pre monsoon - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में प्री मानसून आज भी सक्रिय : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, मौसम हुआ सुहाना
जयपुर। प्रदेश में पिछले 4 दिनों से सक्रिय प्री मानसून का दौर आज मंगलवार को भी जारी है। इसके असर से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज भी बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सुबह से उमस भरी गर्मी का 2था लेकिन दोपहर करीब 1.30 बजे अचानक मौसम बदला और शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो 3और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं आज अलवर, सीकर, दौसा सहित कई जिलों में भी बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में इस बार मानसून समय से पहले यानी 25 जून से पहले आने की संभावना है। 26 मई से मुम्बई में रुकी अरब सागर की ब्रांच ने 16 जून से रफ्तार पकड़ लिया है। 16 और 17 जून (दो दिन) में मानसून ने लगभग पूरे गुजरात और आधे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है। वर्तमान में मानसून राजस्थान की सीमा के नजदीक है। इसी सप्ताह किसी भी दिन उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों से मानसून एंट्री कर सकता है। इस बीच करौली के नादौती उपखंड के धौलेटा गांव के कोली मोहल्ले में मंगलवार सुबह चार बजे तेज आंधी चली।

इससे 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सिंगल फेस घरेलू सप्लाई लाइन पर गिर गया। इससे कई घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। लोहे के पलंग पर सो रहे सात लोग झुलस गए। चार की हालत गंभीर है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार के लिए 26 जिलों में अलर्ट है।

प्रदेश में आज से प्री मानसून की बारिश के आसार, जयपुर सहित कई जिलों में गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद
जयपुर। प्रदेश में आज से जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान में आज से प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया। जोधपुर संभाग में सुबह से आसमान में बादल छाए और कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। लोगों को तेज गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। शनिवार सुबह जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, पाली, चित्तौड़गढ़, राजसमंद में बादल छाए और हल्की हवाएं चली। जैसलमेर में अलसुबह हल्की रिमझिम बारिश हुई। जैसलमेर के अलावा बाड़मेर, जालोर के एरिया में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बूंदाबांदी हुई। राजधानी जयपुर में हालांकि अभी तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, बाड़मेर, जालोर और चूरू में ऑरेंज अलर्ट और जैसलमेर, बीकानेर, नागौर और झुंझुनूं में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जयपुर समेत 23 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने और 20 जून से बारिश की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। आंधी बारिश के असर से आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट होने और हीटवेव से राहत मिल सकती है।

प्रदेश में मानसून सक्रिय, कई जिलों में झमाझम झुंझुनूं में पांच लोगों को लगा करंट, एक की मौत
जयपुर। प्रदेश में मानसून अब तक 20 जिलों में एंट्री कर चुका है। इसके चलते जोधपुर, बूंदी, जैसलमेर, पाली, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, कोटा, दौसा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, सीकर, भरतपुर समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की बरसात हो रही है। वहीं राजधानी जयपुर सहित कई जिले मानसून की एंट्री के बाद भी बारिश के इंतजार में है और यहां उमस-गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इस बीच झुंझुनूं में शुक्रवार को तेज बरसात हुई। इस दौरान कोतवाली थाना इलाके में पंचदेव मंदिर के पास पांच लोग करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान सड़क पर घुटनों तक तेज बहाव के साथ पानी बह रहा था। करंट का झटका लगने के बाद 4 लोग पानी में गिर गए और बहने लगे। इनमें से 2 लोगों को 200 मीटर बहने के बाद लोगों ने बाहर निकाल लिया, जबकि दो बह गए। एक व्यक्ति का शव डेढ़ किलोमीटर दूर मिला, जबकि एक व्यक्ति खुद ही पानी से निकलकर अस्पताल पहुंच गया।

जोधपुर में 30 मिनट तक हुई तेज बारिश से भीतरी शहर में सड़कों पर पानी बहने लगा। चांदपोल विद्याशाला के पास पानी के तेज बहाव में बाइक सवार युवक गिर गया और उसकी बाइक बहने लगी। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। डीग जिले के कामां थाना इलाके के छिछरवाड़ी गांव में बारिश के पानी में डूबने से 11 वर्षीया मासूम की मौत हो गई।

अगले 10 दिन प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार
मौसम केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में अगले 10 दिन प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 जून से 2 जुलाई के दौरान भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। इस दौरान भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 29 जून से 2 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में और पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के अनेक भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश मारवाड़ जंक्शन पाली में 72 एमएम व पूर्वी राजस्थान के मसूदा, अजमेर में 91.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं कोटा में बीते 24 घंटे में 85.9 एमएम और शुक्रवार को यहां 30.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। धौलपुर 61 एमएम, अजमेर 42.4 एमएम, पिलानी 51.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

कहां कितना तापमान
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को भी उमस और गर्मी का मौसम रहा। यहां दिन का तापमान 34 डिग्री और बीती रात का तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 41.3 डिग्री, अजमेर 33.3, कोटा 32.9, बीकानेर 38.9, चूरू 37.8, फलौदी 37.2, बाड़मेर 35.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

प्री मानसून में ही उफने सीवरेज चेंबर
कोटा। प्री मानसून की बारिश ने शहर की सड़कों की दशा बिगाड़ दी है। सड़के खोदकर सीवरेज लाइन के लिए डाले गए चेंबर अब परेशानी का सबब बनने लगे हैं। रविवार को प्री मानसून की बारिश काफी तेज हुई थी । इस कारण सीवरेज लाइन के चेंबर में से सोमवार को पानी बाहर निकल कर सड़कों पर फैलने लग गया । इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

छावनी रामचंद्रपुरा में रायपुरा मार्ग पर स्थित सड़क पर कुछ समय पहले सीवरेज लाइन का चेंबर डाला गया था । सोमवार को उस चेंबर से पानी उफान के बाहर निकल रहा था जो सड़क पर फैलता जा रहा था। इस पानी की वजह से कई दुपहिया वाहन सवार फिसलते फिसलते बचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश होने के बाद सीवरेज के चेंबर से पानी बाहर निकल कर सड़क पर बहने लगा। अब गंदा पानी सड़क पर चारों तरफ फैल रहा है। इसी तरह सेवन वंडर के सामने भी सीवरेज का चेंबर राहगीरों को पीड़ा दे रहा है चेंबर के आसपास बने गड्ढे में सोमवार को काफी पानी भरा हुआ था । इससे लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है ।  पानी का भराव होने से चेंबर नजर नहीं आ रहा है इससे भी दुपहिया वाहन सवार वहां से निकलते समय दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

इसी तरह की स्थिति शहर की कई कॉलोनियों में नजर आ रही है। सीवरेज लाइन डालने के कार्य की धीमी गति के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक गहरा सकती है। इस संबंध में प्रोजेक्ट प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सीवरेज चेंबर के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।