Bandikui - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किन्नर महासम्मेलन बना समरसता की मिसाल : विधायक टाकडा ने भरा भात ; भेंट किए 14 लाख रुपए नकद, सोने का हार और अन्य उपहार
बांदीकुई। शहर के तेजमहल पैलेस में बुधवार को अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में भात की रस्म मेंं विधायक भागचंद टाकड़ा ने गाजे.बाजे के साथ सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। बालाजी मंदिर से ऊंट गाड़ी और अन्य वाहनों में काफि ले के साथ पहुंचे विधायक ने सम्मेलन के सातवें दिन मुस्कान किन्नर को बहन के रूप में 14 लाख रुपए नकट और एक सोने का हार का उपहार भेंट किया। इसके अलावा उन्होंने देशभर से आए किन्नरों को पोशाक और अन्य सामग्री अपने हाथों से वितरित की। कार्यक्रम में  हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई समेत सभी जाति, धर्म के लोग शामिल हुए, वहीं सैकड़ों महिलाएं और पुरुष बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए करीब 3 किलोमीटर लंबी भात यात्रा में सम्मिलित हुए।

मार्ग में उमड़ी जनसैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस और सम्मेलन के गाडोंर् को लगभग एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी। विधायक भागचंद सैनी टाकड़ा ने कहा कि मुस्कान किन्नर उनके लिए बहन के समान है और यह परंपरा वषोंर् पुरानी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जात.पात और धर्म की सीमाओं को पार कर सभी के लिए सामाजिक समरसता का संदेश है। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन 22 जनवरी से चल रहा है और आज इसका सातवां दिन था। पूरे देश से किन्नर समाज के लोग महासम्मेलन में शामिल हुए।

पैरोल पर बाहर आकर नहीं लौटा जेल : सीरियल किलर ‘डॉक्टर डेथ’ साधु वेश में दौसा जिले के आश्रम से गिरफ्तार
बांदीकुई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को दौसा जिले के गुढ़ाकटला के एक मंदिर में साधु वेश में रह रहे सौ से अधिक हत्याएं करने वाले सीरियल किलर डॉ. डेथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी आजीवन कारावास की सजा काटने के दौरान दो माह की पैरोल पर जेल से बाहर आया और उसके बाद फरार हो गया। आरोपी देवेन्द्र शर्मा उर्फ डॉक्टर डेथ किडनी रैकेट और हत्या जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। उसने 1984 में बडियाल रोड बांदीकुई में जनता क्लिनिक के नाम से क्लिनिक भी खोला था। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के छर्रा निवासी आरोपी दो साल से वेश बदलकर कठूमर-दौसा इाईवे पर गुढ़ाकटला गांव की सीमा में रामेश्वरम धाम मंदिर में पुजारी के रूप में रह रहा था। उसे इलाके में संत दयादास महाराज के नाम जाना जाता है। स्थानीय लोगों कहना था कि वह मंदिर में सुबह 4 बजे उठकर  पूजा अर्चना करता था फि र दूर दराज से आने वाले लोगों के उपचार में जुट जाता। आरोपी सभी बीमारियों का इलाज करने दावा कर रोगियों से मोटी फीस भी वसूलता। मंदिर के समीप आरोपी का सुविधाओं लैस कमरा है। आरोपी रामेश्वरम धाम मंदिर में संत दयादास महाराज के नाम से मशहूर हो गया और लग्जरी लाइफ जीने लगा। वह कुर्ता और नेकर पहनकर रहता था।

यूं बिछाया दिल्ली पुलिस ने जाल
आरोपी को दिल्ली पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस का जवान आरोपी के पास पेट गैस बनने की बीमारी से पीड़ित बनकर पहुंचा था और तीन दिन तक रैकी की। जवान की पुख्ता सूचना पर 19 मई को दिल्ली पुलिस उसे पकड़ कर साथ ले गई। 67 वर्षीय आरोपी  9 जून 2023 में तिहाड़ जेल से दो माह की पैरोल पर रिहा हुआ लेकिन पैरोल अवधि खत्म होने के बाद जेल नहीं पहुचा। पैरोल जब्त होने के बाद से पुसिल आरोपी की तलाश में लगी।  इससे पूर्व दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने छह माह तक लगातार अलीगढ़, जयपुर,दिल्ली, आगरा,प्रयागराज और दौसा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

125 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट कराए
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1998 से 2004 के बीच आरोप ने एक अन्य डॉक्टर अमित के साथ मिलकर अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का रैकेट चलाया। उस समय उसने स्वीकार किया था कि उसने 125 से  ज्यादा ट्रांसप्लांट में मध्यस्थ की भूमिका निभाई और हर केस में उसे 5 से 7 लाख रुपए मिले। 1995 में वृंदावन व 2002 में राजस्थान के हिंडौन मेंं भी आरोपी हत्या कर चुका है।

