manpreet singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हमारी टीम दुनिया को भारतीय हॉकी की भावना और ताकत दिखाने के लिए तैयार है: मनप्रीत
नई दिल्ली। अपना चौथा ओलंपिक खेलने जा रहे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने कहा है कि हमारी टीम दुनिया को भारतीय हॉकी की भावना और ताकत दिखाने के लिए तैयार है।

मनप्रीत ने कहा कि मेरा चौथे ओलंपिक में खेलना एक सपने के सच होने जैसा है और एक ऐसा मील का पत्थर है जो कि मुझे बहुत गौरवान्वित करता है। यह मेरे परिवार, कोच और साथियों की वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रमाण है। धनराज पिल्लै जैसे दिग्गज के नक्शेकदम पर चलना, जो मेरे सहित अनगिनत खिलाड़यिों के लिए प्रेरणा रहे हैं, शब्दों से परे सम्मान है।

उन्होंने कहा कि मैं पेरिस में भारत के लिए अपना सब कुछ देने के लिए उत्साहित हूं। मैं केवल टीम नहीं बल्कि लाखों प्रशंसकों की उम्मीदों और सपनों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। हमारी टीम दुनिया को भारतीय हॉकी की भावना और ताकत दिखाने के लिए तैयार है। हमने कड़ी तैयारी की है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने, अपने देश को सम्मान दिलाने और अपने देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए दृढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि हम पर कोई दबाव नहीं है। हम दबाव की बजाय हर मैच में अपने प्रदर्शन का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं। हमें किसी भी टीम को कम नहीं आंकना चाहिए, चाहे उनकी रैंकिंग कुछ भी हो। हर टीम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, और हम भी ऐसा ही करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और एकजुट और एक-दूसरे का समर्थन करने पर है। हमारा मानना है कि अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करके और अपना संयम बनाए रखकर हम बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को स्विटजरलैंड में माइक हॉर्न के बेस के लिए रवाना होगी। जहाँ टीम तीन दिन प्रशिक्षण लेगी। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम 20 जुलाई को पेरिस पहुंचने से पहले अभ्यास मैचों की एक श्रृंखला के लिए नीदरलैंड जाएगी। भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 के पूल बी में रखा गया है। इस पूल में गत चैंपियन बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड शामिल हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में मनप्रीत सिंह करेंगे हॉकी टीम की कप्तानी
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने 29 जुलाई से बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा सोमवार को की। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल बी में रखा गया है। भारत का पहला मैच 31 जुलाई को घाना के विरुद्ध होगा।   टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह करेंगे जो अपनी कप्तानी में पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक जिता चुके हैं।  टीम में अनुभवी गोलकीपर के साथ कृष्ण बी पाठक को शामिल किया गया है, जो चोट से उबर कर टीम में वापसी कर रहे हैं। डिफेंडर वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह को टीम में जगह दी गई है। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा का अनुभव शामिल है। साथ ही मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक जैसे अनुभवी स्ट्राइकर अगला मोर्चा संभालेंगे।

गोल्ड कोस्ट में चौथे स्थान पर रहा भारत

गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत चौथे स्थान पर रहा था। इस साल एफआईएच प्रो लीग में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम बर्मिंघम में सफलता का परचम लहराएगी।

कोच रीड को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने टीम चयन के बारे में कहा कि हमने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आजमाई हुई टीम चुनी है। इन खिलाड़ियों के पास एफआईएच प्रो लीग में शीर्ष टीमों के खिलाफ दबाव वाले मैच खेलने का अनुभव है, जो हमारे लिए राष्ट्रमंडल खेलों से पहले महत्वपूर्ण रहा। रीड ने कहा कि नीदरलैंड से घर लौटकर एक अंतराल के बाद हम भारतीय खेल प्राधिकरण, बेंगलुरू में अपना कैम्प पुन: शुरू करेंगे।