breach - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय का ड्राइवर मुख्य साजिशकर्ता
अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रामजन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन ने शिकायत दर्ज करवाई थी और उसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर​ लिया है और उच्चाधिकारियों के द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस प्राथमिकी में ट्रस्ट के किसी भी उच्च पदाधिकारियों के नाम शामिल नही है। मगर पुलिस को सभी पर शक है।

प्राथमिकी में रामशंकर यादव टिन्नू, ट्रस्ट कर्मी अनुकल्प मिश्र, इसका बहनोई लवकुश मिश्र, टिन्नू का भतीजा मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल व रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव आदि का नाम शामिल है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी किसी ना किसी की सिफारिश पर नोटों की गिनती करने के काम पर लगाए गए थे। पुलिस ने आगे बताया है कि जब ये लोग नोटों की गिनती करके शाम को अपने अपने घर जाते थे तो उस समय कोई भी इनकी तलाशी नहीं लेता था और इसी का फ़ायदा इन लोगों ने उठाया और इस वारदात को काफी समय से अंजाम देते रहे।

कौन किसका रिश्तेदार

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में जांच एजेंसियों ने आठ आरोपियों की भूमिका स्पष्ट की है। मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, जो ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का चालक बताया जाता है, पर गणना कक्ष और दान पात्रों की चाबियों की जिम्मेदारी होने के कारण चोरी की साजिश का प्रमुख किरदार होने का आरोप है।

जांच के अनुसार, गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव ने कथित तौर पर अन्य लोगों को इस पूरे नेटवर्क से जोड़ा। वहीं अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला और रमाशंकर मिश्र भी दान राशि की गणना में शामिल थे। जांच के दौरान कई आरोपियों के घरों और बैंक खातों से कथित तौर पर चोरी की रकम बरामद होने का दावा किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इसके साथ ही बता दें कि 6 जून को राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया था, जिसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

भारत की सुरक्षा में सेंध के लिए कुछ देशों ने बनाईं साइबर आर्मी
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कुछ देशों ने भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए साइबर आर्मी बना रखी है लेकिन सरकार की संबंधित ऐजेन्सियां इस खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह चौकन्नी रहती हैं।

शाह ने सोमवार को यहां विज्ञान भवन में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन (साइबर अपराध से आजादी - आजादी का अमृत महोत्सव) को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग करार दिया और कहा कि मोदी सरकार इसे सशक्त बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा , ''साइबर सुरक्षा एक प्रकार से राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भी जुड़ी है। जो हमारे देश को सुरक्षित देखना नहीं चाहते वह अनेक प्रकार के साइबर हमले का प्रयोजन भी करते हैं। कुछ देशों ने तो इसके लिए साइबर आर्मी भी बनाई हुई है। मगर भारत सरकार का गृह मंत्रालय भी इससे निपटने के लिए पूरी तरह से चौकन्ना है और हर कदम पर इसकी रोकथाम के लिए हम अपने आप को अपग्रेड भी कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड के कई नए आयाम आने वाले दिनों में देखने में आएंगे, साइबर स्पेस सुरक्षा के संदर्भ में भी तैयारी करना जरूरी है। नागरिकों की निजता, महत्वपूर्ण सूचनाओं की सुरक्षा के संदर्भ में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 'डेटा' और 'इंफॉर्मेशन' यह दोनों आने वाले दिनों में बहुत बड़ी आर्थिक ताकत बनने वाली है इसीलिए डेटा और इंफॉर्मेशन की सुरक्षा के लिए भी देश को तैयार रहना होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया ,'' संस्कृति  और गृह मंत्रालय ने साइबर अपराधों के संदर्भ में व्यापक जन जागरूकता फैलाने के लिए जो पहल की है उससे जब देश आजादी की शताब्दी मना रहा होगा तब ना सिर्फ साइबर सुरक्षा की दृष्टि से देश सुरक्षित होगा बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित साइबर माहौल अगर दुनिया में कहीं पर भी होगा तो भारत में होगा।''

शाह ने कहा कि आज के युग में साइबर सुरक्षा के बिना देश के विकास की कल्पना करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, '' अगर हम साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं करते हैं, तो हमारी यही ताक़त हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन जाएगी। इसीलिए डिजिटल रिवॉल्यूशन के जमाने में साइबर सुरक्षा कीचुनौतियां और उनके समाधान को ढूंढने और हर व्यक्ति तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ''