stars - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सेहत: सितारों ने खुद को फिट रख लोगों को दी प्रेरणा
जयपुर। आज किसी के पास वक्त नहीं, ना सुकून, ना ठहराव, तकनीक के इस दौर में लोगों का स्ट्रेस बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सेहत ही जीवन का आधार है। आज हम उन अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिन्हें अपनी व्यस्त जिंदगी में भी खुद को फिट रख लोगों को प्रेरित किया।

करीना कपूर खान की सेहत से दोस्ती तब हुई जब वो गोलमोल थी। कपूर परिवार खाने पीने के मामले में कभी समझौता नहीं करता, लेकिन करीना ने व्यायाम और योग से खुद को संवारा और दुनिया को साइज जीरो से मिलवाया, खुद प्रेगनेंट हुई तो हर प्रेगनेंट युवती को प्रेरित किया। योग से प्रेगनेंसी में खुद का और बच्चे का ख्याल कैसे रखा जाए।

शिल्पा शेट्टी: उम्र क्या होती है, इस सवाल को ही शिल्पा शेट्टी ने बदल दिया। दुनिया को बताया, उम्र कोई भी हो हर उम्र में आप वो ही दिखेगी जो आप खुद महसूस करती है। स्पॉन्डिलाइटिस से लड़ने के लिए उन्होंने योग शुरू किया, ‘शिल्पा योग’ नाम की अपनी फिटनेस डीवीडी में, डिलीवरी के बाद शरीर को ट्रिम करने के कई टिप्स दिए।

दीपिका: पिता प्रकाश पादुकोण और पति रणवीर सिंह की तरह हमेशा एक्टिव और ऊजार्वान रहती है दीपिका पादुकोण। अपने व्यस्त जीवन में वो इतनी सरल और निशिंत है कि कभी उनके चेहरे पर शिकन नहीं आती। फिटनेस से प्यार, उनके दिन की शुरुआत ही कसरत और योग से होती है।

मलायका: हमेशा सुर्खियों में मलायका अरोड़ा रहती है, दिलकश अंदाज उनका राज इनकी फिटनेस है। व्यायाम, योग के बिना वो अधूरी है। पावर योगा और नियमित रूप से जिम जाना उनके जीने का हिस्सा है।

जैकलीन: खूबसूरती और चुलबुलेपन की मिसाल है जैकलीन। उनकी अदाओं पर कौन नहीं मरता, उन्हें फिट रहना पसंद है, हेडस्टैंड योग, सबसे ज्यादा पसंद है, इससे उन्हें तनाव कम करने में मदद मिलती है। व्यायाम और योग उनकी त्वचा को डिटॉक्सीफाई करता है।

दिशा: हर दिल में जगह बनाने वाली दिशा पटनी को एक्सरसाइज करना पसंद है। उनका दिल सेहत के बिना मानता नहीं लेकिन वो मानती है व्यायाम और योग ही उनके सुडौल शरीर का राज है।

सुष्मिता सेन: मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, ये कल भी वैसी थी जैसी वो आज है। वक्त इनके इशारों पर चलता है,वर्कआउट पैटर्न, सेहत के प्रति प्यार, योग, नृत्य सुष्मिता की पहचान है।

आलिया: कपूर परिवार की बहू भी है आलिया भट्ट। वो बाहर का काम और घर दोनों संभालना बखूबी जानती है। इसलिए खुद को फिट रखती है एक टन वजन कम करके इस ऊंचाई पर पहुंचना मिसाल है।

लारा दत्ता: खूबसूरती और सादगी की अद्भुत मिसाल है लारा दत्ता। एक फिटनेस प्रेमी, ‘हील’ नाम से एक फिटनेस डीवीडी लॉन्च की है।

