेस डायरीज से श्याम बजाज, प्लाईवुड के अध्यक्ष शिवाकांत फतेहपुरिया व उद्योगपति रामकिशन अग्रवाल सहित दर्जनों व्यापारी सम्मिलित रहे।

महाकुम्भ के लिए दूर-दूर से आ रहे यात्रियों को घंटो कार में रहना पड़ा कैद, यात्रियों की भीड़ सेे लगा जाम
प्रयागराज। रायबरेली, कौशांबी, वाराणसी, जौनपुर, कानपुर सारे हाइवेज पर गाड़ियों की भीड़ लगी। महाकुम्भ में अभी श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अधिक बढ़ गई है। कई किलोमीटर तक गाडियां-गाडियां नजर आ रही है। पुलिस को अनाउंस करके बताना पड़ रहा कि इस समय महाकुम्भ के लिए नहीं आए, भीड़ कम होने के बाद आएं। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी बढ़ गई है कि संगम जाने वाली सारी सड़कें जाम हो गई। कुम्भ मेला तक पहुंचने के लिए लोगों को 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलना पड रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश ने इस जाम पर पोस्ट भी किया है। उन्होने लिखा है कि श्रद्धालुओं के पुरसाहाल के लिए कोई है क्या? जाम में फँसे लोग अपने वाहनों में घंटों से क़ैद हैं। दैनंदिनी ज़रूरतों के लिए महिलाओं तक के लिए कोई स्थान नहीं है। जो लोग रास्तों में बेसुध हो रहे हैं, उनकी देखभाल का कोई इंतजाम नहीं है। श्रद्धालुओं के मोबाइल फ़ोन की बैटरी ख़त्म हो गई है, जिससे उनका अपने लोगों से संपर्क टूट गया है। संपर्क और सूचना के अभाव में लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। हालातों पर क़ाबू पाने के लिए कोई ज़िम्मेदार मंत्री या व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री तो पूरी तरह से नाकाम साबित हो ही चुके हैं साथ ही प्रयागराज से संबंधित उपमुख्यमंत्री और कई जानेमाने मंत्रीगण नदारद हैं। जिन्हें जनता के बीच होना चाहिए था वो घरों में बैठे हैं।

जो सिपाही, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी या सफ़ाईकर्मी दिनरात निष्ठापूर्वक भूखे-प्यासे डटे हैं, उनके भोजन पानी की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। अधिकारी कमरों में बैठकर आदेश तो दे रहे हैं लेकिन ज़मीन पर नहीं उतर रहे हैं। प्रयागराज के नगरवासियों को गंदगी, जाम और महंगाई के सिवा कुछ भी नहीं मिला है। सुनने में आया है कि अब भाजपाई श्रद्धालुओं पर ही ये आरोप लगा रहे हैं कि जब पता है कि हर तरफ़ बद इंतज़ामी फैल गयी है कि तो श्रद्धालु आ ही क्यों रहे हैं।

कोई प्रदेश में हादसे के मारे लोगों को अपने हाल पर छोड़कर दूसरे प्रदेश में समारोह में शामिल हो रहा है कोई विदेश चला जा रहा है, श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या?

राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने प्रयागराज महाकुंभ में एक साथ लगाई डुबकी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिपरिषद के सदस्यों एवं विधायको के साथ शनिवार को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। सीएम भजनलाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ महाकुंभ स्थित संगम में डुबकी लगाई।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रातः 7 बजे मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं विधायकों के साथ जयपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया था। प्रयागराज पहुंचने के बाद संगम घाट पर स्नान एवं हनुमान मंदिर में दर्शन की। इसके बाद राजस्थान मंडप में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए महाकुंभ मेला-2025 के लिए साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा 21 फरवरी को साबरमती से सुबह 11 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 11.10 बजे आगमन व 11.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4 बजे बनारस पहुंचेगी।

इसी प्रकार बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा 22 फरवरी को बनारस से शाम 7.30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर दोपहर 1.15 बजे आगमन व 1.20 बजे प्रस्थान कर 24 फरवरी को रात 12.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज (वाया प्रयागराज रामबाग) व ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में एक सैकण्ड एसी, 5 थर्ड एसी, 14 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

