iraq - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
बगदाद। ईरान से संबद्ध इराकी मिलिशिया, कताइब हिज़बुल्लाह ने मंगलवार को अपने एक वरिष्ठ कमांडर, अबू अली अल-अस्करी की मौत की घोषणा की। यह हाल के दिनों में समूह के शीर्ष नेताओं की हत्या की दूसरी घटना है। इससे पहले मिलिशिया ने पुष्टि किया था कि बगदाद स्थित उसके एक कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक अन्य वरिष्ठ नेता अबू अली अल-अमीरी मारा गया था। ये घटनाएं इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया और अमेरिका के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई हैं जिसमें दोनों पक्षों ने हाल के हफ्तों में एक दुसरे पर हमलों की सूचना दी है। इससे पहले हिज़बुल्लाह समूह ने बगदाद के बाहर एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इस बीच, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने लेबनान में इजरायल और हिज़बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। एक संयुक्त बयान में, इन देशों के नेताओं ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष के दौरान इजरायल पर हिज़बुल्लाह के हमलों की निंदा की जिसमें नागरिकों और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के कर्मियों को प्रभावित करने वाले हमले भी शामिल हैं।

उन्होंने हिज़बुल्लाह को शस्त्र विहीन करने के लेबनानी सरकार के प्रयासों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और चेतावनी दी कि इजरायल द्वारा संभावित जमीनी हमले के विनाशकारी मानवीय परिणाम हो सकते हैं और इससे संघर्ष के लंबे समय तक चलने का खतरा बढ़ सकता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इराक को चेतावनी, कहा-अल मलिकी बने प्रधानमंत्री तो मदद नहीं करेगा अमेरिका
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर इराक के पूर्व प्रधानमंत्री नूरी कमाल अल-मलिकी सत्ता में वापस आते हैं, तो अमेरिका अब इराक की मदद नहीं करेगा। ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, मुझे पता चला है कि इराक नूरी अल-मलिकी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की भूल करने जा रहा है। पिछली बार मलिकी सत्ता में थे तो उनका देश गरीबी और अराजकता में डूब गया था। ऐसा दोबारा नहीं होने देना चाहिए।

ट्रंप ने कहा, अल-मलिकी की नीतियों और विचारधाराओं के कारण, अगर वह चुने जाते हैं, तो अमेरिका अब इराक की मदद नहीं करेगा। हमारी मदद के बिना इराक के सफल, समृद्ध और स्वतंत्र होने की संभावनाएं शून्य प्रतिशत हैं। उल्लेखनीय है कि 2006 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में काम करने वाले अल-मलिकी को शनिवार को इराक की संसद में मुख्य शिया गुट ने सरकार बनाने के लिये मनोनीत किया था। अगले चरण में इराक के राष्ट्रपति अल-मलिकी को प्रधानमंत्री पद के लिये मनोनीत करेंगे, हालांकि देश में अभी कोई राष्ट्रपति नहीं है।

इराक की संसद मंगलवार को एक राष्ट्रपति चुनने वाली थी, लेकिन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर सहमति न बनने के कारण यह प्रक्रिया स्थगित हो गयी। इराक में राष्ट्रपति का पद महज एक औपचारिकता होता है, इसलिए अल-मलिकी का चुना जाना लगभग तय है। इराक की संसद का शिया गुट पड़ोसी ईरान का करीबी है। ऐसे में अल-मलिकी के सत्ता में आने से इराक-ईरान संबंध सुधरने की संभावना है।

इराक में मस्जिद में सुन्नी मौलवी की हत्या : घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ा, न्याय के कटघरे में किया जाएगा पेश
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणी डोरा जिले में स्थित एक मस्जिद के इमाम शेख अब्दुल सत्तार अल-कुरघुली की मस्जिद के अंदर हत्या कर दी गई। इराक में सुन्नी मुस्लिम धार्मिक मामलों की देखरेख करने वाली सुन्नी एंडोमेंट ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया कि सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया गया है और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

रिपोर्ट में बताया कि अल-कुरघुली की हत्या एक चरमपंथी धार्मिक समूह से जुड़े ‘कट्टरपंथियों’ के एक समूह ने की है। सूत्र ने बताया कि मस्जिद के अंदर मौलवी को घेरने और उन पर हमला करने वाले कई लोगों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 2017 में इस्लामिक स्टेट की हार के बाद से इराक में हिंसा के मामलों में कमी आई है, लेकिन सुरक्षा बलों, धार्मिक नेताओं और नागरिकों पर छिटपुट हमले देश में अस्थिरता का एक स्रोत बने हुए हैं।

