premiere - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक उग्रसेन तंवर के अनुसार, फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को जयपुर के एक निजी होटल में फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ। जयपुर के जैम सिनेमा में 8 से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे इसका विशेष शो आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शकों को शो के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू और अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। रेखा परिहार ने बताया कि यह फिल्म समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण को प्रभावी ढंग से दर्शाती है। निर्माता गणेश साहू की इस फिल्म में मधुर संगीत और पांच कर्णप्रिय गीत दर्शकों को आकर्षित करेंगे। यह फिल्म राजस्थान की संस्कृति और सामाजिक संदेश को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक सहित अन्य फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

‘कम फॉल इन लव-द डीडीएलजे म्यूजिकल’ का भव्य प्रीमियर ओपेरा हाउस में हुआ, बॉलीवुड की सबसे प्यारी कहानियों में से एक अब यूके में की जा रही मंचित
मुंबई। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सिनेमा और सांस्कृतिक सहयोग के एक ऐतिहासिक क्षण में, ‘कम फॉल इन लव -द डीडीएलजे म्यूजिकल’ का भव्य प्रीमियर 4 जून को प्रतिष्ठित मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में हुआ। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रिय फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) पर आधारित इस अंग्रेजी म्यूजिकल का मंचन 21 जून तक चलेगा।

इस मौके पर यूके की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लीज़ा नंदी ने कहा- पिछले महीने भारत में यूके सरकार का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक सम्मान की बात थी, जहां मैंने अपने मंत्री समकक्षों से मुलाकात की और हमारे दोनों महान देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इन गहराते संबंधों का प्रमाण है कि बॉलीवुड की सबसे प्यारी कहानियों में से एक अब यूके में मंचित की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि ‘कम फॉल इन लव-द डीडीएलजे म्यूजिकल’ मैनचेस्टर में बड़ी सफलता प्राप्त करेगा और यह नॉर्थ वेस्ट के कई स्थानीय कलाकारों सहित ब्रिटिश प्रतिभा को प्रदर्शित करेगा।

मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहैम ने कहा- हम ‘कम फॉल इन लव-द डीडीएलजे म्यूजिकल’ के यूके प्रीमियर की मेजबानी कर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारी यह रचनात्मक, विविध और अंतरराष्ट्रीय कहानी कहने की संस्कृति का उत्सव है। यह प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म का नया रूप यूके और भारत के बीच सांस्कृतिक सहयोग का एक ऐतिहासिक पड़ाव है और हमें गर्व है कि मैनचेस्टर इसका केंद्र बना है।

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा- भारत और उसकी कहानियों को विश्व मंच पर ले जाना हमारे लिए हमेशा सम्मान की बात रही है। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ न केवल वाईआरएफ का सबसे अनमोल आईपी है, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल कहानियों में से एक भी है। हम इस म्यूजिकल संस्करण को मैनचेस्टर में पेश कर रोमांचित हैं, जिससे पुराने दर्शकों को पुरानी यादें फिर से मिलें और नए दर्शकों को पहली बार इसकी जादूभरी दुनिया का अनुभव हो। हम ‘कम फॉल इन लव - द डीडीएलजे म्यूजिकल’ के माध्यम से बॉलीवुड की चमक और ऊर्जा को यूके मंच पर लाकर सबका मनोरंजन करने की उम्मीद करते हैं। हम लीज़ा नंदी की शुभकामनाओं और भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के प्रयासों के लिए आभारी हैं और साथ ही मैनचेस्टर शहर, मैनचेस्टर ओपेरा हाउस और महापौर का भी आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने हमें यह मंच प्रदान किया।

Melbourne Indian Film Festival 2024 में सान्या मल्होत्रा की मिसेज फिल्म का होगा प्रीमियर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज' का प्रीमियर मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में होगा। सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'मिसेज' को लेकर चर्चा में है। फिल्म 'मिसेज' का मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 में प्रीमियर होगा। फिल्म 'मिसेज' मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचेन' का हिंदी रूपांतरण है। इस फिल्म में सान्या के अलावा कंवलजीत सिंह और निशांत दहिया भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा ने किया है।

सान्या मल्होत्रा ने कहा कि मैं रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं कि 'मिसेज' का ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होगा। यह फिल्म मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से खास है क्योंकि यह कहानी समाज की अपेक्षाओं के बीच अपनी आवाज़ खोजने की कोशिश कर रही एक महिला की यात्रा है। आरती कदव और पूरी टीम के साथ काम करना एक गहरा अनुभव रहा है, मेरा मानना है कि कहानी हर जगह के दर्शकों को पसंद आएगी और मैं इसे साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

निर्माता, हरमन बावेजा ने कहा कि हम यह सुनकर रोमांचित हैं कि मिसेज प्रतिष्ठित इंडियन फिल्म ऑफ मेलबर्न में इसका ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर होगा। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और इसे महोत्सव के केंद्र बिंदुओं में से एक के रूप में प्रदर्शित करना वास्तव में बहुत संतुष्टिदायक है।

निर्देशक आरती कदव ने कहा कि आईएफएफएम एक लोकप्रिय मंच है। हम यहां 'मिसेज' का प्रीमियर करने के लिए काफी एक्साइटेड। यह फिल्म एक महिला के जीवन की सामाजिक परेशानियों को पर्दे पर जीवंत तरीके से दिखाती है। आईएफएफएम फिल्म के लिए एक ऐसा मंच साबित होगा, जिससे इस फिल्म का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। फिल्म में सान्या के अभिनय ने भूमिका को और जीवंत बना दिया है।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024, 15 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा का लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म दोबारा का प्रीमियर लंदन फिल्म फेस्टिवल में 23 जून को होगा।तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म शाबाश मिट्टू को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में तापसी पूर्व भारतीय महिला टीम की कैप्टन मिताली राज की भूमिका में नजर आने वाली हैं। तापसी पन्नू की थ्रिलर फिल्म दोबारा 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के होने जा रही हैं।दोबारा के लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने की जानकारी लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर दी है, जिसमें बताया गया है कि, अनुराग कश्यर के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म दोबारा फिल्म फेस्टिवल में 23 जून को प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है।

साथ ही वीडियो में दोबारा में तापसी के लुक की झलक को भी दिखाया गया है।  दोबारा में तापसी पन्नू एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अलग-अलग दशकों में दो लोगों के बीच फंस जाती हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म दोबारा वर्ष 2018 में रिलीज हुई स्पेनिश भाषा की फिल्म ओरोल पाउलो का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर की कल्ट मूवीज, सुनील खेत्रपाल की एथेना और गौरव बोस ने साथ मिलकर किया है। यह  फिल्म 19 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।