महाकुंभ में स्नान करने जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, पति-पत्नी की मौत, पुत्र, पुत्रवधु समेत 3 घायल
महुवा। दौसा जिले के महुवा उपखण्ड स्थित बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के बिरौंदा गांव से कुंभ स्नान करने जा रहे परिवार की कार सोमवार प्रात: उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले मेंअकबरपुर थाना क्षेत्र में ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार सवार पति, पत्नी की मौत हो गई, वहीं बेटा व पुत्रवधु और चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिरोन्दा निवासी 70 वर्षीय किरोड़ीलाल मीणा और उनकी पत्नी मटरी देवी, बेटा विजय, विजय की पत्नी गुड्डी महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे। इस दौरान कार चालक को नींद की झपकी लग गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में किरोड़ी लाल मीणा और पत्नी मटरी देवी की मौके पर मौत हो गई, वहीें बेटा विजय, पुत्रवधु गुड्डी व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना बिरोन्दा गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।

महाकुंभ आए निकोलो बोले- अब जाना आखिर क्यों है भारत इतना महान
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का साक्षी बनने और इस समृद्ध विरासत की एक झलक देखने की लालसा केवल भारतीयों में ही नहीं, दुनियाभर के लोगों में है। यही कारण है कि सकल विश्व से लोग महाकुम्भ के महा आयोजन का साक्षी बनने स्वत: ही खिंचे चले आ रहे हैं। इसी क्रम में, कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल होता है जिसमें एक विदेशी शख्स भंडारे से मिला खाना बड़े चाव से खाता दिखता है और लोग उसे हैरी पॉटर की संज्ञा देते हुए प्रचारित करना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में हैरी पॉटर फेम यह शख्स कोई और नहीं, इटली के निकोलो ब्रुग्नारा हैं। महाकुम्भ में मिल रहे फेम का आनंद लेते हुए निकोलो महाकुम्भ, यूरोप, भारत, योग और योगी सरकार के बारे में भी कई बातें बताते हुए मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं।

डॉक्यूमेंटरी का हिस्सा
निकोलो इटली की न्यूज एजेंसी द्वारा बतौर कैमेरामैन महाकुम्भ मेला कवर करने आए हैं और यहां महाकुम्भ पर बन रही एक डॉक्यूमेंटरी का भी हिस्सा हैं। वह आए तो थे महाकुम्भ की खबरें कवर करने, तस्वीरें खींचने, मगर अब खुद खबर बन गए हैं और इसका कारण सोशल मीडिया से मिल रही पॉपुलैरिटी है। लोग उनके साथ सेल्फी लेने, रील्स बनाने और इंटरैक्ट करने को बेताब हैं और निकोलो ने खुद कभी नहीं सोचा था कि अपने देश से दूर वह इस तरह फेमस हो जाएंगे। निकोलो ब्रुग्नारा खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि इटली से वह महाकुम्भ की कवरेज करने आए। उनके अनुसार, एक सीमित क्षेत्र में करोड़ों लोगों का यूं जुटना, स्नान-पूजन व ध्यान करना और छिटपुट घटनाओं के इतर इतने समायोजित तरीके से पूरी प्रक्रिया का प्रबंधित होना किसी अचरज से कम नहीं है। उनके अनुसार, भारत की महानता इसी बात में है कि भारत सबको बड़े प्यार से अपना अंग बना लेता है। यहां करोड़ों लोग जिस प्रकार स्वयं जुटकर शांतिपूर्वक पूजा-अराधना कर रहे हैं यह अकल्पनीय दृष्य है। उनका मानना है कि यूरोप में तो इस तरह के दृष्य के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, क्योंकि आबादी के साथ ही व्यवहार के लिहाज से भी यूरोपीय देशों के लिए इतने विशाल जनसमुद्र को समायोजित करना असंभव है।