इराक में सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला, सेना ने कहा- कोई सैन्यकर्मी घायल नहीं
बगदाद। इराक में बगदाद के उत्तर क्षेत्र में सैन्य अड्डे पर 2 अज्ञात ड्रोन हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इराकी सेना ने यह जानकारी दी। सुरक्षा मीडिया सेल के प्रवक्ता मेजर जनरल साद मान ने एक वॉयस मैसेज में संवाददाताओं को बताया कि एक अज्ञात ड्रोन ने ताजी सैन्य अड्डे में एक रडार को निशाना बनाया और दूसरा उसी क्षेत्र में एक जनरेटर के पास उतरा।

इस हमले में कोई सैन्यकर्मी घायल नहीं हुआ। बगदाद ऑपरेशन के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वालिद अल-तमीमी ने इस हमले की पुष्टि की है।

इराक ने 130 ईरानी कैदियों को भेजा वापस : अपने देश में मिली जेल की बाकी अवधि काटने की अनुमति, प्रत्यर्पण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
तेहरान। इराक ने देश में कैद 130 ईरानी नागरिकों को वापस भेज दिया, जिससे उन्हें अपने देश में जेल की बाकी अवधि काटने की अनुमति मिल गई। ईरान के मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप न्याय मंत्री असकर जलालियन के हवाले से कहा कि कैदियों को 2011 में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित एक अपराधी प्रत्यर्पण समझौते के ढांचे के तहत ईरान भेजा गया था। उन्होंने कहा कि कैदियों को पश्चिमी ईरान में मेहरान सीमा के माध्यम से उनके देश वापस भेजा गया।

जलालियन ने कहा कि ईरान ने 29 देशों के साथ दोषियों के प्रत्यर्पण पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि 23 संधियाँ पहले ही प्रभावी हो चुकी हैं।

कुरान जलाने वाले इराकी ईसाई सलवान की हत्या, कुरान का करता था बार-बार अपमान
स्टॉकहोम। स्वीडन में साल 2023 में बार-बार कुरान जलाने वाले शख्स सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुरान जलाने की बार बार हरकत ने मुस्लिमों में गुस्सा भर गया था और स्वीडिश मीडिया ने गुरुवार को बताया है कि पुलिस ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने कहा है, कि एक दिन पहले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सलवान मोमिका को उस वक्त गोली मारी गई, जब स्टॉकहोम की एक अदालत गुरुवार को यह फैसला सुनाने वाली थी कि क्या सलवान मोमिका ने कुरान जलाकर जातीय घृणा भड़काया था या नहीं।

कोर्ट ने सलवान मोमिका की हत्या के बाद अब फैसला 3 फरवरी तक के लिए टाल दिया है और कहा है, कि चूंकी सलवान मोमिका की मृत्यु हो गई है, इसलिए फैसला सुनाने के लिए अब ज्यादा समय की जरूरत है। पुलिस ने एक बयान में कहा है, कि उन्हें सोडरटालजे शहर में गोलीबारी की सूचना मिली थी, जहां मोमिका रहता था।

कुरान का करता था बार बार अपमान
सलवान मोमिका ने साल 2023 में कुरान का बार बार सार्वजनिक अपमान किया था, जिसने इस्लामिक देशों में गुस्सा भड़का दिया था। वहीं, इस घटना ने मध्य पूर्व के देशों के साथ स्वीडन के संबंधों को खराब कर दिया। वहीं स्वीडिश प्रॉसीक्यूटर्स ने मोमिका और एक और अन्य व्यक्ति सलवान नजीम पर किसी जातीय या राष्ट्रीय समूह के विरुद्ध घृणा अपराध का आरोप लगाया था। अभियोक्ताओं ने कहा, कि दोनों व्यक्तियों ने चार मौकों पर कुरान को जलाया और मुसलमानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की, जिसमें स्टॉकहोम मस्जिद के बाहर की घटना भी शामिल है। वरिष्ठ प्रॉसीक्यूटर अन्ना हंकियो ने अल जजीरा से कहा, कि दोनों व्यक्तियों पर इन चार मौकों पर मुसलमानों का अपमान करने के इरादे से बयान देने और कुरान का अपमान करने के लिए अभियोग चलाया जा रहा है।

मोमिका ने कहा था, कि वह एक संस्था के रूप में इस्लाम के खिलाफ विरोध करना चाहते थे और उन्होंने इस पवित्र पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने का भी आह्वान किया था। स्वीडन की प्रवासन एजेंसी ने उनके निवास आवेदन में गलत जानकारी के कारण उन्हें निर्वासित करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में कहा, कि इराक में उनकी हत्या की जा सकती है, इसलिए उन्हें निर्वासित नहीं किया गया। जून 2023 में ईद के दिन, सलवान मोमिका ने स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के बाहर कुरान की एक प्रति पर पैर रखा और बाद में उसमें आग लगा दी थी। इस घटना ने इस्लामिक देशों में गुस्सा भर दिया था। मोमिका के शुरूआती जिंदगी के बारे में काफी कम जानकारी है, लेकिन कुछ तस्वीरें और वीडियो में उसे इराक में मिलिशिया नेता के रूप में काम करता दिखाया गया है। पहले के एक वीडियो में, उसने खुद को एक ईसाई मिलिशिया का प्रमुख बताया था। फ्रांस24 की रिपोर्ट के मुताबिक, उसका समूह इमाम अली ब्रिगेड का हिस्सा था, जो 2014 में बनाया गया एक संगठन है। इमाम अली ब्रिगेड पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स के तहत काम करता है, जो समूहों का एक नेटवर्क है, जिनमें से कुछ को इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए इराकी सेना के साथ काम करता है।

इराक में अमेरिकी सेना के हवाईअड्डे पर ड्रोन ने किया हमला
बगदाद। इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत में अमेरिकी सेना के ऐन अल-असद हवाईअड्डे पर दो ड्रोन ने हमला किया। इराकी सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि ड्रोन ने हवाईअड्डे की परिधि पर हमला किया। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी के अनुसार अमेरिकी हेलीकॉप्टर हवाईअड्डे और आस-पास के इलाकों में उड़ते देखे गए और इराकी बलों ने अपना अलर्ट स्तर बढ़ा दिया। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर 2023 को गाजा पट्टी में इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के शुरू होने के बाद से इराक में इस्लामी प्रतिरोध' के रूप में जाना जाने वाला एक सशस्त्र समूह इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर सैकड़ों रॉकेट और ड्रोन हमले कर चुका है।

गर्मियों में इराक से सटी सीमा पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगी: तुर्की
अंकारा। तुर्की के रक्षा मंत्री यासर गुलेर ने सोमवार को कहा कि देश के सशस्त्र बलों को गर्मी में इराक से सटी सीमा को पूरी तरह से सुरक्षित करने और आतंकवाद की समस्या को एजेंडे से हटाने की उम्मीद है।

गुलेर ने तुर्की के अखबार हुर्रियत के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ''इस गर्मी में तक हम क्षेत्र के उस घेरे को बंद कर देंगे जो इराक से सटी हमारी सीमा को सुरक्षित करेगा और इसके साथ आतंकवाद का मुद्दा अब प्रासंगिक नहीं रहेगा।"

रिपोर्ट में बताया कि तुर्की सशस्त्र बलों को देश में प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के उग्रवादियों के खिलाफ उत्तरी इराक में बड़े पैमाने पर जमीनी अभियान चलाने की उम्मीद है और इसके लिए बगदाद प्रशासन के साथ एक समझौता हुआ है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए अमेरिका या रूस से कोई अनुमति नहीं मांगी जाएगी। गुलेर ने कहा, ''जब हमारे देश की सुरक्षा की बात सामने आती है, तो हम किसी से कुछ भी सलाह नहीं मांगते हैं और जो जरूरी होता है, वह करते हैं। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि तुर्की बड़ा देश है। हमने न किसी के आदेश को माना है और न ही मानंगे।"

पिछले हफ्ते, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने दोहराया कि अंकारा को गर्मियों में इराक से सटी सीमा मुद्दे को हल करने की उम्मीद है। तुर्की सीरिया से सटी 30-40 किलोमीटर क्षेत्र पर एक सुरक्षा गलियारा भी बनाना चाहता है।

इराक में अमेरिकी वायुसैनिक अड्डे ऐन अल-असद पर मिसाइल हमला
बगदाद। इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में अमेरिकी वायुसैनिक अड्डे 'ऐन अल-असद' पर मिसाइल से हमला किया गया और हवाई अड्डे के पास पांच रॉकेट गिरे है। इराकी समाचार एजेंसी शफाक ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से शनिवार को यह खबर दी।

सूत्र ने बताया कि मिसाइलों को इराकी शहर अल बगदादी से दागा गया था, हालांकि उसने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। इराकी सशस्त्र बलों के प्रमुख्य के प्रवक्ता याह्या रसूल ने इराकी समाचार एजेंसी को बताया कि बमबारी में एक इराकी सैनिक घायल हो गया और संपत्ति की क्षति हुई है।

उन्होंने कहा,''इराकी ऐन अल-असद हवाईअड्डे के भीतर अल-जजीरा ऑपरेशंस कमांड से संबद्ध सातवीं डिवीजन की 29वीं ब्रिगेड के मुख्यालय के पास कई मिसाइलें गिरीं, जिससे एक सैनिक घायल हो गया और मुख्यालय को भी नुकसान पहुंचा।''

फ़िलस्तीनी-इजरायल संघर्ष के बढऩे की शुरुआत के बाद से, इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के ठिकानों के साथ-साथ सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर नियमित हमले हो रहे हैं। हमलों की जिम्मेदारी इराक में सक्रिय सशस्त्र शिया समूह ले रहे हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सात अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और उसके लड़ाकों ने सीमा का उल्लंघन कर सेना और नागरिकों पर गोलीबारी की। इस कारण इजरायल में 1,200 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया।

इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए और गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया तथा हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू की। इजरायली हमलों के कारण गाजा में अब तक 24,900 से अधिक लोग मारे गए हैं।

इराक में अस्पताल में लगी आग, 4 बच्चों की मौत
बगदाद। दक्षिणी इराकी शहर दिवानियाह में महिला एवं बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण को आग लग गई और धुआं अस्पताल में फैल गई। 150 लोगों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।

सूत्र ने बताया कि कई घंटों के बाद इराकी नागरिक सुरक्षा दल आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के मीडिया कार्यालय के एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने अस्पताल में अधिकारियों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है।

ईरान इराक के नेताओं ने सहयोग को मजबूत करने का लिया संकल्प
तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खमेनेई ने राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और इराक के राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ राशिद के साथ बातचीत में दोनों देशों के बीच सहयोग का विस्तार पूर्व में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय समझौतों पर क्रियान्वयन द्विपक्षीय पक्षों के हितों को पूरा करता है।

खमेनेई ने दोनों नेताओं के साथ हुई एक बैठक में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इराक की प्रगति और समृद्धि ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए ईरान इराक के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और इसे और प्रगति करते देखना चाहता है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच एकता बाहरी राजनीतिक कारकों से प्रभावित नहीं हो सकती है इसलिए हमें द्विपक्षीय संबंधों की रक्षा करनी चाहिए और इसे आगे बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा।

इराकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध निरंतर और मजबूत रहे हैं। इससे पहले रायसी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि ईरान और इराक के बीच रणनीतिक संबंध हैं और राशिद के नेतृत्व वाले इराकी द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, पानी, बिजली, गैस और ऊर्जा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत किया जाएगा। राशिद ने नशीले पदार्थों के व्यापार से लडऩे के क्षेत्र में ईरान के साथ अधिक सहयोग का आह्वान किया।

इराक: अब्दुल लतीफ राशिद देश के नए राष्ट्रपति चुने गए
बगदाद। इराकी सांसदों ने सरकार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अब्दुल लतीफ राशिद को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। गुरुवार को संसद के मीडिया कार्यालय के अनुसार राशिद को दूसरे दौर के मतदान में 162 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी बरहम सालिह को 99 मत, जबकि आठ मत अमान्य करार दिए गए।

पहले दौर के मतदान में राष्ट्रपति पद के 39 उम्मीदवारों में से किसी को भी दो-तिहाई वोट नहीं मिले। लेकिन राशिद को 156 और सालिह 99 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कुल 329 सांसदों ने मतदान किया।

उल्लेखनीय है कि इराकी संविधान के अनुसार निर्वाचित राष्ट्रपति को 329 संसद सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई मतों की आवश्यकता होती है। ऐसा न होने पर सबसे अधिक मत मिलने वाले दो उम्मीदवार दूसरे दौर में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते है और बहुमत प्राप्त करने वाले को इराक का राष्ट्रपति चुना जाता है।

संसद सत्र के बाद राशिद ने मोहम्मद शिया अल-सुदानी को एक नई सरकार बनाने का काम सौंपा क्योंकि अल-सुदानी को समन्वय फ्रेमवर्क (सीएफ), सबसे बड़ा संसदीय गठबंधन और शिया संसदीय दलों के एक छत्र समूह द्वारा नामित किया गया था। संविधान के अनुसार अब नामित प्रधानमंत्री अल-सुदानी के पास नई सरकार बनाने के लिए 30 दिन का समय होगा।

अब्दुल लतीफ रशीद (78) एक अनुभवी कुर्द राजनेता हैं। उत्तर पूर्वी इराक के सुलेमानियाह शहर में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने सितंबर 2003 से दिसंबर 2010 तक जल संसाधन मंत्री के रूप में काम किया।