nh 52 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
जयपुर। चाकसू थाना इलाके में हुए भीषण ट्रेलर कार हादसे में महिला टीचर समेत पांच जनों की मौत हो गई। कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार बुरी तरक ट्रेलर में फंस गई। हादसे में मौत का शिकार हुए सभी जने मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इनमें एक महिला टीचर भी शामिल थीं। ये सभी जने उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद खाटूश्यामजी सीकर के दर्शन करने लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को साइड में खड़ा करवाया। हादसे में चार जनों रेशमा, पियूष राय, रजक  शानू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह शवों को बाहर निकाला और जाम को खुलवाया।

सभी मृतक थे परिचित

पुलिस ने बताया कि रेशमा चालक अनुराग, शानू और रजक समेत पियूष के साथ महाकाल के दर्शन करने के लिए आई थीं। 13 फरवरी को ये सभी दर्शन कर खाटूश्याम के लिए निकल गए। रजक अनुराग का दोस्त था और पियूष से जान-पहचान थी। हादसे में मौत का शिकार हुई रेशमा जबलपुर के रेलवे शासकीय स्कूल में सरकारी टीचर थीं।

ये हुए मौत के शिकार

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि टिगरिया मोड बाईपास एनएच 52 पर ट्रक और कार में हुए भीषण हादसे में कार सवार शानु सुकरवार (25) पुत्र पप्पु सुकरवार निवासी इन्द्रा नगर केन्टोनमेल्टवार्ड केन्ट जबलपुर मध्य प्रदेश, रेश्मा श्रीवास्तव (54) पत्नी अखिलेश निवासी जद्दानगर जबलपुर मध्यप्रदेश, रजक राहुल (27) पुत्र बबलु रजक निवासी खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी मध्य प्रदेश, पियूष राय (26) पुत्र राजेश राय निवासी नियर कंटगी बाईपास मदर टेरेसा शंकर नगर माडोताल जबलपुर मध्यप्रदेश और अनुराग रजक (24) पुत्र राजकुमार निवासी शंकर नगर करमेता कटेगी रोड खेरमाई मंदिर के पीछे न्यू वार्ड 73 जबलपुर सिटी जबलपुर मध्य प्रदेश की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक सत्यनारायण निवासी काछोला भीलवाडा को दस्तयाब कर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन ट्रक एवं कार को जब्त कर लिया है।

ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, खलासी फंसा रहा दो घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे
कसार। कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर कसार के समीप शुक्रवार अलसुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और परिचालक ट्रैक्टर के नीचे दो घंटे तक दबा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे फंसे युवक को क्रेन की मदद से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर चालक को भी मामूली चोट आई।

जानकारी के अनुसार कालियाखेडी दरा निवासी अभिषेक मीणा पुत्र रमेश मीणा और  भरत मीणा पुत्र बनवारी मीणा कोटा मंडी में धान खाली करके वापस अपने गांव जा रहे थे और भरत ट्रैक्टर चला रहा था व उसका भाई अभिषेक पास बैठा था। इसी बीच शुक्रवार पांच बजे कसार के समीप आलनिया बाइपास पर चालक भारत को नींद की झपकी लग गई और ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे के पास स्थित दस फि ट गहरे गढ्ढे  में गिर कर पलट गया और चालक उछल कर दूर जा गिरा। जबकि परिचालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर के नीचे दबे परिचालक केवल पैर ही दबे और चालक को भी मामूली चोटें आई। चालक ने गढ्डे से बाहर निकल कर सहायता के लिए पास स्थित होटल से लोगों को बुलाया और मदद के लिए आए लोगों ने तुरंत इस दुर्घटना की सूचना हाईवे के टोल फ्र ी नंबर पर कॉल करके दी लेकिन तब तक मदद के लिए आए लोगों ट्रैैक्टर के नीचे युवक को निकालने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर नहीं उठा। जब तक लोगों ने चालकों को हाईवे की एम्बुलेंस की मदद से मंडाना हॉस्पिटल पहुंचाया और करीब दो घंटे तक परिचालक ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा और मौके पर पहुंचे परिजन एवं मदद के लिए आए लोग ट्रैक्टर के नीचे दबे घायल व्यक्ति को संतुष्टि देते रहे और दो घंटे के बाद मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को उठाकर घायल परिचालक को बाहर निकाला और हाईवे की एम्बुलेंस की मदद से कोटा हॉस्पिटल रेफर किया गया।