पानी के लिए सड़क पर उतरे किसान, आभानेरी से बांदीकुई तक निकाली ट्रैक्टर रैली
बांदीकुई। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे दौसा जिले में केन्द्र सरकार से इस्टर्न कैनाल परियोजन को राष्टÑीय परियोजना घोषित करवाने की मांग को लेकर जनता ने सड़कों पर उतरने का श्रीगणेश कर दिया है। रविवार को आभानेरी के श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण में क्षेत्रीय विधायक गजराज खटाना की अगुवाई में किसान महापंचायत का आयोजन कर आभानेरी से उपखंड कार्यालय बांदीकुई तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। आयोजित महापंचायत में अनेक वक्ताओं ने कहा कि दिन प्रतिदिन भूमिगत जल स्तर अत्यधिक नीचे चले जाने की वजह से दौसा जिले में जनता पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रही है।

कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। पानी के अभाव में खेती ना के बराबर हो रही है। किसान मेहनत मजदूरी के लिए शहरों के लिए पलायन करते जा रहे हैं। सरकार के पास कोई समाधान नहीं है। ऐसे में केन्द्र सरकार को इस्टर्न कैनाल परियोजनाओं को राष्टÑीय परियोजना घोषित कर देनी चाहिए, अन्यथा आने वाले दिनो में सिर्फ पानी के लिए आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इस्टर्न कैनाल परियोजना की डीपीआर में दौसा जिले के बांध, तलाब, नहर व नदी-नालों को भी शामिल करना होगा।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक नहीं सुनी: आभानेरी से गूलर चौराहे होकर बांदीकुई के लिए प्रवेश कर रही ट्रैक्टर रैली को वन विभाग तिराहे पर पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। किन्तु प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों की एक नहीं सुनी। प्रदर्शनकारी सीधे सिंकदरा रोड के लिए प्रवेश कर गए। पुलिस चाहे रही थी कि ट्रैक्टर रैली बांदीकुई बाईपास से मुकरपुरा चौराहे होकर गुढ़ाकटला रोड से एसडीएम कार्यालय पहुचे। ताकि शहर के बाजार में जाम के हालात नहीं बन पाए।
मांग के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली: किसान महापंचायत के सम्पन्न होने के बाद आभानेरी से डीजे पर बजते लोक गीतों की धुन के साथ उपजिला कलक्टर कार्यालय तक करीब 11 किलोमीटर लम्बी ट्रेक्टर रैली निकाली गई। जिसमें दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल थे। विधायक गजराज खटाना भी एक ट्रेक्टर पर सवार होकर उपजिला कलेक्टर कार्यालय पहुचे। रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। जिसमें युवाओ की संख्या अधिक थी।
ज्ञापन देने और लेने वाले लिए 30 मिनट तक खडेÞ रहे: उपजिला कलक्टर कार्यालय पहुंचने से पहले विधायक खटाना ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। बाद में रैली में शामिल किसानों ने विधायक गजराज खटाना की अगुवाई में काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच उपजिला कलक्टर नीरज कुमार मीना ज्ञापन लेने कार्यालय के बाहर भी आ गए किन्तु ज्ञापन हाथ में नहीं होने की वजह से विधायक सहित उपजिला कलक्टर तीस मिनट तक कार्यालय के बाहर ही खड़े रहे। काफी देर तक कार्यालय के बाहर ज्ञापन की प्रतिक्षा करने के बाद एसडीएम मीना वापस अपने कार्यालय में चले गए। वहीं विधायक भी झुंझला उठे और वो भी जाने ही वाले थे कि थे कि इसी बीच निर्दलीय पार्षद महेन्द्र दैमन ज्ञापन लेकर पहुंचे।
ज्ञापन देने वालों में विधायक गजराज खटाना, पूर्व प्रधान पे्रम देवी मीना, किसान संघ के पदाधिकारी रामनिवास मीना, देवराज चाड, मनोनीत पार्षद विनेश वर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस के सी मीना दौसा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्यामलाल व्यास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि पालीवाल, राजस्थान गुर्जर महासभा के पदाधिकारी एडवोकेट मोतीलाल माल सहित अनेक लोग शामिल थे।
पीएम नरेन्द्र मोदी को याद दिलाई घोषणा: एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा है कि पीएम मोदी ने 7 जुलाई 2016 को जयपुर में व 6 अक्टूबर 2018 में अजमेर में आयोजित आमसभा में राजस्थान के 33 जिलों में राजस्थान कैनाल परियोजना को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित करने की घोषणा की थी किन्तु आज तक घोषणा पूरी नहीं हुई है। जबकि राजस्थान में सभी 25 सांसद भाजपा के हैं। ज्ञापन में कहा है कि राजस्थान के 13 जिलों की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं होने की वजह से कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। प्रदेश में पानी के हालात काफी बिगडे हुए है, जिनका सुधरना संभव नहीं है। ज्ञापन में कहा है कि केन्द्र सरकार अपनी घोषणा को मूर्त रूप देती है तो पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी का नदी से नदी जोड़ना वाला सपना भी पूरा हो जाएगा।