Sara Ali Khan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सारा अली खान ने की फिल्म ‘निशानची’ और स्टारकास्ट की तारीफ, कहा- एक हफ्ता हो गया है और मैं अब तक इस पर फिदा हूं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म ‘निशानची’ और उसकी स्टारकास्ट की तारीफ की है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘निशानची’ के फस्र्ट लुक से पहले ही हलचल मचा दी है। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी के तड़के से भरपूर यह फस्र्ट लुक एक दमदार, रोमांचक कहानी का वादा करता है, जिसमें हंसी के भी खूब मौके होंगे। कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिखने में एक जैसे हैं, लेकिन सोच और दुनिया में बिल्कुल अलग। उनकी जिंदगी में किए गए फैसले ही उनकी किस्मत तय करते हैं।

सारा अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त वेदिका पिंटो और उनकी आने वाली फिल्म ‘निशानची’ के लिए खूब प्यार जताया है। फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद सारा ने टीजर का एक क्लिप शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की। सारा ने न सिर्फ फिल्म के टीजर की तारीफ की बल्कि लीड स्टार वेदिका के ऑन-स्क्रीन चार्म की भी खूब सराहना की है। उन्होंने लिखा- लगभग एक हफ्ता हो गया है और मैं अब तक इस पर फिदा हूं! क्या प्रेजेंस है यार मेरी वेदू, पटाखा हो तुम। दिल और रॉकेट इमोजी के साथ सारा की यह पोस्ट वेदिका के लिए एक प्यारा सा शाउट-आउट था, जिसमें उन्होंने अपनी दोस्त की दमदार मौजूदगी का खुलकर जश्न मनाया है।

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही ‘निशानची’ एक दमदार मसाला एंटरटेनर साबित होने वाली है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और तड़केदार डायलॉग्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। खास बात है इसकी लीड जोड़ी ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की क्रैकलिंग केमिस्ट्री, जो इसे और भी खास बनाती है।

यह फिल्म ऐश्वर्य ठाकरे के दमदार एक्टिंग डेब्यू को मार्क करती है, जिसमें वो हाई-ऑक्टेन डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अयूब और कुमुद मिश्रा जैसे पावरफुल एक्टर्स अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म ‘निशानची’ को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी।

फिल्म ऐ वतन मेरे वतन को मिले 4.2 मिलियन व्यूज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की फिल्म ऐ वतन मेरे वतन को 4.2 मिलियन व्यूज मिल गये हैं। करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म युवा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान एक भूमिगत रेडियो स्टेशन का संचालन किया था। इस फिल्म की तारीफ महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने भी की है। वर्तमान में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मौजूदा ओटीटी शो या फिल्म की बात करें तो ऐ वतन मेरे वतन दूसरे नंबर पर है।  अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

कन्नन अय्यर के निर्देशन में बनी ए वतन मेरे वतन में सारा अली खान के अलावा इमरान हाशमी ,सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नील और आनंद तिवारी भी हैं। ऐ वतन मेरे वतन को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने बनाया है।

मर्डर मुबारक में ग्लैमरस अवतार में नजर आएगी सारा अली खान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री फिल्म मर्डर मुबारक में ग्लैमरस अवतार में नजर आयेंगी। फिल्म मर्डर मुबारक में सारा अली खान, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा, सुहेल नायर और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे काम करते नजर आएंगे। फिल्म मर्डर मुबारक में सारा अली खान शहरी, ग्लैमरस गर्ल के किरदार में नजर आने वाली हैं। मर्डर मुबारक में सारा अली खान का किरदार उनके द्वारा किए गए सभी किरदारों से बेहद अलग है, जिसमें उन्होंने एक ग्लैमरस परसोना वाली लड़की की भूमिका निभाई है। सारा अली खान ने कहा कि मुझे एक शहरी और ग्लैमरस गर्ल का किरदार निभाए लंबा समय हो गया है। यह कुछ ऐसा नहीं है जिसके साथ मैं खुद जुड़ती हूं। मैं उस तरह की लड़की हूं जो अपने बालों का खुल्ला छोड़कर सलवार कमीज पहनकर बाहर जाना पसंद करती हैं।

Ae Watan Mere Watan Trailer: सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर रिलीज, उषा मेहता का किरदार निभाएगी सारा
मुंबई। सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में सारा अली खान मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी आजादी के दौर के उस हीरो की है, जिसके रेडियो ने ब्रिटिश राज को हिलाकर रख दिया था।

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। फिल्म में सारा अली खान, उषा मेहता का किरदार निभाएंगी। उषा ने रेडियो से ब्रिटिश हुकूमत की हालत खराब कर दी थी। ट्रेलर में सारा भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ अंडरग्राउंड स्टेशन शुरू करते हुए दिखाई दे रही है।

फिल्म को कन्नन अय्यर ने डायरेक्ट किया है। सारा अली खान के साथ-साथ फिल्म में सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नील और आनंद तिवारी भी नजर आएंगे। फिल्म 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर रिलीज, आजादी के दौर की है कहानी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की आने वाली फिल्म ऐ वतन मेरे वतन का टीजर रिलीज हो गया है। करण जौहर के धर्मा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी उस हीरो की है, जिसके रेडियो ने ब्रिटिश राज को हिलाकर रख दिया था।

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'ऐ वतन मेरे वतन' पर एक अपडेट पोस्ट किया। वीडियो में करण जौहर ने भारत के कुछ भूले-बिसरे हीरो और उनकी अनकही कहानियों के बारे में बात की है। वह दर्शकों को 22 वर्षीय उषा नाम की एक साहसी लड़की से परिचित कराते हैं, जो 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश राज के खिलाफ देश को एक साथ लाने के लिए एक अंडरग्राउंड रेडियो स्टेशन चलाती है और अपने देश के लिए खड़ी होती है। करण जौहर कहते हैं, शेरशाह के पीवीसी कैप्टन विक्रम बत्रा, जिन्होंने अपने दुश्मनों के दिलों में डर पैदा किया और कारगिल युद्ध में अपनी जान दे दी और राजी से सहमत सैयद, जिन्होंने जासूसी करने के लिए पाकिस्तानी सेना परिवार में शादी की। 21 मार्च को ऐ वतन मेरे वतन ऑन प्राइम में इस गुमनाम हीरो की कहानी देखें।'

कन्नन अय्यर के निर्देशन में बनी ए वतन मेरे वतन में सारा अली खान के अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नील और आनंद तिवारी भी हैं। फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने बनाया है। 'ऐ वतन मेरे वतन' 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

विक्की कौशल ने की सारा अली खान की तारीफ
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने सारा अली खान की तारीफ की है। विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके हाल ही में रिलीज हुयी है। विक्की कौशल ने सारा अली खान की तारीफ की है।

विक्की कौशल ने कहा, अब तक मैंने जितने लोगों से बात की है ,सारा सबसे साफ दिल इंसान हैं। और जिस तरह से वह लोगों से जुड़ती हैं यह बहुत रियल है और यह बड़े पर्दे पर भी दिखाई देता है। चाहे वह सौम्या हो या उसका कोई अन्य किरदार, मैं इतना जनता हूं की सारा को दर्शक बहुत पसंद करते हैं।

ऑटोरिक्शा से दरगाह पहुंचीं अभिनेत्री सारा अली खान, खबर लगते ही उमड़ पड़ी फैंस की भीड़
अजमेर। मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान रविवार शाम आम जायरीन की तरह ऑटोरिक्शा में बैठकर दरगाह के निजाम गेट तक पहुंच गई लेकिन लौटते समय फैंस ने उन्हें घेर लिया तो फिर से ऑटो तक पहुंचना मुश्किल हो गया। प्रशंसकों की धक्का-मुक्की सहने के बावजूद उन्होंने दरगाह से रवानगी के तत्काल बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्ताना के फोटो और वीडियो अपलोड कर अजमेर में होने का संदेश आम कर दिया।

सारा अली अपने साथी के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर दरगाह के निजाम गेट के सामने उतरीं और खादिम सैयद नदीम चिश्ती के साथ सामान्य जायरीन की तरह दरगाह के आस्ताना में पहुंचीं। उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर चादर व फूल पेश कर दुआ मांगी। चिश्ती ने जियारत कराने के बाद सारा को दुपट्टा ओढ़ाया।

भनक लगते ही जुटी भीड़
सारा अली खान के दरगाह पहुंचने की सूचना आम होते ही प्रशंसक जमा हो गए।दरगाह में मौजूद जायरीन ने भी उनके पास पहुंचकर वीडियोग्राफी करना शुरू कर दिया। मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने वालों की भीड़ बढ़ते ही धक्का-मुक्की होने लगी। जिसे काफी मुश्किल से नियंत्रित किया गया। दरगाह के निजाम गेट पहुंचने पर वहां मौजूद प्रशंसकों की भीड़ ने उनका अपने आॅटोरिक्शा तक पहुंचना मुश्किल कर दिया।

खास बात यह रही कि दरगाह से निकलने के कुछ देर बाद ही सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दरगाह के आस्ताना के फोटो अपलोड कर दिए। जिससे उनके फैंस तक दरगाह की जियारत करने का संदेश पहुंच गया। हालांकि खादिमों की संस्था अंजुमन ने आस्ताना में फोटो व वीडियोग्राफी करने पर सख्ती से पाबंदी लगाई हुई है।

रामसर में शूटिंग, अभिनेता विक्की कौशल भी पहुंचे
नसीराबाद के रामसर ग्राम में रहने वाले भागचन्द माली के 185 सदस्यीय परिवार के बीच फिल्म ‘जरा हटके-जरा बचके’ की शूटिंग करने के लिए सारा अली खान रविवार सुबह अभिनेता विक्की कौशल के साथ आई थीं। उन्होंने दिनभर वहां माली परिवार के बीच रहकर शूटिंग की और शाम को अचानक दरगाह पहुंच गई। अभिनेता विक्की कौशल ने यह जानकारी अपने दुआगो खादिम सैयद कुतबुद्दीन सखी को देते हुए सारा अली खान के साथ रामसर में हुई शूटिंग के फोटो प्रसारित किए हैं।