दो विभागों के बीच फंसी हजारों यात्रियों की जान
रामगंजमंडी। एनएच-52 पर मुकुंदरा वन्यजीव क्षेत्र में 8 किलोमीटर का सफर मौत का सफर बन चुका है। दो विभागों में उलझे हुए इस आठ किलोमीटर के सफर में तीन ऐसे ब्लैक स्पॉट्स हैं जहां ना सिर्फ आए दिन जाम लगता रहता है बल्कि लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन दो विभागों के बीच फंसे इस आठ किलोमीटर के क्षेत्र में अधिकारियों की नजर में इंसानों की जा रही जानों की कोई कीमत नहीं है। दोनों विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर पल्ला झाड़ रहे हैं। रेलवे लाइन के नीचे बने सिंगल लेन मौखे में बरसात के कारण हुए गड्ढों में रविवार को कोटा स्टोन से भरे ट्रक फंस जाने के कारण 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। जिसमें एंबुलेंस, लंबी दूरी की सवारी, बसें, कई यात्री और वाहन फंस गए थे। निर्माण विभाग ने सड़क सुधार की जिम्मेदारी नहीं निभाई तो मोड़क पुलिस ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से जेसीबी का इंतजाम कर तुरंत प्रभाव से इन गड्ढों को भरवा कर सुरंग की सड़क को समतल करवाया। जिससे कि उन गड्ढों में अन्य कोई वाहन फंस कर जाम के हालात नहीं बनें। लगातार दुर्घटनाएं एवं जाम की शिकायतें आने के बाद भी निर्माण विभाग अधिकारी सड़क सुधार की जवाबदेही एक दूसरे पर डालते दिखे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यह 8 किलोमीटर वन क्षेत्र का मार्ग एनएच का बताता है और एनएच विभाग कहता है कि मुकुंदरा वन क्षेत्र में बने इन तीन ब्लैक स्पॉट का समाधान एनएचएआई को ही करना है। दोनों के बीच जनता और वाहन चालक दुर्घटना और जाम से परेशान हैं।

खतरनाक हैं तीन ब्लैक स्पॉट
एनएच-52 पर मुकुंदरा वन्यजीव क्षेत्र की 8 किलोमीटर सड़क में अमझार नदी पर संकरी पुलिया,  रेलवे लाइन के नीचे दरा की नाल, जिसे संकड़ी सुरंग भी कहते हैं, दरा वायडक्ट ऊंची पुलिया के नीचे की संकड़ी सिंगल रोड़। यहां 500 मीटर की दूरी पर ही वाहन चालकों को दो बार रेलवे लाइन के नीचे से जहां सिंगल रोड बना हुआ है, निकलना पड़ता है। दोनों स्थानों पर दोनों साइड में सड़क 90 डिग्री पर घूमती है। जिससे सामने से आने वाले वाहन नजर नहीं आते। यह तीन ब्लैक स्पॉट हंै, जहां आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। यहां लगने वाले रोज-रोज के जाम से मरीजों यात्रियों एवं वाहन चालकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

एनएच के अधिकारियों ने ली जिम्मेदारी
अब एनएच के अधिकारियों ने इस सड़क की जिम्मेदारी ली है। देखना है कि वह कब और किस तरह इन तीन ब्लैक स्पॉट का समाधान कर इस सड़क को सुरक्षित बनाकर यात्रियों और वाहन चालकों को राहत प्रदान करते हैं।

