father's day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पिता के प्रति स्नेह व सम्मान को मिला पुरस्कार
कोटा ।  दैनिक नवज्योति द्वारा फादर्स डे के अवसर पर शहर के झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें अपने पिता के बारे में अपनी भावनाओं को  व्यक्त करना था। सिटी मॉल में बच्चे व युवा मिले जिनसे हमने बात करके पिता के प्रति उनकी क्या भावनाएं है इन्हें जाना था। शुक्रवार को इस प्रतियोगिता के विजेताओं को दैनिक नवज्योति कार्यालय में पुरस्कार प्रदान किए गए।  दैनिक नवज्योति के निदेशक नरेन्द्र चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया । विजेताओं को दैनिक नवज्योति की तरफ से पुरस्कृत करते हुए स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

इन्हें  मिले पुरस्कार
इस प्रतियोगिता में कुल चार  विजेता रहे। जिनमें प्रथम पुरस्कार आभा कुमारी को, द्वितीय पुरस्कार हर्षित वर्मा को तथा तृतीय पुरस्कार धरा शर्मा व प्रफुल्ल कुमार को  प्रदान किए गए।

फादर्स डे पर विशेष - पिता एक उम्मीद है, आस है, परिवार की हिम्मत और विश्वास है
कोटा। दो पल की खुशी के लिए क्या क्या कर जाता है, एक पिता बच्चों की खुशियों के लिए अंगारों पर चल जाता है! पिता एक ऐसा संबंध है जिसमें जिंदगी भर का सार छुपा होता है। मां अगर परिवार का दिल है तो पिता उस दिल की धड़कन होते हैं।  पिता की छत्रछाया में बच्चों को दु:खों का एहसास ही नहीं होता है।  पिता नीम के पेड़ जैसा होता है... उसके पत्ते भले ही कड़वे होते हैं... पर वो छाया ठंडी देता है...! आज फादर्स डे है ... इस  अवसर पर  दैनिक नवज्योति शहर के झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल पहुंचा। सिटी मॉल में शहर के सबसे ज्यादा युवा व बच्चे आते हैं और  अपना बहुत सारा समय व्यतीत करते है। यहां  हमें हर उम्र के बच्चे व युवा मिले जिनसे हमने बात करके जाना कि उनकी नजर में उनके पिता कितने महत्वपूर्ण हैं।  उनके पिता में ऐसी कौनसी खूबी है जो उन्हें बहुत अच्छी लगती है। जब हमने बच्चों व युवाओं से बात की तो कुछ शुरू में हेजीटेट हुए लेकिन फिर बेबाकी से बात करने लगे। कई युवा बोले कि आज तक कभी किसी ने पापा के बारे में नहीं पूछा। अपने पापा के बारे में बात करते हुए युवाओं की आंखों में चमक के साथ मुस्कान खिली हुई थी। वह अपने पिता के बारे में अपनी भावनाओं को दिल से साझा कर रहे थे। बातचीत तो काफी सारे युवाओं से हुई लेकिन यहां चुनिंदा भावनाओं को ही प्रकाशित किया जा रहा है।

पिता वह व्यक्ति है जिसे आप हर दिन आदर्श मानते हैं, चाहे आप कितने भी बड़े हो जाएं। मेरे पापा लविंग और केयरिंग नेचर के हैं। जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं लेकिन वे सब से बाहर निकलने के लिए मार्गदर्शन करते हैं और प्रेरित करते हैं। पढाई पर उनका फोकस है वह चाहते हैं कि जो भी जीवन में करने का लक्ष्य है उसको हासिल करें और अच्छी जगह पहुंचे।
- ओजस्वी गुप्ता

परिवार में कैसी भी कंडीशन हो हमारी ख्वाहिशों को कभी मारते नहीं है। हर काम के लिए सपोर्ट करते हैं। कभी मिसगाइड नहीं करते अगर सोचते है कि यह काम करना है या इस क्षेत्र में करियर बनाना है तो समझाते है कभी भी उन्होंने हमारा कॉन्फीडेंस लूज नहीं किया। मुझ पर विश्वास करते हैं।
- असमां शेख