सारा अली खान ने शेयर की केदारनाथ ट्रिप की फोटो
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर केदारनाथ ट्रिप की फोटो शेयर की है। सारा अली खान हाल ही में केदारनाथ ट्रिप पर गई थीं। सारा ने अपनी ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए सारा ने केदारनाथ से उन्हें एक हसीं जिंदगी देने के लिए शुक्रिया भी कहा।

सारा अली खान ने लिखा, जब मैं पहली बार केदारनाथ आई थी तब मैंने जिंदगी में कभी कैमरा फेस नहीं किया था। यहां तक कम ही लोग आ पाते हैं और जो आते हैं वो काफी खुशनसीब होते हैं। मैं भी उन लोगों में से हूं क्योंकि मैं केदारनाथ तक आ पाई हूं।

जरा हटके जरा बच के में नजर आयेगी विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल की जोड़ी फिल्म जरा हटके जरा बच के में नजर आयेगी। यह एक फैमिली फिल्म है। इसमें विक्की इंदौर के युवा के रोल में हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए हिंदी को इंदौरी टोन में बोलने का लहजा भी सीखा है। सारा का किरदार प्रॉपर इंदौर से नहीं रखा गया है। इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर निर्देशित करेंगे, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।

हाल ही में जरा हटके जरा बच के फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं। जिसमें सारा को नीले और लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहने और मंगलसूत्र और चूड़ियां पहने देखा जा सकता है। वहीं, विक्की कैजुअल आउटफिट में बाइक चलाते नजर आए थे। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। सारा और विक्की ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

कार्तिक आर्यन के साथ फिर काम करना चाहती हैं सारा अली खान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान , कार्तिक आर्यन के साथ फिर से काम करना चाहती है। सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘लव आज कल 2’ में काम किया है। कार्तिक आर्यन 'आशिकी 3' में काम करने जा रहे हैं। ‘आशिकी 3’ के लिए अभी तक कोई फीमेल लीड फाइनल नहीं हुई है। सारा अली खान ने फिल्म ‘आशिकी 3’ में काम करने की इच्छा जताई है।

सारा ने कहा, “मुझे अभी तक ‘आशिकी 3’ ऑफर नहीं की गई है, लेकिन मुझे अच्छा लगेगा यदि मुझे फिल्म ऑफर की जाती है तो हां, यकीनन।” बताया जा रहा है कि ‘आशिकी 3’ के मेकर्स सारा के साथ बातचीत कर रहे हैं। यदि सब कुछ सही रहा तो कार्तिक और सारा की जोड़ी आशिकी 3 में नजर आ सकती है।

गैसलाइट में काम करना चुनौतीपूर्ण रहा : सारा अली खान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि फिल्म गैसलाइट में काम करना उनके लिये चुनौतीपूर्ण रहा है।

गैसलाइट में सारा अली खान ,विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह की मुख्य भूमिका है।यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है। सारा इसमें मिसा के रोल में हैं, जबकि विक्रांत और चित्रांगदा ने कपिल और रुक्मिणी का किरदार निभाया है।

सारा अली खान ने बताया,''बतौर कलाकार मैं लगातार अलग अलग तरह की फिल्में करना चाहती हूं। गैसलाइट में मेरा किरदार पूरी फिल्म में व्हील चेयर पर है। वह मेरे चैलेंङ्क्षजग था, क्योंकि मैं हाई एनर्जी वाली लड़की हूं। हमेशा उछलती- कूदती रहती हूं। यहां तो पॉसिबल तो था ही नहीं।जब मैं अपने मिसा के किरदार को थर्ड पर्सन के नजरिए से देखती हूं तो पाती हूं कि बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद वो अपने मकसद से हटती नहीं है। उसे देखकर मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है कि यदि वो स्ट्रॉन्ग रह सकती है, जो व्हील चेयर पर रहती है तो मैं बतौर सारा जिसके पास लविंग मदर और प्यारा माहौल है, उसके पास कोई बहाना नहीं है कि मैं हार मान लूं।"

फिल्म गैसलाइट का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। अक्षय ओबेरॉय, विक्रांत मैसी, चित्रांगदा सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म गैसलाइट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर फिल्म गैसलाइट का ट्रेलर पोस्ट कर लिखा, यह एक मिस्टीरियस फिल्म है। इस फिल्म में मेरा करैक्टर भी काफी मिस्टीरियस है। गैसलाइट फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक ऐसी फिल्म जहां काम करना मजेदार रहा।

निर्देशक पवन कृपलानी की फिल्म गैसलाइट मर्डर मिस्ट्री है।सारा ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर गैसलाइट की क्लिप पोस्ट कर लिखा, शक का घेरा है बढ़ता जा रहा..आखिर खूनी कौन है ? सारा ने कहा, गैसलाइट मेरे लिए सीखने का सबसे बड़ा कर्व है। इस फिल्म की स्टोरी और मेरा करैक्टर पहले किए मेरे रोल से काफी अलग है। सारा ने कहा- इस फिल्म ने मुझे नई उम्मीद दी है।