स्थायी समाधान का दिया आश्वासन
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य वीरेंद्र जैन ने एनएच चीफ इंजीनियर डीआर मेघवाल से समस्या को लेकर बात की। जिस पर चीफ इंजीनियर ने  एनएच के अधीक्षण अभियंता राजीव अग्रवाल को  समस्या के समाधान की दिशा में काम करने के निर्देश जारी किए।

पनप रहा है जनाक्रोश
यातायात को सुचारू रूप से चलवाना, जाम खुलवाने से लेकर सड़क के गड्ढे भरवाने तक का काम पुलिस कर रही है। जिम्मेदार निर्माण विभाग लंबे समय से इस सड़क की उपेक्षा कर रहे हैं।  आज यह सड़क चार लेन के रूप में विकसित हो चुकी है। इसके पूर्व यह टू लेन और इससे पूर्व एक लेन सड़क हुआ करती थी। चार लेन होने से इस पर वाहनों की रफ्तार और संख्या बढ़ गई है। तेजी से आते वाहन तीन जगह सिंगल रोड होने से फंसते और आपस में टकराते हैं।

इनका कहना है......

एक लाइन से फोरलेन तक का सफर पूरा करने के बाद भी मुकुंदरा वन क्षेत्र के यह तीन ब्लैक स्पॉट नहीं सुधारे गए हैं। निर्माण विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
-वीरेन्द्र जैन, पूर्व सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति, भाजपा

दरा की नाल, अमझार पुलिया व रेल ब्रिज ये तीन ब्लैक स्पॉट हमारे अधीन हैं। जहां रिपेयरिंग, साइन बोर्ड वगैरह लगाकर सुरक्षित यात्रा के इंतजाम किए हुए हैं। इनमें निर्माण करने में मुकन्दरा वन क्षेत्र की इजाजत नहीं मिल रही है। क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पीडीआर बनाई थी, जिसमें वन क्षेत्र ने अनुमति दी थी। बाद में पुरात्तव विभाग ने सहमति नहीं दी। अब इसका विकल्प तलाश किया जा रहा है।
-राजीव अग्रवाल, अधीक्षण अभियन्ता, एनएच, कोटा

8 किलोमीटर वन क्षेत्र का मार्ग एनएच के पास है। इस पर उन्हें ही कार्यवाही करनी है। चार लेन सड़क मार्ग के साथ इस 8 किलोमीटर क्षेत्र की सड़क के प्रस्ताव भी हमने बनाए थे। लेकिन उसमें बहुत सारी बाधाएं हैं। जिससे वह काम आगे नहीं बढ़ पाया। अब हम वैकल्पिक मार्ग पर विचार कर रहे हैं। लेकिन मुकुंदरा वन क्षेत्र में बने इन तीन ब्लैक स्पॉट का समाधान एनएच को ही करना है।
-जेपी गुप्ता, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

एनएच-52 पर मकुंदरा वन्य जीव क्षेत्र की 8 किमी की सड़क हमारे पजेशन में है। सुदृढ़ सड़कों से वाहन चालक शीघ्र एवं सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें, यह हमारी जवाबदेही है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
-डीआर मेघवाल, चीफ इंजीनियर, एनएच, जयपुर

अधूरी छोड़ी 8 किमी सड़क पर हर रोज लगता है जाम
रामगंजमंडी।  एनएच 52 छह लेन सड़क मार्ग पर दरार घाटी में स्थित 8 किलोमीटर सड़क मार्ग पर संपूर्ण हाड़ौती एवं जयपुर-जबलपुर सड़क मार्ग पर जी का जंजाल बना हुआ है। आर्ची लॉजिकल सर्वे आॅफ इंडिया की आपत्ति के कारण दरा से तीन धार तक रोड़ पर दरा से ड़ाबादेह तक दरा घाटी8 किमी का इस टूकड़े पर अब तक सिक्स लेन नहीं बन पा रहा है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले सैंकड़ो वाहनों के चालक एवं यात्रियों की परेशानी हो रही है । एनएचएआई ने इस सिक्स लेन पर टोल वसूली तो शुरू कर दी है लेकिन 8 किमी संकड़ी रोड आवाजाही मुश्किल बनी हुई है।

तत्कालीन विधायक ओम बिरला सहित चार विधायक बैठे थे धरने पर
वर्ष 2012 में तो इसकी इतनी दुर्दशा हो गई थी। इस सड़क के गड्ढे भरने के लिए हाड़ौती के चार विधायक ढाबा देह में प्रदर्शन कर धरने पर बैठे थे। 8 अक्टूबर 2012 को इस सड़क के गड्ढे भरने की मांग को लेकर किए गए।  प्रदर्शन पर तत्कालीन कोटा दक्षिण विधायक ओम बिरला, रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल, लालपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत,खानपुर विधायक अनिल जैन ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र जैन सहित 45 लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था । वर्ष 2013 में जब सरकार बदली तो जून 2014 में भाजपा सरकार ने दरा वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में स्थित एनएच 12 कि इस 7 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई और सीसी रोड बनाकर गड्ढों से निजात दिलाई । जिससे काफी राहत आज भी महसूस की जा रही है । लेकिन दरा के मौखे  पर एवं  दरा वायएक्ट पर बड़ी पुलिया पर रेलवे लाइन के नीचे से पार करने वाले सिंगल रोड को चौड़ा नहीं किया जा सका । यह काम दरा तीन धार सड़क के निर्माण के साथ पूर्ण होना था। लेकिन मामला खटाई में पड़ने से यह काम अधूरा छूट गया है।

अंजार की संकरी पुलिया से नीचे गिर जाती है गाड़ियां
इस सड़क पर मौजूद एक और खतरनाक पॉइंट अंजार की संकरी पुलिया पर आए दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया से नीचे गिरती है। तब जनाक्रोश से बचने के लिए पुलिया की रेलिंग की ऊंचाई बढ़ा दी जाती है। पर समस्या का समाधान तो पुलिया की चौड़ाई बढ़ाने से ही होगा। जिस पर ठोस काम नहीं किया जा सका है।

आर्ची लॉजिकल सर्वे आॅफ इंडिया ने लगा रखी है आपत्ति
जब इस सड़क को टू लेन से सिक्स लेन बनाने की योजना बनी तो इस 8 किलोमीटर मार्ग को सुरक्षित और जाम मुक्त बनाने के लिए इस क्षेत्र में 700 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड सड़क बनाने की योजना बनाई गई जिसे वन विभाग की भी स्वीकृति मिल गई लेकिन मामले को पुरातत्व विभाग की बिल्डिंग का हवाला देकर आर्ची लॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने इस पर आपत्ति लगा दी। यह आपत्ति नही हटी तो इस मार्ग पर वाहनों एवं यात्रियों को जाम में फंसना पड़ेगा और अमझार की पुलिया दुर्घटना क्षेत्र बन जाएगी

इनका कहना है
सिक्स लेन रोड़ शुरू हो गया  है, इसमे 8 किमी का एरिया जो सिंगल रोड़ है वहां आए दिन जाम की समस्या है। पूर्व में भी छात्रों की रिट परीक्षा के दौरान क्रेन की व्यवस्था करके दी थी। जाम की समस्या रहेगी, मरीजो को व इमरजेंसी में आने जाने वालों को परेशानी होगी। इस टुकड़े का सिक्स लेन करना आवश्यक है।
रामचरण मीणा जिला परिवहन अधिकारी रामगंजमंडी

सरकार को यह 8 किमी का टुकड़ा बनाना अनिवार्य हो गया है, दरा की नाल ,अमझार पुलियां पर दुर्घटनाओं की आशंका है।
-सुबराती खान सरपंच सहरावदा