कई चीजों को समझाने का तरीका कि क्या बेहतर है या नहीं यह बहुत अच्छा है । उनकी टेक्निकल और मैनेजमेंट स्किल मुझे बहुत ज्यादा मोटिवेट करती है। क्या वर्तमान स्थिति चल रही है उसमें सिचुएशन को कैसे और किस तरह संभालना है ये उनमें खूबी है। थोड़े सख्त जरूर हैं पर इमोशनली बहुत जुड़े हुए है। मेरे पापा होने के लिए आपका धन्यवाद।
- कुमार सत्यम

वह हर सिचुएशन में पॉजीटिव एटीट्यूड रखते हैं। कभी उन्हें गुस्सा करते नहीं देखा। मम्मी यदि डांटती है तो हमारी साइड रहते हैं। अगर कभी कोई गलती भी हो जाए समझते हैं, हर कदम पर सपोर्ट करते हैं।
- आकांक्षा

हम संयुक्त परिवार से है। पापा परिवार में सबसे छोटे है। वह डॉक्टर हैं। परिवार में जब भी जरूरत हुई  किसी भी तरह की नीड आई उन्होंने परिवार को हमेशा सपोर्ट किया। फाइनेंशियल कंडीशन इतनी अच्छी नहीं थी लेकिन परिवार में उन्होंने सबको ऊपर उठाया। अपने प्रोफेशन में भी सबकी मदद करते हैं। इलाज करवाने अगर कोई नीडी पर्सन आता है उसकी हेल्प करते हैं। कई  लोग उनसे सलाह लेते हैं। उनमें परोपकार की भावना, लोगों की मदद करना और हमेश मुस्कुराते रहने का नेचर मुझे बहुत प्रभावित करता है।
- ईशान मालव

मुझे उनकी एक बात बहुत पसंद है कि जीवन में कभी खाली नहीं बैठना निरंतर कुछ न कुछ करते रहें।  यह बात उनकी मोटीवेट करती है।  किसी भी चीज के लिए वो ना नहीं कहते हैं। वही हमारे कर्ताधर्ता है, फादर्स डे  पर यही कहूंगा हमारे  लिए  आपके द्वारा किए गए हर काम के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।
- अभिषेक खोड़े

बच्चों की खुशी में ही उनकी खुशी है। बच्चों को कमी ना हो इसके लिए खुद की इच्छाओं को मार कर जरूरते पूरी करते हैं। उनसे यही सीखा कि परिस्थितियों को सामना कैसे करना है कभी हिम्मत नहीं हारनी है।
- प्रियंका राठौड़

ये रहे विजेता
प्रथम पुरस्कार
परिवार और बच्चे उनके लिए प्रायोरिटी है। जॉब के बाद भी वह बच्चों को बहुत समय देते हैं।  हमारी छोटी से छोटी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वह बहुत मेहनत करते हैं। उन्हें लगता है कि मेरे बच्चों की कोई ख्वाहिश अधूरी नहीं रह जाए। कैसी भी स्थिति हो वह कहते है घबराओ मत मैं हूं ना, सब संभाल लंूगा। वह चाहते हैं उनकी बेटियां आत्मनिर्भर बने और सभी काम खुद करें। वह यहीं सीख देते हैं कभी किसी  का दिल नहीं दुखाओ व बड़ो की इज्जत केयर करना। सर्दीहो, गर्मी, बरसात हो या तबियत खराब हो काम पर जाते हैं सिर्फ इसलिए कि हमें अच्छी लाइफ  दे सकें।
- आभा कुमारी

द्वितीय पुरस्कार
वो बहुत मेहनती  है। जिंदगी के प्रति उनका नजरिया बहुत सकारात्मक है।  क्या अच्छा है क्या बुरा है इसका उनको बहुत अनुभव है। समय समय पर वो इस बारे में गाइड करते रहते हैं। वह मृदुभाषी है सभी से बहुत अच्छे से बात करते हैं, हर बात का जवाब बहुत प्यार से देते हैं। शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता कि पापा मेरे जीवन में कितना मायने रखते है।
- हर्षित वर्मा