जानिए, राजस्थान की माटी में जन्मे उन सितारों के बारे में जिनसे संगीत की दुनिया सजी
जयपुर। राजस्थान का रंग और उसकी महक यहां के संगीत के घरानों से निकल कर पूरी दुनिया में फैली है। एक फनकार थे खेमचंद प्रकाश, जिन्होंने दुनिया को लता मंगेशकर और किशोर कुमार से मिलवाया। सुजानगढ़ में जन्मे खेमचंद ने लता से फिल्म महल (1949) में आएगा आने वाला गवाकर उनको प्रसिद्ध किया तो किशोर कुमार से जिद्दी (1948) में मरने की दुआएं क्यूं मांगूं, जीने की तम्मना कौन करे गवाया। दान सिंह संगीतकार खेमचंद के चेले थे, जिनका माय लव का तेरे प्यार का गम क्या ही मशहूर हुआ। जयपुर में 15 अप्रैल, 1918 को जन्मे इकबाल हुसैन उर्फ हसरत जयपुरी की, जिनके गाने राज कपूर की फिल्मों का आईना थे। सारंगा तेरी याद में, ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ज्योत से ज्योत जगाते चलो गानों से देश ही नहीं विदेशों में पहचान बनाने वाले गीतकार पंडित भरत व्यास चूरू से थे।

हुनर आवाज का हो तो हर इंसान दिल से जुड़ जाता है। ऐसे ही जादुई आवाज के मालिक थे गजल सम्राट मेहदी हसन, राजस्थान के झुंझुनूं जिला मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर मलसीसर रोड पर स्थित गांव लूणा की मिट्टी से हमेशा मेहदी हसन की खुशबू आती रहेगी। मुबारक बेगम भारत की हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका रही। इनका जन्म चूरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे में हुआ था। उन्होंने 1950-70 के दशक के बीच सैकड़ों गीतों और गजलों को आवाज दी थी। फिल्म हमारी याद आएगी का सदाबहार गाना कभी तन्हाइयों में यूं, हमारी याद आएगी मुझको अपने गले लगा लो ओ मेरे हम राही और हम हाल-ए-दिल गीत गाए थे। नींव का वो पत्थर, जिस पर संगीत का घराना खड़ा होता है ऐसे थे पंडित शिवराम जो जोधपुर में जन्मे। वो जब याद आए ,‘बड़े प्यार से मिलना सबसे दुनिया में इंसान रे गीत खूब लोकप्रिय हुए। फोक गीतों में सबसे पहला नाम याद आता है रेशमा का। दमादम मस्त कलंदर और लंबी जुदाई जैसे गीत उनकी पहचान थे उनका जन्म राजस्थान में बीकानेर में बंजारा परिवार में हुआ था, रेगिस्तानी मिट्टी और बंजारों की मस्ती पूरी शिद्दत से महसूस होती है फिल्म हीरो के गीत, ‘चार दिनां दा प्यार हो रब्बा बड़ी लंबी जुदाई’ से।

फोक और इला अरुण राजस्थान की शान है। जोधपुर में जन्मी इला अरुण ने बॉलीवुड में कई गीत गाए हैं। फिल्म खलनायक का ‘चोली के पीछे क्या है’ के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का फिल्म फेयर पुरस्कार जीता। गजल वो दरिया है, जहां जज्बातों में डूब कर दिलो से जुड़ा जाता है। गजल गायक पदमश्री जगजीत सिंह का जन्म राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित श्रीगंगानगर में हुआ था, उनकी गाई गजलें सरहदों से परे थी ‘वो कागज की कश्ती’ आज भी बचपन की मासूमियत से जोड़े रखती है।

ऐसे ही राजस्थान के रंगों में रंगे हैं उस्ताद अहमद हुसैन और मुहम्मद हुसैन जयपुर से दो भाई हैं जो क्लासिकी गजल गायकी करते हैं, क्लासिकी ठुमरी पहली एलबम गुलदस्ता है जो बहुत कामयाब रहा। ऐसे ही एक जोड़ी है चाचा-भतीजा दिलीप सेन-समीर सेन की आईना और ये दिल्लगी के गीत तो बहुत ही मशहूर हुए ‘ओले-ओले-ओले’। यशराज चोपड़ा, इन्हें तानसेन ही बुलाते थे।वो गायिका जिनके गीत शहद से भी मीठे हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मी श्रेया घोषाल का पालन पोषण राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था।