brotherhood - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बक़रीद पर राहुल गांधी और प्रियंका ने दी मुबारकबाद, एकता और भाईचारे की कामना की
नई दिल्ली। देशभर में गुरुवार को इस्लाम धर्म का सबसे खास त्योहार बक़रीद मनाई जा रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बकरा ईद के अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, अपनापन और परिवार के साथ गर्मजोशी लेकर आए। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “आप और आपके परिवार को खुशियों से भरी बकरा ईद की शुभकामनाएं। आपका घर आज प्रेम और एकजुटता से भरा रहे। ईद मुबारक।”

वहीं कांग्रेस पार्टी की लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ईद-उल-अज़हा की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन अवसर हर घर में शांति, प्रेम और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने लोगों के सुख, आशीर्वाद और भाईचारे की भावना की कामना की।

ईद-उल-फितर पर दरगाह का जन्नती दरवाजा दोपहर में बंद, शहरभर में अदा हुई शांतिपूर्ण नमाज
अजमेर। ईद उल फितर होने के कारण आज खुला दरगाह का जन्नती दरवाजा दोपहर में बंद हो गया अधिकांश लोगों ने जन्नती दरवाजे से प्रवेश कर जियारत की और इसके बाद ईद की नमाज अदा की आज दरगाह की शाहजहां ने और संदली मस्जिद सहित ईदगाह और शहर की अनेक मस्जिदों में शांतिपूर्वक ईद की नमाज हुई है लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी है

ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पवित्र रमजान माह के समापन पर मनाए जाने वाले ईद उल फितर के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खासतौर पर देश-दुनिया में रह रहे सभी मुस्लिम परिवारों को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए सभी भारतीयों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है ।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि एक महीने तक रोजा और तरावीह जैसी इबादतों के बाद आने वाला यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।

बसपा की मुखिया मायावती ने कहा कि भीम राव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मानजनक जीवन की गारंटी दी है, जिसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मेलजोल, भाईचारा, संयम और सहनशीलता की परंपरा को आगे बढ़ाएं, ताकि देश में समतामूलक विकास को गति मिले। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली और तरक्की में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे हर व्यक्ति गर्व महसूस कर सके।

पीएम मोदी ने ईद और नवरोज की देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, सछ्वाव और खुशहाली पर दिया जोर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-फितर और नवरोज के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के बीच भाईचारा और सछ्वाव को बढ़ावा देगा। उन्होंने सभी की खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और संदेश का समापन ईद मुबारक के साथ किया।

पारसी समुदाय द्वारा नव वर्ष के रूप में मनाए जाने वाले नवरोज के अवसर पर एक अलग संदेश में पीएम मोदी ने इसे एक विशेष अवसर बताया और समृद्धि और आनंद से भरे वर्षÞ की कामना की। उन्होंने लोगों के स्वस्थ रहने और उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति की भी कामना व्यक्त की और अपने संदेश का समापन नवरोज मुबारक के साथ किया।

प्रधानमंत्री मोदी की ये शुभकामनाएं ऐसे समय में आई हैं जब भारत और दुनिया भर के समुदाय इन त्योहारों को मना रहे हैं, जो नवीनीकरण, कृतज्ञता और सामाजिक सछ्वाव का प्रतीक हैं।

दाऊदी बोहरा समाज ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
अजमेर। दाऊदी बोहरा समाज के मौहम्मद बोहरा ने बताया कि बुधवार की शाम समाज के लोगों ने रमजान महीने के तीस रोजे पूरे कर लिए है। गुरुवार से शव्वाल महीना शुरू हो गया। इसलिए बोहरा समाज के लोगों ने आज सुबह 7.40 बजे शिवाजी पार्क स्थित बोहरा मस्जिद में इंद उल-फितर की नमाज अदा कर दुआ मांगी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर सेवईया खिलाई और दिन भर घरों पर ईद का त्योहार मनाया।

जिला शांति समिति की बैठक बीकानेर का भाईचारा और सौहार्द देश के लिए मिसाल: पवन
बीकानेर।  जिला शांति समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने कहा कि बीकानेर के लोग सदियों से आपसी सद्भाव से रहते आए हैं। इस स्थिति को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिक जागरुक रहकर प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें तथा सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी भ्रामक संदेश अथवा वीडियो तत्काल प्रशासन को उपलब्ध करवाए, जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी को शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने में भागीदारी की शपथ दिलाई।

कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है। इसके अनुसार पांच या पांच से अधिक व्यक्ति बिना अनुमति एकत्र नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। गलत और भ्रामक संदेश वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की प्रत्येक गतिविधि और सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखें। एसपी योगेश यादव ने कहा कि जिले में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रतिदिन लगभग तीन सौ सोशल मीडिया पेजेज और अनेक ग्रुप्स की समीक्षा की जाती है।

शहर के थानों में 40 से अधिक मोहल्ला कमेटियां बनाई गई हैं, जिनके 500 से अधिक सदस्य हैं। सीएलजी की बैठकें भी नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं माकूल रखी गई है। इसमें आमजन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता विमशार्नंद गिरि, शहर काजी हाजी मुश्ताक अहमद, गुरुद्वारा रानी बाजार के सचिव गुरूविन्द्र सिंह भाटिया, सेंट मार्कस सीएनआई चर्च की रेंहरेंड क्रिस्टीना डेनियल सहित विभिन्न धर्मगुरुओं ने बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति को पूरे देश के लिए मिसाल बताया और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने में भागीदारी का विश्वास दिलाया।

इस दौरान हाफिज फरमान अली, डॉ. अर्पिता गुप्ता, सुमित कोचर, अनवर अजमेरी, जावेद कल्लर, वली मोहम्मद गौरी रजवी, फरमान कोहरी, अब्दुल मजीज खोखर, माशूक अली,  दुर्गासिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने विचार रखे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नगरद्ध पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, डॉ. विजय चलाना, रहमत अली, देव किसन गहलोत, शैलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो- बीकानेर एक

विश्वबंधुत्व का आधार बन गया है योग
योग का दुनिया में फैलाव के बाद इसके शरीर, मन, विचार, समाज और आपसी मेल-मिलाप के बेहतरीन असर का परिणाम यह हुआ है कि करोड़ों लोगों की जीवनशैली में बदलाव आया है। जीवनशैली में आया बदलाव दुनिया की तमाम समस्याओं को कम करने में मददगार साबित हुआ है। भारतीय परंपरा में योग के अनगिनत स्वरूप देखने में आते हैं। क्रियायोग, राजयोग, सहजयोग के अलावा मंत्रयोग, हठयोग लययोग योग के ही अलग-अलग स्वरूप हैं। इनमें एक बात कॉमन है-से सभी शरीर, मन, आत्मा, प्रकृति और ईश्वर के साथ एकता स्थापित करने की बात करते हैं।

