samples - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मृतकों के सैंपल को भिजवाया एफएसएल, डीएनए मिलान होने के बाद हो सकेगी मृतकों की पहचान
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में अभी तक 14 मृतक ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इन सभी मृतकों के सैंपल लेकर एफएसएल भिजवा रही है वही एफएसएल ने शुक्रवार रात से सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है डीएनए मिलान होने के बाद ही इन मृतकों की पहचान हो सकेगी। एफएसएल के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने बताया कि टैंकर ब्लास्ट मामले में पांच मृतकों की हड्डियां सैंपल के तौर पर पुलिस ने भिजवाई हैं। इन सभी के सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है जो भी व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि यह हमारे परिचित रिश्तेदार का शव है उनके डीएनए लेकर जांच की जा रही है। अभी पुलिस ने पांच मृतकों के सैंपल भिजवाए हैं बाकी अन्य नौ सैंपल भिजवाने की तैयारी की जा रही है उनके आने के बाद ही सैंपलों की जांच शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि अज्ञात मृतक शवों की जांच के लिए जितने भी सैंपल आ रहे हैं उन सभी की जांच की जाएगी। यह संख्या बड़ी भी हो सकती है। निदेशक शर्मा ने इन सैंपलों की जांच करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है जो लगातार सैंपलों की जांच करने में जुटी हुई है।

24 घंटे से लेकर 3 दिन में हुआ खुलासा। एफएसएल भेजे गए सैंपलों की जांच शुक्रवार रात से ही शुरू कर दी गई है जितने भी सैंपल आएंगे उनकी जांच जारी रहेगी बताया जा रहा है कि एक दिन में लगातार डीएनए मिलान किया जाए तो 24 घंटे लगते हैं अगर गैप दिया जाता है या ज्यादा सैंपल हो जाते हैं तो 2 से 3 दिन लग जाते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में सभी मृतकों के परिजनों की पहचान कर ली जाएगी।

मिलावटखोरी में कोटा प्रदेश में पहले नंबर पर 375 नमूनों में 149 नमूने निकले अमानक
कोटा। दीपावली पर चलाए गए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में लिए गए प्रदेश भगर में खाद्य पदार्थो के नूमनों की रिपोर्ट आने लगी है। कोटा में 375 नमूने लिए जिसमें 149 नमूने अमानक पाए गए है। दीपावली पर मावा, तेल, मिठाईयों, पनीर, तेल, नमकीन,रसगुल्ले सहित कई खाद्य पदार्थो के नमूने लिए थे। जिसमें 149 नमून अमानक स्तर के पाए गए। है। विभाग की ओर से इस पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं प्रदेश की बात करें तो कोटा के सैंपल सबसे अधिक अमानक स्तर के पाए गए है। कोटा पहले नंबर है।

नमूने फेल में कोटा अव्वल, धौलपुर सबसे पीछे
कोटा जिले में लिए गए नमूनों में से 39.73 फीसदी दिन नमूने फेल हुए हैं, यानी कि लिए गए 375 में से 149 नमूने अप्रैल से अक्टूबर के बीच फेल हो गए हैं।  प्रदेश में सबसे ज्यादा फीसदी नमूने फेल होने का रिकॉर्ड कोटा के नाम ही है। दूसरे नंबर पर हाड़ौती का दूसरा जिला बारां है, जहां पर 36.46 फीसदी नमूने फेल हो गए हैं।  इसके बाद राजसमंद, डूंगरपुर और टोंक तीनों जिले 33 फीसदी नमूने फेल होने के रिकॉर्ड के आसपास हैं। जबकि धौलपुर जिले में  सब से कम 6.47, करौली में 6.53, भरतपुर में 11.7, जैसलमेर में 12.23 और चूरू में 12.86 फीसदी ही नमूने फेल हुए हैं।

प्रदेश में 23 फीसदी नमूने हुए फेल
खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रदेश में अप्रैल से अक्टूबर तक कुल 9100 लिए हैं।  इनमें से 2076 नमूने फेल हुए हैं।  यहां तक कि 302 नमूने अमानक पाए गए हैं। यह पूरी तरह से अनसेफ और हानिकारक थे, जिन्हें खाने से लोगों को सेहत पर नुकसान हो सकता था।  जबकि 1705 नमूने सब स्टैंडर्ड कैटेगरी में हैं और 69 नमूने मिस ब्रांड हैं। प्रदेश के लिए गए 23 फीसदी नमूने फेल हुए हैं।

लगातार नमूने लेने से  लगा अंकुश
कोटा में मिलावट वालों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे साल लगातार सैंपलिंग की गई। बड़ी संख्या में नमूने फेल आए है।  विभाग की ओर से मिलावट खोरी रोकने के लिए केवल वही नमूने ज्यादा लिए जाते हैं, जहां पर मिलावटखोरी की आशंका ज्यादा थी। जिससे कारण ही इतने नमूने फेल आए।   जयपुर में दो जिले बने हुए हैं।  दोनों का मिलाकर 835 नमूने लिए हैं।  इनमें से 216 फेल हुए हैं फेलियर प्रतिशत 25.87 है, लेकिन प्रदेश में सर्वाधिक नमूने लेने और फेल होने का रिकॉर्ड जयपुर के नाम ही है।  दूसरे नंबर पर अलवर में 587 नमूने लिए हैं और इनमें 30.49 फीसदी 179 नमूने फेल हो गए हैं।  नमूने फेल होने की संख्या में सबसे नीचे धौलपुर है।  यहां पर 139 नमूने लिए हैं, जिनमें से 9 नमूने फेल हुए हैं।  इसके बाद करौली में 153 में से 10 फेल हुए हैं।

इनका कहना है
मिलावटखोरों के खिलाफ नियमित और सख्त एक्शन लिए गए।  इसलिए भी मिलावट के केस ज्यादा आ रहे हैं और लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है।  इसके बाद उनके खिलाफ एडीएम और सीजेएम कोर्ट में मामले को पहुंचा कर सजा दिला रहे हैं।
- संदीप अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोटा

जांच में मिला मिलावटी खाद व कीटनाशी
कोटा ।  खेती-किसानी के बढ़ रहे रुझान को देखते हुए खाद-बीज और कीटनाशकों के कारोबार में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में कृषि आदान भी मिलावट के दंश से अछूते नहीं है। इसके तहत जिले में कृषि विभाग की ओर से गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। गत एक माह से चल रहे अभियान के तहत विभाग की ओर से खाद-बीज और कीटनाशकों के नमूने लिए गए हैं। इनमें से कई नमूने जांच में अमानक पाए गए हैं। इनके खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। जिले में नमूने अमानक पाए जाने के बाद अब विभाग ने अभियान की अवधि 15 दिन और बढ़ा दी है। इससे कृषि आदान दुकानदारों में हड़कम्प मचा हुआ है। जिले में एक माह में करीब पांच सौ नमूने लिए गए थे। इनमें अभी तक जांच में 40 नमूने अमानक मिले हैं।

कीटनाशक और खाद में मिली गड़बड़ी
जिले में गत कुछ वर्षों से कृषि आदानों में मिलावट की शिकायतों को देखते हुए कृषि विभाग की ओर से नमूने लेने और जांच कराने का अभियान एक माह पूर्व शुरू किया गया था। इसके तहत कृषि विभाग की ओर से कृषि आदान की दुकानों पर निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान खाद, बीज और कीटनाशी के 500 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए थे। अभी तक मिली जांच रिपोर्ट में करीब 40 नमूने अमानक पाए गए हैं। ऐसे में इनके खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया गया है। वहां से जुर्माना राशि तय की  जाएगी। कृषि आदानों में सबसे ज्यादा मिलावट खाद और कीटनाशी में मिली है। इनमें नमूने सबसे ज्यादा फेल हुए हैं। वहीं बीज का कोई नमूना फेल नहीं  हुआ है।

अब लगातार होगी मॉनिटरिंग
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार वैसे तो हर माह कृषि आदान दुकानों का निरीक्षण किया जाता है। अब नमूनों में मिलावट मिलने के बाद विभाग ने लगातार इन दुकानों की मॉनिटरिंग करने का निर्णय किया गया है। इसके तहत अब कृषि आदान दुकानों की आकस्मिक जांच की जाएगी। जिले के सभी डीलरों के यहां निरीक्षक पंजिका का संधारण किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही चैक लिस्ट भी साथ लगानी होती है। यदि जांच में इनकी पूर्ति नहीं मिली तो सम्बंधित आदान विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगामी दिनों में समय-समय पर निरीक्षण कर लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

इनका कहना
कृषि आदानों में मिलावट मिलने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। विभाग की ओर से इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाना चाहिए ताकि मिलावटी आदानों की बिक्री नहीं हो सके। कई बार देरी से जांच रिपोर्ट मिलने से किसानों को नुकसान हो जाता है। इसलिए जांच रिपोर्ट जल्द-जल्द मिलने की व्यवस्था भी हो।
-जोगेन्द्र सिंह, किसान

कृषि विभाग किसानों के प्रति संवेदनशील है। विभाग की ओर से रबी नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदानों के नमूने लिए जा रहे हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भिजवाया जा रहा है। अभी तक कुछ नमूने जांच में अमानक मिले हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं अभियान की अवधि भी बढ़ा दी गई है।
-आर. के. जैन, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग कोटा

कृषि अधिकारियों ने लालसोट में खाद- बीज की दूकानों से लिए 08 नमूने
दौसा। खरीफ मौसम पूर्व सघन गुण नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार  को कृषि अधिकारी दौसा अशोक कुमार मीना ,धर्म सिंह गुर्जर ने लालसोट स्थित खाद-बीज विक्रेताओं के विक्रय परिसरों एवं गोदामों का निरीक्षण कर उर्वरक व बीज के 08  नमूने आहरित किये गए। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लिए गए उर्वरक व बीज नमूनों को विभिन्न राजकीय परीक्षण प्रयोगशालाओं में जांच हेतु भिजवाया जाएगा। यदि नमूने अमानक  पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश 1983, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तहत नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जावेगी।

कृषि आदान विक्रेताओं को  किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही अनियमितता करने वाले खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जावेगी। कृषि अधिकारियों ने कहा कि किसान अधिकृत विक्रेताओं से ही बीज ,उर्वरक, एवं कीटनाशक खरीदे व कृषि आदानो की गुणवत्ता से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कृषि विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाए ताकि अनियमितता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की सके।

राजस्थान में फिर कोरोना की एंट्री: जैसलमेर में मिले दो मरीज, वेरिएंट पता लगाने को सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग को भेजे जाएंगे
जयपुर। राजस्थान में कोरोना की फिर से एंट्री हो गई है। बुधवार को जैसलमेर में दो नए मरीज सामने आए हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन मरीजों के जांच सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि यह कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमित मरीज हैं या नहीं। बुधवार को नए वैरिएंट के प्रदेशभर में घोषित अलर्ट के बाद चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह ने विभाग के अलाा अधिकारियों की शासन सचिवालय में कोरोनो को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसमें बताया गया कि विशेषज्ञों के अनुसार यह नया वैरिएंट खतरनाक नहीं है। अब तक इससे संक्रमित हुए 90 फीसदी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं पड़ी है। घर पर ही आइसोलेशन में रहकर रोगी ठीक हुए हैं। ऐसे में घबराने या भयभीत होने की जरुरत नहीं है। केवल सावधानी बरतने की जरुरत है।

मांडविया ने की कोविड के बढ़ते मामलों की समीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के कुछ हिस्सों में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर निगरानी, रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की स्थिति और तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की तथा किसी परिस्थिति का सामना करने के लिए केंद्र-राज्य सरकारों के आपसी सहयोग की आवश्यकता बताई।