तृतीय पुरस्कार
मेरे पापा में धैर्य बहुत है यही बात  उनकी सबसे अच्छी लगती है। जीवन में जो भी करना है जिस क्षेत्र में जाना है जाओ लेकिन पापा कहते हैं कि धैर्य के साथ आगे कदम बढ़ाओ,  सही गलत को समझो सही रास्ते पर चलो। अब तक सभी ख्वाहिशों को उन्होंने पूरा किया। बहुत सपोर्टिव हैं, मैं एक्टर बनाना चाहता हूं इसके लिए कुछ समय उनको समझाने में लगा, लेकिन फिर मान गए कहा अच्छा डायरेक्शन और धैर्य के साथ आगे बढ़ो। मेरे सपनों को हवा देने और मुझ पर विश्वास करने के लिए थैंक यू  पापा। हैप्पी फादर्स डे!
- प्रफुल्ल कुमार

पापा हमेश हमारे लिए आइडियल है। वह ऐसी पर्सनेिलटी है जो गाइड और इंस्पायर करती है। कभी किसी बात के लिए फोर्स नहीं करते हैं। हर बात को बहुत शांति से समझाते हैं उनका समझाने व बात कहने का तरीका बहुत अच्छा है। उनकी सबसे बड़ी खूबी है संतुष्ट नेचर। हर चीज में सेटिस्फाइड रहते हैं। बहुत कूल व काम नेचर के हैं। उनका नजरिया पॉजिटिव है। यहीं खूबी उनकी खास है।
- धरा शर्मा

आज Father's Day: मां के गुजर जाने के बाद पिता ही संवार रहे हैं बच्चों का जीवन
जयपुर। पापा मिले तो मिला प्यार, मेरे पापा मेरा संसार इसी सोच के साथ कुछ पिता जीवन संगिनी के जिंदगी का सफर बीच में छोड़ जाने के बाद से अपने बच्चों की परवरिश बड़े प्यार और दुलार से कर रहे हैं। बच्चों का जीवन संवारने के लिए ये पिता खाना बनाने से लेकर उनकी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं और कभी मां की कमी महसूस नहीं होने दी।

बजरंग लाल शर्मा का कहना है कि मेरा परिवार जयपुर में निवास करता है परन्तु बेटों की जॉब के कारण अब बैंगलुरु में रह रहे हैं। 45 साल का था तब जीवन संगिनी का साथ छूट गया था। अभी मेरी उम्र 70 के आसपास है। वेस्ट बंगाल के मालदा में लक्ष्मी वस्त्रालय में काम करता था। चार हजार सैलेरी मिलती थी इसमें बच्चों को पढ़ा नहीं सकता था। ऑफिस के बाद भी ओवरटाइम करके बच्चों को पढ़ाता था। उनके आने-जाने के परिवहन की व्यवस्था से लेकर घुमाने, हर जरुरतों को पूरा करता था। दोनों बच्चे अब बैंक में अच्छी पोस्ट पर जॉब कर रहे हैं। अब वो मुझे खाना बनाकर खिला रहे हैं।

विमल अग्रवाल का कहना है कि माता व पिता दोनों का रोल अदा करना एक पिता के लिए संघर्ष भरा होता है। कोरोना काल में पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरा विवाह कर सकता था लेकिन दोनों बच्चों को परवरिश सही मिले इसलिए विवाह नहीं किया। एक बेटा 15 साल और दूसरा 12 साल का है सुबह स्कूल के लिए उठाने से लेकर तैयार करने, ड्रैस धोकर आयरन करने, नाश्ता कराने तक की जिम्मेवारी मेरी है। इसके बाद अपने काम भी देखने पड़ते हैं। जिले का प्रभारी होने के नाते लोगों के प्रति भी जिम्मेदारी है। जॉइंट फैमिली में सबका साथ मिल गया बच्चों को मम्मी की कमी महसूस नहीं होती।

एडवोकेट भारत शर्मा ने कहा कि कैंसर से पत्नी की मौत के बाद जिंदगी जैसे रुक गई थी। बच्ची स्कूल भेजने से लेकर लंच कराने, होमवर्क कराने में मदद करता हूं। मैथ्स के सवाल सॉल्व करने में हैल्प करता हूं। बच्ची को स्विमिंग जॉइन करा रखी है उसके लिए लेकर जाता हूं। उसकी सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा है। मेरा मानना बच्चों को अपनी राह खुद चुनने देने की स्वतंत्रता देनी चाहिए।

चित्रकार मनीष शर्मा ने कहा कि पत्नी बीमार थी। 2019 में उनकी डैथ के बाद अचानक मेरे ऊपर जिम्मेदारी आ गई थी। बच्चों की जिंदगी संवर जाए। घर में हम तीन जने ही रहते हैं। फैमिली बीकानेर में रहती है। दोनों बेटों को समय देने के लिए मैंने अपना चित्रकारी से संबंधित कार्य भी आधा कर दिया। पढ़ाई में मदद कराने से लेकर उनको घुमाने फिराने की जिम्मेदारी मेरी है।

पिता होने के नाते मिले हुए हैं कुछ विशेष अधिकार
पिता हारकर बाजी हर बार मुस्कुराया, शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया। कई मिठाई, कभी खिलौने, कभी आइसक्रीम दिलाते हैं, सही राह दिखाने को कई बार कठोर बन जाते हैं, फिर भी इस दुनिया में पापा ही मेरे सच्चे साथी कहलाते हैं। आज फादर्स डे हैं, यानि परिवार के मुखिया का दिन जो अपने सुखों को त्यागकर अपने बच्चों की हर खुशी खरीदना चाहता है। फादर्स-डे पर आज हम बात करेंगे उन अधिकारों के बारे में जो व्यक्ति को पिता होने के आधार पर मिले हुए हैं।

पिता ही है नैसर्गिंक संरक्षक
देश की पितृ सत्तात्मक व्यवस्था में पिता हो ही बच्चों का नैसर्गिंक संरक्षक माना गया है। हिंदू अप्राप्तवयता और संरक्षकता अधिनियम, 1956 की धारा 6 के तहत हिंदू नाबालिग लड़के या अविवाहिता लड़की की दशा में उसके पिता हो ही पहला नैसर्गिंक संरक्षक माना गया है। इसमें मां को पिता के बाद स्थान दिया गया है। इसी तरह दत्तक का नैसर्गिंक संरक्षक भी पिता को ही माना गया है। इस अधिनियम की धारा 8 के तहत नैसर्गिंक संरक्षक को उन सभी कार्यों को करने की शक्ति है जो नाबालिग संतान के फायदे के लिए जरूरी और उचित हों।

पालन-पोषण का अधिकार
पिता को अपने बच्चे के पालन-पोषण के बारे में सरकारी हस्तक्षेप के बिना निर्णय लेने का मौलिक अधिकार है। इन निर्णयों में शिक्षा, धर्म और स्वास्थ्य सेवा से जुडे़ निर्णय शामिल हैं।

चिकित्सा उपचार के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार
पिता को अपने बच्चों के स्वास्थ्य और चिकित्सा उपचार के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार और दायित्व है।

बच्चे के साथ अनुबंध करने का अधिकार
कानूनी रूप से नाबालिग से बाध्यकारी अनुबंध नहीं किया जा सकता। ऐसे में पिता को अधिकार है कि वह अपने बच्चों की ओर से ऐसा अनुबंध कर सकते हैं।

बच्चे की विरासत का अधिकार
पिता को अधिकार है कि वह बच्चे की मृत्यु की स्थिति में उसकी संपत्ति का अधिकारी होगा।

मुकदमा करने का अधिकार
नाबालिग को अदालतों में मुकदमा करने का भी अधिकार नहीं होता है। ऐसे में पिता को अधिकार है कि वह अपनी संतान की ओर से अदालतों में मुकदमा दायर कर सकता है।

फादर्स डे : राजनीतिक दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की पिता की फोटो, बताया संघर्ष की प्रेरणा
जयपुर। फादर्स डे पर समाज के हर वर्ग के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए अनुभव लिखे। राजनीतिक जगत के कई दिग्गजों ने भी अपने पिता के साथ फोटो शेयर की। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी ऐसे फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

कांग्रेस के इन नेताओं के फोटो रहे चर्चित

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश पायलट के साथ पुराना फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पिता-पुत्र का बंधन एक बहुत ही खास है। मैं वास्तव में एक पिता के लिए धन्य था, जो मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे। उनकी याद हर रोज आती है।

विधायक दिव्या मदेरणा ने पिता महिपाल मदेरणा के साथ बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज फादर्स डे है, लेकिन मेरे और मेरी बहन रूबल के लिए हर दिन फादर्स डे है। हमारी दुनिया हमारे पिता में है और हमेशा रहेगी। मेरी बहन हर दिन मेरे पिता के लिए पत्र लिखती है। दिव्या ने पत्र का एक अंश भी शेयर किया।

खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपने पिता देवा गुर्जर के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि सत्य के लिए लड़ना, उसके लिए जीवन में हमेशा संघर्ष करना और निर्भयता के साथ हमेशा सेवा करना, पिता द्वारा दिया गया संकल्प ही मेरे जीवन की प्रेरणा है। इस दौरान चांदना ने अपने पिता के अनुभव को भी बताया।

शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान ने अपने पिता चौधरी तैय्यब हुसैन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आपके ही नाम से जानी जाती हूं वालिद, भला इससे बड़ी शोहरत मेरे लिए क्या होगी। अल्लाह मेरे वालिद मरहूम चौधरी तैय्यब हुसैन को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम आता फरमाए। इस तरह से उन्होंने अपने अनुभवों को शेयर किया।

वसुन्धरा राजे

पूर्व सीएम एवं भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने इस मौके पर अपने पिता जीवाजीराव सिन्धिया और खुद के बचपन को याद किया। उन्होंने ट्वीटर पर खुद की पांच-छह साल की उम्र में पिता के साथ की फोटो अपलोड कर फादर्स डे पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। सभी को फादर्स डे की बधाई भी दी है।

गजेन्द्र सिंह शेखावत

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने पिता और परिजनों की खुद के साथ फोटो ट्वीटर पर शेयर की है। पिता की अहमियत बताते हुए लिखा है कि पिता जिम्मेदारियों के सर्वोच्च प्रतीक की संज्ञा है। वे समयानुसार व्यवहार कर परिस्थितियों की परख कराते हैं। संतान की सफलता में वस्तुत: पिता का प्रयास छिपा होता है। आज उनके समक्ष अंतर्मन की कृतज्ञता समर्पित करने का विशेष दिवस है। यह लिखते हुए सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी है।

कैलाश चौधरी

केन्द्रीय राज्यमंत्री और बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने अपने ट्वीटर पर पिता का आशीर्वाद लेते हुए फोटो अपलोड की है। साथ ही लिखा है कि मेरे जीवन के अमूल्य व्यक्ति मेरे पिताजी ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी दी हुई शिक्षा हर कठिन घड़ी में मेरा मार्ग प्रशस्त करती है। आज पितृ दिवस पर मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं।

मेरे पिता स्वर्गीय श्री जीवराज सोनी (अगरोया) संत प्रवृति के इंसान थे। भगवान के अनन्य भक्त थे। वे मेरे लिए गुरु और भगवान दोनों ही थे। उनकी प्रेरणा से हर सफलता अर्जित की। 1982 में ब्रेन ट्यूमर होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। मैं उस समय फर्स्ट ईयर में था। 13 दिन तक उन्होंने जीवन का शाश्वत सत्य बताया। मैं आज भी खुद को उनके बिना अकेला महसूस करता हूं। उन्होंने साफ-सुथरा जीवन जीना सिखाया। -भगवान लाल सोनी, महानिदेशक

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थानुंमेरे पिता श्री अमरनाथ सिंह गरीब घर से थे। उन्होंने बाबू की नौकरी से शुरुआत की और कलक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने बड़ी कठिनाइयों का सहज और धैर्य से सामना किया। सही रास्ते पर चलना हमने उनसे विरासत में सीखा है। सत्य के साथ खड़े रहना और सही बात बेबाकी से बोलना उनसे ही सीखा है। ये दोनों ही सीख आज मेरी भी ताकत है। आज अपने पैसों से अपना पेट पाल रहा हूं, मेरी हर ख्वाहिश मेरे पापा ने पूरी की है।
-विकास कुमार, महानिरीक्षक पुलिस राजस्थान