श्व योग दिवस की इस बार की थीम ‘मानवता के लिए योग’ रखा गया है। योग से ऊर्जा, विश्वबंधुत्व की भावना, प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ शारीरिक, मानसिक, आत्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी हैं। 27 दिसंबर 2014 में पहली बार जब भारत द्वारा विश्व योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को संयुक्त राष्टÑ संघ द्वारा मंजूरी मिली और 21 जून 2015 से जब पहली बार योग दिवस मनाया गया, तब से लेकर अब तक, दुनिया में योग का विस्तार दो सौ से अधिक देशों में हुआ। भारत की इस प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा को आज दुनिया में पहचान बन चुकी है। लेकिन योग उतना पुराना है जितने कि वेद। वेद में योग के बारे में विस्तार से जिक्र किया गया है। जिसके बारे में ऋषि पातंजलि ने योगदर्शन में उसके शारीरिक, प्राणिक, मानसिक और आत्मिक संबंधों, उपयोगिता और असर को दर्शाया है। वेद के मुताबिक तप के जरिए सिद्धियां हासिल करने की बात हो या साधना के जरिए आत्मा-परमात्मा के मिलन की बात हो, योग ही उसका आधार है। दरअसल, योग दुनिया में आसन, प्राणायाम, व्यायाम, ध्यान, तक सीमित नहीं रह गया है, यह मंथन, विचार-विमर्श, सांस्कृतिक आयोजन और आनंद का उत्सव भी बन गया है। यही वजह है कि इसकी तैयारी चार महीने पहले ही दुनिया के तमाम देशों में होने लगती है। चीन, जापान, अमेरिका, जर्मनी और दूसरे तमाम देशों में इसकी लोकप्रियता घर-घर तक हो चुकी है। यही वजह है तमाम देशों में योग पर अलग से शोध कार्य की शुरुआत हो चुकी है। मेरे जानने वाले अमेरिका में योग प्रशिक्षण देने वाले योग-मित्र ने दावा किया कि तमाम अमेरिकी योगाभ्यास के जरिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करते हुए वे धूम्रपान, शराब, मांस और अंडा खाना छोड़ चुके हैं। आज दुनिया में आपसी प्रतिद्वंद्विता का दौर चल रहा है। रूस-यूक्रेन आपस में पिछले सौ दिनों से ज्यादा से आपस में उलझे हुए हैं। इससे दुनिया पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे दौर में योग के विश्वबंधुत्व का मानवता के कल्याण का संदेश, मकसद व महत्व और भी बढ़ जाता है। अंतरराष्टÑीय योग दिवस आयोजन के बाद दुनिया के देशों के नजरिए में कई बदलाव देखने को मिले हैं। दिमाग और शरीर, प्रकृति और इंसान, सेहत और संयम की एकता (योग) कराने का कार्य योग के जरिए आगे बढ़ रहा है। जिस तरह से इंसान ने अपने स्वार्थ में कुदरत को कई तरह से असंतुलित करने का कार्य किए हैं और उससे ग्लोबल वार्मिंग, सुनामी, ग्रीन हाउस गैसों का बढ़ता विनाशकारी असर, तुचक्र में बदलाव और जीव-जंतुओं की गड़बड़ाती सेहत ने मानव सभ्यता के सामने सवाल खड़े किए हैं, ऐसे में योग का अपरिग्रह, संयम, शाकाहार और सुचिता का संदेश व महत्व बढ़ गया है। आज तमाम समस्याओं का समाधान योग के जरिए दुनिया के तमाम देशों में होने लगे हैं। सबसे बड़ी बात यह है लोगों में वैदिक परंपरा के प्रति विश्वास पुख्ता हुआ है। गौरतलब है योग वैदिक परंपरा का ही अभिन्न हिस्सा है। इससे वेद-शास्त्रों के प्रति लोगों के नजरिए में बदलाव आया है। योग का दुनिया में फैलाव के बाद इसके शरीर, मन, विचार, समाज और आपसी मेल-मिलाप के बेहतरीन असर का परिणाम यह हुआ है कि करोड़ों लोगों की जीवनशैली में बदलाव आया है। जीवनशैली में आया बदलाव दुनिया की तमाम समस्याओं को कम करने में मददगार साबित हुआ है। भारतीय परंपरा में योग के अनगिनत स्वरूप देखने में आते हैं। क्रियायोग, राजयोग, सहजयोग के अलावा मंत्रयोग, हठयोग लययोग योग के ही अलग-अलग स्वरूप हैं। इनमें एक बात कॉमन है-से सभी शरीर, मन, आत्मा, प्रकृति और ईश्वर के साथ एकता स्थापित करने की बात करते हैं। इसलिए दुनिया में जो लोग आत्मा, ईश्वर या तप वगैरा में यकीन नहीं करते वे भी अपनी शरीर, मन, इंद्रियों और विचारों को बेहतर बनाने के लिए योगाभ्यास करते हैं। इसी तरह जो लोग हिंदू नहीं हैं वे भी सेहतमंद रहने और जीवनशैली में संतुलन बनाने के लिए योग करते हैं। हालाँकि लोगों ने अपने मुताबिक मनमाने तरीके से योग के नियम के खिलाफ जाकर इसका अभ्यास करना शुरू कर दिया और उसके विपरीत असर से भी उन्हें रू-ब-रू होना पड़ा है। लेकिन जो जानकार योग-गुरुओं की देखरेख में योग का अभ्यास करते हैं, उन्हें बेहतर परिणाम मिले हैं। योग दिवस का महत्व इसलिए है कि यह उन लोगों को भी जोड़ने का कार्य करता है, जो व्यस्तताओं की वजह से सेहतमंद जिंदगी के लिए वक्त नहीं निकाल पाते। योग आतंरिक जीवन में उत्सव का माहौल बनाने का कार्य करता है। दुनिया के प्रत्येक आदमी की जिंदगी में उत्सव का माहौल कायम हो जाए तो जितनी भी शरीर, मन, बुद्धि, इंद्रिय और विचारों के जरिए होने वाली समस्याएं और बीमारियां है वे काफी हद तक खत्म की जा सकती हैं। योग को जो बेहतर तरीके से इस्तेमाल करते हैं और इससे पूरे मन से जुड़ने की कोशिश करते हैं वे जानते हैं, योग जिंदगी तक ही सीमित नहीं है बल्कि मानवता को सुखी बनाने के लिए इससे बेहतर और फायदेमंद दूसरा कोई जरिया नहीं है। कोविड 19 कोरोना काल में जिन लोगों ने योगसाधना के जरिए खुद को सेहतमंद और संतुलित बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया, उन लोगों को किसी तरह की समस्या हुई ही नहीं, यदि हुई भी तो वे दो-चार दिन में ठीक भी हो गए। गौरतलब है 2021 में विश्व योग दिवस की विषयवस्तु (थीम) ‘घर पर योग तथा परिवार के साथ योग’ रखा गया था। दुनिया के करोड़ों लोगों ने घर पर रहकर परिवार के साथ योग ही नहीं किया बल्कि इसके जरिए खुद के साथ परिवार को कोरोना से सुरक्षित भी रखा। भारत में कोरोना का भयावह असर न होने की वजह, घर पर परिवार के साथ रोजाना योगभ्यास करते रहना देखा गया।