ग्रेडेड रेस्पांस सिस्टम तैयार होगा, कोविड प्रबन्धन को कमेटी गठित
बैठक में शुभ्रा सिंह ने प्रदेशभर में अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां करने, ग्रेडेड रेस्पोंस सिस्टम विकसित करने, केसेज के मुताबिक चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और कोविड प्रबन्धन के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समिति का गठन किया है। बैठक में आरएमएससीएल की एमडी अनुपमा जोरवाल, जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ.रवि प्रकाश माथुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एडवाइजरी जारी होगी, 26 को मॉक ड्रिल होगा
बैठक में जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए हैं। खांसी, जुकाम, बुखार के संदिग्ध मरीजों की जांच होगी। सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था मुस्तैद करने के साथ ही 26 दिसम्बर को प्रदेशभर में चिकित्सा सेवाओं की टेस्टिंग को मॉक ड्रिल भी होगा। सीएचसी-पीएचसी तक आरटीपीसीआर जांच किट उपलब्ध रखने, आॅक्सीजन, दवाईयां समुचित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कचौरी में निकली छिपकली, फूड इंस्पेक्टर्स की टीम ने लिए सैंपल
जयपुर। शहर के सोडाला स्थित एक नामी मिष्ठान भंडार की कचौरी में छिपकली निकलने का एक मामला सामने आया है। यहां कचौरी खाने आए एक व्यक्ति ने कचौरी में छिपकली निकलने का आरोप लगाते हुए सीएमएचओ कार्यालय में शिकायत दी है। हालांकि आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा है कि जब इसकी शिकायत मिष्ठान भंडार के स्टोर संचालक से की तो उन्होंने अपनी गलती मानते हुए दुकान में रखी तमाम कचौरी की बिक्री को रोक दिया। वहीं इस मामले में शिकायत के बाद जयपुर सीएमएचओ ने कचौरी और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेने के लिए टीम भेजकर जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला
वैशाली नगर निवासी अखिल अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोडाला स्थित रावत मिष्ठान भंडार से एक प्याज की कचौरी ली और उसे दुकान पर ही खाने लगा। एक बाइट खाने के बाद जैसे ही दूसरी बाइट खाई तो उसमें छिपकली का कटा हुआ हिस्सा नजर आया। उस टुकड़े को कचौरी से निकलाकर वहां मौजूद सेल्समैन को दिखाया। सेल्समैन ने इसकी सूचना अपने स्टोर मैनेजर को दी। मैनेजर ने गलती मानते हुए कचौरी की बिक्री को तुरंत रुकवा दिया और आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। इस पर पीड़ित ने कहा कि मिष्ठान भंडार के मैनेजर ने गलती मान ली है और वे अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।

कचौरी-समोसे और मिठाइयों के सैंपल लिए
जयपुर सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रावत मिष्ठान भंडार पर फूड इंस्पेक्टर की टीम मौके पर भेजी गई और वहां से कचौरी, समोसे समेत अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

ब्लैकमेल कर रहा है युवक: शंकरलाल
इस मामले में रावत मिष्ठान भंडार के स्टोर मैनेजर शंकर लाल का कहना है कि युवक ने दुकान में कचौरी नहीं खाई और ना ही मुझसे बात की। कचौरी घर लेकर गया था। फिर बाद में दुकान पर कचौरी लेकर आया था। कचौरी में छिपकली जैसी बात पूरी तरह से निराधार है। युवक कल से ही ब्लैकमेल कर रहा है और उसने कहा कि एक लाख रुपए दो नहीं तो मैं वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। हमारी टीम ने भी युवक से मुलाकात की है। कचौरी में छिपकली नहीं मछली का टुकड़ा दिख रहा है। मैं युवक पर कानूनी कार्रवाई के लिए खुद एडिशनल कमिश्नर से मिला हूं और आरोप लगाने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

कचौरी में छिपकली की बात झूठी है: अरुणा रावत
अजमेर रोड स्थित रावत मिष्ठान भंडार की संचालिका अरुणा रावत ने स्पष्ट किया है कि एक व्यक्ति द्वारा अनावश्यक रूप से कचौरी में छिपकली की झूठी सूचना देकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रावत मिष्ठान भंडार में खाद्य सुरक्षा से संबंधित सभी प्रकार की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। रावत ने बताया कि एक व्यक्ति ने काउंटर पर आकर कचौरी में छिपकली निकलने की जानकारी दी। मामले की गहराई से छानबीन करने पर स्पष्ट हुआ कि उस व्यक्ति द्वारा ब्लैकमेल करने की नीयत से कचौरी में छोटी मछली डालकर झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवाया जा रहा है।