निकोलो एक कुशल कैमरामैन

निकोलो ने महाकुम्भ के आयोजन को लेकर योगी सरकार व स्थानीय मेला प्रशासन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह खुद योग प्रैक्टिशनर हैं और उन्हें पता है कि योग की शक्ति से क्या कुछ नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री योगी की कार्यप्रणाली से प्रभावित दिखे निकोलो का मानना है कि जो योगी जो कर सकते हैं वह किसी और के बस की बात नहीं है। निकोलो को इस बात पर अचरज है कि उन्होंने तो कभी खुद की तुलना हैरी पॉटर का किरदार निभाने वाले एक्टर डैनियल रैडक्लिफ से नहीं की। उनके अनुसार, डैनियल से कहीं ज्यादा सुंदर तो वह खुद हैं, मगर सोशल मीडिया पर भंडारे का खाना खाते किसी शख्स ने उनका वीडियो वायरल कर दिया और तभी से वह हैरी बनकर महाकुम्भ में जादुगरी के मिथकीय विश्वविद्यालय हॉगवर्ड्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। निकोलो एक कुशल कैमेरामैन हैं और वह महाकुम्भ यह सोचकर आए थे कि उनकी खींची तस्वीरें उन्हें प्रसिद्धि दिलाएंगी। मगर, महाकुम्भ में मिल रही पॉपुलैरिटी को चमत्कार मानते हुए निकोलो का कहना है कि उन्होंने कभी इस तरह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने की बात नहीं सोची थी। उनके अनुसार, लोगों से मिल रहा प्यार अभिभूत कर देने वाला है। उन्होंने किस्से-कहानियों में सुना था कि भारत चमत्कार का देश है और अब एक चमत्कार ने ही उनकी जिंदगी बदलकर रख दी है।

ममता कुलकर्णी अखाड़े से निष्कासित, अजय दास बोले- ममता पर देशद्रोह का आरोप, उसे महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है?
महाकुंभनगर। किन्नर अखाड़े के कथित संस्थापकऋषि अजय दास ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर और नवनियुक्त महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को पद से हटा दिया है जबकि लक्ष्मी नारायण ने इसका खंडन किया है। ऋषि अजय दास ने सेक्टर 16 में अपने शिविर में बताया कि ममता को महामंडलेश्वर बनाने में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, जिस पर (ममता पर) देशद्रोह का आरोप है। उसे महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है।

यह कोई बिग बॉस का शो नहीं
दास ने कहा कि ये कोई बिग बॉस का शो नहीं है, जिसको कुंभ के दौरान एक महीने चला दिया जाए। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को मैंने किन्नर समाज के उत्थान और धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए आचार्य महामंडलेश्वर बनाया था, लेकिन वह भटक गर्इं। ऐसे में मुझे एक्शन लेना पड़ा। उदाहरण के लिए किन्नर अखाड़े के गठन के साथ ही वैजयंती माला गले में धारण कराई गई थी, जो श्रृंगार की प्रतीक है। इन्होंने उसे त्याग कर रुद्राक्ष की माला धारण कर ली, जो संन्यास का प्रतीक है। संन्यास बिना मुंडन संस्कार के मान्य नहीं होता। इस प्रकार यह सनातन धर्म प्रेमी और समाज के साथ एक प्रकार का छलावा कर रहे हैं।

दास होते कौन हैं मुझे हटाने वाले: त्रिपाठी
किन्नार अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने ऋषि अजय दास के प्रेस कांफ्रेंस के कुछ देर बाद ही उनके दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे कौन होते हैं, मुझे अखाड़े से निकालने वाले। मेरा पद किसी एक व्यक्ति की नियुक्ति या सहमति पर आधारित नहीं था। 2015-16 उज्जैन कुंभ में 22 प्रदेशों से किन्नरों को बुलाकर अखाड़ा बनाया था। मुझे आचार्य महामंडलेश्वर चुना गया। उस वक्त ऋषि अजय दास हमारे साथ थे। वे वर्ष 2017 में शादी कर उज्जैन आश्रम बेचकर, पैसा लेकर मुंबई चले गए। उनके कर्मों की वजह से उन्हें बर्खास्त कर दिया था। अगर वह संस्थापक रहते तो किन्नर अखाड़े में रहते। कंप्यूटर बाबा के आश्रम में क्या कर रहे हैं। अब दास से हमारे वकील बात करेंगे।

ममता सभी आरोपों से बरी
नवनियुक्त महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर आचार्य महामंडलेश्वर ने कहा कि उन पर जो भी आरोप थे, उनसे उन्हें बरी कर दिया गया। अब उनका किसी भी आरोप से कोई लेना देना नहीं है।

सीएम-मंत्री महाकुंभ में बना रहे रील्स : वीआईपी के कारण बढ़ रही अव्यवस्थाएं, गोविंद डोटासरा ने कहा - किरोड़ी के साथ किया गलत, कभी भी फूट सकता है बम
जयपुर। महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों पर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भी हमला बोला है। पीसीसी में डोटासरा ने कहा कि प्रयागराज में हुई भगदड़ के लिए वहां की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। महाकुंभ हमारी आस्था का विषय है, लेकिन वीवीआईपी कल्चर के चलते भाजपा के मंत्री, वरिष्ठ नेता वंहा रील्स बना रहे हैं। राजस्थान के सीएम और मंत्री भी वंहा रील्स बना रहे है, जिससे अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं। भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में 12 महीने से कोई काम नहीं हो रहा है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। हर 5 साल में पंचायती राज चुनाव होने चाहिए, लेकिन ये तो उनको भी नहीं करा रहे। भरतपुर जिला प्रमुख के खाली पद पर चुनाव के लिए 3 बार सूचना जारी होने के बाद निरस्त कर दी गई।

सीएम के गृह जिले में ऐसा हो रहा है। विधानसभा में हम पर्ची सरकार को आईना दिखाएंगे कि इन्होंने किस तरह प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए हैं। जनता के सामने आ रही परेशानियों को सदन में सरकार के सामने रखेंगे। हमने गांधी बलिदान दिवस पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया है। भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के डोटासरा को लेकर दिए बयान पर कहा कि अभी राठौड़ को बोलना नहीं चाहिए, क्योंकि उनके दिन अच्छे नहीं चल रहे। मेरी उनको सलाह है कि अभी उनका भाजपा में सही समय नहीं है, तो ऐसे समय में तलवार का मयान में रहना ही ठीक है। वो पहले जनता दल में थे बाद में भाजपा में आए थे।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को लेकर कहा कि उनके विषय में हम विधानसभा के अंदर बहुत कुछ बोलेंगे। वो शिक्षा विभाग में एजेंडा चलाकर खुद को और आरएसएस को एक्सपोज कर रहे हैं। वो जिस हिसाब से काम कर रहे हैं, उससे लगता है कि उनको पढ़ाने से कोई मतलब ही नहीं है। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के विधानसभा में छुट्टी लेने के सवाल पर कहा कि भाजपा उनके साथ गलत कर रही है। उनके साथ दौसा में गलत किया। एसआई भर्ती मामले में गलत किया। विभाग बंटवारे में गलत किया। अब कभी भी बम फूट सकता है, क्योंकि किरोड़ी झुकने वाले नेताओं में नहीं हैं। वो वसुंधरा के सामने ही नहीं झुके, तो सीएम भजनलाल शर्मा तो फिर क्या हैं।

राजस्थान : महाकुंभ में भगदड़ से श्रद्धालुओं को परेशानी, रोडवेज की बसों को 30 किलोमीटर पहले रोका
जयपुर। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने से श्रद्धालुओं को आंशिक परेशानी का सामना करना पड़ा। राजस्थान रोडवेज की बसों को प्रयागराज से करीब 30-40 किलोमीटर पहले रोक दिया गया। जयपुर सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बसें फिलहाल वहीं खड़ी हैं और स्थिति सामान्य होने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

दूसरी ओर प्रयागराज से राजस्थान वापस आने वाली ज्यादातर बसें रात में वहां से रवाना हो चुकी हैं। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी बड़ी असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों से भी संयम बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि महाकुंभ का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।