वैदिक षि परंपरा का यह (योग) वरदान आज दुनिया को सुखी, संतुलित, सेहतमंद, मूल्यपरक और एकता के सूत्र में बाधने का कार्य कर रहा है। पिछले आठ सालों में योग ने लोगों को कई स्तरों पर प्रभावित किया है। लोगों को भीतरी और बाहरी दोनों तरह से सेहतमंद रहने में जितनी मदद योग विद्या ने की है आज तक और किसी के जरिए नहीं मिली है। कोरोना के असर से दूर रहने के लिए डाक्टरों ने लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की सलाह दी। इसमें भारतीय शाकाहार जीवनशैली के साथ योग ने बेहतर भूमिका निभाई। दरअसल, भारतीय जीवनशैली में योग जिंदगी का उसी तरह का पार्ट माना जाता है जिस तरह ईश्वर की भक्ति और पूजा करना। देखा जाए तो, भक्ति और भजन दोनों में योग-ध्यान, आधार-भूमि जैसे हैं। इसलिए चाहे खुद से जुड़ना हो, खुद को सेहतमंद बनाए रखने की बात हो या ईश्वर व प्रकृति से जुड़ने की इच्छा हो, योग के बगैर संभव ही नहीं है। पातंजलि ने योग के जिन आठ अंगों के जरिए योग को पूर्णता दी गई है, उसमें वे सभी बातें और कवायदें शामिल हैं, जिनकी जरूरत हमारी जिंदगी में रोजाना होती ही है।

योग का मकसद है ‘सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दु:ख भाग भवेत् तो है ही, ‘यत्र विश्वं भवति एकनीडम्’ भी है। यानी सभी सुखी हों, सभी निरोग हों, सभी एक दूसरे के प्रति बेहतर व्यवहार करें और किसी को दुख का हिस्सा न बनना पड़े। यह योग के जरिए ही संभव है। वैदिक दृष्टि सारे विश्व को एक परिवार मानने की रही है। यह दृष्टि वेद से दुनिया को मिली। योग इस दृष्टि को मूर्तरूप देने का कार्य करता है। मतलब यह है योग इंसान को ऐसी दृष्टि देता है, जिससे सभी तरह के भेदभाव, अंधविश्वास, पाखंड, मकड़जाल, कुरीतियों और नकारात्मकता को खत्म करने का संकल्प दृढ़ होता है। आज दुनिया के विकसित और विकासशील देशों में योग का ‘महानाद’ गूंजायमान हो रहा है। और प्रत्येक व्यक्ति को सम्यक्-दृष्टि, सम्यक्-संकल्प और सम्यक्-कर्म करने के लिए प्रेरित कर रहा है। यही वजह है कि अमेरिका, जर्मनी, जापान, फ्रांस और चीन जैसे तमाम देश योग को अपने देश की शिक्षा के पाठ्यक्रमों में ही नहीं शामिल कर रहे हैं बल्कि एक लोगों को सेहतमंद रहने के लिए अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।